झारखंड पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बाबा बैजनाथ का लिया आशीर्वाद, निशिकांत दुबे के लिए किया प्रचार
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर की भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना
उन्होंने बताया कि झारखंड में अंत्योदय से सर्वोदय का लक्ष्य पूरा कर रहे निशिकांत दुबे
झारखंड: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मंगलवार को झारखंड राज्य के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसंपर्क करने गोड्डा पहुंचे, विधायक ने सर्व प्रथम देवघर स्थित वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा “बाबा वैद्यनाथ से समस्त प्रियजनों की विजय एवं भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना की।”
सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में 3 बार से लगातार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में निशिकांत दुबे द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि गोड्डा में निशिकांत दुबे के प्रयासों से देवघर में एम्स और हवाई अड्डा बन रहा है, नई रेलवे लाइन बनीं, पुनासी बांध बन रहा है, 1,37,225 घरों तक नल से जल पहुंचा, 1,39,674 परिवारों के पीएम आवास बनें, 2,27,291 को किसान सम्मान निधि मिली, 2,89,093 घरों में टॉयलेट्स बनें, 7,35,735 को आयुष्मान योजना का लाभ मिला, 17,64,258 परिवारों को फ्री राशन मिल रहा है।
विधायक डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि निशिकांत दुबे के प्रयासों से गोड्डा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 692 किमी सड़क बनीं,18,007 को श्रमयोगी मानशक्ति का लाभ मिला, 20,941 को कौशल विकास प्रशिक्षण मिला, 2,32,140 को दीन दयाल अंत्योदय योजना का लाभ मिला, 5,73,470 को मुद्रा योजना का लाभ मिला, 6,93,162 श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनें। निशिकांत दुबे झारखंड में अंत्योदय से सर्वोदय का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।
गोरखनाथ मंदिर में गुजरात, छतीसगढ़ और बिहार से आए श्रद्धालुओं ने किया मुख्यमंत्री का अभिवादन
सीएम को देखते ही लगे जय श्री राम, हर हर महादेव और जय योगी जी महाराज के जयकारे
बच्चों को देखकर सीएम ने बुला लिया अपने पास, प्यार-दुलार के साथ गिफ्ट की चॉकलेट
गोरखपुर: लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में धुआंधार प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार सुबह अचानक और बिलकुल अनौपचारिक ढंग से मिलकर गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार व अन्य प्रांतों के श्रद्धालु निहाल हो गए। सीएम ने सभी का हालचाल जाना, कोई दिक्कत तो नहीं पूछकर अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही इन श्रद्धालुओं के बच्चों को अपने पास बुला लिया। उन्हें प्यार और आशीर्वाद देने के साथ ही चॉकलेट दिया। सीएम योगी से मिलकर भाव विह्वल श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम, हर हर महादेव और जय योगी जी महाराज के जयकारे लगाते रहे।
शनिवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने दूसरे राज्यों (छतीसगढ़, बिहार, गुजरात आदि) से आए श्रद्धालुओं के समूह ने जैसे ही देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर को देखा, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रुक गए उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही यह पूछकर उन्हें भावविभोर कर दिया कि यहां कोई दिक्कत तो नहीं हो रही।
इन श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी महायोगी गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे। सीएम योगी ने बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। अपने और अपने बच्चों के प्रति सीएम योगी का यह अपनापन देखकर श्रद्धालुओं का समूह लगातार जयकारे लगाता रहा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों, तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का परिहार हिस्सा होती है। रविवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। थी उन्होंने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया।
डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी की सशक्त लीडरशिप का असर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में रैंकिंग में 14वें से दूसरे पायदान पर पहुंचा यूपी
डॉ. राजेश्वर सिंह ने गौरी बाजार में निकाला मेगा रोड शो, छह दिन में सभी छह मंडलों में भव्य पदयात्रा निकाल किया कौशल किशोर के समर्थन में प्रचार
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के 1.82 करोड़ युवा पहली बार कर रहे मतदान, अब परिवारवाद, जातिवाद से आगे बढ़ चुका युवा, विकास के मुद्दों पर करता है बात
उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल अमृतलाल के हैं, हमारी अमृत पीढ़ी के लिए हैं, 25 साल से कम देश की 55 प्रतिशत आबादी के हैं
साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन को देश को खोखला करने वाला दीमक बताया
लखनऊ: बुधवार को सरोजनीनगर में अलग ही नजारा था, हर कोई भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा था, हर तरफ से राजेश्वर सिंह और कौशल किशोर के समर्थन में नारेबाजी हो रही थी। भाजपा कार्यकर्ता जोश और उत्साह में लबरेज थे। मौका था भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निकाली जा रही छठवें दिन की पदयात्रा का।
विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह द्वारा मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में छठवें दिन की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा गौरी बाजार से हाइडल चौराहे के बीच आयोजित की गयी। गौरी बाजार से शुरू हुई पदयात्रा का पूरे रास्ते में 10 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा स्वागत किया गया। पूरे रास्ते भर क्षेत्रवासी फूलों की वर्षा कर रोड शो का स्वागत करते नजर आए।
पदयात्रा का समापन हाइडल चौराहे पर किया गया जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और कौशल किशोर के पक्ष में मतदान की अपील की। युवा सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए विधायक ने कहा कि आज हमारे युवा योगी-मोदी जी के साथ हैं। पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए थे, भाजपा ने उनके हाथों में कंप्यूटर और टेबलेट थमाया। पहले युवाओं को बम बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी, अब प्रदेश के युवा ब्रम्होस मिसाइल बना रहे हैं, चंद्रयान लैंड करावा रहे हैं।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खुद को युवा नेता कहने वाले बनारस के युवाओं को नसेड़ी कहते हैं, मोदी जी ने युवा शक्ति को अमृत पीढ़ी कहकर सम्मानित किया। युवा तो युवा है उसकी कोई जाति नहीं होती। विधायक ने सवाल उठाते हुए पूछा कि विपक्ष द्वार फिर क्यों एक विशेष वर्ग के ही विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा क्यों की गई है। युवा अब जातिवाद, परिवारवाद से आगे बढ़ चुका है, अब युवा विकास के मुद्दों पर बात करता है। युवा शक्ति को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में किये गए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कहा कि डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया से पीएम मोदी ने युवा शक्ति को उज्ज्वल भविष्य की गारंटी दी है। जुलाई 2015 में स्किल इंडिया मिशन के लॉन्च होने के बाद से सालाना 1 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। डिजिटल इंडिया के तहत किए गए प्रयासों से 25 करोड़ से 85 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हो गए, प्रति माह 19.5 जीबी प्रति व्यक्ति डेटा खपत है, 100 करोड़ से अधिक लोगों के पास स्मार्टफोन है। आज विश्व 46% डिजिटल लेनदेन भारत में होता है।
डॉ. सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण बच्चों तक भी टेक्नोलॉजी की पहुंच है, 2018 और 2022 के बीच ग्रामीण भारत में स्मार्टफोन का स्वामित्व दोगुना से अधिक बढ़कर 36% से 75% तक हो गया है। किसान के 12 साल के बेटे ने टूटे मोबाइल से यूट्यूब से कोडिंग सीखकर 3 ऐप बना दिए, अब अपनी आंठवी की पढाई के साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस बीएससी की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है। यूपीएससी 2023 में योगी सरकार की मुफ्त ‘अभ्युदय’ कोचिंग से 20 छात्रों ने यूपीएससी क्लीयर किया है।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया ने नए विचारों को मंच दिया, उन्हें फंडिंग के स्रोतों से जोड़ा है। आज भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, 1.25 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जिसने 12 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। स्टार्टअप इकोसिस्टम केवल बड़े महानगरों तक ही सीमित नहीं है, यह 760 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा अगले 5 सालों में स्टार्टअप इंड़िया सीड फंड योजना और स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी योजना का विस्तार करके स्टार्टअप के लिए पर्याप्त फंडिंग सुनिश्चित की जाएगी।
पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता राजेश चौहान, शिव शंकर सिंह शंकरी, कर्नल दयाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, दीपक गुप्ता, वीरू सिंह, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, विवेक राजपूत, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, पिंकी रावत , पार्षद प्रतिनिधि राम नरेश रावत , लवकुश रावत, मंडल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्ता, अर्जुन लोधी, वीर बहादुर सिंह वीरू, नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सुशांत, अनिल सिंह, रितेश सिंह, पार्षद गीता गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता विश्वकर्मा, योगिता, सपना सोनी, कंचन सोनी, रंजीत विश्वकर्मा, फरीन खान, गुड़िया, रंगोली, प्रीति, नेहा सिंह, नेहा रावत, दीप्ति सिंह, कांति पांडेय, सुमन सिंह, उषा रावत, मधु चौरसिया, अधिवक्ता संघ से मनु श्रीवास्तव, मीना सिंह कठावर, राहुल मिश्रा, श्यामेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अरविंद शर्मा,पर्वतीय समाज से गणेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह रावत, पूनम शाह, गरिमा शाह, भुवन चंद्र पांडेय, पुष्पा नेगी, अल्पसंख्यक समाज सेसिराज अली खान, शेर अली खान, शाहनाज बानो, मनमोहन सिंह, सरदार सर्वजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा से साधना गुप्ता, पूजा सिंह, पिंकी सिंह, अनीता शर्मा, गीता प्रजापति, मंजरी शुक्ला, सरोज सिंह, मंजू गौर,सरोजनी नगर आदर्श व्यापार मंडल तथा छठ पूजा जनकल्याण समिति से ओम प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सिंह, ए के सिंह, रवीश कुमार श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
चंद्रावल में लगा 72वाँ आपका विधायक आपके द्वार जन सुनवाई शिविर
बेटियों के सशक्तिकरण की अभिनव पहल: सरोजनीनगर में स्थापित हुआ 11 वाँ गर्ल्स यूथ क्लब
सरोजनीनगर: विधायक राजेश्वर सिंह ने बेटियों को उपलब्ध कराए खेल के संसाधन
चंद्रावल पहुंची विधायक राजेश्वर की टीम, सुनीं जनसमस्याएं
लखनऊ: सहज संवाद से जन समस्याओं के त्वरित समाधान का उत्कृष्ट माध्यम है सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर। रविवार को ग्राम पंचायत चंद्रावल में 72 वां आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। आज ग्रामसभा चंद्रावल में आयोजित आपका विधायक आपके द्वार जन सुनवाई शिविर के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और विकास संबंधित सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान विधायक की टीम द्वारा ग्रामवासियों से प्राप्त आवास, पेंशन सड़क व नाली आदि की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारित कराए जाने हेतु आश्वस्त किया गया एवं विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। सरोजनीनगर परिवार के लिए संवाद, उपलब्धता व समस्याओं के समाधान हेतु 73वें आपका विधायक आपके द्वार जनसुवाई शिविर का आयोजन अगले रविवार को ग्रामसभा साहिजनपुर में किया जायेगा।
स्थापित किए गए गर्ल्स यूथ क्लब
रविवार को विधायक राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा ग्राम पंचायत परवर पश्चिम और परवर पूरब में गर्ल्स यूथ क्लबों की स्थापना कर स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई। विधायक का लक्ष्य बेटियों को गर्ल्स यूथ क्लबों के माध्यम से संगठित कर हर संसाधन उपलब्ध कराना है, अबतक सरोजनीनगर में 11 गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित हो चुके हैं, जिनमें माध्यम से 350 से अधिक बेटियों को सशक्त बनाया गया।
आशुतोष टंडन गोपाल की जयंती पर ओपी श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
ओ.पी.श्रीवास्तव ने कहा आशुतोष टंडन जी के विचारों और लक्ष्यों को साथ में लेकर जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा
ऐतिहासिक पदयात्रा में राजनाथ सिंह जिंदाबाद-ओपी श्रीवास्तव जिंदाबाद के लगे नारे
लखनऊ: पूर्वी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओ.पी.श्रीवास्तव ने रविवार को भव्य पदयात्रा निकाली, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र की तमाम जनता ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सुबह 7:00 बजे शुरू हुई इस पदयात्रा में ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर सेक्टर 9, 10, 11, 12, 13 सहित अरविंदो पार्क होते हुए मुंशी पुलिया तक डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह सहित खुद के लिए भी भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उनके साथ पूरे क्षेत्र का जनसैलाब उमड़ पड़ा, सभी ने राजनाथ सिंह जिंदाबाद- ओपी श्रीवास्तव जिंदाबाद। हमारा सांसद कैसा हो- राजनाथ सिंह जैसा हो। हमारा विधायक कैसा हो-ओपी श्रीवास्तव जैसा हो, के नारे लगाए। उसके बाद चुनावी कार्यालय पर आशुतोष टंडन गोपाल की जयंती पर उन्होंने पुष्पांजलि समर्पित की।
आशुतोष टंडन गोपाल की जयंती पर बोले भाजपा प्रत्याशी ओ.पी.श्रीवास्तव
पूर्वी विधानसभा के भाजपा चुनावी कार्यालय पर रविवार को आशुतोष टंडन गोपाल की जयंती के अवसर पर ओ. पी. श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं सहित पुष्पांजलि समर्पित की। उन्होंने आशुतोष टंडन के विचारों व लक्ष्यों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आशुतोष टंडन जी अपने कार्यकाल के दौरान पूर्वी विधानसभा के विकास कार्यों के साथ, जनता के हर सुख-दुख में भी हमेशा खड़े रहे। मैं भी उन्हीं के लक्ष्यों पर चलते हुए हमेशा जनता की सेवा हेतु समर्पित रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में विकास को नए पंख लग रहे हैं और पूर्वी विधानसभा इतिहास रचने के लिए तैयार है।
जनसंपर्क से प्रचार अभियान हुआ तेज
लखनऊ पूर्वी विधानसभा से हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओ.पी.श्रीवास्तव लगातार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के बीच में बने हुए हैं। सुबह से दोपहर तक पदयात्रा के बाद सेक्टर 9 इंदिरानगर में दो स्थानों पर बैठक की। उसके बाद अजय नगर, शंकरपुरी, मानस सिटी में जनसंपर्क किया। फिर शाम को शक्तिनगर ढाल में एक बड़ी जनसभा की जिसमे भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह भी उपस्थित रहे।