Home Blog Page 1109

LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते बीस दिनों में किया ये बड़ा काम, दिए कड़े दिशनिर्देश

  • सीएम योगी यूपी के सभी मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके हैं बैठक
  • सीएम प्रदेश के सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके बैठक
  • जनप्रतिनिधियों को खुद को कार्यकर्ता समझकर काम करने के निर्देश
  • वोटर लिस्ट को लेकर भी चिंता के बजाय काम करने के निर्देश
  • वोटर लिस्ट में कोई सही नाम न छूटे- सीएम योगी
  • वोटर लिस्ट में कोई गलत नाम शामिल न हो- सीएम योगी
  • विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की शिकायत की
  • 18 मंडलों के सांसदों, विधायकों, MLC के साथ की बैठक
  • सीएम योगी आदित्यनाथ बीते 20 दिनों में 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके हैं बैठक

लखनऊ: UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचे 6 जालसाज़

  • एसटीएफ़ की टीम ने लखनऊ से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया पर्दाफ़ाश
  • दो पहिया वाहन ऑन के फाइनेंस में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना समेत 6 अभियुक्तों को एसटीएफ़ की टीम ने किया गिरफ्तार
  • ⁠एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किए गए आकिब खान, अभिषेक सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, जुनैद खान, अब्दुल दानिश खान, मोहम्मद उस्मान उर्फ बाबू के पास से 20 दोपहिया वाहन बरामद हुए
  • ⁠सभी अभियुक्तों को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ जोन के इंदिरानगर थानाक्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

युवा ऋत्विक की दर्दनाक मृत्यु मेरे सरोजनीनगर परिवार की अपूर्णनीय क्षति है, आरोपी किसी भी दशा में बच नहीं पायेंगे: डॉ०राजेश्वर सिंह

लखनऊ: भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा निवासी ऋत्विक की हत्या पर गहरा दुःख़ व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव के शब्दों की कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से जनप्रिय भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने बीते रविवार बंथरा थानांतर्गत युवा ऋत्विक की दर्दनाक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे सरोजनीनगर परिवार की बड़ी क्षति है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो अपनी सरकार को याद करें किस प्रकार से माफिया सरकार चला रहे थे, प्राप्त आँकड़ों के मुताबिक़ न सिर्फ़ उनकी सरकार में साल में 25000 हत्याएं होती थी बल्कि हत्या के मामले में यूपी पूरे देश में पहले स्थान पर था।अभी तक योगी सरकार में न तो माफिया बचे हैं और न ही आगे बच पाएँगे, उसी प्रकार इस घटना के आरोपी भी किसी भी दशा में बच नहीं पाएँगे, घटना के चिन्हित ज़िम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिये गए हैं।

  • योगीराज में हर अपराधी को उचित दण्ड मिला है, इस मामले में भी लापरवाह ज़िम्मेदारों को निलम्बित किया गया है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • अखिलेश राज में यूपी को हत्या व लूट के लिए जाना जाता था- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠पूर्व के आँकड़ों के मुताबिक़ आपकी सरकार में प्रदेश में हर दिन औसतन 13 हत्याएं होती थी और 5 साल में लगभग 25000 हत्याएं हुई- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠अखिलेश सरकार में तो माफिया ही सरकार चलाते थे और हत्या के मामले में उस वक्त यूपी पूरे देश में नम्बर-1 था- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠इस दु:खद घटना पर अखिलेश यादव आपको राजनीति नहीं करना चाहिए, आपके द्वारा राजनीतिक बयान देकर समाज में उन्माद फैलाना और समाज को विभाजित करना ठीक नहीं, ऐसी घटनाओं में आपको संवेदनशील होना चाहिए- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠मेरा सुझाव है कि अपने विवेक का इस्तेमाल करिए और कुछ हारे हुए स्थानीय टिकेटार्थी और चुनाव परिजीवी नेताओं के बहकावे में मत आइए- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠न कोई बचा है, न कोई बचेगा
    सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है,
    योगी जी के राज में न्याय ही होगा-डॉ०राजेश्वर सिंह

PCS ज्योति मौर्या मामला: निलंबित होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को मिली राहत, हाईकोर्ट ने निलंबन पर लगाई रोक

  • ⁠इलाहाबाद HC ने मनीष दुबे के निलंबन पर लगाई रोक
  • ⁠जस्टिस जेजे मुनीर की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई
  • ⁠मनीष को पिछले साल जांच के बाद किया था निलंबित
  • ⁠मनीष दुबे ने इलाहाबाद HC में याचिका दाखिल की थी
  • ⁠याचिका दाखिल कर अपने निलंबन को दी थी चुनौती
  • ⁠HC ने ACS होमगार्ड, डीजी होमगार्ड से मांगी जानकारी
  • ⁠मनीष दुबे की याचिका पर मांगी जानकारी
  • ⁠दो हफ्ते में कोर्ट में दाखिल करनी होगी जानकारी
  • ⁠अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में होगी मामले की सुनवाई

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में देंगे वेटेज : योगी आदित्यनाथ

  • नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से की बात
  • मुख्यमंत्री ने कहा, अग्निवीर के रूप में देश को मिलेंगे ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक
  • उन्होंने कहा कि हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में टांग अड़ाना और अफवाह फैलाना विपक्ष का काम
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण और साजो-सामान में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है भारत, 10 साल में हुए बेहतरीन रिफॉर्म

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में वेटेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 साल में भारत में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

समय-समय पर रिफॉर्म अत्यंत जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा। सेना और उनके साजो सामान में आत्मनिर्भरता के लिए उठाये गये कदम हों या आधुनिकिकरण के लिए लिए गये त्वरित निर्णय, आज अत्याधुनिक फाइटर प्लेन भारत के पास हैं।

अग्निवीर को लेकर युवाओं में उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कारीडोर विकसित हो रहा है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड में हजारों करोड़ का निवेश आया है। चाहे भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का कार्य हो या ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति, हमने लंबी छलांग लगाई है। सेना भी हमारी इस गति के साथ आगे बढ़ रही है। अग्निवीर की योजना भारतीय सेना में इसी दृष्टि से आगे बढ़ाई गई है। इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना के अग्निपथ पर मजबूत जवान के रूप में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए स्वयं की राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वो देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं। वह हर रिफॉर्म और प्रगति वाले कार्य में टांग अड़ाने, गुमराह करने और बयानबाजी करने जैसे कृत्य करते रहते हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार युवाओं को गुमराह कर रहा है।

अग्निवीरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने कहा कि आज अग्निवीर में युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी सरकार ने भी कहा है कि अग्निवीर की योजना जैसे-जैसे आगे बढ़ती है और जब ये युवा अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो हम यूपी पुलिस और पीएसी बल में इनके समायोजन की सुविधा और वेटेज देंगे। अग्निवीरों के रूप में ट्रेन्ड और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे। इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेना में रिफॉर्म के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।