Home Blog Page 1135

सिपाही का कारनामा: योगी मॉडल की जीरो टालरेंस नीति पर अभद्र टिप्पणी और माफिया मुख़्तार अंसारी को बताया शेर-ए-पूर्वांचल

लखनऊ: चुनाव आचार संहिता के साथ शहर में 144 की धारा भी लागू है। इसके बावजूद भी नियमों के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए अब ख़ुद एक पुलिसकर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है।

शासन की मंशा के खिलाफ न सिर्फ उक्त सिपाही ने कथित आपत्तिजनक पोस्ट किया बल्कि कमिश्नरेट पुलिस के सख्त दावों वाले रूल्स-रेगुलेशन और अनुशासन की परते बाहर करते हुए धज्जियाँ उड़ाकर रख दी है। बहरहाल इस गंभीर प्रकरण पर जिम्मेदारों की ओर से जाँच की जा रही है।

वायरल पोस्ट के मुताबिक बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फैयाज ने अपने व्हाट्सएप में माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करते हुए उसे शेरे पूर्वांचल की उपाधि तक दे डाली। इसके बावजूद भी उक्त सिपाही की मंशा थमी नही। योगी मॉडल पर स्थापित ज़ीरो टालरेंस की नीति के खिलाफ कथित अभद्र आपत्तिजनक पोस्ट तक की गई। कथित टिप्पड़ी मामलें में सिपाही की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फ़िलहाल इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक जिम्मेदार सिपाही पर कोई प्रभावी कार्रवाई नही की गई है।

सिपाही के सम्बन्ध में डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने कड़े रुख अख्तियार किया

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर.शंकर को सिपाही के करतूतों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि वो चाहे हमारा सिपाही हो या कोई दारोगा या फिर कोई भी जिम्मेदार, किसी भी कीमत में किसी को भी निर्वाचन आयोग के नियमावली से खिलवाड़ करने की कोई छूट नहीं है, दोषारोपी सिपाही पर जाँच बैठ गई है, आरोप की पुष्टि होने पर त्वरित कार्रवाई कर अवगत कराया जाएगा।

शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व०ज्ञानेंद्र शर्मा के निधन पर एनयूजे टीम यूपी ने दी श्रद्धांजलि

  • एनयूजे (यूपी) के पदाधिकारियों ने नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि
  • एनयूजे उत्तरप्रदेश के संरक्षक सुरेंद्र दूबे के आवास पर हुआ शोक सभा का आयोजन

लखनऊ: पिछले पांच दशक से विभिन्न समाचार पत्रों में संपादन का कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त स्व. ज्ञानेंद्र शर्मा (80) के निधन के बाद आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन एनयूजे उत्तरप्रदेश के संरक्षक श्री सुरेंद्र दूबे के आवास पर हुआ। उपस्थित पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. ज्ञानेंद्र शर्मा को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में उनके स्वजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ज्ञानेंद्र शर्मा से जुड़े संस्मरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। इस पर मौजूद रहे एनयूजे के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, संरक्षक के बक्स सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण पर प्रकाश डाला।

शोकसभा में प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आशीष मौर्या, जिला महामंत्री पद्माकार पाण्डेय, जिला मंत्री पंकज सिंह, श्यामल त्रिपाठी, एस वी सिंह, राहुल, रोलैंड डिसूजा, मनीष वर्मा आदि लोग भी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

रोजा इफ्तार: RLD के रोहित अग्रवाल ने गरीब बच्चों को किट वितरण किया

लखनऊ: मस्जिद अज़हर अली इंसाफ़ नगर इंदिरा नगर लखनऊ में आज रोज़ा अफ़्तार आयोजित किया गया।मस्जिद अज़हर अली के जनरल सेक्रेटरी जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि हर साल की तरंह इस बार भी सामूहिक अफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के हज़ारों लोगों ने रोज़ा खोला।

बाद नमाज़ मग़रिब आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों एवं बच्चियों को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल जी द्वारा किट का वितरण किया गया, इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरपाल सिंह जग्गी, मुरलीधर आहूजा, समाजसेवी निघत खान, खालिद इस्लाम, अफाक व शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिरकत की।

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का हो रहा कड़ाई से अनुपालन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 52,64,709 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी
  • वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 645 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 1248 मामलों में हुई कार्यवाही
  • बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग व अन्य मामलों में 24 एफआईआर दर्ज

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने में अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 52,64,709 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी। इसमें सार्वजनिक स्थानों से 31,97,936 तथा निजी स्थानों से 20,66,843 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों से वालराइटिंग के 3,47,513, पोस्टर के 14,89,805, बैनर के 9,22,797 एवं अन्य 4,37,821 मामलों में कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार निजी स्थानों में से वालराइटिंग के 2,65,564, पोस्टर के 9,46,764, बैनर के 5,30,407 एवं अन्य 3,24,108 मामलों में कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार अब तक वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 645 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 1,248 मामलों में कार्यवाही की गयी। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 24 एफआईआर दर्ज, 02 एनसीआर सहित कुल 26 प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

रेलवे के माध्यम से भी आयोजित की जाएंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियां- नवदीप रिणवा

  • प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रेल मंत्रालय के माध्यम से की जाने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सूचनात्मक और सहभागी बनाने के लिए मतदाता शिक्षा कार्यक्रमों और पहलों को आगे बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय का भी सहयोग लिया जा रहा है। अधिक से अधिक मतदान के लिए आयोग ने भारतीय रेलवे के विशाल बुनियादी ढांचे का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय के माध्यम से जो गतिविधियां संचालित की जानी हैं, उनमें मतदाता जागरूकता पर पूर्व-रिकॉर्ड की गई घोषणाओं को चलाना और पात्र मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों के डिस्प्ले पर मतदाता जागरूकता टीवीसी फिल्में चलाना, प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सभी प्रमुख स्थानों पर मतदाता जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन तथा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके साथ ही राजधानी, शताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में, जिनमें सार्वजनिक संबोधन प्रणाली है, ट्रेन के आरंभिक स्टेशन/मध्यवर्ती स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान और आगमन के समय पूर्व रिकॉर्डेड घोषणाएं चलाई जा सकती हैं। आईआरसीटीसी द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ईआरएस) ई-टिकटों में फ़ुटनोट स्ट्रिप बैंड के रूप में सामग्री सम्मिलित करना तथा रेलवे एवं आईआरसीटीसी वेबसाइटों पर टैगलाइन, लोगो प्रदर्शित करना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और भारतीय रेलवे के बीच साझेदारी से प्रदेश भर के अधिकांश बड़े शहरों और कस्बों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को पहुंचाने में मदद मिलेगी। पिछले आम चुनाव में भी भारतीय रेलवे ने सक्रिय रूप से मतदाता जागरूकता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।