Home Blog Page 1108

Health Tips: प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर ये 6 पावरफुल फूड्स, शरीर के हर हिस्से को देंगे मजबूती

सेहत के लिए बादाम को पावरफुल फूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, हेल्दी फैट, फाइबर और मिनरल्स समेत वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। बादाम खाने के फायदों के बारे में बात की जाए, तो इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है, दिमाग तेज होता है, वेट कंट्रोल होता है, डायबिटीज कंट्रोल रखने, हड्डियां मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने और स्किन व बालों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है।

बादाम भले ही एक पावरफुल फूड है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी टक्कर के कई खाद्य पदार्थ हैं। जो बादाम जितने ही पावरफुल हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से पूरे शरीर को बादाम जितनी ही ताकत मिलती है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बादाम की तरह ही अखरोट भी दिल और दिमाग को बेहतर रखता है। अखरोट में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को तमाम बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। साथ ही यह फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है। आप अखरोट का सेवन ओटमील, स्मूदी, स्नैक्स या फिर सलाद के रूप में खा सकते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स का नाम तो आप सबने जरूर सुना होगा। आजकल चिया सीड्स का सेवन खूब किया जाता है। यह ओमेगा-3, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप इसको स्मूदी, दही या फिर पुडिंग में मिलाकर खाएं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट का भी काम करते हैं। क्योंकि इसमें दिल को स्वस्थ रखने वाला घुलनशील फाइबर और ओमेगा 3 पाया जाता है। इसके सेवन से मोटापा, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। आप पिसे हुए फ्लैक्ससीड्स को अनाज, दलिया या बेक्ड चीज़ों में भी मिलाकर खा सकते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह ट्रिप्टोफैन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है और यह नींद में भी सुधार करता है। कैल्शियम से भरपूर इन बीजों का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन भुने हुए बीजों को आप स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। या फिर आप इसे सूप और सलाद पर छिड़क सकते हैं।

क्विनोआ

बता दें कि क्विनोआ में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स साथ होते हैं। यही कारण है कि इसको प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। क्विनोआ में फाइबर, आयरन, ग्लूटेन फ्री और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप इसको चावल के ऑप्शन के रूप में सलाद में या फिर नाश्ते के पोरिज के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज भी काफी ज्यादा पावरफुल होते हैं। साथ ही यह सेलेनियम, हेल्दी फैट और विटामिन ई का बढ़िया स्त्रोत है।

आयुर्वेद में खान-पान के विशेष नियम बताए गए हैं, जानिए भोजन का सही समय और तरीका

संसार में सूर्य काफी महत्वपूर्ण है और सनातन धर्म में भी सूर्य काफी विशेष माना गया है। अगर एक दिन सूरज नहीं उगेगा तो संसार नष्ट हो सकता है। हालांकि, आप नहीं जानते होंगे कि खाना खाने से पहले भी सूरज को देखना काफी जरुरी है। खाने से लेकर पानी पीने तक आयुर्वेद में कई नियम बताए गए हैं। इस लेख में हम आपको इस रुल के बारे में बताने जा रहे हैं।

खाना खाने का बेस्ट टाइम

बता दें कि खाना खाने का टाइम और सूरज के बीच गहरा संबंध है। एक्सपर्ट के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद डिनर और सूर्योदय से पहले ब्रेकफास्ट नहीं करना चाहिए। खाने-पीने के इस नियम को जरुर फॉलो करें।

सूरज के अनुसार चलता है शरीर

हमारा शरीर वात, पित्त और कफ दोष चलाते हैं, वैसे ही संसार को सूर्य, चंद्रमा और वायु चलाते हैं। इन्हीं के हिसाब से हमारे दोष चलते हैं और सूर्य के अनुसार ही हमारी बॉडी चलती है।

सूर्यास्त के बाद भोजन करना जहर होता है

जो लोग सूर्यास्त के बाद भी खाना खाते हैं, तो उनका भोजन पचता नहीं है। इस वजह से वो अमा बनाएगा, अमा का मतलब विष यानी के जहर। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में बताया है, जो खाना अपच रह जाता है, उसके वजह से शरीर को 100 बीमारियां हो सकती हैं।

बढ़ जाएगा यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल

एक्सपर्ट की माने तो, अपच भोजन के कारण कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा रहता है। संसार में जितने भी टॉक्सिन व अपशिष्ट पदार्थ हैं, वो बढ़ते हैं। इसके पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट भी हो सकती है।

IND-W vs AUS-W: क्लीन स्वीप से बचने के लिए टीम इंडिया करेगी मुकाबला, जानें कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चल रही महिला वनडे सीरीज में पहले दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही जीत ली है। दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजी असफल रही है। पहले वनडे में भारत केवल 100 रन पर ऑल आउट हो गया, और दूसरे वनडे में 370 रन से अधिक का विशाल लक्ष्य पाने में नाकाम रहा। हालांकि टीम इंडिया यह सीरीज हार गई है, फिर भी वे आखिरी वनडे में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित होंगे। टीम इंडिया इस मुकाबले में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। यह मैच 11 दिसंबर को पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कैसा रहा था दूसरे मुकाबले का हाल

दूसरे वनडे में, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जॉर्जिया वोल और एलिस पेरी ने शतक जमाए, जबकि ओपनर फोबे लिचफील्ड ने 63 गेंदों पर 60 रन बनाए। बेथ मूनी ने भी 56 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 371 रन बनाए। भारत की ओर से, ऋचा घोष ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन स्मृति मंधाना चौथे ओवर में आउट हो गईं। हरलीन देओल केवल 12 रन बनाकर आउट हो गईं। मध्यक्रम में, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने कुछ संघर्ष किया, दोनों क्रमशः 38 और 53 रन बनाकर आउट हो गईं। मिन्नू मनी 44 रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन भारत 122 रन से लक्ष्य से पीछे रह गया और वह यह मुकाबले हार गए।

जानें कैसे देख सकते हैं ये मैच

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला तीसरा वनडे मैच, 11 दिसंबर को पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 बजे शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे है। दोनों टीमों के बीच फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

शाहीन अफरीदी ने वो ऐतिहासिक कारनामा किया जो बुमराह भी नहीं कर पाए, ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बने

पाकिस्तान की टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने बड़ा कारनामा किया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में तीन विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी इस मुकाबले में काफी कमाल की रही। ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहीन अफरीदी ने कौन सा बड़ा कारनामा किया है।

शाहीन का कमाल

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 183 रन बनाए। इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने इस मुकाबले में जैसे ही तीसरा विकेट झटका उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हो गए। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले 20वें गेंदबाज बने हैं।

आपको बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट हैं। दुनिया के सिर्फ तीन ही गेंदबाजों ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट झटके थे। अफरीदी ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ऐसा कर चुके हैं। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ऐसा नहीं किया है।

कैसा रहा है अफरीदी का करियर

शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 31 टेस्ट मैचों में 116 विकेट, 56 वनडे मैचों में 112 विकेट और अब 74 मैच में 100 विकेट लिए हैं। उनका करियर अभी काफी कमाल का रहा है। आने वाले वक्त में वह अभी और भी विकेट झटकेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अफरीदी ने रस्सी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर और नकबायोमजी पीटर को आउट किया है। नकबायोमजी पीटर टी20 इंटरनेशनल में उनके 100वें शिकार बने हैं।

कॉमेडियन सुनील पाल के बाद, ‘गदर 2’ के अभिनेता का अपहरण, यूपी में शिकायत दर्ज

बिजनौर: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अब फिल्म कलाकार मुश्ताक खान के अपहरण का मामला भी सामने आया है। वहीं इस मामले में बिजनौर पुलिस ने अपरहण कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिल्म कलाकार मुश्ताक खान का दिल्ली-मेरठ हाईवे से 20 नवंबर को अपहरण कर लिया गया था। वह मेरठ में एक इवेंट प्रोग्राम में आ रहे थे, तभी कैब से उनका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में अपरहण के बाद कलाकार के मोबाइल से जबरन रुपए भी निकाले जाने की सूचना दी गई है। वहीं इवेंट मैनेजर शिवम यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपरहण कर बंधक बनाने, फिरौती मांगने सहित जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक्टर मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर की तहरीर पर एक मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक्टर मुश्ताक खान को मेरठ के रहने वाले राहुल सैनी नाम के व्यक्ति ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए एक इवेंट में बुलाया था। इसके लिए उन्होंने कलाकार मुश्ताक को एडवांस में 50 हजार रूपये दिये थे। 20 नवंबर को कलाकार मुश्ताक खान मुबंई से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे थे। यहां दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ आते समय हाईवे पर मुश्ताक खान का अपहरण कर लिया गया।

अपहरण के बाद की वसूली

अपहरण के बाद किडनैपर्स ने उनसे फिरौती की मांग की और बिजनौर ले जाकर कलाकार से जबरन रुपए वसूल किए गए। इस दौरान उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया। हालांकि किसी तरह से एक्टर ने बदमाशों के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकले। वहीं अब इस मामले में एक्टर के मैनेजर शिवम यादव ने आज बिजनौर पहुंचकर शहर कोतवाली थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बिजनौर को घटनास्थल मानते हुए शिवम यादव की तहरीर पर अपहरण व फिरौती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरहाल इस घटना को लेकर अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।