Home Blog Page 1144

Custard Apple for Winter: रोजाना शरीफा खाने से बीमारियों से बचाव, सेहत को मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे

विंटर सीजन में सेहत का ध्यान रखना भी काफी जरुरी होता है। इस मौसम में जरा से लापरवाही बीमारियों का घर बन सकता है। सर्दियों में स्वस्थ रखने के लिए कुछ फलों का सेवन जरुर करना चाहिए, उन्हीं में से एक शरीफा का फल इसे कस्टर्ड सेब के नाम से भी जाना जाता है। यह मीठा और मलाईदार फल विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। सर्दियों के दौरान अपने दैनिक आहार में कस्टर्ड सेब को शामिल करने से आपको स्वस्थ और फिट रहने में मदद मिल सकती है। कस्टर्ड सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में सहायता करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। शरीफा खाने के फायदे

शरीर डिटॉक्स करता है

शरीफा शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और आंतों को साफ करने में भी मदद करता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, यह फल शरीर के ब्लड को प्यूरिफाई करता है। बॉडी को डिटॉक्स करता है और किडनी भी हेल्दी बनीं रहती है।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

सर्दियों के मौसम बीमारियों के दूर रहने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली काफी महत्वपूर्ण है। कस्टर्ड सेब विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो शरीर को संक्रमण और सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाता है।

दिल रखता है हेल्दी

कस्टर्ड सेब में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय रोग के खतरे को कम करता है और यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में करने में मददगार होते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए कस्टर्ड सेब काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि शरीफा के लक्षणों में सुधार कर सकता है।

वजन घटाने में सहायक

शरीफा का सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर कम कैलोरी वाला फल है। यह चयापचय को बढ़ावा देता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे यह वजन कम करने का लक्ष्य रखने वाले लोगों के डाइट में सहायक होता है

केरल के चार जिलों में रेड अलर्ट घोषित, सोमवार को भारी बारिश का अनुमान,

तिरुवनंतपुरम: मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी द्वारा दी गयी ताजा जानकारी के अनुसार मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर के उत्तरी जिलों में सोमवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

इडुक्की, त्रिशूर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों को “ऑरेंज अलर्ट” के तहत रखा है जबकि पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि‘ऑरेंज अलर्ट’ छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी वर्षा जबकि ‘येलो अलर्ट’ छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी वर्षा को दर्शाता है।

भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में अलर्ट जारी

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

नदी के किनारे रहनेवालों को अलर्ट किया गया

एसडीएमए ने कहा कि नदी के किनारे और बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार स्थान खाली कर देना चाहिए। प्राधिकरण ने यातायात को नियंत्रित करने और लोगों की गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि प्रमुख सड़कों पर जलभराव और खराब दृश्यता के कारण यातायात जाम हो सकता है।

IPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को क्यों नहीं खरीदा?कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन हाल ही में किया गया था। जहां सभी 10 टीमों ने आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम बनाई। कई टीमों ने रिकॉर्ड बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। इसी बीच ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने नहीं खरीदा। ईशान किशन का आईपीएल ऑक्शन में दूसरी टीम के साथ जुड़ना फैंस को हैरान कर गया। ईशान किशन को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। ऐसे में ईशान किशन इस बार ऑरेंज जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।

ईशान को मुंबई ने नहीं किया रिटेन

ईशान किशन को आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन भी नहीं किया था। उन्होंने ऑक्शन के लिए सिर्फ पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम शामिल था। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान भी ईशान किशन को लेने के लिए कुछ खास इंटरेस्ट नहीं दिखाया। ईशान किशन इस बार के ऑक्शन में 11.25 करोड़ में बिके हैं। मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपए बोली पहुंचने के बाद किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। ईशान किशन को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां हार्दिक पांड्या ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को जारी एक वीडियो में कहा कि उन्हें पता था कि ईशान किशन को उनके टैलेंट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा। मुंबई इंडियंस ने दो वीडियो शेयर किया है उसमें हार्दिक पांड्या ने कहा कि ईशान टीम की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम उन्हें रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उन्हें नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।

ईशान को मिस करेंगे हार्दिक 

हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन को मुंबई इंडियंस का पॉकेट डायनेमो बताया है। ईशान किशन छह सालों के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। जहां टीम ने साल 2018 से 2024 तक दो आईपीएल खिताब जीते। हार्दिक पांड्या ने उन्हें लेकर कहा कि वह हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखते थे। वह बहुत से लोगों को हंसाते थे। यह प्यार और गर्मजोशी उनके लिए बहुत स्वाभाविक थी। हमें उसकी कमी खलेगी। ईशान किशन आप मुंबई इंडियंस के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा नया रिकॉर्ड!

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले को पाकिस्तान की टीम ने 57 रनों से अपने नाम किया। पाकिस्तान की जीत में एक खिलाड़ी ने काफी अहम रोल निभाया और इस खिलाड़ी ने इसी बीच पाकिस्तान के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ हैं।

हारिस राउफ ने बनाया दमदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में दो विकेट झटके। इस मैच में पहला विकेट लेते ही उन्होंने एक बड़े मुकाम को हासिल कर लिया है। वह पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हारिस राउफ ने रयान बर्ल के विकेट को आउट करके इस उपलब्धि को हासिल की है। तेज गेंदबाज ने 15वें ओवर में ब्लेसिंग मुजाराबानी को भी आउट किया। इसी के साथ अब उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 109 विकेट हो गए हैं। राउफ ने सिर्फ 76 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इसे हासिल कर लिया है। उन्होंने शादाब खान को पीछे किया। शादाब ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 107 विकेट झटके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. हारिस राउफ: 76 मैचों में 109 विकेट
  2. शादाब खान: 104 मैचों में 107 विकेट
  3. शाहीन अफरीदी: 73 मैचों में 97 विकेट
  4. शाहिद अफरीदी: 98 मैचों में 97 विकेट
  5. उमर गुल: 60 मैचों में 85 विकेट

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने पहली पारी में उस्मान खान, तैयब ताहिर और इरफान खान के दमदार योगदान की बदौलत 165 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 166 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अगला मुकाबला 03 दिसंबर को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।

इस कोरियोग्राफर ने बदली एक्टर की किस्मत, 42 साल की उम्र में डेब्यू कर हर किरदार से मचाया धमाल!

मिडिल क्लास पारसी परिवार में जन्मे बोमन ईरानी ने अपने जन्म से छह महीने पहले ही अपने पिता को खो दिया था। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी, जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वह सालों से फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर रजा कर रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती है। जोश टॉक्स के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने डिस्लेक्सिया से लड़ाई लड़ी है।

कोरियोग्राफर ने चमकाई एक्टर की किस्मत

बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बोमन ईरानी जब फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई और उनकी किस्मत चमक गई। श्यामक डावर ने बोमन की एक थिएटर डायरेक्टर से मुलाकात करवाई थी। साल 2001 में एक्टर को दो इंग्लिश फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 2003 में बोमन ईरानी ने फिल्म ‘डरना जरूरी है’ में काम किया और लोगों के फेवरेट बन गए। वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में बोमन ने खुलासा किया था कि वह तुतलाते थे और उनके स्कूल में इसके लिए उनका मजाक उड़ाया जाता था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के अनुसार, बोमन ने अपनी बोली को बेहतर बनाने के लिए गाना शुरू किया।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगा दी झड़ी

बोमन ईरानी की शानदार फिल्मोग्राफी में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिसमें ‘नो एंट्री’, ‘खोसला का घोसला’, ‘डॉन’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘हाउसफुल फ़्रैंचाइज’, ‘जॉली एलएलबी’ और ‘ऊंचाई’ है। उन्हें आखिरी बार ‘डंकी’ में देखा गया था।

बोमन ईरानी के मशहूर किरदार

  • ‘3 इडियट्स’ में वीरू सहस्त्रबुद्धे उर्फ ​​वायरस
  • ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी में डीसीपी डिसिल्वा और वर्धन
  • ‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी में डॉ. अस्थाना और लकी सिंह
  • ‘खोसला का घोसला’ में खुराना
  • ‘जॉली एलएलबी’ में वकील राजपाल