Home Blog Page 1113

Chittorgarh Travel: वीकेंड में चित्तौड़गढ़ की इन आकर्षक जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं, जहां के नजारे आपके दिल को छू लेंगे

राजस्थान का कोई शहर सबसे अधिक चर्चा में बना रहता है, वह चित्तौड़गढ़ है। चित्तौड़गढ़, राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत शहर है। देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के आसपास होने के कारण यहां पर कई लोग वीकेंड पर घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। हालांकि जब दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग जब चित्तौड़गढ़ पहुंचते हैं, तो सिर्फ चित्तौड़गढ़ फोर्ट घूमकर वापस आ जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चित्तौड़गढ़ के आसपास स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप वीकेंड पर मौजमस्ती के लिए पहुंच सकते हैं।

नाथद्वारा

चित्तौड़गढ़ के आसपास स्थित किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह पर घूमने की बात की जाए, तो कई लोग सबसे पहले नाथद्वार का नाम लेते हैं। नाथद्वार, राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित फेमस धार्मिक पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है।

राजस्थान का नाथद्वारा शहर अरावली पर्वतमाला के पास बनास नदी के पास बसा है। हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। यह शहर अपनी शाही मेहमानवाजी के लिए भी जाना जाता है। नाथद्वार में भगवान कृष्ण के रूप में मौजूद श्रीनाथजी मंदिर पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। चित्तौड़गढ़ से नाथद्वार की दूरी करीब 100 किमी है।

नीमच

वैसे तो नीमच मध्य प्रदेश में पड़ता है, लेकिन चित्तौड़गढ़ के आसपास घूमने के लिए बेहद शानदार पर्यटन स्थल है। नीमच को मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इसको मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां एक से एक पवित्र मंदिर मौजूद है। नीमच साल 1857 के विद्रोह का गवाह रहा है।

नीमच में स्थित भादवा माता मंदिर, सुखानंद महादेव मंदिर, सांभर कुंड महादेव और नावा तोरण मंदिर सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। नीमच में स्थित भंवरमाता वॉटरफॉल और गांधी सागर बांध भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। चित्तौड़गढ़ से नीमच की दूरी करीब 61 किमी है।

बूंदी

बूंदी राजस्थान के उन शहरों में है, जहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बूंदी अपनी खूबसूरती के साथ कई ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी जाना जाता है। खासकर यह शहर अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है।

बूंदी में स्थित गढ़ पैलेस भारत के सबसे बड़े महलों में गिना जाता है। इसके अलावा यहां पर मौजूद मध्य विशाल कालीन बावड़ियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। बूंदी में आप सुख महल, रानीजी की बावड़ी, तारागढ़ फोर्ट, जैत सागर झील और केसरबाग जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप ऊंट की सवारी का भी लुत्फ उठा सकती हैं। चित्तौड़गढ़ से बूंदी की दूरी करीब 154 किमी है।

भीलवाड़ा

राजस्थान का बेहद खूबसूरत और प्रमुख शहर भीलवाड़ा का इतिहास करीब 900 से अधिक पुराना बताया जाता है। यह शहर राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में आता है। इस शहर को राजस्थान का हरित शहर भी माना जाता है।

आपको बता दें कि भीलवाड़ा में कई ऐसी शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां पर दर्जन भर से अधिक की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। भीलवाड़ में हरणी महादेव मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, बदनोर फोर्ट और मिनाय वॉटरफॉल आदि जगहें आप घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप ऊंट सवारी से लेकर जीप सफारी तक का लुत्फ उठा सकते हैं।

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

चित्तौड़गढ़ के आसपास घूमने के लिए अन्य कई शानदार जगहें भी मौजूद हैं। चित्तौड़गढ़ से करीब 130 किमी दूर रावतभाटा, 107 किमी दूर प्रतापगढ़ और 110 किमी दूर स्थित उदयपुर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सुबह खाली पेट इन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए, वरना उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है

किसी भी फल को लिमिटेड मात्रा में ही खाया जाए, तो बढ़िया माना जाता है। कई लोग केला को सुबह खाली पेट नाश्ते की तौर पर बनाना शेक, दूध और केला मिलाकर खाते हैं। रोजाना आप काफी समय से केला खा रहे हैं, यह बिना जाने कि यह आपके सेहत के लिए ठीक है या नहीं। आइए आपको बताते हैं खाली पेट केला खाना कितना सही है।

इन लोगों को सुबह नहीं खाना चाहिए केला

केला को सबसे किफायती फूड है, इसे गरीब से लेकर अमीर भी बड़े शौक से खाते हैं। कई लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए केला का सेवन हद से ज्यादा करते हैं। केला खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है और पेट की भूख भी शांत रहती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हेल्दी नहीं है।

पेट की परेशानी जूझ रहे लोग

जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, वो लोग सुबह खाली पेट केला न खाएं। ऐसे में जरुरी है कि आप इसका परेहज करें। वरना पेट की परेशानी बढ़ सकती है। केला में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए इसे डाइजेशन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। ऐसे में उल्टी, पेट दर्द और कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। यदि आप इसका सेवन करें, तो साथ में दूसरे फूड को शामिल करें।

मोटे लोग 

केला का सेवन मोटे लोगों के लिए ठीक नहीं है। अगर आप इसे खाली पेट सुबह खाते हैं तो नुकसान हो सकता हैं क्योंकि इससे कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज मिल जाती है, जो वेट गेन का कारण बन जाती है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है वो सुबह के समय और दिनभर में केवल एक से ज्यादा केला न खाएं।

किस समय खाएं केला

केला खाने का सबसे बेहतर समय दोपहर होता है। क्योंकि इस दौरान अगर आप सुस्त महसूस करते हैं, तो एक केला इंस्टेंट एनर्जी दे सकता है और पेट भी भरा हुआ महसूस करते हैं। देर शाम और रात को इसे न खाएं।

स्वास्थ्य टिप्स: ये आयुर्वेदिक सुपरफूड्स हर उम्र में सेहतमंद बनाए रखेंगे, अपनी डाइट में इनका शामिल करना न भूलें

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के कारण हमारी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण हमारे शरीर को बीमारियां घेर लेती हैं। अनियमित खानपान, ऑफिस में घंटों बैठना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और तनाव हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए न सिर्फ सही डाइट का पालन करना जरूरी है, बल्कि पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज और मानसिक शांति का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

बता दें कि आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों और सुपरफूड्स के बारे में बताया जाता है, जो न सिर्फ उम्र को लंबा करने में सहायक होता है। यह शरीर को शक्ति, ऊर्जा और मानसिक संतुलन प्रदान करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन आयुर्वेदिक सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से व्यक्ति दीर्घायु और स्वस्थ जीवन मिलता है।

आयुर्वेदिक सुपरफूड्स

आंवला

आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। साथ ही आंवला पाचन को दुरुस्त करता है यह त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से आप अपनी उम्र से कम लगते हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा में एक बेहतरीन एंटी-एजिंग हर्ब मानी जाती है। यह तनाव को कम करने, मांसपेशियों की ताकत और मानसिक शक्ति बढ़ाने में सहायक होता है। अश्वगंधा का रोजाना सेवन करने से दीर्घायु के लिए फायदेमंद है।

हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड पाया जाता है। जो बीमारियों से लड़ने में और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।

घी

गाय के घी को आयुर्वेद में बेहद पवित्र माना गया है। यह शरीर को अंदर से पोषण प्रदान करने का काम करता है। घी में कई तरह के विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह मस्तिष्क और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है।

मोरिंगा

मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडें पाया है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। बता दें कि मोरिंगा शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं।

त्रिफला

त्रिफला तीन फलों का संयोजन है और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स पदार्थ को बाहर निकालता है। वहीं नियमित रूप से त्रिफला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

शतावरी

खासतौर पर महिलाओं के लिए शतावरी महिलाओं के लिए लाभकारी होती है। शतावरी हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने, इम्यूनिटी को मजबूत रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है।

ब्राह्मी

बता दें कि ब्राह्मी मानसिक शांति और दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है। इसका नियमित सेवन करने से आपकी मानसिक शक्ति बढ़ती है और दीर्घायु के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

नोएडा में 20 तरह के साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए: सतर्क रहें, डीसीपी साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की, शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करें

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को लगातार इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को डीसीपी साइबर क्राइम की ओर से एडवाइजरी जारी की गई और लोगों के साइबर ठगी के 20 प्रकार से अवगत कराया गया। लोगों को इससे बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी

ये है जिनके जरिए हो रही साइबर ठगी

केवाईसी अपडेट फ्रॉड यदि आपके पास कोई व्यक्ति अपने को किसी बैंक से या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन करता है और आपका केवाईसी अपडेट करने के लिए कहता है तो उसके बताए अनुसार कोई भी प्रक्रिया फॉलो ना करें यह साइबर अपराधी है। आप इस संबंध में बैंक से या संबंधित मोबाइल कंपनियों के स्टोर पर जाकर संपर्क करें वहां से ही केवाईसी अपडेट करने का प्रयास करें।

सेक्टर-36 स्थित साइब क्राइम का थाना

लिंक ओटीपी फ्रॉड यदि आपके पास ईमेल से या सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म से कोई किसी अनजान व्यक्ति द्वारा कोई लिंक भेजा जाता है या किसी वस्तु को परचेस करने हेतु या किसी संस्था में रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु कोई लिंक या ओटीपी आता है तो ऐसे अनजान लिंक को क्लिक न करें एवं ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी प्रकार की अनजान APK फाइल को ना खोले।

सेक्सटारसन फ्राड किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले वीडियो कॉल को रिसीव ना करें साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती ना करें ना ही उनके फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करें और ना ही अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो असुरक्षित प्लेटफार्म पर शेयर करें अन्यथा आपकी निजी जानकारी को इस्तेमाल करके अनावश्यक धन की मांग की जा सकती है जिससे आप सेक्सटारसन के शिकार हो सकते हैं।

सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त का कार्यालय

डिजिटल अरेस्ट से ठगी यदि आपके पास कोई व्यक्ति स्वयं को सीबीआई अधिकारी, पुलिस अधिकारी, .. का अधिकारी, नॉरकोटिक्स विभाग का अधिकारी, इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर कॉल करता है। उसके बाद आपको स्काइप याजूम ऐप डाउनलोड करा कर वीडियो कॉल करने के लिए कहता है। आपका आईडी अवैध मादक पदार्थ के विक्रय में हवाला जैसे कारोबार/money laaundering/ smuggling/ fake import export में संलिप्त पाए जाने की बात कह कर डराता है। आपके विरुद्ध हुई एफआईआर दिखाता है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाता है या कोर्ट सुनवाई करवाता है। तो यह व्यक्ति साइबर अपराधी है आपको डरना या भयभीत नहीं होना है इसकी तुरंत शिकायत अपने निकटवर्ती पुलिस स्टेशन य साइबर पुलिस स्टेशन में करनी है।

इन्वेस्टमेंट फ्रॉड यदि आपके पास टेलीग्राम के माध्यम से या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म के माध्यम से कम समय में इन्वेस्टमेंट करके शेयर मार्केट में अधिक पैसा कमाने का कोई ऑफर आता है तो आप समझ जाइए की साइबर अपराधी आपको अपने जाल में फंसा रहे है।

ओएलएक्स फ्रॉड ओएलएक्स प्लेटफार्म पर किसी भी वस्तु को क्रय करने एवं विक्रय करने के लिए बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रायः साइबर अपराधी ओएलएक्स प्लेटफार्म पर किसी वस्तु का विक्रय करने का ऐड डालकर बड़ी चालाकी से आपसे पैसे अपने अकाउंट में डलवा लेते हैं एवं वह वस्तु आपको डिलीवरी नहीं करते हैं, अथवा आपको लिंक भेजकर आपके फोन का डाटा चुराकर साइबर ठगी करते है।

गेमिंग फ्रॉड आजकल साइबर अपराधी युवकों व कम समय में अधिक लाभ कमाने वाले व्यक्तियों को गेमिंग एप के माध्यम से ठग रहे है। वह पहले लिंक भेजकर या मैसेज भेजकर ऐप डाउनलोड कराते हैं फिर उसमें चयन प्रक्रिया से अन्य साथियों को जोड़कर रजिस्ट्रेशन के नाम पर इन्वेस्टमेंट करके गेमिंग की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर आपसे शुरू में पैसे इन्वेस्ट कराएंगे। बाद में वह एप बंद करके आपके साथ धोखाधड़ी करते है।

कस्टमर केयर अधिकारी यदि आपको किसी भी संस्थान या किसी भी मार्केटिंग ऐप से संबंधित अपनी समस्या/शिकायत संबंधित कस्टमर केयर अधिकारी को दर्ज करानी है तो उस संस्था की वास्तविक वेबसाइट या टोल फ्री नंबर का ही चयन करें। गूगल के माध्यम से किसी भी संस्था किसी भी ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के कस्टमर केयर अधिकारी का फोन चयन न करें इससे आपका संपर्क साइबर अपराधियों से हो जाएगा।

गिफ्ट कार्ड फ्रॉड यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपको फोन करके आपका नाम लॉटरी में निकलना आपका नाम भाग्यशाली विजेता के रूप में चयनित किए जाने के नाम पर गिफ्ट देने की बात कही जाती है तो आप समझ जाइए की आप साइबर अपराधियों के संपर्क में है। यदि आप उनके बताएं अनुसार अपने निजी डेटा की जानकारी शेयर करते हैं तो आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

नोएडा प्रवेश द्वार

इस तरह से भी हो रहे फ्राड इनसे भी सावधान

ट्रैवल कार्ड फ्रॉड , फॉरेन गिफ्ट कार्ड , क्यूआर कोड फ्रॉड , पासवर्ड फ्रॉड , क्रेडिट कार्ड लिमिट फ्रॉड ट्राई/इनकम टैक्स फ्रॉड, फेक शॉपिंग, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट ऐसे में इनसे भी बचकर रहे।

अंजान नंबर पर न करे बातचीत डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर ज्यादा बातचीत न करें। अगर कोई पैसे की मांग करे, लालच या डर दिखाए तो सतर्क हो जाएं और मामले की शिकायत पुलिस से करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर न तो किसी लिंक पर क्लिक करें और न ही कोई ऐप डाउनलोड करें। बैंक संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें। कम समय में निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में न फंसे। थोड़ी सी जागरूकता आपने खाते को अभेद बनाए रहेगी।

वाशिंगटन: ट्रंप ने कहा, “अगर हम कनाडा और मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं, तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं”

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको को 100 अरब डॉलर और 300 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इन दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए। ट्रंप (78) ने धमकी दी है कि अगर कनाडा और मैक्सिको ने अपने-अपने क्षेत्रों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को नहीं रोका तो वह दोनों देशों पर भारी शुल्क लगा देंगे।

‘हम सब्सिडी क्यों दे रहे हैं’

ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं। हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं। हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए। हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बन जाना चाहिए।’’

‘अमेरिकियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा’

ट्रंप ने कुछ अमेरिकी सीईओ की इस टिप्पणी का खंडन किया कि शुल्क से अमेरिका को नुकसान होगा और आम वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे आम लोगों पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसका अमेरिकियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने हमारे लिए एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाई। अगर हमें युद्ध एवं अन्य चीजों के साथ शुल्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो मैं युद्ध का जवाब शुल्क (कर) से देना चाहूंगा। मैं यही कहूंगा कि आप लोग लड़ना चाहते हैं, तो अच्छी बात है आप लड़िए। लेकिन, आप दोनों ही अमेरिका को 100 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करेंगे। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो शुल्क के कई उद्देश्य हैं। मैं यह नहीं कहता कि आप उनका पागलों की तरह इस्तेमाल करें। मैं कहता हूं कि उनका सही तरीके से इस्तेमाल करें।’’

‘देश को नहीं होगा नुकसान’

ट्रंप ने कहा, ‘‘इससे देश को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे इस देश को पैसे मिलेंगे। हमें कभी भी पूरी ताकत से काम करने का मौका नहीं मिला क्योंकि हमने इससे पूर्व कोविड-19 महामारी से जंग लड़ी। हमने इसे बहुत अच्छे से, सफलतापूर्वक निपटाया। जब मैंने सत्ता की बागडोर जो बाइडेन (निवर्तमान राष्ट्रपति) को सौंपी थी, तो शेयर बाजार कोविड-19 महामारी के आने से ठीक पहले की तुलना में अधिक था। शुल्क (कर), अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह ना केवल आर्थिक रूप से, बल्कि अर्थशास्त्र के बाहर अन्य चीजों को प्राप्त करने के लिए भी एक बहुत शक्तिशाली उपकरण है।’’

‘कनाडा और मैक्सिको के नेताओं से की बात’

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पूछा गया था, ‘‘क्या आप ये शुल्क लगाने जा रहे हैं या यह सिर्फ बातचीत की रणनीति है?’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। कनाडा और विशेष रूप से मैक्सिको से हमारे देश में लाखों लोग आ रहे हैं। मैंने दोनों (कनाडा और मैक्सिको के नेताओं) से बात की। मैंने जस्टिन ट्रूडो से बात की। वह फोन पर बात होने के लगभग 15 सेकंड के भीतर ही ‘मार-ए-लागो’ (ट्रंप के स्वामित्व वाला निजी क्लब) के लिए रवाना हो गए। वह मार-ए-लागो में थे। हम डिनर कर रहे थे और इस बारे में बात कर रहे थे।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने मैक्सिको के राष्ट्रपति और जस्टिन ट्रूडो से कहा, अगर यह नहीं रुका तो मैं आपके देश पर लगभग 25 प्रतिशत शुल्क लगाऊंगा।’’