Home Blog Page 1106

ICC रैंकिंग में इस दिग्गज की ऐसी गिरावट आई कि किसी को खबर भी नहीं हुई, 2015 के बाद पहली बार हुआ कुछ ऐसा।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने 11 दिसंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अपने सीनियर साथी जो रूट की बादशाहत खत्म करत हुए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। पिछले सप्ताह वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आठवां शतक बनाने वाले 25 साल के ब्रूक हालांकि अपने सीनियर साथी से केवल एक अंक आगे हैं। ब्रूक के कुल 898 रेटिंग अंक हैं। ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग पर नजर डालें तो टॉप-10 में इस बार भयंकर उलटफेर देखने को मिला है।

भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 140 रनों की पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने एक साथ 6 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में जगह बनाई। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में हेड अब नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। ट्रेविस हेड को जहां रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ तो वहीं, उनके हमवतन साथी स्टीव स्मिथ को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। स्टीव स्मिथ 3 पायदान नीचे गिरकर अब टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। स्टीव को ये नुकसान अपनी खराब फॉर्म के चलते उठाना पड़ा है।

स्मिथ को हुआ भारी नुकसान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला टेस्ट मैच भारत ने जीता तो दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी। हालांकि दोनों ही मैचों में स्मिथ का बल्ला शांत रहा। यही वजह है कि स्मिथ की टॉप-10 से छुट्टी हो गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 7 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्मिथ का नाम टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शामिल नहीं है। यानी साल 2015 के बाद पहली बार स्मिथ टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हुए हैं। फिलहाल स्मिथ 708 रेटिंग प्वाइंट के साथ 11वें पायदान पर हैं।

स्मिथ के पास कमबैक का चांस 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऐसे में स्मिथ के पास खुद को फिर से टॉप-10 में शामिल करवाने का शानदार मौका होगा। हालांकि इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द अपनी खराब फॉर्म से छुटकारा पाना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। अब तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

सीरिया के हालात पर ईरान का बयान सुर्खियों में, इजरायल और अमेरिका को लिया आड़े हाथों।

Syria Civil War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि सीरिया में बशर अल-असद सरकार का पतन सहित वहां का हालिया घटनाक्रम अमेरिका और इजरायल की संयुक्त योजना का हिस्सा है। यहां के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बुधवार को यह खबर दी। चैनल ने खामेनेई के हवाले से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि सीरिया में जो कुछ हुआ है वह अमेरिकी और यहूदी (इजरायल के संदर्भ में) योजना का परिणाम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सबूत हैं, और यह सबूत संदेह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ता।’’

पड़ोसी देश ने निभाई बड़ी भूमिका

ईरान के सर्वोच्च नेता ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘सीरिया के एक पड़ोसी देश ने इस मामले में स्पष्ट भूमिका निभाई है, और वह ऐसा करना जारी रख रहा है। इसे हर कोई देख सकता है।’’ वैसे देखा जाए तो जिस पड़ोसी देश की तरफ खामनेई इशारा कर रहे हैं वह तुर्किये है। खामेनेई ने विश्लेषकों की उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन से ईरान कमजोर हो जाएगा।

ईरान के लिए झटका है असद का पतन

ईरान को सीरिया की बशर अल-असद की सरकार का बड़ा सहयोगी माना जाता था। ईरान सीरिया को लड़ने के लिए हथियार, सैन्य साजो-सामान और सेना को ट्रेनिंग देकर असद की मदद करता था। लेकिन, जब विद्रोही सीरिया में शहर दर शहर घुसते गए और असद को देश छोड़कर भागना पड़ा तो ईरान भी मदद नहीं कर सका। सीरिया में असद सरकार का पतन ईरान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री ने आत्महत्या के लिए अंडरवियर का सहारा लिया।

South Korea Ex-Minister Suicide Attempt: दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू करने के मामले में जांच जारी है। इस बीच इस मामले में गिरफ्तार पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के मुताबिक किम को मंगलवार रात पूर्वी सोल में डोंगबू हिरासत केंद्र के बाथरूम में अंडरवियर से बनाई गई रस्सी से खुद को फांसी लगाने की कोशिश करते हुए पाया गया जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कोरिया सुधार सेवा के कमिश्नर जनरल शिन योंग हे ने बताया कि किम ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा लिया गया। सियोल की एक अदालत ने मार्शल लॉ में अहम भूमिका निभाने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में किम के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। किम तीन दिसंबर को मार्शल लॉ के आदेश के बाद गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं।

मार्शल लॉ से आया सियासी भूचाल

गौरतलब है कि, यून और उनके सहयोगी वर्तमान में विद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति सहित कई पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति यून सूक योल ने मंगलवार (03 दिसंबर) रात को आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की थी, लेकिन बुधवार को संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया थ। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा था। मार्शल लॉ की इस घटना ने देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है।

उत्तरी गाजा में इजरायल का फिर बमबारी, 19 लोगों की मौत; कई घायल।

काहिरा: इजरायल गाजा में लगातार हमास के आतंकियों को निशाना बना रहा है। इस बीच उत्तर गाजा पट्टी में एक मकान को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। इस मकान में विस्थापित लोगों ने शरण ली थी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। कमाल अदवान अस्पताल ने बताया कि बेत लाहिया कस्बे में रातभर जारी हमले के बाद बुधवार को हताहतों को अस्पताल लाया गया था। इस मामले में इजरायल की सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल लगातार कर रहा है हमले

इजरायल अक्टूबर की शुरुआत से ही उत्तरी गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ लगतार हमले कर रहा है। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मरने वालों में आठ लोग एक ही परिवार से थे, जिसमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे। युद्ध की शुरुआत तब हुई जब सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया था।

हमास के आतंकियों ने किया था हमला

हमास की ओर से इजरायल में किए गए इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर आम नागरिक थे और लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया। लगभग 100 बंधक अब भी गाजा के अंदर हैं, जिनमें से कम से कम एक तिहाई के मारे जाने की आशंका है।

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को की भूतत्व व खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
  • राजस्व बढ़ाने के अन्य उपायों पर भी करें विचारः मुख्यमंत्री
  • हर स्तर पर तय हो जवाबदेही, जनपदों में टास्कफोर्स द्वारा समय-समय पर होती रहे छापेमारी
  • विभागीय स्तर पर पेंडिंग मामलों का समय पर करें निस्तारण: मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को दिए निर्देश- मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से करें प्रयास
  • जीरो पॉइंट पर ही रोकें ओवरलोडिंग, शासन स्तर से जनपद के अधिकारियों के कार्यों की नियमित हो समीक्षाः मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2407.20 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई है। इसमें और वृद्धि की अपेक्षा है। इसकी बेहतरी के लिए विभागीय व जनपद स्तर के अधिकारी तेजी से प्रयास करें। राजस्व प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी व जिला खनन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सोनभद्र, बांदा, कौशांबी तथा महोबा में खनन के दृष्टिगत राजस्व वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री जी ने कम राजस्व प्राप्त करने वाले जनपदों की समीक्षा करते हुए इनमें भी राजस्व बढ़ोतरी के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन, विभाग व जनपद स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों पर शीघ्रता से निर्णय लेकर कार्रवाई बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के अन्य उपायों पर भी विचार करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नदी के कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार के अवैध खनन की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीक का उपयोग करते हुए इसे सख्ती से रोका जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि स्वीकृत खनन क्षेत्र के अंदर खनन कर रहे वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाया जाए, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही हो रहा है या नहीं। इससे परिवहनकर्ता को भी सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रदेश में उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की वैधता की जांच के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश से एपीआई इंटीग्रेशन किए गए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपदों में टास्क फोर्स अवैध खनन को रोकने के लिए समय-समय पर छापेमारी करते रहें। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो। इसकी वीडियोग्राफी भी नियमित कराई जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि विभाग के विभिन्न स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि विभागीय स्तर पर पेंडिंग मामलों का समय से निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि जून से अगस्त के मध्य ही वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार की जाए। समय से कार्ययोजना तैयार करने से सरलतापूर्वक कार्य संपन्न होंगे।

मुख्यमंत्री जी ने बैठक में उपस्थित परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से प्रयास करें। सड़कों के किनारे ओवरलोड वाहन कतई न खड़े किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कर अपवंचन तथा ओवरलोडिंग रोकने के लिए जनपदों में 55 चेक गेट्स स्थापित किए गए हैं। इन पर शीघ्र ही वे इन मोशन संयंत्र लगाए जाएं। ओवरलोडिंग हर हाल में जीरो पॉइंट पर ही रोका जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा स्टेट माइनिंग रेडिनेंश इंडेक्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विभिन्न विभागों के समन्वय से आवश्यक सूचनाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदियों के किनारे मिट्टी-बालू तथा सिल्ट का प्रयोग ईंट बनाने में किया जाए। यह पर्यावरण को बचाने में कारगर होगा। उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग ईंट भट्ठों में न किया जाए।