Home Blog Page 1099

Sunbathing in Winter: सर्दियों में कुछ मिनट धूप में बैठने से आप तरोताजा महसूस करेंगे और शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

सर्दियों की गुनगुनी धूप में बैठना आखिर किसे पसंद नहीं होता है। अक्सर लोग सर्दियों में धूप में बैठकर काम करना, नींद लेना और घंटों बैठकर बातें करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों की धूप हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल होने के कारण धूप में बैठना या धूप सेंकने का मौका नहीं मिल पाता है। जोकि काफी खतरनाक हो सकता है। ठंड में धूप में बैठने से आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक दोनों तरह से लाभ मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में धूप सेंकने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

सर्दियों में धूप सेंकने फायदे

अच्छी नींद आएगी

सर्दियों में धूप में बैठने से नींद बेहतर होती है। इससे सर्कैडियन लय सुधरती है और अच्छी नींद आती है। क्योंकि सूरज की रोशनी में मेलाटोनिन कंट्रोल होता है, जो नींद को बेहतर बनाने का काम करता है।

हैप्पी हार्मोन का लेवल

सर्दियों में धूप में बैठने से आपको अंदर से खुशी मिलती है। सर्दियों की धूप से शरीर में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है और यह हार्मोन डिप्रेशन को कम करता है और आपको खुश रखता है। इससे आपको मेंटल पीस मिलता है। सर्दियों में धूप सेंकने से याददाश्त अच्छी होती है।

विटामिन डी की कमी होगी पूरी

हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह विटामिन हमारे शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाने का काम करता है। सर्दी में धूप सेंकने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। बता दें कि  विटामिन डी ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के खतरे को भी कम करता है।

एनर्जी बढ़ाए

सर्दियों में आलस बढ़ जाता है और यदि आप धूप में बैठते हैं, तो शरीर को एनर्जी मिलती है। धूप सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने के साथ इसे उत्तेजित करता है। इससे ब्रेन सेल्स तक सही संदेश पहुंचता है। सर्दियों में धूप में बैठने से नींद की समस्या, फोबिया, तनाव और सिजोफ्रेनिया जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

मजबूत होगी इम्यूनिटी

अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहेगा। सर्दी की धूप इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है और धूप में बैठने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है। इससे संक्रमण से बचने में भी सहायता मिलती है। वहीं धूप की कमी से होने वाले सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर भी कम होते हैं।

अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद मृतक महिला के पति ने कहा, “मैं केस वापस लेना चाहता हूं”

हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं पर्दे से बाहर की दुनिया में अब इस फिल्म से जुड़े लोगों पर संकट गहरा गया है। हाल ही में हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला के मौत के बाद फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस मामले में आज पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया। इसके बाद अब मृतक महिला के पति का बयान आया है।

अल्लू अर्जुन ने जताया था दुख

दरअसल, अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा कि ‘अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है। मैं केस वापस लेने को तैयार हूं।’ बता दें कि एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पिछले सप्ताह 5 दिसंबर को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों की ओर से भी इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस पर दुख भी व्यक्त किया था। उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी बात कही थी।

महिला की मौत के बाद दर्ज हुआ केस

बता दें कि ‘पुष्पा 2- द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में एक्टर अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन ने जेल में गुजारी रात, शनिवार को हुई रिहाई

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज पूरे दिन सुर्खियों में छाए रहे। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान 35 साल की महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दिन में हैदराबाद की पुलिस अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई थी, जहां एक्टर से पूछताछ हुई। बाद में उन्हें स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, हालांकि उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत के बाद भी सारी प्रक्रियाएं पूरी न होने की वजह से अल्लू अर्जुन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ी और शनिवार की सुबह उनकी रिहाई हुई।

क्यों गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ बीते 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसका प्रीमियर हैदराबाद के संध्या थियेटर में रखा गया था। यहां भीड़ बढ़ने के बाद हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 35 साल थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में अल्लू के साथ थियेटर के प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए शुक्रवार को अल्लू अर्जुन और उनके बॉडीगार्ड संतोष को गिरफ्तार कर लिया। हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की गई।

निचली अदालत ने दी थी 14 दिन की रिमांड

बता दें कि इससे पहले निचली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद मामले को हाईकोर्ट में ले जाया गया। यहां हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी है। हालांकि ये जमानत शाम को मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार की रात पुलिस लॉकअप में बिताई और शनिवार की सुबह उनकी रिहाई हुई। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद फैन्स भी पुलिस थाने के बाहर मौजूद रहे।

यूपी के मेरठ में मुठभेड़: कुख्यात शूटर सोनू मटका ढेर, डबल मर्डर केस का था मुख्य आरोपी

  • यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मेरठ के टीपी नगर में मुठभेड़ कर ₹50,000 के इनामी शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका को मार गिराया।
  • सोनू मटका दिवाली (31 अक्टूबर 2024) की रात दिल्ली के शाहदरा में हुए चाचा-भतीजे के डबल मर्डर का मुख्य आरोपी था।
  • वह कुख्यात हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज थे।
  • मुठभेड़ स्थल से 30 बोर और 32 बोर की पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।
  • एडीजी अमिताभ यश ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे हाशिम बाबा गैंग को बड़ा झटका लगेगा।
truenewsup upstf ankit

मेरठ/लखनऊ, 14 दिसम्बर 2024: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने शुक्रवार, 14 दिसंबर 2024 को मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान डबल मर्डर केस के वांछित आरोपी और ₹50,000 के इनामी कुख्यात शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका को मार गिराया। सोनू मटका कुख्यात हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य था, जिसने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ में क्या-क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया

1. 30 बोर की एक पिस्टल।
2. 32 बोर की एक पिस्टल।
3. 10 जिंदा कारतूस।
4. हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक।

₹50,000 का इनामी और डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सोनू मटका दिवाली की रात (31 अक्टूबर 2024) को दिल्ली के शाहदरा स्थित फर्श बाजार इलाके में चाचा-भतीजे की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी था। इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू मटका मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इलाके की घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान सोनू ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से सोनू घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुख्यात गैंग का शूटर

सोनू मटका कुख्यात हाशिम बाबा गैंग का सदस्य था। इस गैंग का सक्रिय संचालन दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में होता था। सोनू पर हत्या, लूटपाट और डकैती जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

वांछित मामलों और बरामदगी की सूची

मुख्य वांछित मामले:
1. एफआईआर नंबर 570/2024
• धारा: 103(1)/109(1)/351(3)/3(5) BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट।
• थाना: फर्श बाजार, दिल्ली।
• घटना: दिवाली की रात दो लोगों की हत्या।
2. एफआईआर नंबर 156/2022
• धारा: 392/34/120-B IPC और 25 आर्म्स एक्ट।
• थाना: लाहौरी गेट, दिल्ली।
3. एफआईआर नंबर 761/2022
• धारा: 395/397 IPC और 27 आर्म्स एक्ट।
• थाना: करोल बाग, दिल्ली।
• घटना: ₹1.5 करोड़ की डकैती।

उत्तरप्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। “सोनू मटका का मारा जाना यूपी और दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। इससे हाशिम बाबा गैंग को करारा झटका लगेगा।”

पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ का संकल्प साकार

पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ का संकल्प साकार
पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ का संकल्प साकार
पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ का संकल्प साकार
  • एआई चैटबॉट से तीर्थयात्रियों को 11 भाषाओं में त्वरित सहायता।
  • 22 क्षेत्रीय और 19 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डॉक्टर-मरीज संवाद।
  • साइबर थाना एआई और डार्क वेब खतरों से बचाव में सक्षम।
  • 2750 सीसीटीवी और टीथर्ड ड्रोन से मेले की सतर्क निगरानी।
  • गूगल नेविगेशन के जरिए पार्किंग और ठहरने की जानकारी।

    महाकुम्भनगर/ प्रयागराज, 13 दिसंबर 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 में डिजिटल तकनीकों का व्यापक उपयोग करके इसे दुनिया का सबसे अत्याधुनिक सांस्कृतिक समागम बनाया गया है। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का समावेश किया गया है। एआई आधारित कैमरे, चैटबॉट, साइबर थाना और गूगल नेविगेशन जैसे तकनीकी साधनों ने इस आयोजन को विशेष बना दिया है।

    डिजिटल सुविधा: एआई चैटबॉट से आसान नेविगेशन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 भाषाओं में सेवा प्रदान करने वाले एआई आधारित चैटबॉट का शुभारंभ किया, जो श्रद्धालुओं को पार्किंग, नेविगेशन, और ठहरने से जुड़ी जानकारी चंद सेकंड में उपलब्ध कराएगा। यह चैटबॉट सीएम योगी के विकास और विरासत के विजन का जीवंत उदाहरण है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह तकनीक सुविधाजनक साबित होगी, जिससे उनका अनुभव सहज और यादगार बनेगा।

    डिजिटल स्वास्थ्य: भाषा का बैरियर खत्म

    महाकुम्भ में पहली बार हाईटेक एआई मैसेजिंग फ्लो सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक डॉक्टर और मरीजों के बीच संवाद स्थापित करने में सहायक होगी। अस्थाई अस्पतालों में डॉक्टरों को मरीजों की स्थिति को 22 भारतीय और 19 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में समझने की सुविधा दी गई है। यह नवाचार इंटेंसिव केयर के मामलों में भी मददगार साबित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

    डिजिटल सुरक्षा: एआई आधारित साइबर थाना

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआई सक्षम साइबर थाना स्थापित किया गया है। यह थाना डार्क वेबसाइट, सोशल मीडिया स्कैम और ठगों के फर्जी लिंक जैसे खतरों से बचाने में सक्षम है। 2750 सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक टीथर्ड ड्रोन के माध्यम से मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों की टीम ने फील्ड में तैनात होकर ऑनलाइन और फिजिकल सुरक्षा को मजबूत किया है।

    डिजिटल निगरानी: हर कोने पर नजर

    महाकुम्भ क्षेत्र में आई-ट्रिपल-सी सेंटर के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के साथ-साथ मेले के सुचारु प्रबंधन के लिए डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक उपयोग किया गया है।