HomeDaily Newsउत्तर प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था, सभी स्मार्ट मीटर...

उत्तर प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था, सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड में होंगे संचालित : ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपभोक्ता हित में फैसले पर जताया आभार

लखनऊ, 08 मई 2026 : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है।

ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु 15 मई से 30 जून 2026 तक प्रदेशभर में अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष शिकायत निस्तारण कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां बिल संशोधन एवं तकनीकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय उपभोक्ताओं को राहत, पारदर्शिता एवं सुविधा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है। योगी सरकार सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसुविधा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी आम जनता के हित में इसी प्रकार के निर्णय लिए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments