Home Blog Page 1123

चीन के साथ बढ़ा तनाव, अमेरिका, जापान और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना भेजी।

मनीला (फिलीपीन): विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ अमेरिका, जापान और फिलीपींस का टकराव और भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ते तनाव के मद्देजनर शुक्रवार को अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर एक टोही विमान तैनात कर दिया। जबकि जापान और फिलीपींन ने नौसेना के जहाज भेज दिए। इससे समुद्र में खलबली मच गई है। बता दें कि दो दिन पहले ही मित्र देशों की सेनाओं ने फिलीपीन के गश्ती जहाजों के खिलाफ चीनी तट रक्षक जहाजों की कार्रवाई की निंदा की थी।

अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि फिलीपींस के विशेष आर्थिक क्षेत्र में मित्र देशों और सहयोगियों द्वारा ‘नौवहन और ऊपर उड़ान की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखने’ तथा ‘समुद्र एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र के अन्य वैध उपयोगों’ के लिए संयुक्त गश्त आयोजित की गई थी। फिलीपींस के दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गश्ती स्कारबोरो शोल से लगभग 40 समुद्री मील (74 किलोमीटर) की दूरी पर आयोजित की गई थी, जो उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन से दूर बीजिंग और मनीला के बीच विवाद वाला मछली पकड़ने का क्षेत्र है। दोनों अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बात की क्योंकि उनके पास इस तरह के विवरणों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने का अधिकार नहीं है।

दक्षिण चीन सागर पर चीन करता है अपना दावा

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है और अपने तट रक्षक, नौसेना और संदिग्ध मिलिशिया बेड़े के साथ इसकी आक्रामक तरीके से रक्षा करता है। उनका फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया और ब्रूनेई सहित प्रतिद्वंद्वी दावेदार देशों की सेनाओं से टकराव होता रहा है। इंडोनेशिया का भी दक्षिण चीन सागर के दक्षिणी किनारों में गैस-समृद्ध नटुना जल क्षेत्र में मछुआरों को ले जाने वाले चीनी तट रक्षक जहाजों के साथ आमना-सामना हुआ है। फिलीपीन, अमेरिका और उनके सुरक्षा साझेदार देशों की संयुक्त नौसेना गश्त में इस क्षेत्र में कई तूफानों की वजह से देरी हुई।

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम था यह बड़ा कीर्तिमान, अब इस सूची में शामिल हुआ तीसरा नाम।

SA vs SL: साउथ अफ्रीका दौरे पर श्रीलंका की टीम दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। पहला टेस्ट मैच बुरी तरह हारने के बाद श्रीलंका की टीम सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका की शानदार पारी की बदौलत 3 विकेट पर 242 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। निसंका 89 रन बनाकर आउट हुए। दिमुथ करूणारत्ने 20 और दिनेश चांदीमल 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने पर एंजेलो मैथ्यूज 40 और कामिंदु मेंडिस 30 रन बनाकर नाबाद थे।

पथुम निसंका शतक से चूके

दूसरे दिन के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई। इसके बाद श्रीलंका की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी। पथुम निसंका और दिमुथ करूणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। कगिसो रबाडा ने दिमुथ करूणारत्ने के रुप में लंका को पहला झटका दिया। इसके बाद निसंका और चांदीमल के बीच 109 रनों की शानदार साझेदारी हुई जिसे डेन पीटरसन ने तोड़ा। चांदीमल अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। इसके बाद भी पथुम निसंका एक छोर पर डटे रहे और धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ने लगे लेकिन केशव महाराज ने अड़ंगा लगा दिया। केशव ने निसंका को 89 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

एंजेलो मैथ्यूज ने रच दिया कीर्तिमान

श्रीलंका ने 199 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए थे जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाला और टीम का स्कोर 200 के पार ले गए। इस दौरान एंजेलो मौथ्यूज ने जैसे ही अपने निजी खाते में 34 रन पूरे किए तो बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। मैथ्यूज ने 34वां रन लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन का मुकाम हासिल कर लिया। ऐसा करने वाले वह श्रीलंका के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ही इस खास उपलब्धि को हासिल कर पाए थे। इस लिस्ट में अब नया नाम मैथ्यूज का जुड़ गया है।

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

  • कुमार संगकारा-12400
  • महेला जयवर्धने- 11814
  • एंजेलो मैथ्यूज- 8000

U19 एशिया कप: फाइनल की टीमें तय, भारत डिफेंडिंग चैंपियन से करेगा मुकाबला, तारीख और समय देखें।

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के लिए दोनों टीमें तय हो गई हैं। भारतीय टीम ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। हालांकि उन फैंस को बहुत तगड़ा झटका लगा है जो फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने की दुआ कर रहे थे क्योंकि पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। बांग्लादेश ने पिछली बार यानी साल 2023 में UAE को हराकर U19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अब उसकी कोशिश लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा करने की होगी।

वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया दम

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के हीरो रहे 13 साल के वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में सुर्खियां बटोरना जारी रखा। दूसरे सेमीफाइनल में उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 170 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 36 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेली। सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने छह चौके और पांच गगनचुम्बी छक्के लगाए। हाल ही में वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था जिससे वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। भारत के गेंदबाजों श्रीलंका को पहले 47 ओवर में 173 रनों पर रोका और फिर 3 विकेट खोकर सिर्फ 23.2 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मुकाबला

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप का खिताब मुकाबला 8 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार खिताबी मैच का आगाज 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फाइनल में भारतीय टीम की नजर 9वीं बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

ताइवान ने चीन को दी नसीहत, कहा- “धमकियां देना छोड़ो और पड़ोसी देशों के लिए अपनापन दिखाओ।”

ताइपे: ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग ते ने अपने पहले विदेशी दौरे के समापन पर चीन को बड़ी नसीहत दे डाली है। उन्होंने चीन को कहा कि धमकी मत दो, इससे अच्छा है कि अपने पड़ोसी मुल्कों के लिए बाहें फैलाओ। उन्होंने शांति के उद्देश्य से बीजिंग से लड़ाई झगड़े के बजाय पड़ोसी मुल्कों के लिए अपनी बाहें खोलने का आह्वान किया। बता दें कि लाइ चिंग ते ने मई में पदभार ग्रहण करने के बाद पहला विदेश दौरा किया है।

चिंग ते ने शुक्रवार को प्रशांत द्वीप राष्ट्र पलाऊ में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। यह टिप्पणी ऐसे समय में की गयी, जब चिंग ते के दौरे के जवाब में चीन के ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, “पड़ोसी देशों को मजबूर करने के लिए चाहे जितने भी सैन्य अभ्यास और युद्धपोत व विमान इस्तेमाल कर लें लेकिन वह (चीन) किसी भी देश का सम्मान नहीं जीत पाएंगे।”

चीन ताइवान से रहता है खफा

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा ताइवान को हाल ही में हथियारों की बिक्री किये जाने की घोषणा के जवाब में 13 अमेरिकी कंपनियों और छह अधिकारियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद राष्ट्रपति ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जब सत्तावादी देश एक साथ इकट्ठा होते हैं, तो लोकतांत्रिक देशों को वैश्विक और क्षेत्रीय स्थिरता व विकास सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए। बता दें कि चीन हमेशा ताइवान से खफा रहता है और वह उसे अपना हिस्सा मानता है।

2024 में इन मशहूर कपल्स ने अलग होने का फैसला किया, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी का तलाक।

बहुत से लोग अक्सर मशहूर हस्तियों को अपना आदर्श मानते हैं और यह जानने में बहुत रुचि रखते हैं कि उनके जीवन में क्या हो रहा है, चाहे वह काम से संबंधित हो या उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई बात हो। 2024 के खत्म होने के साथ, आइए साल के उस वक्त पर नजर डालें जब इस साल कुछ मशहूर कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया। इस साल 2024 में जहां किसी का तलाक हुआ तो वहीं किसी ने ब्रेकअप कर लिया। आज हम आपको इस पूरे साल के सबसे चर्चित रहे ब्रेकअप और तलाक के बारे में बताएंगे।

2024 में ये मशहूर कपल हुए अलग

ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली ऐलान किया था कि वह दोनों अब अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और धनुष की शादी 2004 में हुई थी। हालांकि, 18 साल साथ में रहने के बाद अलग हो चुके हैं।

ए.आर. रहमान और सायरा बानू
संगीत के उस्ताद ए.आर. रहमान और सायरा बानो ने अपनी शादी के 29 साल बाद इस रिश्ते को खत्म कर दिया। सिंगर ने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने इसी साल की शुरुआत में जनवरी 2024 में अपना तलाक अनाउंस किया था। तलाक के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक
2024 के सबसे चर्चित तलाक में से एक रहे हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का भी नाम शामिल है। साल की शुरुआत से ही इन दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। बाद में ऑफिशियली कपल ने अपने तलाक की अपडेट शेयर की थी।

इमरान खान और अवंतिका मलिक
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक काफी सालों से अलग रह रहे थे। साल 2024 में इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

ईशा देओल और भरत तख्तानी
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी इसी साल तलाक लिया। शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इन दोनों के अलग होने के कारण का किसी को पता नहीं है।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने साल 2016 में एक निजी समारोह में शादी की थी। 8 साल साथ रहने के बाद, दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ही अपने तलाक को लेकर कंफर्मेशन दिया था।

कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया
सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से साल 2023 में ही तलाक की घोषणा कर दी थी। हालांकि, इनके अलग होने का प्रोसिजर साल 2024 में पूरा हुआ।

दलजीत कौर और निखिल पटेल
टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर और निखिल पटेल ने मई 2024 में अपनी शादी खत्म कर दी। जोड़े ने अपने अलग होने का मुख्य कारण व्यक्तिगत मतभेद बताया। कपल 2022 में शादी के बंधन में बंधने थे।

ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने 2024 की शुरुआत में तलाक लेने का फैसला किया। 14 साल से शादीशुदा इस जोड़े ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
इस साल तलाक के अलावा कई कपल्स के ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस लिस्ट में शामिल है।  लंबे वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल दोनों अलग हुए है।