Home Blog Page 1118

तंबाकू निषेध जागरूकता अनुरागिनी संस्था की एक पहल सराहनीय है: जिला जज लल्लू सिंह

  • अनुरागिनी संस्था द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित हुआ तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धूम्रपान एवं तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई
  • कार्यक्रम का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय सभागार उरई जालौन में किया गया
  • उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक एवं अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ०प्रवीण सिंह जादौन ने आयोजित किया तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम

उरई: आज अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन के सहयोग से तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय सभागार उरई जालौन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह द्वारा बताया गया कि तंबाकू उत्पादों से अनेक अनेक घातक बीमारियां हो जाती हैं तंबाकू में पाए जाने वाले घातक रसायन से कैंसर जैसे असाध्य रोग बहुतायत में हो रहे हैं तंबाकू सेवन करने से मरने वालों की तादाद बहुत तेजी से बढ़ रही है जो अत्यधिक चिंता का विषय है। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ता गणों कर्मचारी गणों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को धूमपान एवं तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन.डी. शर्मा द्वारा तंबाकू से बने उत्पादों से होने वाली बीमारियों और तंबाकू को कैसे छोड़ जाए इसकी विस्तृत जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन के प्रभारी सचिव अर्पित सिंह द्वारा धूमपान निषेध अधिनियम की धाराओं को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान करना दंडनीय अपराध घोषित हो चुका है।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक एवं अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ०प्रवीण सिंह जादौन ने सभागार में उपस्थित जनों को तंबाकू से बने उत्पादों से होने वाले हानिकारक बीमारियों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन न करने की अपील की साथ ही अनुरागिनी संस्था द्वारा भगत 27 वर्षों से विभिन्न जनपदों में चलाए जा रहे तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रमो के विषय में जानकारी दी।

जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति यादव ने बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन अत्यधिक नशे की लत है और तंबाकू का उपयोग हृदय और स्वास्थ्य रोगों एवं 20 से अधिक विभिन्न प्रकार या कैंसर के उपप्रकार और कई अन्य दुर्लभ स्वास्थ्य स्थितियों के लिए एक प्रमुख चौकहम कारक है हर साल 80 लाख से अधिक लोग तंबाकू के सेवन से मर जाते हैं। अनुरागिनी संस्था के सचिव रविंद्र परमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव, अपर जिला जज मोहम्मद कमर, सिविल जज सी.डी एफ.टी.सी. श्री मती अनुकृति संत, सिविल जज (जू.डि.) जावेद खान, प्रियंका सरन, अपर सिविल जज (जू.डि.) सुश्री शैलजा, निकिता सिंह, सुधांशु सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रभान सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुरजीत सिंह, आशा संस्थान उरई के प्रमुख राजेंद्र सिंह भदोरिया, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार जनपद जालौन के सभापति उपेंद्र सिंह राजावत, निदेशक जितेंदे पांडेय, क्रय विक्रय कालपी के सभापति सोमेश सिंह, अनुरागिनी संस्था के धीरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, हरिहर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, राज प्रताप, जगपाल यादव, अनुरागिनी संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विद्वान अधिवक्ता गण तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग: लखनऊ में योगी सरकार के मंसूबों में पानी फेरते निजी अस्पतालों की मनमानी चरम पर

  • मड़ियांव में मानक के विपरीत चल रहे हाईवे हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर में लगातार हो रहा गरीबों का शोषण
  • हॉस्पिटल का नाम दे रखा है ट्रामा सेंटर और नहीं है साधारण अस्पतालों जैसी सुविधाएं
  • ⁠पेशेंट को मनमुताबिक किसी भी वार्ड में एडमिट करने के बाद वसूलते हैं मनमाना चार्ज
  • ⁠एडमिट करने के पहले तीमारदारों से बोलते हैं आयुष्मान कार्ड से पेमेंट हो जाएगा, डिस्चार्ज के समय बताते हैं नियम कानून, लेते हैं कैश
  • ⁠न तो डॉक्टर की फीस तय है और न ही किसी मर्ज के इलाज की, ओटी के नाम पर करते हैं अंधी कमाई, बेरोकटोक लूट
  • ⁠किसी भी मर्ज के इलाज की फीस भी नहीं तय है, वसूलते हैं मनमाना चार्ज
  • ⁠डॉक्टर मनोज को सुबह दिखाने की फीस 1000 है तो शाम की फीस 2000 और इमरजेंसी में जिससे जितना लूट सकें
  • ⁠पेशेंट के तीमारदारों को बताए बिना अपने मनमुताबिक करते हैं एसी रूम में शिफ्ट, फिर वसूलते हैं एक कमरे का 3000 रुपए
  • ⁠पहले बिना बताए ले जाते हैं HDU वार्ड, फिर अपने ही मन मुताबिक प्राइवेट रूम और उसके बाद पकड़ाते हैं बिल का पुलिंदा

लोकसभा चुनाव: राजनाथ सिंह ने लखनऊ कलेक्ट्रेट में दाखिल किया नामांकन

  • भाजपा प्रदेश मुख्यालय से नामांकन के लिए राजनाथ सिंह रथ से निकले
  • ⁠रथ पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे
  • ⁠भारी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजनाथ सिंह के रथ के साथ नामांकन जुलूस में शामिल हुए
  • ⁠देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरी बार लखनऊ लोकसभा से किया नामांकन

लखनऊ: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस समय पूरे देश में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी चरणों में होने वाले मतदान शांतिपूर्वक निपट सकें, इसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो चरणों के मतदान भी सम्पन्न हो चुके हैं। उत्तरप्रदेश में भी चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तमाम व्यवस्थाएं कर रखी हैं, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हो सके। प्रदेश की हॉट सीट मानी जाने वाली लखनऊ से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विशेष रथ से यूपी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया है।

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले हनुमान सेतु में दर्शन कर आशीर्वाद लिया

राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर राजधानी लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं। राजनाथ सिंह की रथ यात्रा के रूट को होर्डिंग बैनर और झंडो से सजाया गया है। राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पंडाल लगाएl राजनाथ सिंह ने अपने नामांकन में जाने से पहले हनुमान सेतु मन्दिर में आराध्य हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर वहां से रथ में सवार होकर अपने चाहने वालों के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके नामांकन में सीएम योगी व उत्तराखंड के सीएम धामी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

राजनाथ सिंह के नामांकन में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर के विशेष उत्साह देखा जा रहा है पार्टी मुख्यालय से लेकर के कलेक्ट्रेट तक की रास्ते को सजाया गया है जहां पर राजनाथ सिंह के काफिले का जोरदार स्वागत किया जाएगा वहीं उनके नामांकन में शामिल होने के लिए साधु संत भी पहुंचे हैं इसके साथ ही कई बड़े नेता भी उनके नामांकन जुलूस में शिरकत कर रहे हैं

पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर के विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है रक्षा मंत्री का काफिला एक जुलूस के रूप में बड़ी संख्या में समर्थकों के उत्साह के साथ निकला, एक तरफ जहां पर उनके स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए तो वहीं उनके काफिले के पहुंचते ही समर्थको ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उनके काफिले में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश के बड़े नेता भी शामिल हुए।

राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को वह रथ पर सवार होकर लंबे जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधूरा वीडियो वायरल कर सुभासपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष: अरुण राजभर

  • घोषी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए जनसंपर्क में मंत्री ओ.पी.राजभर द्वारा दिए गए बयान के अधूरे वीडियो को विपक्ष ने सोशल मीडिया में किया वायरल
  • ⁠वायरल वीडियो की सच्चाई बताने के लिए सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने जारी किया आधिकारिक बयान, बोले- अधूरा वीडियो वायरल करना विपक्ष द्वारा पार्टी को बदनाम करने की साज़िश
सोशल मीडिया में वायरल मंत्री ओ.पी.राजभर का अधूरा वीडियो

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो घोसी का है जिसमें 28 सेकेंड के क्लिप में ओ.पी.राजभर ये कहते देखे जा रहे हैं कि मैं पंचायतीराज मंत्री हूं, समझदार को इशारा काफ़ी है। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी मेरे पास है। वो भी 20 परसेंट हैं। वो ख़ुद ऑफिस आकर समर्थन करने की बात कह रहे हैं।

वीडियो मंत्री जी का ही लेकिन अधूरा वायरल किया गया

अरुण राजभर ने कहा कि वायरल वीडियो उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी का ही है लेकिन पूरा संदर्भ इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है। विपक्ष द्वारा वीडियो का एक हिस्सा काटकर मात्र 28 सेकंड के बयान के मायने बदलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इस भाषण में पंचायती राज मंत्री होने की बात इसलिए कही जा रही कि विपक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ जो साज़िश करने की कोशिश कर रहा है, वो ऐसा ना करे क्योंकि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ श्री राजभर कैबिनेट मंत्री भी हैं। जब से सुभासपा का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ है तभी से विपक्ष ये कोशिश कर रहा है कि ओम प्रकाश राजभर जी को बदनाम किया जा सके। साथ ही एक संदेश ये भी है कि पंचायती राज मंत्री होने के नाते ग्रामीण इलाक़ों का विकास होगा, ये गारंटी है। इसी को लेकर कहा गया कि समझदार को इशारा काफ़ी है।

अल्पसंख्यक समुदाय का राजभर से गहरा नाता

अरुण राजभर ने कहा कि मंत्री जी ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की भी बात इस वीडियो में की है। घोसी संसदीय सीट पर जबसे अरविंद राजभर के चुनाव लड़ने की घोषणा हुई है, अबतक हज़ारों की संख्या में अल्पसंख्यक भाइयों ने अरविंद राजभर को अपना समर्थन जताया है। इस बयान का संदर्भ ये है कि अल्पसंख्यक भाइयों से ओम प्रकाश राजभर जी का बहुत पुराना जुड़ाव है। इस जुड़ाव में बढ़ोतरी और बढ़ गई जब यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ओम प्रकाश राजभर जी को प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की भी ज़िम्मेदारी दे दी। घोसी संसदीय सीट के तमाम अल्पसंख्यक समुदाय के भाई बहन आगे बढ़कर अपना समर्थन बीजेपी-सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर को देने का काम किया है।

विपक्ष लगातार बदनाम करने की साज़िश कर रहा

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी ने कहा कि विपक्ष लगातार बीजेपी और सुभासपा को बदनाम करने के हर हथकंडे अपना रहा है। विपक्ष को पता है कि यूपी में सभी 80 सीटें एनडीए जीतने जा रहा है। ऐसे में विपक्ष फ़र्ज़ी वीडियो, एडिटेड वीडियो, आधा वीडियो, ग़लत संदर्भ वाले बयान, झूठा प्रोपेगंडा और झूठे आरोप लगाकर इस भ्रम में है कि जानता उन पर यक़ीन करेगी। जबकि उन्हें शायद नहीं पता कि जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार का नारा सच होने जा रहा है। पीएम तीसरी बार शपथ लेंगे, ये जनता ने तय किया है। सुभासपा मज़बूती के साथ एनडीए के साथ है और विपक्ष के प्रोपेगंडा से न तो सुभासपा के मनोबल पर कोई असर पड़ेगा और न ही जनता के हम पर क़ायम विश्वास पर।

कर्नाटक की शियासत गरमाई, गंभीर आरोप में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते

  • यौन शौषण के आरोप में दर्ज हुई एफआईआर
  • बुरे फंसे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते
  • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ घर की मेड़ से लेकर कई महिलाओं से बुरे तरीके से रेप करने का आरोप

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजनीति में तूफान आया हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में भयानक यौन शोषण के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब उसके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ भी होलेनरासीपुर नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी A1 का नाम एचडी रेवन्ना है, A2 का नाम प्रज्वल रेवन्ना है और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है, जो पहले रेवन्ना के घर में काम करती थी।

जब से SIT जांच के आदेश हुए हैं तब से रेवान्ना द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकार महिलाएं सामने आ रहीं हैं।

रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी भाग गया है।