Home Blog Page 1140

बदायूं हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली में किया आत्मसमर्पण

  • बरेली से इस वक़्त की बदायू हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर
  • देश को हिला देने वाली 2 मासूमों के जघन्य हत्याकांड से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण अपडेट
  • बदायूँ में 2 बच्चो की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार
  • साजिद को पुलिस ने इनकाउंटर में कर दिया ढेर
  • घटना के बाद मोबाईल बन्द कर दिल्ली भाग गया था जावेद
  • देर रात बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र की सेटेलाईट चौकी में पुलिस के सामने खुद को किया सरेंडर
  • बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूँ पुलिस के हवाले किया
  • जावेद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
  • दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की खबर आ रही सामने
बदायूं हत्याकांड का दूसरा नामजद आरोपी जावेद

बदायूं: जनपद में हुए मासूमों के दोहरे हत्याकांड केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लिया है, वह हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जावेद को देर रात बरेली से पकड़ा गया है, जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद ही जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था, पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। अब बदायूं पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था लेकिन सोशल मीडिया में उसका ऑटो में बैठे हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

हालाकि बताया भी यही जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा. इस दौरान लोगों ने जावेद का वीडियो बना लिया, और वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो ऑटो पर सवार दिखाई दे रहा है व लोगों ने उसे घेर रखा है और उसमें लोगों को तमाम सवाल-जवाब करते देखा जा सकता है।

घटना की जानकारी देते एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी

एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने जावेद की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ऑफिशियल जानकारी देते हुए कि बदायूं पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी कार्यवाही को मद्देनजर रखते हुए बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, उसने बरेली जनपद के बारादरी थानाक्षेत्र की सेटेलाइट चौकी में आत्मसमर्पण किया है। उसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था।

PATANJALI: आचार्य बालकृष्ण ने SC से मांगी माफी

  • पतंजलि के MD आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी
  • सुप्रीम कोर्ट से आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी
  • औषधीय इलाज पर भ्रामक विज्ञापन के लिए माफी मांगी
  • आचार्य बालकृष्ण ने SC के समक्ष बिना शर्त माफी मांगी
  • कोर्ट ने 2 अप्रैल को व्यक्तिगत पेश होने के लिए कहा था
  • बाबा रामदेव, बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था

Table of Contents

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद और उसके एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। कोर्ट को दी गई अंडरटेकिंग में कंपनी और आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि वो दोबारा यह गलती नहीं करेंगे। सुप्रीमकोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को दो अप्रैल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा है। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने आईएमए की एक याचिका पर सुनवाई पर यह ऑर्डर दिया था। इस याचिका में बाबा रामदेव पर टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया था।

अदालत ने नोटिसों का जवाब न देने पर जताई आपत्ति

पहले मंगलवार को न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिसों का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया कि अदालत को दी गई अंडरटेकिंग का पहली नजर में उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। पीठ ने योग गुरु बाबा रामदेव को भी नोटिस जारी कर पूछा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। पतंजलि आयुर्वेद लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स की पेरेंट कंपनी है।

अदालत ने पहले भी नोटिस भेजकर मांगा था जवाब

योग गुरु बाबा रामदेव

अदालत ने पहले भी बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर कोर्ट में बुलाया था। तीन हफ्ते में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से जवाब मांगा गया था। साथ ही कंपनी के विज्ञापन छापने पर भी रोक लगा दी थी। कंपनी ने कोर्ट में अंडरटेकिंग भी दी थी लेकिन इसके बावजूद विज्ञापन छपवाया। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया था। विज्ञापनों में बाबा रामदेव की भी तस्वीर लगी थी, इसलिए उन्हें भी पार्टी बनाया गया था। गुरुवार को पतंजलि फूड्स का शेयर 0.69% तेजी के साथ 1368.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,741.00 रुपये है जो इसने 16 फरवरी को छुआ था।

बदायूं: दो भाइयों के जघन्य हत्याकांड में बसपा सुप्रीमो ने व्यक्त किया दुःख, राजनीतिक दलों को दिया नसीहत

  • बदायूं की घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का TWEET
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दलों से ऐसे मामलों में राजनीति न करने की नसीहत दी

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बदायूं में हुई दो भाइयों की हत्या के सम्बन्ध में दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने Tweet में लिखा है कि “बदायूं में दो भाइयों की निर्मम की गई हत्या की घटना अति दुःखद व अति निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी ताकि खासकर चुनाव के समय में कानून व्यवस्था का माहौल न बिगड़े तथा ना ही इसकी आड़ में राजनीति हो”।

गौरतलब है कि बदायूं में हुए इस हत्याकांड में अब सपा व भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी समय में ऐसा मौका गंवाना नहीं चाहते हैं और इस दोहरे हत्याकांड को लेकर लगातार भाजपा को Tweet वा ल अपने बयानों के माध्यम से कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता भी इस समय तनिक भी लापरवाही नहीं बरतना चाह रहे हैं। वो भी इस प्रकरण में सपा के ऑफिशियल अकाउंट से की जा रही पोस्टों में नजर बनाए हुए हैं और भाजपा के पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उसका पुरजोर विरोध भी किया जा रहा है।

ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती का यह tweet बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने न सिर्फ दुःख जताया है बल्कि राजनीतिक दलों को नसीहत भी देने का काम किया है।

ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूकी एक साथी समेत गिरफ्तार

  • असम एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से ISIS के इंडिया चीफ हारिस फारूकी को एक साथी समेत दबोचा, दोनों को गुवाहाटी लाया गया

दिल्ली: असम से पकड़ा गया आईएसआईएस के एजेंट हासिम फ़ारूक़ी का राजधानी देहरादून से कनेक्शन निकल है. वो यहाँ के रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा है. हालाँकि, स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है. केंद्रीय एजेंसी कई बार उसके बारे में जानकारी करने देहरादून आ चुकी हैं. बताया जा रहा है कि उसका पिता भी कई दिनों से ग़ायब है. हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने असम में हासिम फ़ारूक़ी नाम के एक युवक को उसके दोस्त के साथ गिरफ़्तार किया है. उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले इस्लाम क़बूल किया था.हासिम फ़ारूक़ी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ बताया जा रहा है. एसएसपी अजय सिंह ने बताया की हासिम के पिता यहाँ पर एक यूनानी दवाखाना चलते हैं. बीते बीस सालों से फ़ारूक़ी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है।

इस मामले में एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास काफ़ी समय से यह इनपुट था. लेकिन उसके बारे में पता चला कि हासिम बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है. उसके पिता को भी देहरादून पुलिस ने संपर्क किया था.उधर, सूत्रों के मुताबिक़ एसटीएफ़ भी काफ़ी लंबे समय से हासिम के पिता के संपर्क में थी और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था।

भूकंप: महाराष्ट्र में सुबह-सुबह आए दो झटके

  • महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए.
  • ⁠भूकंप का पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया.
  • ⁠रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही.
  • ⁠वहीं, भूकंप का दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर दर्ज किया गया.
  • ⁠रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई.