Home Blog Page 1151

Health Tips: फ्लूइड रिटेंशन के कारण महिलाओं में साइक्लिक एडिमा हो सकती है, इन लक्षणों को नज़रअंदाज न करें।

फ्ल्यूड रिटेंशन महिलाओं में देखी जाने वाली एक स्थिति है। खासतौर पर यह सिंड्रोम जवान महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में आपको सोडियम और वाटर रिटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इसका इलाज संभव है, लेकिन आसान नहीं। इस सिंड्रोम को ठीक करने के लिए आपको दवाओं के साथ अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में भी बदलाव करने होते हैं। इसको पीरियॉडिक स्वेलिंग के नाम से भी जाना जाता है। इस सिंड्रोम के होने पर हाथ-पैर और मुंह पर सूजन आ जाती है।

यह एक सिंड्रोम है, जो फ्ल्यूड रिटेंशन की वजह से होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान यह मेंस्ट्रुएशन महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। इस सिंड्रोम के होने पर डायबिटीज, मानिसक सेहत खराब होना और मोटापा आदि शामिल है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस सिंड्रोम के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए कैसे होते हैं लक्षण

इस सिंड्रोम के होने पर आपको अपने शरीर के कई हिस्सों में सूजन की समस्या देखने को मिल सकती है। जैसे हाथ-पैर या मुंह पर सूजन आना। वहीं इस सिंड्रोम के लक्षण में पेट फूलने की स्थिति भी हो सकती है या फिर अचानक से आपका वेट बढ़ सकता है। वहीं पीरियड्स आने से पहले पूरी बॉडी में सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती हैं।

कारण

शायद आप कुछ ऐसी दवाओं का सेवन कर रहे हों, जिनमें लेक्सेटिव और डाइयूरेटिक आदि शामिल हों। इसकी वजह से भी आपको यह सिंड्रोम हो सकता है। इसमें उन लिंफ का विकास विफल हो जाता है, जो फ्ल्यूड को आपकी बॉडी से बाहर निकालते हैं। जिसकी वजह से फ्ल्यूड शरीर में अधिक मात्रा में एकत्र होने लगते हैं और आप को सोडियम या फिर वाटर रिटेंशन का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए किसमें सबसे ज्यादा रिस्क

प्रेग्नेंट महिलाओं में

बता दें कि प्रेग्नेंट महिलाएं फ्ल्यूड रिटेन अधिक कर पाती हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौराम महिलाओं में अधिक सूजन देखने को मिलती है।

पीरियड्स के समय

इसके अलावा जो महिलाएं मासिक साइकिल में होती हैं, उनमें भी इस संड्रोम के दिखने का चांस ज्यादा होता है। इस दौरान पेट फूलने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

दवाइयां खाने वाले लोगों में

जो लोग डायबिटीज की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, उनमें भी इस सिंड्रोम के होने का खतरा थोड़ा ज्यादा होता है।

किडनी के पेशेंट में

इसके साथ ही जो लोग किडनी के पेशेंट हैं, उनमें भी यह सिंड्रोम होने का रिस्क अधिक होता है।

इलाज

इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए। आपको अपनी डाइट में नमक की मात्र कम करनी चाहिए और ड्यूरेटिक जैसी दवाओं का सेवन बंद कर देना चाहिए। इस दौरान आपको बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हालांकि सभी लोगों को हर तरह का इलाज सूट नहीं करता है।

देश में पिछले 2 सालों में 1100 से ज्यादा फर्जी बम धमकियों से मच गई खलबली।

नई दिल्ली: देश में फर्जी बम की धमकियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी हवाई यात्रा के दौरान बम की धमकी मिलती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ने संसद में जो आंकड़ा बताया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। सरकार ने बताया है कि बीते 2 सालों में 1100 से ज्यादा फर्जी बम की धमकियां मिली हैं।

क्या है पूरा मामला?

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री ने 28 नवंबर को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2022 से 14 नवंबर, 2024 तक कुल 1148 फर्जी बम की धमकियां मिली हैं। ये धमकियां कॉल और मैसेज के द्वारा दी गई हैं।

अकेले साल 2024 में ही 11 महीनों के अंदर 999 बम की धमकियां मिली हैं। इन धमकियों की वजह से हवाई उड़ान भरने में परेशानी हो रही है और यात्रियों को भी अपनी मंजिल पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है क्योंकि एक बार धमकी आने के बाद पूरी जांच होती है, जिसकी वजह से फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी होती है।

क्या कार्रवाई हुई?

इन फर्जी बम की धमकियों को लेकर सरकार ने ये भी बताया कि कार्रवाई क्या हुई? ऐसे मामलों में जनवरी 2024 से लेकर अब तक 256 एफआईआर और 12 गिरफ्तारियां हुई हैं। 14 अक्टूबर और 14 नवंबर, 2024 के बीच 163 एफआईआर दर्ज हुई हैं जोकि एक तरह की बढ़ोतरी है।

सरकार कर रही कानून में बदलाव पर विचार

मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार का विचार है कि इस मामले से जुड़े कानूनों में बदलाव किया जाए। ऐसे में ये माना जा रहा है कि सरकार विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 में सरकार द्वारा बदलाव किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फर्जी बम की धमकी देने वालों को नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा सरकार सुरक्षा संबंधी उपायों की समीक्षा कर रही है और उसे लगातार मजबूत कर रही है।

सच्ची दोस्ती या महज दिखावा? करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते में फिर आई खटास।

बिग बॉस 18 में बीते रोज 54वें दिन का एपिसोड प्रीमियर किया गया था। कलर्स टीवी के इस पॉपुलर रियालिटी शो में बीते रोज जमकर धूम मची। यहां टाइम गॉड का टास्क हुआ और दोस्तों की दोस्ती की परीक्षा हो गई। एक बार फिर करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच तनाव पैदा हो गया। दोनों की दोस्ती सच्ची है या फिर झूठा दिखावा, इसको लेकर दोनों कंटेस्टेंट आमने-सामने दिखे। एक बार फिर दिलचस्प ‘टाइम गॉड’ टास्क के दौरान शिल्पा शिरोडकर की अपने दोस्त करण वीर मेहरा के प्रति वफादारी की परीक्षा हुई। एक बार फिर संचालक शिल्पा शिरोडकर ने करण वीर मेहरा के खिलाफ निर्णय लिया जिससे अन्य प्रतियोगियों के बीच महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं और चर्चाएं शुरू हो गईं।

ईशा सिंह बनीं नई टाइम गॉड

ईशा सिंह को टास्क का विजेता घोषित किया गया और वह ‘टाइम गॉड’ बन गईं। उनकी इस पसंद ने एक बार फिर करण वीर मेहरा के साथ उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्हें दोस्त कहने के बावजूद शिल्पा के फैसले अक्सर उनके खिलाफ जाते दिखते हैं, जिससे दर्शक उनके बॉन्ड के असल नेचर का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। ‘टाइम गॉड’ टास्क के दौरान जहां अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह को अपनी पीठ पर उठाना था, वहीं कर्ण वीर मेहरा को एडिन रोज को अपनी पीठ पर उठाना था। दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, चुम दरांग और अन्य सहित कई गृहणियों ने करण वीर मेहरा का पक्ष लिया और कहा कि शिल्पा शिरोडकर को अपने फैसले में अधिक निष्पक्ष होना चाहिए था।

लाइफ में सब अनफेयर हुआ है: करणवीर मेहरा

टास्क समाप्त होने के बाद करण वीर मेहरा नहाने के लिए वॉशरूम में चले गए। उनके पीछे उनके दोस्त दिग्विजय सिंह राठी भी थे। शिल्पा के फैसले से परेशान होकर दिग्विजय ने करण से बोलने और शिल्पा से उनकी पसंद के बारे में सवाल किया। उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हुए दिग्विजय ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि करण क्या महसूस कर रहे थे। जवाब में करण ने कहा, ‘लाइफ में हमेशा सब अनफेयर हुआ है, कोई नहीं।’ बाद में नहाने के बाद करण शीशे के सामने खड़े होकर इमोशनल होते नजर आए। उन्हें कोने में लिविंग एरिया के पास बैठकर अपने दोस्तों शिल्पा और श्रुतिका अर्जुन के व्यवहार के बारे में बात करते हुए भी देखा गया।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पंजाब किंग्स के गेंदबाज का अद्भुत कारनामा, 1904 के बाद पहली बार हुआ ऐसा।

मेजबान साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच डरबन में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। 27 दिसंबर से पहले टेस्ट मैच का आगाज हुआ था जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 191 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम महज 13.5 ओवरों में 42 रनों पर ढेर हो गई। 2 बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी डबल डिजिट के स्कोर पर नहीं पहुंच सका जबकि 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला। यही नहीं, लंका के नाम पिछले 100 सालों में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

दरअसल, श्रीलंका के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पिछले 100 सालों में अब तक का सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले साल 1924 में साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में सिर्फ 30 रन के स्कोर पर सिमट गई थी जिसमें उन्होंने 75 गेंदों का सामना किया था। अब श्रीलंका ने ये रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास

श्रीलंका को 42 रन पर ढेर करने में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मार्को यानसन का बड़ा हाथ रहा जिन्होंने अकेले ही 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने सिर्फ 6.5 ओवर्स में 13 रन देते हुए 7 विकेट अपनी झोली में डाले और टेस्ट क्रिकेट के 100 साल पुराने महान कीर्तिमान की बराबरी कर ली। यानसन ने महज 41 गेंदों में श्रीलंका के 7 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही वह टेस्ट मैच की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम गेंदों में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ह्यूग ट्रंबल की बराबरी की। ह्यूग ट्रंबल ने साल 1904 में 41 गेंदों पर इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को टेस्ट की एक पारी में पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

टेस्ट मैच की पारी में सबसे कम गेंदों में 7+ विकेट लेने वाले गेंदबाज 

  • 41 – ह्यूग ट्रंबल (AUS) बनाम इंग्लैंड, 1904
  • 41 – मार्को जेनसन (SA) बनाम श्रीलंका, 2024
  • 46 – मोंटी नोबल (AUS) बनाम इंग्लैंड, 1902

गौरतलब है कि मार्को यानसन IPL 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। यानसन को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसे में यानसन की परफॉर्मेंस देख पंजाब किंग्स की टीम खुशी से फूली नहीं समा रही होगी

अमिताभ बच्चन के साथ दी सुपरहिट, साउथ और बॉलीवुड में मचाई धूम, बॉक्स ऑफिस का बाहुबली है यह एक्टर।

सुपरस्टार से पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास हैं, जिन्होंने ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के जरिए  दुनिया भर में मशहूर हुए हैं। उन्हें ‘डार्लिंग’ के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेता प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी में अमरेंद्र बाहुबली के रूप में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉड भी बनाए। इतना ही नहीं 2024 एक्टर के फिल्मी करियर के लिए बहुत ही लकी साबित हुआ है। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में स्क्रीन शेयर की है। ये इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

2025 में प्रभास का BO पर होगा धमाका

प्रभास साउथ सिनेमा के मशहूर और सबसे मंहगे कलाकारों में से एक हैं जो करोड़ों फीस चार्ज करने के लिए चर्चा मे रहते हैं। प्रभास इन दोनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट लगातार बढ़ रही है, जिसमें कई बिग बजट फिल्में शामिल हो गई है। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने अपने जन्मदिन, 23 अक्टूबर को हंबले फिल्म्स के साथ तीन-फिल्म की डील साइन की है जो कि ‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन हाउस है। साउथ में एक्टर के फैंस उन्हें बॉक्स ऑफिस का बाहुबली भी कहते हैं। बता दें कि सैकनिल्क के अनुसार, ‘कल्कि 2898 एडी’  ने दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था तो वहीं इसके पहले ‘बाहुबली 2’ ने 1400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म

सुपरस्टार प्रभास ने इस साल बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी है। ‘कल्कि 2898 एडी’ के सुपरहिट होने के बाद से ही एक्टर पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। अब आने वाले साल में प्रभास एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। यहां देखें प्रभास की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट…

1. द राजा साब

2. हनु राघवपुडी की फौज

3. स्पिरिट

4. कल्की 2898 एडी 2

5. सलार 2

6. प्रभास की लोकेश कनगराज के साथ फिल्म (अनटाइटल्ड)

7. प्रशांत वर्मा के साथ फिल्म (अनटाइटल्ड)