Home Blog Page 1117

WTC 2025 फाइनल की रेस में बनी हुई हैं ये चार टीमें, जानें भारत समेत अन्य देशों की स्थिति

WTC Final Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा की कप्तानी में, एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गई। पिंक बॉल टेस्ट मैच में यह हार सिर्फ दो दिन और एक सेशन में ही हो गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दोनों पारियों में खराब रही, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में भारत ने सिर्फ 180 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

इस हार के बाद भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। भारत का पीसीटी अब 57.29 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 60.71 पीटीसी अंक के साथ पहले और दक्षिण अफ्रीका 59.26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस रेस में श्रीलंका की टीम भी शामिल है। जो फाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में आइए इन चारों देशों के फाइनल में जाने के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

  • भारत की WTC फाइनल की संभावनाएं

बचे हुए मैच: 3 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

वर्तमान पीसीटी: 57.29

भारत अब भी फाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन इसके लिए हर मैच जीतना जरूरी होगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीनों मैच जीत लेता है, तो पीसीटी 64.05 तक पहुंच सकता है। अगर भारत सीरीज 4-1 से जीतता है, तो फाइनल में जगह पक्की होगी, चाहे ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ अपनी आगामी सीरीज जीत भी जाए।

  • ऑस्ट्रेलिया की WTC फाइनल की संभावनाएं

बचे हुए मैच: 5 (3 भारत के खिलाफ, 2 श्रीलंका के खिलाफ)
वर्तमान पीसीटी: 60.71

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अगर वे सभी मैच जीतते हैं, तो पीसीटी 71.05 तक पहुंच जाएगा। भारत के खिलाफ दो और जीत और श्रीलंका पर क्लीन स्वीप से भी फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

  • साउथ अफ्रीका की WTC फाइनल की संभावनाएं

बचे हुए मैच: 3 (1 श्रीलंका के खिलाफ, 2 पाकिस्तान के खिलाफ)
वर्तमान पीसीटी: 59.26

साउथ अफ्रीका के पास भी फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका है। अगर वे तीनों मैच जीतते हैं, तो पीसीटी 69.44 होगा।  अगर वे श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ करते हैं, तो पीसीटी 61.11 रहेगा, जो फाइनल के लिए पर्याप्त हो सकता है।

  • श्रीलंका की WTC फाइनल की संभावनाएं

बचे हुए मैच: 3 (1 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
वर्तमान पीसीटी: 50

श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे। अगर वे तीनों मैच जीतते हैं, तो पीसीटी 61.53 होगा। अगर वे सिर्फ दो मैच जीतते हैं, तो उनका पीसीटी 53.84 रहेगा, जो फाइनल के लिए काफी नहीं होगा। ऐसे में उन्हें बचे हुए सभी मैच जीतने जरूरी हैं।

टीम इंडिया जल्द ही एशिया कप की तैयारियां शुरू करेगी, कोच ने इसकी पुष्टि की

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारी 14 मार्च से शुरू करेगी। यह नेशनल शिविर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आखिरी लीग मैच के दो दिन बाद होगा। भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच मनोलो मार्केज ने एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे को एक लंबे शिविर का प्रस्ताव दिया था, जो ड्रॉ से एक दिन पहले सामने आया। मार्केज, जिन्होंने इगोर स्टिमक से पद भार संभालने के बाद चार मैचों में कोई बड़ी सफलता नहीं हासिल की है, उन्होंने एआईएफएफ के सीनियर अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ कई बैठकें कीं। एआईएफएफ ने बयान में कहा कि हमारे विपणन भागीदारों से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि नेशनल शिविर 14 मार्च को शुरू हो सकता है, जो आईएसएल के अंतिम लीग मैच के दो दिन बाद होगा।

क्या बोले हेड कोच

56 साल के स्पेनिश कोच मार्केज ने अपनी तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मेरे और एआईएफएफ अध्यक्ष, सीनियर अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ दो दिनों तक बैठकें हुई। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी तैयारी से भारतीय टीम एशियाई कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, एआईएफएफ द्वारा जारी बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि एशियाई कप क्वालीफायर के लिए ड्रॉ सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होगा।

मार्केज के लिए यह समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के साथ कोई बड़ी सफलता नहीं प्राप्त की है, और क्वालीफायर की तैयारी के दौरान टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। इस बीच, टीम को इस चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट के लिए तैयार करने की दिशा में एआईएफएफ की रणनीति महत्वपूर्ण होगी, जो भारतीय फुटबॉल के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।

पिछले एशिया कप में कैसा था टीम इंडिया का प्रदर्शन

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब था। भारतीय टीम उस सीजन ग्रुप बी का हिस्सा थी। ग्रुप बी में टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया की टीम भी थी। टीम इंडिया को इन तीनों टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 0-2, उज्बेकिस्तान ने 0-3 और सीरिया ने 0-1 से हराया था। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में चौथे स्थान पर थी।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जानें कौन से सीन्स ने इसे बनाया धमाकेदार और पैसा वसूल

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तीन दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की बढ़ाती कमाई को देखते हुए इतना तो साफ हो गया है कि लोगों के बीच ‘पुष्पा 2’ देखने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं हिंदी वर्जन ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘पुष्पा 2’ ने ‘पुष्पा: द राइज’ को लाइफटाइम कमाई के मामले में भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी पछाड़ दिया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से पॉजीटिव रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट रिलीज ने न केवल साउथ ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों का भी दिल जीत लिया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और तारक पोनप्पा की फिल्म की सफलता का असली कारण क्या है और ये हर कोई जानना चाहता है। यहां जानें कि दर्शकों को कमजोर कहानी, नाम मात्र के लिए बने गाने के अलावा भी ‘पुष्पा 2’ क्यों पसंद आ रही है।

पुष्पा 2 इस वजह से हुई ब्लॉकबस्टर

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और तारक पोनप्पा की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अपनी कहानी, गाने और किरदार की वजह से नहीं बल्कि कुछ बेहतरीन एक्शन सीन्स, इमोशनल ड्रामा और रोमांटिक मोमेंट के कारण ब्लॉकबस्टर हो गई है। इस फिल्म में एक्शन और सस्पेंस की भी कोई कमी नहीं है। जिन लोगों ने ‘पुष्पा: द राइज’ देखी थी, उनके मन में ये सवाल तो जरूर रहा होगा की आने वाले पार्ट में पुष्पा राज अपना जलना दिखा पाएंगे कि नहीं, लेकिन फिल्म ने बाजी मार ली। यहां जानें ‘पुष्पा 2’ के उन 5 सीन्स के बारे में, जिसने फिल्म को भारती की ब्लॉकबस्टर

बना दिया।

    1. ‘पुष्पा 2’ की शुरुआत ही एक्शन सीन से होती है, जिसे देख आपके होश उड़ाने वाले हैं। स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के दमदार एक्शन ने फिल्म में जान डाल दी, जिसकी झलक आपको फिल्म की शुरुआत से अंत तक देखने को मिलेगी।
    1. परिवार, रिश्तों के मतलब और महत्व को दिखाती इस फिल्म में दो भाई का एक-दूसरे के लिए प्यार देख आप भी इमोशनल होने वाले हैं।
    1. अपनी भतीजी, मोलेटी कावेरी की रक्षा करने के लिए जतारा यात्रा के दौरान पुष्पाराज कुछ गुंडों-मवालियों के साथ लड़ाई करते दिखाई देते हैं। ये सीन देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। पुष्पाराज अपनी भतीजी कावेरी को बचाने के लिए बुग्गा रेड्डी को खत्म करने के लिए सारी हदे पार कर देता है, ये सीन आपके दिल को छू जाएगा।
    1. जतारा जश्न में जब श्रीवल्ली अपने पति के लिए सबसे भिड़ जाती है और अपने मां बनने की खुशखबरी देते हैं तो पुष्पाराज उसकी नजर उतारते दिखाई देता है।
    1. ‘पुष्पा 2’ में एक और धमाकेदार सीन देखने को मिलता है जब पुष्पाराज सबके कहने पर भंवर सिंह शेखावत से माफी मांगता है, लेकिन ट्विस्ट तो तब देखने को मिलता है जब पुष्पा का फायर लुक उसकी नींद उड़ा देता है।

PTI नेता ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी, जानें उनके बयान की मुख्य बातें

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के तेजतर्रार नेता अली अमीन गांदापुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अली अमीन ने उपमहाद्वीप में एक ऐतिहासिक लड़ाई का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘हम पानीपत की लड़ाई की तरह हमले जारी रखेंगे।”

जारी रखेंगे हमले

अली अमीन गांदापुर ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम जरूर जीतेंगे।’’ गांदापुर ने खान की रिहाई की मांग को लेकर 24 नवंबर को इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा किए गए मार्च का जिक्र करते हुए यह बात कही। अली अमीन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सिर्फ पांच हमले किए हैं और बाकी हमले भी जारी रखेंगे।’’

क्या है पीटीआई की मांग

इमरान खान की पार्टी ने अपनी तीन मांगों को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च करने की घोषणा की थी। पार्टी जेल में बंद खान और अन्य नेताओं को रिहा करने, आठ फरवरी के चुनाव में पार्टी की जीत को मान्यता देने के अलावा 26वें संविधान संशोधन को निरस्त करने की मांग कर रही है। 26वें संविधान संशोधन ने न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया को बदल दिया था।

पवन सिंह और इस भोजपुरी एक्ट्रेस की केमिस्ट्री ने मचाई धूम, यूट्यूब पर वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह पावर स्टार के नाम से दुनिया भर में मशहूर हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग और धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड में भी अपने गानों से तहलका मचा चुके पवन एक बार फिर से अपने एक पुराने रोमांटिक गाने की वजह से चर्चा में आ गए है जो यूट्यूब पर ट्रेड कर रहा है। चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ने वाले पवन सिंह अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके गाने ही नहीं फिल्में भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

पवन सिंह के इस गाने को मिले बिलियन व्यूज

पवन सिंह ने अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कभी हार नहीं मानी है। निजी जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, लेकिन उन्होंने अपने काम से हमेशा फैंस को खुश करने की कोशिश की है। यही वजह है कि उनके फैंस उनसे काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। उनके गानों और एक्टिंग ने भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। वह ऐसा कंटेंट लेकर आते हैं, जिससे देखने पर कोई भी मजबूर हो सकता है। पवन सिंह का ऐसा ही एक गाना है, जिसे 3 साल में बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का नाम ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ है।

पवन सिंह संग इस एक्ट्रेस की हिट हुई जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा में अगर किसी टॉप जोड़ी की बात की जाए तो पवन सिंह और निधि झा का नाम जरूर आता है। निधि झा को इंडस्ट्री में ‘लुलिया’ कहा जाता है और उन्होंने पवन सिंह के साथ कई सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया। पवन सिंह और निधि झा का गाना ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस गाने में निधि झा की खूबसूरती और पवन सिंह के जबरदस्त डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। यह गाना तीन साल पहले रिलीज हुआ था और आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है।