Home Blog Page 1134

लखनऊ विश्वविद्यालय: विधि संकाय के छात्र आदित्य गौतम पुरस्कृत

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय, विधि संकाय के छठे सेमेस्टर, एल.एल.बी. (इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम) के छात्र आदित्य गौतम ने महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित नेशनल लॉ फेस्ट में “एम ई पिकासो:डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” में विनर का स्थान प्राप्त किया।

आदित्य को इनाम के रूप में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट ,ट्रॉफी एवं ₹5000 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। विधि संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर बंशीधर सिंह, डॉ.राधेश्याम प्रसाद (फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर, मूट कोर्ट एसोसिएशन), प्रो.आर.के.सिंह, प्रो.नंद किशोर, डॉ.चंद्रसेन एवं डॉ.मृणालिनी सिंह ने छात्र की जीत पर उसे शुभकामनाएं दी।

मोदी की गारंटी कहती है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ – वरिष्ठ अधिवक्ता ललित चाहर

  • पीएम मोदी ने 10 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी
  • सरकारी योजनाओं से 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी हटाए
  • पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए
  • मोदी का मंत्र हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ

दिल्ली: इस समय पूरा देश चुनाव के रंग में रंगा हुआ है क्योंकि वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव न सिर्फ उत्तरप्रदेश बल्कि समूचे देश में हो रहे हैं ऐसे में हर कोई अपनी पार्टी और अपने दिल में पल रहे नेता का दिल से सपोर्ट करना भी चाहता है और अपने ही नेता को प्रधानमंत्री भी बनाना चाहता है।

इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ललित चाहर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई शुरू की है। मोदी ने सुनिश्चित किया कि गरीब का पैसा कोई न हड़प पाए, इसलिए योजनाओं से 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी हटाए। ऐसा करके पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से भी बचाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं। प्यारे देशवासियों मोदी की गारंटी कहती है कि मोदी का मंत्र हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। इस चुनाव में दो खेमों की लड़ाई है। इस चुनाव में दो खेमा मैदान में है, एक वो जो भ्रष्टाचारी को बचाना चाहते हैं और एक एनडीए जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता है। मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि ये खत्म होना चाहिए या नहीं, इस पर लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि हां भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए।

महाराष्ट्र: आलीशान विला में पोर्न मूवी बनाने वाले गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े

  • किराये के आलीशान विला मे चल रही थी पोर्न मूवी की शूटिंग
  • 5 लेडी पोर्न स्टार सहित 13 क्रिएटर अरेस्ट
  • विदेश मे भी बताई गई इंडियन पोर्न की डिमांड
  • अर्पण विला मे बनी USA स्टाइल पोर्न हुई रिकवर

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लोनावला में पॉर्न वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा गोरखधंधा लोनावाला के अर्णव विला में कई दिनों से चल रहा था। यहां अलग-अलग राज्यों से कई युवक-युवतियां शूट के लिए आए थे। यहां कमरों में अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस के हाथ कैमरे और कई वीडियो लगे हैं। पुलिस ने 5 गर्ल्स सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विला किराए पर देने वाले अन्य तीन लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। 

जांच में पता चला है कि ये लड़के लड़कियां अश्लील वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बना रहे थे। जिसकी डिमांड भारत के साथ विदेश मे भी है। एक पोर्न मे कई कई कलाकार एक साथ मूवी शूट करते है। इनके कंप्यूटर से कुछ पोर्न मूवी मिली है जिसे देख अफसरों ने भी हैरानी जताई। यहा बनी वीडियो की क्वालिटी USA स्टाइल बताई गई।

रायबरेली: डंडी गांव में हो रही रहस्यात्मक मौतों से मचा कोहराम

रायबरेली: उत्तरप्रदेश के रायबरेली के सलोन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के पूरे डंडी गांव में बड़े ही रहस्यमयी तरीके से पिछले दो सप्ताह में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात की मौत ने सभी को परेषान कर दिया है। मामले से सूबे में डर का माहौल पसरा हुआ है। खबर है कि मामले के संज्ञान में आते ही रविवार यानी 31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस गांव में पहुंचकर दवा का छिड़काव कर जांच पड़ताल किया है।

वहीं, इस पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इन लोगों की मौत किसी न किसी बीमारी के चलते हुई है।

दरअसल, ये पूरा मामला रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र के ममुनी ग्राम सभा का है। जहां एक ही परिवार के 7 सदस्यों का पिछले दो सप्ताह में मौत हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों में हलचल का माहौल है। गाँव वालों ने इस मामले का संज्ञान स्वास्थ्य विभाग को देते हुए जांच की मांग रखी है। वहीं, खबर मिलते ही उस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह भी पहुंचे। जहां पता चला कि मरने वालों की उम्र 50 से 60 वर्ष की है। जिसके बाद गांव में दवाइयों का छिड़काव कर जांच पड़ताल की गई।

इस बीच मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएमओ डॉ०वीरेंद्र सिंह ने इन मौतों के पीछे किसी बीमारी का होना बताया है। उन्होंने कहा कि, “फिलहाल इस मामले की जांच अभी भी जारी है।”

लापरवाह कॉन्स्टेबल के निलंबन की अनुमति के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र – डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर.शंकर

  • माफिया के समर्थन में स्टेटस लगाना कॉन्स्टेबल को पड़ा महंगा, अब होगा निलंबित
  • चुनाव आयोग को भेजे लेटर में एसएचओ की आख्या में सिपाही दोषी

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ जोन के बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज खान द्वारा अपने निजी व्हाट्सएप स्टेटस में मुख्तार अंसारी के समर्थन में उग्र भाषा का सार्वजनिक प्रदर्शन अब महंगा साबित होने वाला है।

मुख्तार के समर्थन में स्टेटस

कॉन्स्टेबल फयाज खान द्वारा अपने निजी मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस में मुख्तार अंसारी को पूर्वांचल का शेर बताने वाले बीकेटी थाने के सिपाही फयाज खान को न सिर्फ अब कई जांचों से गुजरना पड़ेगा बल्कि सस्पेंशन तक की कार्यवाही का सामना भी करना पड़ेगा क्योंकि रविवार देर शाम में कॉन्स्टेबल फयाज खान के व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है।

मामले की जानकारी देते डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर.शंकर

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर.शंकर ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज खान द्वारा अपने निजी मोबाइल में मुख्तार अंसारी के समर्थन में स्टेटस लगाने का मामला सामने आया है, मामले के संबंध में इंस्पेक्टर बीकेटी द्वारा भेजी गई आख्या से यह स्पष्ट हो रहा है कि कांस्टेबल फयाज खान द्वारा उत्तरप्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी एवं पुलिस अधिकारी दण्ड एवं अपील नियमावली 1991 के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इनके सस्पेंशन हेतु परमिशन के लिए चुनाव आयोग को लेटर भेजा गया है। चुनाव आयोग द्वारा परमिशन देने पर उक्त आरक्षी को निलंबित किया जाएगा।