Home Blog Page 1129

कांग्रेस की सोच पर मुस्लिम लीग और वामपंथी हावी : मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहारनपुर में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
  • कांग्रेस राज में भारत की छवि भ्रष्ट देश की बन गई थी
  • गरीब कल्याण हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं बल्कि मिशन
  • योगी जी कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले
  • इतिहास में अंकित है शक्ति को नष्ट करने का प्रयास करने वालों का क्या हाल हुआ
  • कश्मीर में जो पत्थर फेंके गये उन्हें जुटाकर विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण हो रहा
  • इंडी एलायंस कमीशन के लिए और एनडीए व मोदी सरकार मिशन के लिए है
  • हमने खत्म किया तीन तलाक, सदियों तक मुस्लिम बेटियां देंगी आशीर्वाद
  • दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म को फिर से रिलीज कर रहा इंडी गठबंधन

सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि शक्ति उपासना हमारी स्वाभाविक आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, मगर इंडी एलायंस के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। उन्हें शायद नहीं पता कि जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने प्रयास किया है, उनका क्या हाल हुआ है वो इतिहास और पुराणों में अंकित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच पर मुस्लिम लीग और वामपंथी हावी हो चुके हैं। भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों पहले ही खत्म हो चुकी है। पीएम मोदी शनिवार को सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सहारनपुर से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल और कैराना से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के लिए जनता से रिकॉर्डतोड़ वोट की अपील की।

भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है

पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। हमारे लिए देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं बल्कि मिशन है। जबकि, कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलांएंस कमीशन के लिए है और एनडीए व मोदी सरकार मिशन के लिए है।

लाभार्थियों को उसका हक मिलना ही सच्चा सेक्युलरिज्म

पीएम ने बताया कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन था। इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। ये हमारी पीढ़ी के लिए कितने बड़ा गौरव है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना हमारा मिशन रहा है। ये मिशन भी पूरा हो चुका है। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे वो सारे पत्थर जुटाकर मोदी उन्हीं से विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों को उसका हक मिलना ही सच्चा सेक्युलरिज्म और सामाजिक न्याय है।

मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा का अंत करके करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी मुस्लिम महिला किसी की बेटी और किसी की बहन होती है। जब मां बाप बेटी को ब्याह करके भेजते हैं तो भी मन में चिंता रहती थी कि कहीं दामाद तीन तलाक बोलकर वापस भेज दे। इसलिए तीन तलाक के कानून की परंपरा को खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिला ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम परिवार को बचाने का काम किया गया है। ये एक काम इतना बड़ा किया गया है कि आने वाली कई सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी।

योगी जी ने सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे योगी जी कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले। भाजपा ने अपराधियों दंगाइयों को काबू किया है। सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया है। ये क्षेत्र अपने कृषि उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। हमारी सरकार 10 साल से किसान भाइयों के लिए काम कर रही है। किसान की छोटी छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है। देश में छोटे किसानों को पीएम किसान निधि के जरिए मदद की जा रही है। अकेले सहारनपुर में 3 लाख किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपए सीधे भेजे जा चुके हैं।

इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं मगर विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश का पहला चुनाव है जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा। बल्कि विपक्ष सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ रहा है कि भाजपा की सीटें 370 से कम और एनडीए की 400 से कम की जा सके। सपा को तो यहां हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं और कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी वहां भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही। हालत ये है कि जिसे उन्होंने टिकट दिया उसने दूसरे दिन अपना इस्तीफा दे दिया। इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यूपी के लोग बहुत जानकार और समझदार हैं। यहां दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है उसे इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है। पीएम ने कहा कि काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी और देश के दिग्गज नेता कांग्रेस के साथ जुड़े थे, मगर आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वो कांग्रेस दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास न देशहित के लिए नीतियां हैं, न राष्ट्र निर्माण का विजन। कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है। उसके घोषणा पत्र में वही सोच झलक रही है, जो सोच आजादी के वक्त मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इस घोषणापत्र में जो कुछ हिस्सा बचा रह गया उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कुल मिलकार कांग्रेस इसमें दूर दूर तक नहीं दिखाई पड़ रही। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है

पीएम ने कहा कि आपने मेरा काम देखा है, जोकि हर पल देश के नाम है। ये 24X7 फॉर 2047 है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता के बेहतर भविष्य के लिए ही भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार किया जा रहा है। ये भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं, आपके अधिकारों को लूटते हैं। आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। आपका बेटा या बेटी नौकरी के लिए योग्य है, मगर किसी और को नौकरी दे दी जाए तो आपके बेटे बेटी का भविष्य का क्या होगा। आपके बेटे बेटी के भविष्य को बचाने के लिए मोदी इतनी गालियां खा रहा है। ये भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मगर हमारा मिशन साफ है, भ्रष्टाचार हटाओ, उनका कमिशन साफ है ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’। लेकिन, ये मोदी है जो पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी ये मोदी की गारंटी है।

अभी तो बस ये ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में जो हुआ है, उसकी सराहना आज बच्चा बच्चा कर रहा है। मगर मोदी के मन में जो सपना है उस हिसाब से ये काम अभी ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है और देश को अभी बहुत आगे लेकर जाना है। वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। ऐसे विराट संकल्पों के लिए मोदी को आशीर्वाद चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सांसद व कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

मौलाना तौकीर रजा: निजी जीवन के ऐश-ओ-आराम को लेकर निदा खान ने लगाए ये गंभीर आरोप

  • तौकीर का बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा
  • कोई नहीं जानता तौकीर के पास पैसा कहां से आया
  • तौकीर के पास बिजनेस और न ही कोई फैक्ट्री
निदा खान
  • यह फंडिंग कहां से आ रही है
  • मैं सरकार से मांग करती हूं ईडी की जांच होनी चाहिए
  • इसी फंडिंग से देश में नफरत फैलाई जा रही है
  • मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में मण्डल स्तर पर होगा युवा सम्मेलन- प्रांशुदत्त द्विवेदी

  • युवा सम्मेलन के लिए प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल को प्रदेश सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी
  • युवामोर्चा ने लोकसभा चुनाव में “एक बूथ-10 यूथ” की कार्ययोजना तैयार की
  • युवा मोर्चा के सनी श्रीवास्तव, सुधा पाठक व मनीषा करेंगी युवा सम्मेलन की मॉनिटरिंग
  • यूपी में हाल ही में 33000 से अधिक स्थानों पर हुई युवा चौपाल में पूरे प्रदेश से लगभग 20 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया
  • मंडल बाइक रैली 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होगी

लखनऊ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त दिवेदी ने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा चौपाल के बाद अब प्रदेशभर में मण्डल स्तर पर युवा सम्मेलन करने की योजना बनाई है।
श्री दिवेदी जी ने बताया की अभियानों को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल को प्रदेश सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा की उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में 33000 से अधिक स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन किया। युवा चौपाल में पूरे प्रदेश से लगभग 20 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में मण्डल स्तर पर युवा सम्मेलन, मंडल बाइक रैली व 1 बूथ 10 यूथ की योजना प्रमुख तौर पर बनाई है।

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कार्यक्रम के प्रदेश सह प्रमुख देवेंद्र पटेल ने बताया कि मंडल बाइक रैली 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होना सुनिश्चित हुआ है। युवा सम्मेलन के माध्यम से लगभग 10 लाख युवाओं तक पहुंचने का प्लान है। युवा मोर्चा युवा सम्मेलन के माध्यम से युवा के विचारों को सुनेंगे समझेंगे और हमारा फर्स्ट टाइम वोटर को संपर्क करेंगे ।

इसी के साथ अपने बूथ को विजय दिलाने के लिए बूथ विजय अभियान के माध्यम से 1 बूथ 10 यूथ की योजना युवा मोर्चा ने अलग से की है। इन युवाओं के पास एंड्राइड मोबाइल फोन होगा। जिनके पास मोटर साइकिल होगी। मोटरसाइकिल इसलिए कि चुनाव के दिन वे बूथ पर आने वाले मतदाताओं को अपने घरों से लाकर वोट डलवा सकें। इसलिए 1 बूथ 10 यूथ की योजना युवा मोर्चा ने बनाई है। इसके साथ ही मतदान से ठीक दो दिन पहले प्रत्येक चरणों में अलग-अलग मंडल बाइक रैली की योजना की गई है। मंडल बाइक रैली के माध्यम से लगभग 8 लाख युवा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से जैसे-जैसे चुनाव आएगा वैसे अपने-अपने जिले में आने वाले मंडल में बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को प्रभावित करेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सनी श्रीवास्तव
सुधा पाठक, मनीषा को मानीटरिंग टीम में लगाया गया है।

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह की रणनीति रंग लाई : बंथरा चेयरमैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

  • सरोजनीनगर में विपक्ष को बड़ा झटका, सैकड़ों समर्थकों संग बसपा से बंथरा चेयरमैन रामावती रावत भाजपा में शामिल हुईं
  • कौशल किशोर, राजेश्वर सिंह के साथ आई एक मात्र विपक्ष की नगर पंचायत अध्यक्ष, सरोजनीनगर हुआ पूरी तरह भगवामय
  • कौशल किशोर-राजेश्वर सिंह की जोड़ी ने बंथरा में ढहाया विपक्ष का दुर्ग
  • पिछले साल संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रामावती रावत ने बसपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी

लखनऊ: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही एक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मोहनलालगंज से सांसद, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनीनगर विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने विपक्ष का बड़ा दुर्ग ढहा दिया। बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत 5 सभासदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित हाथी की सवारी छोड़ भाजपा में शामिल हो गयी।

रामावती रावत के भाजपा में आ जाने के बाद सरोजनीनगर सरोजनीनगर पूरी तरह भगवामय हो गया है, क्योंकि बंथरा विपक्ष का आखिरी दुर्ग था, जिसपर पिछले साल संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रामावती रावत ने बसपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। बंथरा के हिम गोल्डन सिटी में आयोजित होली मिलन समारोह में बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत व उनके सुपुत्र एवं प्रतिनधि रंजीत कुमार रावत ने नगर पंचायत के 5 सभासदों, 3 ग्राम प्रधानों और सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर एवं सरोजनीनगर विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सिंह ने भगवा गमछा पहनाकर रंजीत रावत को उनकी माँ रामवती सहित भाजपा परिवार में शामिल किया, बंथरा नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंथरा में भेदभाव रहित विकास कार्यों और स्थानीय विधायक के राजनीति समर्पण तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से बंथरा आकांक्षी नगर पंचायत योजना से 2 करोड़, आदर्श नगर पंचायत योजना से 4 करोड़, एवं अन्य 30 करोड़ की विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। चेयरमैन रामावती, राजनीत रावत, सभासद आशीष गौतम, हुकुम सिंह, अतुल शुक्ला, ब्रजेश धीमान, सौरभ गुप्ता और भटगाँव के प्रधान विपिन रावत, बीबी पुर के प्रधान दीना रावत, खरवारा के प्रधान राजा रावत और हमीर पुर के प्रधान रामाधार रावत के भाजपा में शामिल होने से मोहनलालगंज और सरोजनीनगर में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह, रमा शकर त्रिपाठी, राज कुमार सिंह चौहान, अरुण कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार चौहान, संजय सिंह, गंगाराम भारती, महेंद्र सिंह चौहान, बृजभान, गुरु प्रसाद लोधी, राजेश चौरसिया, अशोक कुमार, सीमा रावत, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पेन्द्र, मनोज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जानिए क्यों जरूरी थी नई शिक्षा नीति लागू करना

नई दिल्ली: भारत में 2020 में नई शिक्षा नीति (National Education Policy, NEP) का प्रस्तावित किया गया और इसे सरकार ने स्वीकृति दी है। यह नई शिक्षा नीति विभिन्न स्तरों पर शिक्षा के कई पहलुओं को सुधारने का उद्देश्य रखती है और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करती है। यह नीति भारत के शैक्षिक प्रणाली को मौलिक रूप से परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है।

कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं में निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. शिक्षा के प्रारंभिक स्तर पर सुधार: NEP ने बच्चों की आधारभूत शिक्षा के लिए नई दिशा प्रदान की है। इसमें बच्चों को अधिक समय खेलने और अनुभवन करने के लिए उत्तेजित करने का प्रस्ताव है।
  2. माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर सुधार: NEP ने विज्ञान, गणित, और तकनीकी शिक्षा को महत्व दिया है और इसे प्राध्यापकों के लिए और अधिक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है।
  3. उच्च शिक्षा में विस्तार: NEP ने उच्च शिक्षा में विकसिति के लिए बहुत से महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रस्तुत किया है, जैसे कि अनुसंधान और अभिवृद्धि के क्षेत्र में नई योजनाएं।
  4. मानव संसाधन विकास: NEP ने शिक्षकों की प्रशिक्षण, उनकी प्रोफेशनल विकास, और उनके कौशलों को बढ़ाने के लिए उपायों को समाविष्ट किया है।
  5. भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन: NEP में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रोत्साहन के लिए उपाय शामिल किए गए हैं।
  6. डिजिटल शिक्षा का विकास: NEP ने शिक्षा में तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उपायों को शामिल किया है, जिससे कि छात्रों को नवीनतम शिक्षा की व्यवस्था मिल सके।

इस प्रकार, नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारतीय शैक्षणिक प्रणाली को नवीनतम तकनीकी, विचारों, और शैक्षिक प्रयोगों के साथ समृद्ध करना है ताकि देश के युवा पीढ़ी अपने पूर्ण विकास और समृद्धि की ओर बढ़ सकें।