Home Blog Page 1105

खून की कमी के इन लक्षणों को कभी न करें अनदेखा, कई बार विशेषज्ञ भी नहीं देते ध्यान।

जिन व्यक्ति के एनीमिया होने लगे तो रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। जो शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए होता है। किसी भी व्यक्ति को एनीमिया हो जाता है तो शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, जो कि हीमोग्लबिन को बनाने में मदद करता है। जब शरीर में खून की कमी दिखती है, तो कई लक्षण दिखाई देते हैं। थकान और कमजोरी के बावजूद भी कई लक्षण दिखते हैं। आइए आपको बताते हैं एनीमिया के छिपे लक्षण और दूर करने का तरीका

न खाने वाली चीजों की क्रेविंग

कई बार बच्चों से लेकर बड़े भी चॉक, बर्फ, धूल, गंदगी या मिट्टी जैसी न खाने वाली चीजें को मुंह में डालते हैं। इन नॉन फूड आइटम को खान क्रेविंग जरुर होती है, जो कि आयरन की कमी के लक्षण होते हैं। अगर आपको भी मिट्टी, धूल, चॉक और बर्फ जैसी चीजों को खाने की क्रेविंग होती है तो आयरन की कमी हो सकती है।

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम

जो लोग लगातार पैर हिलाते रहते हैं और यह समस्या रात के समय ज्यादा बढ़ जाती है और रात को पैर स्थिर कर सोना आपका मुश्किल हो जाता है। इन लोगों के पैर में दर्द की शिकायत शुरु हो जाती है। रेस्टलेस लेग सिंड्रोम के कारण लो आयरन लेवल या फिर आयरन की कमी हो सकती है।

बालों का झड़ना

अगर आपके बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं या फिर बाल बहुत पतले हो गए है। तो आपके शरीर में आयरन की कमी है।

ठंड लगना

यदि आपको नॉर्मल कमरे के तापमान में भी ठंड लगती है, तो आपके शरीर में आयरन की कमी है। इससे बेहतर है कि आप आयरन लेवल का टेस्ट कराएं।

आयरन की कमी कैस दूर करें

अगर आप आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो रिच फूड्स खाने की सलाह मिलती है। हालांकि, आप आयरन और विटामिन रिच फूड्स का सेवन करें।

Travel Tips: क्रिसमस पर IRCTC ने पेश किए शानदार टूर पैकेज, खूबसूरत वादियों में बिताएं अपनी छुट्टियां।

क्रिसमस एक ऐसा समय होता है, जब साल खत्म होने वाला होता है। ऐसे में जो लोग पूरे साल कहीं घूमने नहीं जा पाए हैं, उनके लिए यह खास मौका है घूमने का प्लान बनाते हैं। क्रिसमस के दौरान जगह-जगह पर सजावट, लाइटिंग और उत्सव का माहौल होता है। क्योंकि यह दिसंबर के आखिरी में आता है और क्रिसमस के दौरान ठंड भी बहुत ज्यादा होती है। बहुत लोगों को ठंड के मौसम में घूमना काफी अच्छा लगता है।

वहीं कई लोग पूरे साल कहीं घूमने नहीं जाते हैं, क्योंकि उनको क्रिसमस के समय घूमने जाना होता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल क्रिसमस के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप नीचे बताए गए टूर पैकेज पहले से बुक कर सकते हैं। बता दें कि अगर आप इन टूर पैकेज के लिए टिकट अभी से बुक नहीं करेंगे, तो फिर बाद में टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।

गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज

इस ट्रिप के दौरान आपको गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा।

इसकी शुरूआत हैदराबाद से होने जा रही है।

वहीं आप 21 दिसंबर को आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

यह टूर 5 रात और 6 दिनों का है।

बता दें कि 21 से 26 दिसंबर के बीच क्रिसमस के मौके पर सुंदर वादियों में घूम सकेंगे।

इस पैकेज का नाम MYSTICAL KASHMIR WINTER SPECIAL EX HYDERABAD है।

आप भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस पैकेज का नाम डालकर यात्रा से जुड़ी सभी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

इस दौरान आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा और घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।

आप यदि अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको 43,670 रुपए फीस देनी होगी।

वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 41,710 रुपए देना होगा।

साथ ही अगर आप 3 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 41,050 रुपये देना होगा।

भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

पुष्कर, रणथंभौर, कुम्भलगढ़, जयपुर और उदयपुर टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आप पुष्कर, रणथंभौर, कुम्भलगढ़, जयपुर और उदयपुर इन सभी जगहों पर घूम पाएंगे।

इस टूर की शुरूआत मुंबई से होने जा रही है।

आप 24 दिसंबर से इस टूर पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

यह पैकेज 8 रात और 9 दिनों का है।

इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट ये यात्रा करने का मौका मिलेगा और घूमने के लिए बस की सुविधा होगी।

बता दें कि इस टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL MEWAR RAJASTHAN है।

आप भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर पैकेज का नाम डालकर इसकी डिटेल्स के बारे में पढ़ सकते हैं।

अगर आप 2 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 55,900 रुपए देनी होगी।

वहीं 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52,200 रुपए देना होगा।

कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आपको एक ट्रिप में 5 जगहों पर घुमाया जाएगा।

इसकी शुरूआत कोलकात से हो रही है।

आप 20 दिसंबर को टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

बता दें कि यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है।

आप 21 से 26 के बीच क्रिसमस के मौके पर सुंदर वादियां आपका मन मोह लेंगी।

इस टूर पैकेज नाम KERALA GODS OWN COUNTRY है।

अगर आप भी इस टूर पैकेज का लाभ पाना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस पैकेज का नाम डालकर सारी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

इस पैकेज में आपको फ्लाइट ये यात्रा करने का मौका मिलेगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।

अगर आप इस ट्रिप पर अकेले जाना चाहते हैं, तो पैकेज फीस 92,250 रुपए निर्धारित की गई है।

वहीं 2 लोगों के यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 71,750 रुपए है।

अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62,900 रुपए देने होगे।

इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च शामिल है। वहीं आपको लंच के लिए अलग से पैसे देने होंगे।

आप IRCTC के टूर पैकेज में मिलने वाली सभी सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हाई कोर्ट का आदेश रद्द, पीड़िता को 50.87 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने विवाह को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए बुधवार को 22 वर्षीय मानसिक दिव्यांग महिला को 50.87 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। महिला बचपन में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसके कारण उसे 75 प्रतिशत स्थायी रूप से दिव्यांग हो गई। यह आदेश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने दिया।

शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिए गए 11.51 लाख रुपये के मुआवजे को करीब पांच गुना बढ़ाते हुए 50.87 लाख रुपये कर दिया। इसमें आय का नुकसान, दर्द और पीड़ा, विवाह की संभावनाओं का समाप्त होना, परिचारक खर्च और भविष्य के चिकित्सा उपचार को भी शामिल किया गया।

महिला को लेकर शीर्ष कोर्ट ने क्या कहा?

महिला, जो जून 2009 में सात साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी, उस समय वह अपने परिवार के साथ पैदल घर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसे स्थायी मानसिक दिव्यांगता हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिला ने न केवल अपना बचपन खो दिया, बल्कि अपना वयस्क जीवन भी खो दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि विवाह और जीवनसाथी का होना मनुष्य के जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है और महिला के लिए विवाह और बच्चों के पालन-पोषण का विचार अब लगभग असंभव है।

महिला के वकील ने अदालत को बताया कि चिकित्सा प्रमाण पत्र के अनुसार महिला की 75 प्रतिशत बौद्धिक दिव्यांगता है और वह कक्षा दो के स्तर तक कौशल प्राप्त कर सकती है। उन्होंने उच्च न्यायालय के उस दृष्टिकोण को गलत करार दिया, जिसमें महिला को अंशकालिक परिचारिका की आवश्यकता होने की बात कही गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने नवंबर, 2017 में 11.51 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था।

“महिला जीवनभर किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहेगी”

हाई कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि महिला जीवनभर किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहेगी और उम्र बढ़ने के बावजूद वह मानसिक रूप से अब भी कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची की तरह ही रहेगी। इस मामले में मुआवजे की राशि को बढ़ाने का निर्णय मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पहले के आदेश के बाद आया था, जिसमें मुआवजा राशि केवल 5.90 लाख रुपये थी। इसके बाद महिला ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी का आदेश दिया।

वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक खत्म, दारुल उलूम देवबंद ने प्रस्ताव को नकारा।

वक्फ बिल में संशोधन को लेकर बनी जेपीसी की आज मीटिंग की गई। इस मीटिंग में दारुल उलूम देवबंद की तरफ से शामिल प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ बिल को खारिज कर दिया। सूत्रों की मानें तो प्रतिनिधिमंडल की तरफ से मीटिंग में मौलाना अरशद मदनी ने करीब 2 घंटे तक अपनी बात रखी। मौलाना अरशद मदनी ने इस दौरान कहा, ‘अगर ये संसोधन आए तो मुसलमानों की इबादतगाहें महफूज नहीं रह पाएगी।’ अरशद मदनी ने कहा, ‘मुल्क में इतनी पुरानी मस्जिदें और इबादतगाहें हैं, जिनका अब कई सौ बरस बाद ये बताना मुश्किल हैं कि इनके वाकिफ (वक्फ करने वाला) कौन है। इस संसोधन में कई बड़ी खामिया हैं, जिसको लाने के पीछे की नियत ठीक नहीं है।

वक्फ में संशोधन का ईसाई सांसदों ने किया विरोध

बता दें कि वर्तमान में वक्फ संशोधन बिल जेपीसी के पास है। इस मामले में ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्र सरकार इस बिल को पास करा सकती है। हालांकि अबतक ऐसा नहीं हो सका है। वहीं वक्फ बोर्ड के मामले पर देश के ईसाई सांसदों ने मुस्लिमों का समर्थन करने का फैसला किया है। ईसाई सांसदों ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की बैठक में कहा कि ईसाई समुदाय को वक्फ विधेयक पर सैद्धांतिक रूप से अपना रुख अपनाना चाहिए, क्योंकि यह संविधान में निहित अल्पसंख्यकों के अधिकारों को प्रभावित करता है।

20 सांसदों ने लिया हिस्सा

बता दें कि भारत में कैथोलिकों की सबसे बड़ी संस्था सीबीसीआई ने 3 दिसंबर को सभी ईसाई सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुल 20 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अधिकांश सांसद विपक्षी दलों के थे।  इस मीटिंग में शामिल सांसदों में टीएमसी के संसदीय दल के नेता डेरेक  ओ ब्रायन, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन, डीन कुरियाकोसा, एंटो एंटनी और सीपीआईएम के सांसद जॉन ब्रिटास शामिल थे। हालांकि बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि दशकों बाद सीबीसीआई द्वारा इस तरह की बैठक का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन सीबीसीआई के अध्यक्ष आर्कबिशप एंड्रयूज ने की थी।

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, एशिया की 50 प्रमुख हस्तियों की सूची में किया पहला स्थान हासिल।

लंदन। प्रसिद्ध गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बुधवार को लंदन में प्रदर्शित ‘2024 की विश्व की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों’ की ब्रिटिश सूची में शीर्ष पर रहे। पिछले साल इस सूची में अभिनेता शाहरुख खान शीर्ष पर रहे थे। पंजाबी गायक एवं अभिनेता दोसांझ ने ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा प्रकाशित सूची के 2024 संस्करण में सिनेमा, टेलीविजन, संगीत, कला और साहित्य की दुनिया की अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दोसांझ ने फिल्मों के लिए कई सफल गीत गाए हैं और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोहों के जरिए उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। ‘ईस्टर्न आई’ के संपादक (मनोरंजन) असजाद नजीर ने कहा, ‘गायन के क्षेत्र के इस सुपरस्टार का अति सफल ‘दिल-लुमिनाती’ कार्यक्रम इतिहास में किसी भी दक्षिण एशियाई सेलिब्रिटी द्वारा किया गया दुनिया का सबसे सफल ‘टूर’ है।’

दिलजीत दोसांझ के टूर ने बनाए कई रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारतीय संगीत के लिए नयी जमीन तैयार की। संगीत का जादू बिखेरने के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस सितारे ने फिल्मों में भी अपनी अभिनय क्षमता दिखाई और अपनी पंजाबी संस्कृति का गर्व से प्रचार किया। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है और यह उनके लिए एक स्वप्निल वर्ष साबित हुआ।’’ भारतीय मूल की पॉप सुपरस्टार चार्ली एक्ससीएक्स दूसरे स्थान पर रहीं। सूची में तीसरे स्थान पर अभिनेता अल्लू अर्जुन रहे जिन्होंने वर्ष की सबसे सफल भारतीय फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ के जरिए बॉक्स-ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपने देश में सिनेमा के परिदृश्य को बदल दिया।

देव पटेल को भी छोड़ा पीछे

अभिनेता एवं फिल्मकार देव पटेल चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने हिट फिल्म ‘मंकी मैन’ में उल्लेखनीय लेखन, निर्देशन, निर्माण और अभिनय करके हॉलीवुड के एक शक्तिशाली कलाकार के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास पांचवें, तमिल फिल्मों के अभिनेता विजय छठे और गायक अभिजीत सिंह सातवें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री गेराल्डिन विश्वनाथन, पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर और ब्रिटिश अभिनेत्री सिमोन एश्ले इस वर्ष की शीर्ष 10 हस्तियों में शामिल हैं। सूची में शामिल सबसे अधिक उम्र के कलाकार 82 वर्षीय अमिताभ बच्चन (26वां स्थान) हैं और सबसे युवा कलाकार 17 वर्षीय अभिनेत्री नितांशी गोयल (42वां स्थान) हैं, जिन्हें भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि ‘लापता लेडीज’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए सूची में शामिल किया गया है।