Home Blog Page 1143

लखनऊ में ज़मीन क़ब्ज़े का मामला: भूमाफ़िया सक्रिय, प्रशासन पर उठे सवाल

hariharpur
hariharpur
  • अधिगृहीत ज़मीन पर कब्जे की कोशिश: हरिहरपुर गाँव में खसरा नंबर 329, 330 और 331 पर अवैध बाउंड्री वॉल का निर्माण।
  • योगी सरकार की नीति को चुनौती: यह मामला भूमाफ़िया मुक्त प्रदेश के अभियान पर सवाल उठाता है।
  • डीपीएस के पीछे अवैध निर्माण: अवध विहार चौकी क्षेत्र के हरिहरपुर में अधिगृहीत ज़मीनों पर कब्जे और निर्माण कार्य बढ़ते जा रहे हैं।
  • शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: बड़ी संख्या में ज़मीनों पर कब्ज़े के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।
  • बाबूलाल पुत्र इंद्रराज ने 2010 में पीड़ित रोशन सिंह से चार लाख रुपये वसूले।
  • पीड़ित ने अवैध कब्जा रोंकने के लिए सुशांतगोल्फ सिटी थाने की पुलिस, प्रशासन और यूपी आवास परिषद से मदद मांगी।

लखनऊ, 2 दिसम्बर 2024: राजधानी लखनऊ के सदर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गाँव में ज़मीन क़ब्ज़े का मामला गहराता जा रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी के अवध विहार चौकी क्षेत्र में डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) के पीछे हरिहरपुर गाँव में प्राइमरी स्कूल के पास स्थित खसरा नंबर 329, 330 और 331 पर भूमाफ़ियाओं द्वारा एक सप्ताह से बाउंड्री वॉल बनाकर ज़बरन क़ब्ज़े की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा 2008 में अधिगृहीत की गई इस भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर पीड़ित रोशन सिंह ने स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और यूपी आवास एवं विकास परिषद के ज़िम्मेदारों को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।

अधिगृहीत भूमि पर कब्जे की कोशिश

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि यह ज़मीन 2008 में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसके बावजूद विपक्षी बाबूलाल (पुत्र इंद्रराज) ने 2010 में इसी ज़मीन के लिए उनसे चार लाख रुपये ले लिए और अब इसे किसी तीसरे पक्ष को बेचकर ज़बरदस्ती बाउंड्री वॉल बनाकर कब्ज़े का प्रयास कर रहा है।

हरिहरपुर में अवैध कब्जों की बाढ़

हरिहरपुर गाँव, जो डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) के पीछे स्थित है, में यूपी आवास एवं विकास परिषद द्वारा अधिगृहीत ज़मीनों की हालत बेहद खराब है। अधिकतर भूखंडों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं और बहुमंज़िला इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। वहीं, जो भूखंड बचे हुए हैं, उनमें भी भूमाफ़ियाओं द्वारा जबरन निर्माण कार्य के माध्यम से कब्ज़ा करने की कोशिश जारी है।

शिकायत और कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से अपील की है कि वह न केवल उनके मामले में हस्तक्षेप करें, बल्कि हरिहरपुर में अधिगृहीत ज़मीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को भी मुक्त करवाने की कार्रवाई करें। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है।

प्रशासन की लापरवाही और भूमाफ़ियाओं के बढ़ते हौसले

बड़े पैमाने पर हो रही इन अनियमितताओं ने प्रशासन और यूपी आवास एवं विकास परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अधिग्रहण के बावजूद हो रहे इन क़ब्ज़ों ने न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि योगी सरकार की भूमाफ़िया मुक्त प्रदेश की मंशा को भी ठेस पहुंचाई है।

हरिहरपुर गाँव का यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भूमाफ़िया के गठजोड़ का एक गंभीर उदाहरण है। यह ज़रूरी है कि यूपी आवास एवं विकास परिषद और पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करें। न केवल पीड़ित रोशन सिंह को न्याय मिले, बल्कि सरकारी ज़मीनों को अवैध कब्ज़े से मुक्त कर संरक्षित किया जा सके।

मदद करना और देने की भावना ही आपको श्रेष्ठ बनाती है: आलोक त्रिपाठी

alok
alok

ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान ने गरीबों को बांटे कंबल

  • मदद का महत्व: आलोक त्रिपाठी ने बताया कि दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों को सहायता देने का भाव व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
  • श्री राम कथा का आयोजन: बाल योगी संजय जी महाराज के नेतृत्व में तुलसी उद्यान में श्री राम कथा का आयोजन हुआ।
  • कंबल वितरण: ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और चाय-नाश्ता कराया।
  • संस्थान की भूमिका: डी.सी. श्रीवास्तव ने संस्थान के पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के सेवा कार्य करने की परंपरा को रेखांकित किया।
  • उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: कार्यक्रम में लखनऊ के प्रतिष्ठित समाजसेवी और संस्थान के प्रमुख सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लखनऊ: दूसरों की मदद और जरूरतमंदों की सेवा का भाव व्यक्ति को समाज में विशेष बनाता है। यही भावना समाज और देश की उन्नति का आधार है। यह विचार उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष और लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किए। वे गीता पल्ली स्थित तुलसी उद्यान में ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम श्री राम कथा के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें विंध्याचल से पधारे बाल योगी संजय जी महाराज कथा वाचन कर रहे थे।

तुलसी उद्यान में श्री राम कथा का आयोजन कल से शुरू हुआ था, और आज दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के बीच ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके साथ ही संस्थान ने सभी आगंतुकों को चाय और नाश्ता भी कराया।

संस्थान के महासचिव डी.सी. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जरूरतमंदों को कंबल देकर वे अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान कई वर्षों से इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस कार्यक्रम में डी.सी. श्रीवास्तव के साथ संस्थान के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में रमेश चंद्र त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, रामचंद्र गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, प्रोफेसर अनूप मिश्रा, और कोमल द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

श्रीराम कथा की कलश यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

shree ram katha ki taiyari
shree ram katha ki taiyari
  • श्रीराम कथा की कलश यात्रा: 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ के लिए भव्य कलश यात्रा की योजना बनाई गई।
  • कलश यात्रा की भव्यता पर चर्चा: हनुमान सेतु से मोती महल लॉन तक यात्रा को दिव्य बनाने के लिए योजनाएं बनीं।
  • धर्म प्रचार के लिए विशेष योजना: पीले वस्त्र पहनने और शोभा यात्रा में सभी के लिए एकरूपता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
  • विद्वानों और संतों की भागीदारी: अजय तिवारी और प्रेम तिवारी को संत सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई।
  • महिलाओं की विशेष भागीदारी: क्षेत्रीय महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

लखनऊ, 2 दिसंबर 2024: राजधानी लखनऊ के मोती महल लान में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित होने वाली जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के शुभारंभ में निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मानसी तिवारी के संयोजकत्व में भुइयन देवी मंदिर, राजाजीपुरम में हुई। इसमें हनुमान सेतु से मोती महल लॉन तक की शोभा यात्रा को भव्य बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कलश यात्रा की भव्यता पर चर्चा

बैठक की अध्यक्षता रीता शर्मा और शीतल शैलेंद्र ने की, जबकि संचालन श्रीराम कथा के संयोजक आचार्य डॉ. सप्तर्षि मिश्र और अधिवक्ता संजीव पांडेय ने किया। बैठक में लोक विख्यात विद्वान अजय याज्ञिक जी द्वारा सुंदरकांड पर चर्चा की गई। इसके साथ ही यह तय हुआ कि पूज्य राघवाचार्य जी महाराज की राम कथा को अधिक दिव्य बनाने के लिए क्षेत्रीय संत-महात्माओं को आमंत्रित किया जाएगा। यह जिम्मेदारी अजय तिवारी और प्रेम तिवारी को सौंपी गई।

धर्म प्रचार के लिए पीले वस्त्रों में कलश यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि कलश यात्रा के दौरान महिलाओं को पीले वस्त्र पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि धर्म के प्रति जागरूकता बढ़े। सभी महिला और पुरुष शोभा यात्रा में एक ही रंग के वस्त्र धारण करेंगे। शोभा यात्रा का शुभारंभ 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे हनुमान सेतु से होगा, जो मोती महल लॉन तक जाएगी।

राम कथा के प्रचार-प्रसार पर जोर

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कथा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास किए जाएं। इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सुझाव दिया गया कि धर्म जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम की विशेष जानकारी हर क्षेत्र में दी जाए।

उपस्थित गणमान्य लोगों की सहभागिता

इस बैठक में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें सोमा दास, निशा श्रीवास्तव, मोना जी, बिंदु श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी पांडेय, प्रमिला शर्मा, साधना शर्मा, उमा (रजनी) मिश्रा, ममता गुप्ता और पूजा पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थीं।

‘भाभी नंबर 2’ रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड पर निकलीं, कैमरा देखते ही छुपाया चेहरा

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग बाइक राइड पर निकली एक्ट्रेस

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में ‘भाभी नंबर 2’ बनकर दर्शकों के बीच छा जाने वाली तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं। ये फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसके बाद भी जबरदस्त कमाई की। एनिमल के बाद से तृप्ति को नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों बाइक राइड एंजॉय करते देखे जा सकते हैं, लेकिन इस वीडियो को लेकर अब वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर जरूर आ गए हैं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग बाइक राइड पर निकलीं तृप्ति

तृप्ति डिमरी का ये वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने पब्लिक की नजर से बचने के लिए मास्क लगाया है, लेकिन इसके बाद भी कैमरों ने उन्हें पहचान लिया। वीडियो में तृप्ति ब्लू जींस और व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं। तृप्ति ने जैसे ही कैमरा देखा, तुरंत अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा लिया।

बिना हेलमेट रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग घूमती दिखीं तृप्ति

तृप्ति के इस वीडियो पर ढेरों सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं और अभिनेत्री और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को निशाने पर ले रहे हैं। यूजर अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड का चालान कटने की बात कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो में तृप्ति और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम, दोनों ही बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स का कहना है कि ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए सैम मर्चेंट का चालान कटना चाहिए।

Nutrition in Winter: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए इन विटामिन्स का सेवन करें, इम्यूनिटी होगी मजबूत

सर्दियों में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। इस मौसम में अक्सर शरीर सुस्त नजर आता है। सर्दी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है. ठंड में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारियां बार-बार परेशान करती हैं। दरअसल,  ठंड में स्किन शुष्क और संवेदनशील होती है जिस वजह से त्वचा में इर्रिटेशन होने लगती है। शरीर को हेल्दी बनाने के लिए सर्दियों में पोषण की अधिक जरुरत  होती है।

अपनी डाइट में शामिल करें यह विटामिन 

विटामिन बी-12 और बी-कॉम्प्लेक्स

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में विटामिन लेना जरुरी है। दरअसल,बी- 12 अवाश्यक बी- विटामिन में से एक है। विटामिन बी-12 शरीर की रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है. बी-12 लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाता है. यह हमारी बॉडी में उर्जा प्रदान करता है इसके साथ ही स्किन को चमकदार बनाता है. आप अपने डाइट में अंडा , दही, चीज और दूध शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी

सर्दियों में विटामिन डी लेना जरुरी है। कई बार ठंड के मौसम में धूप नहीं निकालती है  जिस वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है। विटामिन डी एक सनसाइन विटामिन है जो धूप से  प्राप्त होती है. विटामिन डी लेने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते है, शरीर  में कैल्शियम और फास्फोरस प्राप्त होता है।  विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और हड्डियों का विकास करता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स

ठंड के मौसम में इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए ओमेगा फैटी एसिड्स की पर्याप्त मात्रा लेना  जरुरी है। इसके लिए आप डाइट में शामिल कर सकते हैं कद्दू के बीज, फ्लेक्स सीड, सनफ्लावर सीड, बादाम, अखरोट, फिश आदि।

विटामिन ई 

सर्दी में त्वचा काफी शुष्क हो जाती है इसलिए विटामिन ई रिच फूड के सेवन से स्किन कोमल और मॉइस्चराइज होती है। इतना ही नहीं त्वचा की झुर्रियां भी कम होती हैं। आप भोजन में नट्स, पालक, अंडे, चुकंदर, कद्दू, लाल शिमला मिर्च और बीज शामिल कर सकते है।

विटामिन ए

ठंड के मौसम खुद को हेल्दी रखने के लिए डाइट में विटामिन ए होना जरुरी है. विटामिन ए से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट मिलता है वहीं यह बॉडी में एंटी इफ्लेमेटरी का प्रभाव डलता है। आप अपने भोजन में शमिल कर सकते हैं सरसों के पत्ते, पालक के पत्ते, बथुआ, गाजर, केल और शकरकंद जैसी सब्जियां।

सर्दियों में स्वस्थ शरीर और इम्यूनिटी को स्ट्रॉग करने के लिए अपने भोजन में यह सभी विटामिन अवश्य शमिल करें।