HomeLucknowमोदी-योगी के डिजिटल विजन को आगे बढ़ा रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह:...

मोदी-योगी के डिजिटल विजन को आगे बढ़ा रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह: रणबहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों की संख्या बढ़कर होगी 18, आज पाठकपुरम कॉलोनी और भटगांव पांडेय में दो नए केंद्रों का शुभारंभ; निःशुल्क तकनीकी शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण और ई-गवर्नेंस सुविधाओं का होगा विस्तार

  • CSR सहयोग से केंद्रों एवं विद्यालयों को 500 से अधिक कंप्यूटर-डेस्कटॉप उपलब्ध
  • स्मार्ट क्लास की सुविधाएँ भी विकसित
  • प्रत्येक विद्यालय और हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुँचाने का लक्ष्य

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के युवा सशक्तीकरण के संकल्प को सरोजनीनगर में आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह डिजिटल शिक्षा, रोजगारपरक कौशल और जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रहे हैं। उनकी पहल पर संचालित रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्र विद्यार्थियों को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों और नागरिकों को ई-गवर्नेंस सेवाओं से जोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में कल, 30 अक्टूबर 2026 को पाठकपुरम कॉलोनी, रायबरेली रोड, उतरेठिया एवं भटगांव पांडेय में दो नए केंद्रों का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही सरोजनीनगर विधानसभा में रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। यह विस्तार अधिक युवाओं और परिवारों तक उनके निकट ही डिजिटल सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

पिता की स्मृति में स्थापित केंद्र, सरोजनीनगर की जनता को समर्पित

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय रण बहादुर सिंह की स्मृति में इन केंद्रों की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य है कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई विद्यार्थी या युवा तकनीकी शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित न रहे। प्रत्येक केंद्र को पाँच कंप्यूटर, फर्नीचर, कैमरा, स्पीकर तथा प्रशिक्षण एवं ई-गवर्नेंस सेवाओं के संचालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से युवा अपने क्षेत्र में ही निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार और स्वरोजगार की तैयारी कर सकते हैं।

500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध; हर विद्यालय में डिजिटल लर्निंग सेंटर का लक्ष्य

डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के सहयोग द्वारा सरोजनीनगर के रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों और विभिन्न विद्यालयों को अब तक 500 से अधिक कंप्यूटर और डेस्कटॉप उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधाएँ भी विकसित की गई हैं, जिससे बच्चों को आधुनिक और रुचिकर माध्यमों से सीखने का अवसर मिल रहा है।

डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने का यह अभियान निरंतर जारी है। लक्ष्य है कि सरोजनीनगर के प्रत्येक विद्यालय में डिजिटल लर्निंग सेंटर विकसित हो और प्रत्येक बच्चे की रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों तक पहुँच सुनिश्चित हो। इसी संकल्प के साथ विद्यालयों और स्थानीय केंद्रों में तकनीकी संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है।

मोदी-योगी के संकल्प को स्थानीय जनसेवा से जोड़ रहे डॉ. राजेश्वर सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया ने तकनीक को शिक्षा, जनसेवा और नए अवसरों से जोड़ने की दिशा दी है। वहीं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, उद्यमिता और युवा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिल रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह इन संकल्पों को सरोजनीनगर के विद्यार्थियों, युवाओं और परिवारों तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों पर तकनीकी प्रशिक्षण के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इनमें आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाएँ शामिल हैं। प्रयास है कि जानकारी या तकनीकी सहायता के अभाव में कोई पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

1,573 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण पूरा, 522 प्रशिक्षणरत

रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्रों पर अब तक 1,573 विद्यार्थी प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, जबकि 522 विद्यार्थी वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ एमएस ऑफिस, टैली, अकाउंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों का निःशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रमाणन उपलब्ध कराया जा रहा है।

व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के संवाद कौशल, आत्मविश्वास और कार्यस्थल के लिए आवश्यक क्षमताओं को भी विकसित किया जाता है, जिससे वे रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

आर.बी.एस. डिजिटल से प्रतिदिन नौकरी अपडेट, इंटरव्यू टिप्स और व्यवसाय संबंधी जानकारी

युवाओं का मार्गदर्शन प्रशिक्षण केंद्रों तक ही सीमित नहीं है। आर.बी.एस. डिजिटल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों, भर्ती प्रक्रियाओं, आवेदन की अंतिम तिथियों, इंटरव्यू की तैयारी और करियर से संबंधित जानकारी साझा की जाती है। इसके साथ ही व्यवसाय, स्वरोजगार, उद्यमिता और संबंधित सरकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

इसका उद्देश्य है कि सरोजनीनगर के युवा समय पर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएँ और अपना उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

नौ प्रमुख ई-गवर्नेंस केंद्रों से 6,000 से अधिक नागरिक लाभान्वित

तेलीबाग, लतीफ नगर, भटगांव पांडेय, बंथरा, भटगांव, गौरी मार्केट, कल्ली पश्चिम, रजनीखंड और आशियाना स्थित नौ प्रमुख ई-गवर्नेंस केंद्रों से 6,000 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।

इन केंद्रों पर आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन, पेंशन एवं छात्रवृत्ति पंजीकरण, पैन कार्ड संबंधी सेवाओं और बिजली बिल भुगतान सहित विभिन्न डिजिटल प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को निःशुल्क ई-गवर्नेंस शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और तकनीक से कम परिचित लोगों को उनके निकट सहायता उपलब्ध कराना इस पहल की विशेष प्राथमिकता है।

स्वरोजगार को प्रोत्साहन, 230 से अधिक युवाओं के लगभग ₹11.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 230 से अधिक युवाओं के लगभग ₹11 करोड़ 50 लाख के ऋण स्वीकृत हुए हैं। युवाओं को योजना की जानकारी, आवेदन और उद्यम स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर बढ़ा रही है। दो नए केंद्रों का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त एवं आत्मनिर्भर युवा के संकल्प को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments