Home Blog Page 166

Health Update:क्या घर में मौजूद चूहे बन सकते हैं खतरा? जानिए हंता वायरस को लेकर डॉक्टरों की चेतावनी

हाल ही में दुनियाभर में Hantavirus को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक जहाज पर कई लोगों की मौत के बाद इस वायरस ने फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं। जांच में सामने आया कि संक्रमण चूहों से फैलने वाले हंता वायरस से जुड़ा हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है।

कैसे फैलता है हंता वायरस?

Hantavirus मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के मल, पेशाब और लार के संपर्क से फैलता है। जब लंबे समय से बंद पड़े कमरे, गोदाम, स्टोर रूम या धूलभरी जगहों की सफाई की जाती है, तब वायरस के सूक्ष्म कण हवा में फैल सकते हैं और सांस के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जहां चूहों की मौजूदगी ज्यादा होती है वहां संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

क्या यह इंसान से इंसान में फैलता है?

डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां हैं। अधिकतर मामलों में यह वायरस सामान्य वायरल बुखार की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से नहीं फैलता।

विशेषज्ञों के अनुसार असली खतरा संक्रमित वातावरण से होता है, खासकर ऐसी जगहों से जहां चूहों का मल-मूत्र जमा हो। इसलिए पुराने कमरों, गोदामों या बंद पड़े घरों की सफाई करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

किन जगहों पर ज्यादा खतरा?

  • लंबे समय से बंद स्टोर रूम
  • पुराने गोदाम
  • धूलभरी और गंदी जगहें
  • चूहों से प्रभावित घर या परिसर
  • कम इस्तेमाल होने वाले बेसमेंट और शेड

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण

इस संक्रमण की शुरुआत सामान्य वायरल बीमारी जैसी लग सकती है। शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:

  • तेज बुखार
  • शरीर दर्द
  • कमजोरी और थकान
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द

कुछ गंभीर मामलों में स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है और मरीज को:

  • सांस लेने में तकलीफ
  • फेफड़ों में पानी भरना
  • शरीर के अंगों पर असर

जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

क्या इसका इलाज या वैक्सीन है?

फिलहाल Hantavirus के लिए कोई निश्चित इलाज या सार्वभौमिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं मानी जाती। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर पहचान और अस्पताल में उचित देखभाल ही सबसे प्रभावी तरीका है।

बचाव के लिए क्या करें?

  • सफाई करते समय मास्क और ग्लव्स पहनें
  • बंद कमरे खोलकर पहले हवा आने दें
  • चूहों के मल या पेशाब को सूखे कपड़े से साफ न करें
  • कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें
  • घर में चूहों की रोकथाम करें
  • लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और उपलब्ध रिसर्च पर आधारित है। किसी भी लक्षण या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Health News:क्या विटामिन D कैंसर के इलाज में बन सकता है मददगार? नई स्टडी से बढ़ी उम्मीद

आज के समय में Cancer के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवा और बच्चों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है कि Vitamin D कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

हालांकि विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि इसे कैंसर का इलाज मानना सही नहीं होगा, लेकिन यह उपचार के दौरान सहायक भूमिका निभा सकता है।

ब्राजील की स्टडी में क्या सामने आया?

São Paulo State University में हुई एक रिसर्च में 45 साल से अधिक उम्र की 80 महिलाओं को शामिल किया गया, जो ब्लड कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी कराने वाली थीं।

रिसर्च के दौरान महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया:

  • पहले समूह को रोजाना 2,000 IU Vitamin D दिया गया
  • दूसरे समूह को प्लेसीबो यानी बिना असर वाली गोली दी गई

करीब 6 महीने तक चली इस प्रक्रिया के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन D लेने वाली महिलाओं में कीमोथेरेपी का असर बेहतर दिखाई दिया।

क्या मिले परिणाम?

स्टडी के अनुसार:

  • विटामिन D लेने वाले समूह की लगभग 43% महिलाओं में कैंसर के लक्षण काफी कम पाए गए
  • जबकि दूसरे समूह में यह आंकड़ा करीब 24% रहा

शोधकर्ताओं का मानना है कि शरीर में विटामिन D का स्तर बेहतर होने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है, जिससे इलाज के नतीजे बेहतर दिखाई दे सकते हैं।

विटामिन D क्यों है जरूरी?

Vitamin D शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है:

  • इम्यूनिटी मजबूत करना
  • हड्डियों को स्वस्थ रखना
  • शरीर में सूजन कम करने में मदद
  • कोशिकाओं के सामान्य विकास में सहयोग

रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन महिलाओं में पहले विटामिन D की कमी थी, उनमें सप्लीमेंट देने के बाद सुधार ज्यादा देखने को मिला।

क्या ज्यादा विटामिन D लेना सुरक्षित है?

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि विटामिन D का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर:

  • उल्टी
  • कमजोरी
  • किडनी संबंधी समस्याएं
  • शरीर में कैल्शियम बढ़ना

जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट लेना सही नहीं माना जाता।

अभी और रिसर्च की जरूरत

वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती नतीजे उत्साहजनक जरूर हैं, लेकिन अभी यह साबित नहीं हुआ है कि केवल विटामिन D की वजह से ही कैंसर के इलाज में सुधार हुआ।

आने वाले समय में और बड़े स्तर पर रिसर्च की जाएगी, ताकि यह समझा जा सके कि Vitamin D कीमोथेरेपी के साथ मिलकर शरीर पर किस तरह असर करता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। किसी भी दवा या सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में सपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : मानसिक रोग का इलाज करने वाले विशेषज्ञों की सूची देकर बोले – पहले अपनी दूषित मानसिकता का इलाज कराएं, उसके बाद बयान जारी करें

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणी से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे आजमगढ़, सपा अध्यक्ष आवास के बाहर किया विरोध
  • “दूषित मानसिकता का इलाज कराएं” -10 मानसिक रोग विशेषज्ञों के नाम साझा कर भाजयुमो ने साधा निशाना

आजमगढ़/लखनऊ : समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर की गई कथित व्यक्तिगत टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस पूरे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया, जिनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा के खिलाफ आक्रोश जताने पहुंचे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए व्यक्तिगत टिप्पणियों की राजनीति कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा नेतृत्व का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस प्रदर्शन की सबसे चर्चित बात तब सामने आई जब भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए प्रदेश के 10 मानसिक रोग विशेषज्ञों के नाम साझा किए और समाजवादी पार्टी से अपने कार्यकर्ताओं का इलाज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा और मानसिकता सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रही है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर गिरकर टिप्पणी करना मानसिक असंतुलन को दर्शाता है।”

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी लगातार कमजोर होती राजनीतिक स्थिति से बौखला चुकी है और इसी हताशा में भाजपा नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, राष्ट्रवाद और संगठन की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष केवल नफरत और व्यक्तिगत हमलों के सहारे राजनीति को प्रदूषित कर रहा है।

इस दौरान भाजयुमो के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई। पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के सम्मान के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और समाजवादी पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादा में रहकर राजनीति करनी चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं के खिलाफ भविष्य में इस प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणियां जारी रहीं, तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म दिखाई दिया।

“योगी राज में भी भूमाफियाओं के निशाने पर प्राचीन श्री हनुमान टेकरी धाम? महंत को धमकी, करोड़ों की मंदिर भूमि पर कब्जे की साजिश के आरोप”

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्राचीन श्री हनुमान टेकरी धाम की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जे की कोशिशों और मंदिर के महंत को लगातार धमकियां दिए जाने के आरोपों ने सनसनी फैला दी है। उम्मरभारी गांव निवासी अमरेन्द्र यादव उर्फ पप्पू पर महंत श्री रामेश्वर दास जी महाराज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मंदिर के नाम पर फर्जी ट्रस्ट संचालित कर श्रद्धालुओं से धन उगाही कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महंत के मुताबिक सीतापुर रोड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी “नैमिष नगर योजना” के अंतर्गत फर्रुखाबाद ग्राम पंचायत के सैदापुर गांव में स्थित श्री हनुमान टेकरी धाम की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर है। आरोप है कि अमरेन्द्र यादव के साथ बीकेटी क्षेत्र का एक प्रभावशाली सफेदपोश भी जुड़ा हुआ है, जो राजनीतिक और आर्थिक संरक्षण के दम पर मंदिर की संपत्ति पर कब्जे की साजिश रच रहा है।

महंत श्री रामेश्वर दास जी महाराज का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अमरेन्द्र यादव और उसके गुर्गों पर मंदिर परिसर में जबरन घुसने, शराब पीकर उत्पात मचाने, मंदिर का गेट तोड़ने और महंत को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। इन मामलों में कई बार कार्रवाई भी हुई है। सूत्रों के अनुसार अमरेन्द्र यादव पर अवैध हथियार रखने, लोगों के साथ लाखों रुपये की हेराफेरी करने समेत कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और उसे जेल भी भेजा जा चुका है। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसके हौसले कम नहीं हुए।

महंत ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी अमरेन्द्र यादव ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि “जो मैं कहूं वही करो, नहीं तो अपनी पहुंच और पैसे के दम पर मैं कुछ भी कर सकता हूं। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, क्योंकि जिनके संरक्षण में मैं काम कर रहा हूं वो मामूली इंसान नहीं हैं।” इस कथित धमकी के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब एक प्राचीन मंदिर और उसके महंत ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राजधानी लखनऊ में एक कथित भूमाफिया को किस सफेदपोश और किस राजनीतिक संरक्षण का सहारा प्राप्त है, जिसके दम पर वह खुलेआम मंदिर की जमीन पर नजर डालने और महंत को धमकाने जैसे आरोपों के बावजूद बेखौफ घूम रहा है। योगी सरकार लगातार माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश का दावा करती रही है, ऐसे में स्थानीय श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने, मंदिर की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कथित भूमाफिया अमरेन्द्र यादव व उसके संरक्षणदाताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था, सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड में होंगे संचालित : ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपभोक्ता हित में फैसले पर जताया आभार

लखनऊ, 08 मई 2026 : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है।

ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु 15 मई से 30 जून 2026 तक प्रदेशभर में अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष शिकायत निस्तारण कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां बिल संशोधन एवं तकनीकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय उपभोक्ताओं को राहत, पारदर्शिता एवं सुविधा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है। योगी सरकार सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसुविधा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी आम जनता के हित में इसी प्रकार के निर्णय लिए जाते रहेंगे।