Home Blog Page 1138

लोकसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग के इस ऐप के बारे में जानना क्यों है जरूरी, क्या है रिस्पॉन्स टाइम ?

Table of Contents

सी-विजिल एप से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की कर सकते हैं शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकता है, मोबाइल से प्ले-स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत, लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है।

जानें सी-विजिल में कैसे करें शिकायत, निगरानी

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके नागरिक अपने शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है। सी-विजिल एप पर शिकायत करने हेतु नाम व मोबाइल नम्बर की कोई बाध्यता नहीं है, परन्तु अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम व मोबाइल नम्बर देता है तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है।

क्या है शिकायत निस्तारण की समयावधि

उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सी-विजिल ऐप में दर्ज हुई शिकायत निस्तारण की नियत समयावधि 100 मिनट है। शिकायत दर्ज होने पर सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है। शिकायत को निर्धारित करके सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर अग्रसारित किया जाता है तथा सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है। आम तौर पर सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट / कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने सम्बन्धी परिवाद अंकित किये जाते है।

होली-2024: जानें कब है होलिकादहन और रंगोत्सव

  • इस बार 9 शुभ योगों में होगा होलिका दहन
  • पिछले 700 सालों में नहीं बना ऐसा संयोग
  • 24 मार्च को होलिकादहन और 25 को रंगोत्सव

लखनऊ: त्यौहार तो सभी अपना अलग अलग महत्व रखते हैं लेकिन होली और दीपावली का अपना अलग ही जलवा है। ये दोनों त्यौहार न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि बच्चों को भी बहुत प्रतीक्षा करवाते हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा मज़े तो बच्चे ही करते हैं।

इस बार 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 को होली खेली जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल रात करीब 10:50 बजे तक रहेगा। शहरों के हिसाब से ये समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए रात 11 बजे बाद होली जलानी चाहिए। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन भारत में नहीं दिखने के कारण इसका महत्व नहीं रहेगा। 24 मार्च को सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। फिर पूर्णिमा शुरू हो जाएगी, जो कि 25 मार्च को दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा दो दिन तक होने से कन्फ्यूजन हो रहा है। बनारस के प्रो. रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि 24 की शाम को पूर्णिमा होने से इसी तारीख को भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए। वहीं, 25 मार्च को सूर्योदय के वक्त पूर्णिमा तिथि होने पर इस दिन स्नान-दान और व्रत-पूजा करना चाहिए।

इस बार होलिका दहन के वक्त सितारे बेहद खास रहेंगे। जिससे 9 बड़े शुभ योग बनेंगे। बनारस, उज्जैन और पुरी के ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा शुभ संयोग पिछले 700 सालों में नहीं दिखा। होलिका दहन के वक्त सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं। इन योग में होली जलने से परेशानियां और रोग दूर होंगे। ये शुभ योग समृद्धि और सफलतादायक रहेंगे।

होलिका दहन के सितारों को देखते हुए ज्योतिषियों का कहना है कि ये होली देश के लिए आर्थिक और भौतिक उन्नति लेकर आ रही है। देश में विकास योजनाओं पर तेजी से काम होने की संभावना है। इंडस्ट्रियल सेक्टर और स्टार्टअप्स तेजी से बढ़ेंगे। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी बड़ी डील होने के आसार हैं। हालांकि, कई धार्मिक मामलों में विवाद और विरोध होने की आशंका है। राजनीति से जुड़े बड़े बदलाव होंगे। राजनेताओं में विवाद और टकराव बढ़ेंगे। देश में बीमारियां भी बढ़ सकती हैं।

होलिका दहन की आग से उठने वाली लौ की दिशा से तय होता है कि साल के आगामी दिनों का भविष्य कैसा होगा। यह विज्ञान नहीं, ज्योतिषियों का मत है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री का कहना है कि होलिका दहन के समय अग्नि की लौ या धुआं देखकर भविष्य का अनुमान लगाते हैं।

संतकबीरनगर: कैबिनेट मंत्री डॉ०संजय निषाद ने पेश की मानवता की मिशाल

  • कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का सराहनीय कार्य
  • सड़क किनारे पड़े घायलों के लिए देवता बने मंत्री संजय निषाद
  • 22 मार्च को संतकबीर नगर में भ्रमण के दौरान गाड़ी व साइकिल भिड़त में एक युवक और बुजुर्ग सड़क पर पड़े थे गंभीर रूप से घायल
  • घायलों को देख मंत्री ने वहां रुख कर उनका हाल चाल जाना और तुरंत अपनी ही गाड़ी में घायलों को भेजा सीएचसी
  • संजय निषाद ने इस हादसे से जिला अधिकारी को अवगत कराते हुए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए

DELHI: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज

  • बीजेपी मुख्यालय में शाम 7 बजे होगी बैठक
  • पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे शामिल
  • बैठक में सीईसी के अन्य सदस्य होंगे शामिल
  • सभी बचे हुए राज्यों की बची हुई सीटों पर होगा मंथन
  • सीएम योगी आज शाम 6 बजे पहुचेंगे दिल्ली
  • यूपी की 25 सीटों पर भी होगा फैसला

DELHI: ED पहुंची केजरीवाल के घर

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम
  • ⁠सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इन्कार के बाद ईडी की टीम पहुंची केजरीवाल के घर
  • ⁠केजरीवाल कई समन के बावजूद पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर नहीं गये थे