Home Blog Page 1136

लोकसभा चुनाव: सांसद स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा आज

  • लखनऊ: सुबह 11 बजे मुस्लिम समाज के साथ करेंगी बैठक
  • गौरीगंज नगरपालिका के साथ बैठक करेंगी
  • मंडल के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक के साथ बैठक
  • लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट में हिस्सा लेंगी
  • 1 बजे शाहगढ़ मंडल के सभी मंडल बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक
  • 3 बजे मुसाफिरखाना के मंडल के बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक
  • 4.30 बजे अपने आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना

लोकसभा चुनाव: अब इस पार्टी ने गठबंधन से पीछा छुड़ाया, AIMIM से किया गठबंधन

  • यूपी में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका
  • एआईएमआईएम और अपना दल (कमेरावादी) का हुआ गठबंधन
  • अपना दल कमेरावादी ने इंडिया गठबंधन का छोड़ा साथ
  • ओवैसी के साथ मिलकर अपना दल लड़ेगी चुनाव
  • दोपहर 2.30 बजे लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की संयुक्त प्रेसवार्ता
  • यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल कृष्ण पटेल ग्रुप की नेता पल्लवी पटेल ने ओवैसी को लखनऊ आमंत्रित किया है। पल्लवी की दूसरी पार्टी अपना दल और ओवैसी की पार्टी का यूपी गठबंधन होगा और आज एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसका ऐलान किया जायेगा। पिछले एक हफ्ते से पल्लवी और उनके पति हैदराबाद कई बार आए गए और आखिरकार दोनो में सहमति बनी है। इस गठबंधन में स्वामी प्रसाद और चंद्रशेखर को भी जोड़ने की कोशिश हुई थी लेकिन दोनो ने इंकार कर दिया था। चर्चा है पीस पार्टी भी इसी धड़े में आ सकती है। ये गठबंधन हुआ तो यूपी में ओवैसी की एंट्री होने वाली है।

वरिष्ठजनों के तीर्थ यात्रा के सपने को पूरा करना सौभाग्य की बात: डॉ.राजेश्वर सिंह

  • जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली 20वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’, डॉ. राजेश्वर सिंह के अनूठे पहल से 3,800 से ज्यादा लोग कर चुके हैं दर्शन
  • निरंतर जारी है डॉ राजेश्वर सिंह की अभिनव पहल राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा, देश भर में हो रही सराहना
  • 20वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ से वृद्धजनों और माताओं-बहनों ने किए रामलला के दर्शन, श्रद्धालुओं ने की डॉ. राजेश्वर सिंह की इस अनूठी पहल की प्रशंसा
  • सरोजनीनगर : श्रद्धा, आस्था और भक्ति का पर्याय बनीं डॉ. राजेश्वर सिंह ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’, अब तक 3,800 से अधिक लोगों ने की तीर्थयात्रा

लखनऊ: विकास के नए आयाम स्थापित करते सरोजनीनगर में जनता की श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। वृद्धजनों के तीर्थयात्रा के स्वप्न को पूरा करने के लिए संकल्पित विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की अनूठी पहल ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से निरंतर क्षेत्र की जनता को अयोध्या धाम, नैमिषारण्य व अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं। माता तारा सिंह की प्रेरणा से आरंभ हुई रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से अब तक 3,800 से अधिक लोग तीर्थयात्रा कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों को निरंतर तीर्थयात्रा कराने के सतत क्रम में शनिवार को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड के अहिमामऊ, झिलझिला पुरवा से 20वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ बस सेवा का संचालन किया गया। यात्रा की शुरूआत जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ हुई। सफर के दौरान दर्शनार्थियों के लिए खाने-पीने से लेकर हर सुविधा का प्रबंध किया गया। प्रभु श्रीराम के भक्तिमय भजन सुनते हुए दर्शनार्थी अयोध्या पहुंचे।

सभी को सुविधाजनक तरीके से मंदिर ले जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए गए। रामलला के दर्शन कर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके उपरान्त सभी ने हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए। साथ ही कुछ श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान भी किया। यात्रा की वापसी में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप दी गई। पूरी यात्रा के दौरान वालंटियर्स ने सभी का ख्याल रखा तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी। सभी श्रद्धालुओं ने विधायक द्वारा कराई जा रही इस यात्रा की प्रशंसा की और उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिया।

यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु ने कहा कि हमारे तीर्थयात्रा के सपने को पूरा कराने के लिए हम डॉ. राजेश्वर सिंह के आभारी है। एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वे लंबे समय से रामलला के दर्शन करना चाहते थे लेकिन आज से पहले ये संभव नहीं हो पाया था, विधायक द्वारा किया जा रहा यह काम प्रशंसनीय है। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर की जनता को तीर्थ यात्रा करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस विशेष पहल की हर ओर खूब सराहना हो रही है। बता दें कि निरंतर संचालित ‘रामस्थ श्रवण अयोध्या यात्रा’ से अब तक लगभग 2,000 वृद्धजनों, माताओं-बहनों को श्रीराम लला के दर्शन, नैमिषारण्य धाम यात्रा व अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराये गए है। इसके साथ ही अब तक 35 बसों का संचालन कर भाजपा के 1,750 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को श्रीराम लला के दर्शन कराए गए हैं।

इस बाबत डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वरिष्ठजनों के तीर्थ यात्रा के सपने को पूरा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रामलला के दर्शन कर वरिष्ठजनों के चेहरों पर आई खुशी और संतुष्टि देख धन्य हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से अयोध्या जी में पुरातन संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण व संवर्धन हुआ है। सरोजनीनगर के सभी वृद्धजनों, माताओं, बहनों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए यह ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ अनवरत चलती रहेगी।

लोक संस्कृति: स्टोरीमैन जीतेश ने बच्चों को सुनाई दादी-नानी की कहानी

  • लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • जानकीपुरम के सेक्टर- एच में बच्चों ने जानी हीरे की प्रकृति

लखनऊ: कहानियों के माध्यम से बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के उद्देश्य से होने वाले “दादी नानी की कहानी-जीतेश की ज़ुबानी” कार्यक्रम में शनिवार को हीरे की पहचान कहानी सुनायी गयी। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के तहत इस बार जानकीपुरम सेक्टर एच में बाल सभा के बच्चों ने कहानी सुनी और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर भी दिये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास के साथ किया। कथा सत्र में एक जैसा दिखने वाले हीरे और कांच के टुकड़े में अंतर बताने की कहानी रोचक ढंग से सुनाई गई। कल्पना के सागर में डूबते उतराते बच्चों ने वर्तमान को अच्छा बनाने, परिश्रम करने, परिस्थितियों का सामना करने, सच बोलने जैसे नैतिक मूल्यों की प्रेरणा ली। इस अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, ऋचा श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, राजनारायण वर्मा, अपराजिता आदि उपस्थित रहे।

लखनऊ पुलिस: DCP CENTRAL के मदेयगंज थाने की पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, गिरफ्तार हुए लुटेरे

  • डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 24 घंटे के अंदर ही दिनदहाड़े लूट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • मदेयगंज पुलिस ने लुटेरों को किया गिरफ्तार, घटना का किया खुलासा
  • घर की सुरक्षा करने वाला चौकीदार ही निकला लूट का मास्टरमाइंड
  • डीसीपी मध्य क्राइम टीम और सर्विलांस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • घटना के तुरंत बाद डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो टीमों का किया था गठन
  • गुफरान सलीम शेख, करन रावत उर्फ अईया करन गौतम और जियाउद्दीन उर्फ छोटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लूट में इस्तेमाल किया गया अवैध असलहा भी पुलिस ने किया बरामद
  • आरोपियों के ऊपर पहले से भी दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे
  • पुलिस ने लूटा गया सामान भी किया बरामद
  • 27 मार्च को घर में अकेली वृद्ध महिला को बंधक बनाकर की गई थी लूटपाट, घर का चौकी ही था लूट का मास्टरमाइंड
  • डीसीपी मध्य क्राइम टीम, सर्विलांस टीम और मदेयगंज पुलिस ने चारों लूटेरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल