HomeDaily News“सपा राज में भर्ती घोटाले, योगी राज में पारदर्शी नौकरियां - यही...

“सपा राज में भर्ती घोटाले, योगी राज में पारदर्शी नौकरियां – यही है बदला हुआ उत्तर प्रदेश”: डॉ. राजेश्वर सिंह

  • “2017 से पहले सिफारिश और जातिवाद, आज योगी सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी”: डॉ. राजेश्वर सिंह
  • “भर्ती माफियाओं से सुशासन तक: योगी सरकार ने युवाओं का विश्वास जीता”: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा केवल वोटर नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य, विकास और सामर्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन 2017 से पहले सपा सरकार में युवाओं को अवसर नहीं, बल्कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और सिफारिश आधारित व्यवस्था मिली।

उन्होंने कहा कि 2012-17 के दौरान हुई 600 से अधिक भर्तियां विवादों में रहीं। लगभग 45 हजार पदों की जांच तक की नौबत आई और भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द कराने व CBI जांच की मांग को लेकर 700 से अधिक याचिकाएं अदालतों में दाखिल हुईं।

डॉ. सिंह ने कहा कि पीसीएस 2011 भर्ती में इंटरव्यू प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे, जहां 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति से चयनित हुए। इतिहास प्रवक्ता भर्ती में OBC कोटे के 15 में से 7 चयन एक ही जाति विशेष से हुए। वहीं 2014 की PCS परीक्षा में 25 प्रश्न गलत पाए गए।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की लैपटॉप योजना भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही, जिसमें 1173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वितरित 8 लाख से अधिक लैपटॉप वितरण पर सवाल उठे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भर्ती व्यवस्था पूरी तरह बदली। भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तकनीक आधारित और जवाबदेह बनाया गया। डिजिटल मॉनिटरिंग, सख्त सुरक्षा व्यवस्था और भर्ती माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया संचालित की गई है। केवल पुलिस विभाग में ही 2.20 लाख से अधिक भर्तियां पूरी की गईं।

डॉ. सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को डिजिटल रूप से भी सशक्त किया। 2 करोड़ से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। अभ्युदय योजना, स्किल डेवलपमेंट मिशन, ODOP, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसी पहलों ने उत्तर प्रदेश को रोजगार और निवेश का बड़ा केंद्र बनाया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भर्ती घोटालों और परिवारवाद की राजनीति से निकलकर पारदर्शिता, सुशासन, निवेश और विकास का मॉडल बन चुका है। यही कारण है कि प्रदेश का युवा आज जातिवाद नहीं, बल्कि अवसर, सुशासन और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments