Home Blog Page 1120

हज यात्रा: 9 मई से शुरू होंगी उड़ानें

  • लखनऊ कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई हज यात्रा-2024 की महत्वपूर्ण बैठक
  • 9 मई से शुरू होकर 24 मई तक जारी रहेंगी हज यात्रा की उड़ानें
  • बैठक में हज यात्रा से जुड़े सभी सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदारों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ: हज-2024 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल के हज यात्रियों की उड़ानें 09 मई, 2024 से आरम्भ होंगी। यह उड़ान 24 मई, 2024 तक जारी रहेंगी। हज यात्रियों का हज हाउस आगमन दिनांक 07 मई, 2024 से आरमभ हो जायेगा।

हज यात्रियों की सुविधार्थ उड़ान स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं समयन्तर्गत पूर्ण कराने हेतु समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लखनऊ के कैसरबाग स्थित कलेक्ट्रेट के डॉक्टर ए०पी०जे०अब्दुल कलाम सभागार पर गुरुवार को जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

उक्त बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, विद्युत, चिकित्सा, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सऊदी एयरलाइंस, कस्टम, इमीग्रेशन, सी.आई.एस.एफ. फायर सर्विस, जल निगम, वक्फ विकास निगम, उर्दू अकादमी, सूडा व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त बैठक में हज यात्रियों को उड़ान स्थल पर उच्च कोटि की सुविधाएं दिये जाने हेतु विचार व्यक्त किये गये व उन्हें समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

लोकसभा चुनाव: डीसीपी नॉर्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस के रुकने वाले स्थानों पर व्यवस्था जांचने पहुंचे, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

  • पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ ज़ोन के डीसीपी अभिजीत आर.शंकर लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद सतर्क
  • ज़ोन के सभी ⁠थानों में आमआदमी को जागरूक करने के लिए बैठकों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक चाक चौबंद करने में लगे
  • चुनाव के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रुकने वाली जगहों का डीसीपी ने स्वयं निरीक्षण किया
  • ⁠राजधानी लखनऊ में पांचवें चरण यानी 20 मई को वोट डाले जाएंगे
  • ⁠पांचवें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसका नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा
  • ⁠3 मई तक दाखिल किया जा सकता है नामांकन
  • ⁠4 मई को नामांकन पत्र की जांच होगी
  • ⁠6 मई तक वापस लिया जा सकता है नामांकन
  • ⁠20 मई को होगी वोटिंग और 4 जून को आएंगे नतीजे

लखनऊ: इस समय लोकसभा चुनाव के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है और चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी समेत पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होंगे, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवां यानि आखिरी चरण का मतदान होगा। जिनके नतीजे 4 जून को आएंगे। लखनऊ में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण में अलग-अलग राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसका नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा, इसमें 3 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। 4 मई को नामांकन पत्र की जांच होगी और 6 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकता है, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी और 4 जून को पूरे देश की सभी लोकसभा सीटों के परिणाम आएंगे।

लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ ज़ोन के डीसीपी अभिजीत आर.शंकर ने प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस के ठहरने वाले स्थानों को स्वयं जाकर चेक किया और उन सभी स्थानों में किसी भी प्रकार की असुविधा व लापरवाही न हो, इसके लिए निर्देशित किया। आईपीएस अभिजीत आर शंकर के द्वारा किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की व्यवस्था में कमी नहीं हो। इसके बाद, उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया ताकि किसी भी अनियंत्रित स्थिति का समाधान भी किया जा सके।

डीसीपी नॉर्थ ने इस निरीक्षण के दौरान विशेष ध्यान दिया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा संभाले जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा का स्तर उच्च हो। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कोई भी कमी न हो, ताकि लोगों को आत्मविश्वास मिले और उन्हें सुरक्षित महसूस हो। इस निरीक्षण के माध्यम से, अभिजीत आर शंकर ने यह भी सुनिश्चित किया कि पुलिस अधिकारियों के बीच एक सजीव और सुगम संचार का माहौल बना रहे, ताकि वो किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने में सहायक हो सकें।

भाजपा को मतदान करने के 75 रीजन- अधिवक्ता ललित चाहर

  • अधिवक्ता और भाजपा नेता ललित चाहर ने भाजपा को वोट करने के 75 कारण गिनाए
  • 75 कारणों में सबसे पहले श्री राम मंदिर का जिक्र
  • CAA, NRC समेत नई शिक्षा नीति व महिलाओं को दी गई तमाम योजनाओं का भी किया जिक्र

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित चाहर ने बताया कि मोदी सरकार को चुनाव में सपोर्ट करने के 75 कारण हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने इसे सरकार के नेतृत्व, नीतियों, और कार्यों की सकारात्मकता के माध्यम से स्पष्ट किया। चाहर ने भारत के विकास में मोदी सरकार के प्रयासों को समझाने के लिए उनके सपोर्ट के कई कारणों को प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, यह सपोर्ट आम जनता के लिए भी उनके उपयोगकर्ताओं की सुविधा, विकास, और सुरक्षा में सुधार के लिए है।

श्री चाहर ने इस बयान में कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय राजनीति में नई दिशा स्थापित की है और अपने कठिन निर्णयों के माध्यम से देश को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय प्रगति और प्रदर्शन के माध्यम से प्रमाणित किया। चाहर ने मोदी सरकार के कार्यों को समीक्षित करते हुए यह विचार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों का समर्थन करना आवश्यक है, ताकि देश को आगे बढ़ाने में सहायक हो सके।

उन्होंने राष्ट्र हित में मतदान करने के निम्नलिखित 75 कारण भी बताए हैं।

  1. श्रीराम मंदिर
  2. CAA
  3. नई शिक्षा नीति
  4. धारा 370
  5. तीन तलाक़
  6. GST
  7. Demonetisation
  8. महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति
  9. महिलाओं को जहरीले धुएं से मुक्ति
  10. संसद में 33% महिलाओं को आरक्षण
  11. गरीबों के सिर पर छत
  12. करोड़ों को नल से पानी
  13. आयुष्मान भारत
  14. स्वच्छ भारत मिशन
  15. दुनियां की 5वीं आर्थिक शक्ति
  16. भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार
  17. MSP पर फसलों की खरीद
  18. पहले दलित राष्ट्रपति, अब आदिवासी राष्ट्रपति
  19. केंद्र सरकार की वैकेंसी में ओबीसी को आरक्षण
  20. गुलामी से मुक्ति
  21. एक देश, एक चुनाव पर कारगर कदम
  22. फ्री राशन
  23. सशक्त सेना
  24. आधुनिक हथियारों का स्वदेशी निर्माण
  25. विदेशी NGO पर नकेल
  26. FCRA मजबूत, देश विरोधी NGO गायब
  27. नक्सलियों पर नकेल
  28. विदेशी मिशनरियों पर नकेल
  29. स्वदेशी टिके से फार्मा लॉबी को झटका
  30. अंतरिक्ष पर कब्जा, चन्द्रमा पर चंद्रयान
  31. एक करोड़ को शौर्य ऊर्जा का वादा
  32. IIT की भरमार
  33. हर राज्य में एआईआईएमएस
  34. फिर विश्व गुरु बनने की ओर
  35. भ्रष्टाचार मुक्त मिनिस्ट्री
  36. जीरो बम धमाके
  37. दुनियां में दूसरे नंबर पर मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग
  38. 100% रेलवे विद्युतीकरण की तरफ़ अग्रसर
  39. मानव रहित रेल गेटों का खात्मा
  40. 12.1 km प्रतिदिन से बढ़ कर 28.6 km प्रतिदिन सड़कों का निर्माण
  41. सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 40 पहुंची, जल्द ही 75 करने का इरादा
  42. ट्रेन की पुरानी बोगियों को वंदे भारत जैसी बदलना
  43. हर जिले में मेडिकल कालेज
  44. सभी धामों को हाईवे से जोड़ना
  45. सीमा पर स्थित सभी गांवों को देश का पहले गांव में बदल उन्नत करना
  46. बुलेट ट्रेन
  47. बड़े शहरों को मेट्रो से जोड़ना
  48. UPI (डिजिटल पेमेंट)
  49. कोविड हैंडलिंग और मुक्त टीकाकरण
  50. सरदार पटेल, भगत सिंह को सम्मान
  51. भारत जन धन, आधार, मोबाइल (JAM)
  52. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में विश्व गुरु
  53. आतंक विरोधी प्रावधान को सशक्त करना
  54. पाकिस्तान को विश्व स्तर पर अलग थलग करना
  55. नमो ट्रेन
  56. रिजर्व डॉलर का उच्च स्तर पहुंचाना
  57. राफेल का भारत आना
  58. जन धन योजना
  59. सर्जिकल स्ट्राइक
  60. किसान सम्मान निधि योजना
  61. पीएम गरीब कल्याण योजना
  62. डिजिटल इंडिया
  63. स्मार्ट सिटी
  64. नमामि गंगे योजना
  65. नया संसद भवन
  66. आदर्श ग्राम योजना
  67. कौशल विकास
  68. पीएम किसान सम्मान निधि
  69. कृषक उन्नति योजना
  70. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  71. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  72. अटल पेंशन योजना
  73. मेक इन इंडिया
  74. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  75. 80 नये एयरपोर्ट, इसलिए मतदान अवश्य करें।

पीएम मोदी जनता से किए सारे वादे पूरे करते हैं- ललित चाहर

  • प्रधानमंत्री आज गुरुवार 25 अप्रैल को आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
  • पीएम मोदी आगरा में अधिवक्ताओं के हित में कर सकते हैं बड़ी घोषणा
  • सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं भाजपा नेता ललित चाहर ने बताया लंबे समय से खंडपीठ वाली मांग हो सकती है पूरी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जस्टिस आयोग के लीगल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर ललित चाहर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे क्योंकि इसमें मोदी की गारंटी है।

डॉक्टर चाहर ने यह भी कहा कि आने वाले समय में आगरा में एयरपोर्ट बनेगा और उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में बताया कि आगरा में काफी समय से खण्डपीठ की स्थापना के लिए आगरा के सांसद ने बोल रखा था लेकिन अभी तक खंडपीठ की स्थापना नहीं हो पाई है, हो सकता है कि मोदी जी अधिवक्ताओं के हित में भी कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी मोदी के नाम की गूंज है, मोदी का विश्वास और मोदी की गारंटी ये विश्वास दिलाती है कि मोदी जो बोलते है उसमें देर भले हो लेकिन वो देश हित में पूरा जरूर करते हैं।

कांग्रेस पार्टी विदेशी ताकतों के प्रभाव में, तभी कर रही विरासत टैक्स की बात- डॉ.राजेश्वर सिंह

  • विरासत टैक्स विवाद पर सरोजनीनगर विधायक ने रखा पक्ष, आंकड़ों के साथ, कांग्रेस की नीयत पर उठाया सवाल
  • राजेश्वर सिंह ने कहा कांग्रेस की नीयत देश की संस्कृति और परिवार रूपी संस्था के लिए हानिकारक और खतरनाक
  • मेहनत की कमाई छीनने की कांग्रेस की मानसिकता नृशंस

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए डॉ. सिंह ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स लगाए जाने की वकालत पर तीखी टिप्पणी करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने लिखा कि भारत में, परिवार और संबंधों के बंधन बहुत मजबूत हैं, जो हमारे देश, संस्कृति और धर्म की नींव हैं। लोग न केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों और परिवार के लिए कमाने का प्रयास करते हैं।

बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए अर्जित मेहनत की कमाई को छीनने की कांग्रेस की मानसिकता को नृशंस बताते हुए डॉ. सिंह ने लिखा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में हैं और उनका लक्ष्य हमारी पारिवारिक व्यवस्था को तोड़ना और हमारे समाज को कमजोर करना है। सरोजनी नगर विधायक ने विदेशों में परिवार रूपी संस्था के संबंध में आंकड़े शेयर करते हुए लिखा कि कमजोर परिवार और रिश्तों की व्यवस्था के कारण विदेशों में आत्महत्या और अवसाद की दर सबसे अधिक है। अमेरिका में तलाक की दर प्रति 1,000 विवाहित महिलाओं पर 14.56 तलाक है, जो तलाक की सबसे अधिक संभावना वाले 100 देशों में से 19वें स्थान पर है, जबकि भारत में, 2022 में यह प्रति 1,000 लोगों पर केवल 0.01 (लगभग 1%) है, एक दुनिया में सबसे कम में से एक है। इसी तरह, शराब की लत से ग्रसित अमेरिका की कुल आबादी का 13.9% है, जबकि भारत में यह 4.9% है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 10 में से 1 से अधिक लोगों में अवसाद व्याप्त है, जबकि भारत में यह अभी आधे से भी कम है। विधायक ने आगे जोड़ा कि आत्महत्या के संबंध में, अमेरिका में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 14.51 की दर और दुनिया में 31वीं रैंक है जो भारत की तुलना में बहुत अधिक है।

सरोजनी नगर विधायक ने लिखा कि कांग्रेस द्वारा विरासत पर टैक्स की बात करना न केवल शर्मनाक है बल्कि देश, संस्कृति और परिवार रूपी संस्था के लिए हानिकारक भी है।