Home Blog Page 1141

रोज सुबह मुनक्का खाने से मिलते हैं बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ, दिल की सेहत भी रहती है बेहतर

आमतौर पर मुनक्का को काली किशमिश के नाम से भी जाना जाता है। यह बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक सुपरफूड है, जो कई तरह से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मुनक्का का सेवन करने से पाचन सहायता से लेकर लेकर ह्रदय स्वास्थ्य में सुधार रखता है। आइए जानते हैं मुनक्का के फायदे और इसका सेवन कैसे करें।

मुनक्का का सेवन कैसे करें

मुनक्का सेवन करने के लिए बेहद आसान तरीका है कि 5 मुनक्कों को रात भर पानी में भिगो दें और फिर अगली सुबह खाली पेट खाएं। बता दें, भिगोने से उनके पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है और उन्हें पचना आसान होता है।

यदि आप मुनक्का को पानी में अच्छे से धो लो। फिर इसका बीज को निकाल दें। अब 5 से 10 मुनक्कों को सींख में डाल दें। फिर आप इसे आंच पर 2-3 मिनट तक चारों तरफ से भून लें। इसको अब एक प्लेट में निकाल लें, थोड़ा काला नमक और काली मिर्च छिड़कें, अच्छी तरह मिलाएं और आनंद लें।

मुनक्का के हेल्थ बेनिफिट्स

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

मुनक्का खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद करताहै। इसमें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह शरीर के हानिकारक मुक्त कणों से बचाने और संभावित संक्रमणों को रोकता है। अगर आप इसे नियमित रुप से सेवन करते हैं, तो सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

डायबिटीज रोगियो के लिए फायदेमंद 

डायबिटीज के पैशेंट के लिए मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसके सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।

हड्डियों को मजबूत रखती

बोरॉन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण, मुनक्का हड्डियों को मजबूत बनान् में सहायक होता है। बोरोन हड्डियों के निर्माण में मदद करता है। वहीं, कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है। जबकि इसमें मौजूद पोटेशियम हड्डियों के विकास में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है।

पाचन को दुरुस्त करता

मुनक्का अपने रेचक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह कब्ज के लिए एक प्रभावी उपाय बनाती है। इसके अलावा, मुनक्का में फाइबर खूब होता है, जो सुचारू पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है और सूजन को रोकता है। यह मल को नरम करके और नियमित मल त्याग में सहायता करके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं

वजन घटाने में फायदेमंद

 यदि आप अपना अतिरिक्त वजन कम करना चाहते हैं, तो भोजन से पहले मुनक्का का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायता करता है। उच्च फाइबर सामग्री और प्राकृतिक मिठास के कारण, मुनक्का आपको भरा हुआ महसूस कराकर, पाचन प्रक्रिया को धीमा करके और मीठे की लालसा को नियंत्रित करके भूख की पीड़ा को रोकने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

यदि आप भी चमकती त्वचा और सुंदर बाल चाहते हैं? तो मुनक्का को अपने आहार में शामिल करें। एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और आयरन जैसे त्वचा के अनुकूल पोषक तत्वों से भरपूर, यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और कोशिका पुनर्जनन में मदद करता है जो उम्र बढ़ने के संकेतों से लड़ता है और एक स्वस्थ और चमकदार रंगत को बढ़ावा देता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

मुनक्का के सेवन का एक अन्य लाभ दांतों का बेहतर स्वास्थ्य है। कैल्शियम से भरपूर, यह सुपरफूड दांतों के इनेमल को फिर से खनिजयुक्त बनाने और सूजे हुए दांतों और मसूड़ों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो दांतों में सड़न और कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया या सूक्ष्मजीवों को हटाने के साथ-साथ कैविटी को रोकने में मदद करती है।

Travel Tips: दिसंबर में मनाली के पास की इन 3 खूबसूरत जगहों की सैर करें, सर्दियों में ये जगहें बन जाती हैं स्वर्ग जैसी

सर्दियों में मनाली घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। क्योंकि यहां पर एडवेंचर, बर्फबारी और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। एक ही महीने में आपको यहां पर कई चीजों का नजारा देखने को मिल जाता है। हिमालय की गोद में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको दिसंबर के महीने में बहुत भीड़ देखने को मिलेगी। ठंड के मौसम में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने वाला होता है। यहां पर देवदार के जंगल, सफेद चादर से ढकी घाटियां और बर्फ से ढके पहाड़ इस जगह को सर्दियों में स्वर्ग बना देती है।

ऐसे में अगर आप भी दिसंबर महीने में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बर्फबारी का सही समय पता होना बेहद जरूरी है। क्योंकि मनाली के पास कई जगहों पर दिसंबर महीने में बर्फबारी नहीं होती है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मनाली की उऩ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दिसंबर महीने में अच्छी-खासी बर्फबारी होती है।

स्पीति घाटी

बता दें कि मनाली के पास स्थिति स्पीति घाटी को दिसंबर महीने में बर्फबारी के लिए बेहद खास माना जाता है। यहां पर दिसंबर महीने में आपको यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आएंगे। समुद्र तल से करीब 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थिति इस जगह पर आप स्नोफॉल का सुंदर नजारा देख सकते हैं। यहां पर एक कामिक नाम का गांव है, जो हिमालय की सबसे ऊंचाई र बसा गांव है। इसकी ऊंचाई करीब 4,513 मीटर है। अगर आप भी दिसंबर महीने में स्नोफॉल देखना चाहते हैं, तो आपको दिसंबर महीने में यहां पर आना चाहिए। यह मनाली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

किन्नौर

दिसंबर के महीने में बर्फ का सुंदर नजारा देखने के लिए आपको दिसंबर महीने में किन्नौर जा सकते हैं। कभी-कभी बर्फ से ढकी चोटियां आपको उड़ते पहाड़ों की तरह अहसास करवाएगी। किन्नौर में एक बेहद खूबसूरत जगह है, जिसका नाम सांगला वैली है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस वैली का नजारा जरूर देखना चाहिए। दिसंबर का समय यहां पर बर्फ देखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। मनाली में घूमने के लिहाज से कई अच्छी जगहें हैं।

चंबा

अधिक ऊंचाई पर स्थिति होने के कारण आपको यहां पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए आपको ज्यादा फायदा होगा। चंबा की सबसे अच्छी बात यह है कि दिसंबर और जनवरी के महीने में आपको यहां अपने चारों ओर बर्फ की सफेद चादर नजर आएगी। ऐसे में जो लोग मनाली के आसपास सिर्फ बर्फ का नजारा देखने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप चंबा जा सकते हैं।

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में सुधार: गाजियाबाद में एक महीने तक जहरीली रही हवा, अब AQI में हो रहा सुधार

गाजियाबाद में पुलिस लाइन रोड सुबह के समय सुनसान पड़ी हुई।

एनसीआर की हवा लगातार बदल रही है। गाजियाबाद में इंदिरापुरम की हवा साफ हुई है। आज मंगलवार को दिन में धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। आज गाजियाबाद व एनसीआर में AQI सोमवार जैसा ही है। जहां दिन

दिन में 4 बजे के बाद तापमान में गिरावट

गाजियाबाद में आज दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रात का तापमान 9.4 डिग्री आ पहुंचा है। दिन का तापमान 24.8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में 12 बजे के बाद तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है, जहां सुबह 7 बजे के बाद तापमान बढ़ रहा है। सुबह से तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। दिन में तीन बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है, उसके बाद शाम 4 बजे तापमान गिरना शुरू हो रहा है। जिससे शाम के समय भी सर्दी बढ़ रही है।

15 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी

अगले सप्ताह से तापमान में एक से 2 डिग्री की गिरावट आनी बताई जा रही है। दिसंबर माह का पहला वीक चल रहा है। आज हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा से चलने का अनुमान है। 15 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। कोहरा शुरू होते ही दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हवा की गुणवत्ता में सुधार होने से प्रशासन को राहत है। NCR में AQI के बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़े आदेश दिए हैं। जिसके बाद जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद किए गए थे। 26 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 12 तक के सकूल हाइब्रिड मोड में संचालित कराया जाना चाहिए। अब अधिकांश स्कूल ओपन हैं।

NCR में आज AQI

शहरAQI
दिल्ली274
ग्रेटर नोएडा194
गाजियाबाद180
मेरठ119
नोएडा172

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, जानिए इस दौरे का महत्व

कीव: जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज सोमवार को आधिकारिक यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे। कुछ सप्ताह पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत करने के लिए उनकी (शोल्ज की) आलोचना की थी। शोल्ज की यूक्रेन यात्रा ऐसे समय में हुई है जब इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया प्रशासन यूक्रेन को लेकर क्या रुख रखेगा। रिपब्लिकन नेता ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद इस संघर्ष को समाप्त कराने का वादा किया है।

जर्मनी नहीं देगा लंबी दूरी की मिसाइल

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता की पेशकश इस युद्ध की भयावहता को कम कर सकती है। शोल्ज की यात्रा, फरवरी में जर्मनी में होने वाले संभावित चुनाव से पहले हो रही है। चुनावी अभियान शुरू होने के साथ ही शोल्ज ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में जर्मनी की स्थिति साफ की है। साथ ही युद्ध को बढ़ने से रोकने के लिए अपनी ओर से प्रयास करने और लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल ‘टॉरस’ देने से इनकार करने पर भी प्रकाश डाला है।

‘जर्मनी बना रहेगा यूक्रेन का समर्थक’

ओलाफ शोल्ज ने कहा कि, जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक में वह इस महीने अतिरिक्त सैन्य आपूर्ति की घोषणा करेंगे, जो बढ़कर 65 करोड़ यूरो का हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी, यूरोप में यूक्रेन का सबसे मजबूत समर्थक बना रहेगा।’’ नवंबर में जेलेंस्की ने पुतिन से बात करने के लिए शोल्ज की आलोचना की थी, जो लगभग दो वर्षों में एक प्रमुख पश्चिमी शक्ति के मौजूदा नेता के साथ पहली बातचीत थी।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की इस वीडियो ने किया तहलका, उनकी अदाओं पर फैंस हुए फिदा

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की लोकप्रियता हर आए दिन बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस अपने लुक्स से लेकर एक्टिंग तक, के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वह इन दिनों अपने वीडियो से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाती जा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही अक्षरा सिंह ने अपना लेटेस्ट भोजपुरी गाना ‘साड़ी गुलाबी’ यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। गाने का वीडियो देख फैन्स भी अक्षरा सिंह की तारीफ किए बिना रुक नहीं रहे हैं।

अक्षरा सिंह का ये गाना गलती से भी न करें मिस

भोजपुरी गाने ‘साड़ी गुलाबी’ में अक्षरा सिंह की खूबसूरती और डांस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये एक एल्बम सॉन्ग है, जिसे अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने ने बहुत ही कम समय में लाखों व्यूज पार कर लिए हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने व्हाइट और ग्रीन कलर की साड़ी में अपने बोल्ड अंदाज से कहर ढाया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। अगर आपने अभी तक अक्षरा सिंह का यह लाजवाब गाना सुना और देखा नहीं है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा का नया गाना हुआ वायरल

अक्षरा सिंह ने ‘साड़ी गुलाबी’ गाने पर रील भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा मस्टर्ड कलर के साड़ी में गजब कहर ढा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। भोजपुरी क्वीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कई नई फिल्मों और गानों की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दर्शक उनके आने वाले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।