Home Blog Page 1087

IND W vs WI W: दूसरे टी20 में जीतकर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया, जानें पिच का मिजाज

IND W vs WI W: भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया था। भारत सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही किया जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए पिच कैसी हो सकती है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का आयोजन डॉ. डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स अकादमी में किया जाएगा। इस वेन्यू की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सरफेस प्रदान करती है। गेंदबाज नई गेंद से अच्छे सीम मूवमेंट की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे जल्दी विकेट मिलने की संभावना बनेगी। ओस के संभावित प्रभाव को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए संभवतः पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनेगी। हालांकि पिछले मुकाबले में इसके उलट हुआ था। जहां टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर बना डाला था और वेस्टइंडीज की टीम ओस का फायदा नहीं उठा सकी थी।

कैसा रहा था पहले मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच के बारे में बात करें तो, वेस्टइंडीज की कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 196 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए मैच की दूसरी पारी में मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज का टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने 49 रन से इस मैच को जीत लिया था।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजना सजीवन, राघवी बिस्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु , साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि, राधा यादव

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डींड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, रशदा विलियम्स

Maharaja से भी जबरदस्त 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में: जिनका रहस्य अंधे कुएं से भी ज्यादा गहरा

इस साल विजय सेतुपति स्टारर एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे देखने के बाद दर्शक हैरान रह गए। महज 20 करोड़ के बजट में बनी ‘महाराजा’ विजय सेतुपति की 50 वीं फिल्म है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को बेहद पसंद आया, ये फिल्म एक इमोशनल रिवेंज ड्रामा पर अधारित है। इस फिल्म का निर्देशन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है, जिसका क्लाइमैक्स दिलों को दहला देने वाला है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा दी थी और आईएमडीबी पर तो इसे 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है। अगर आपको इस फिल्म का क्लाइमैक्स पसंद आया है तो आपको कुछ ऐसे ही दिलचस्प सस्पेंस से भरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका क्लाइमैक्स ‘महाराजा’ के क्लाइमैक्स से भी गहरा लगता है।

2019 की सुपर डीलक्स

ये तमिल फिल्म तीन इंटरकनेक्टेड प्लॉट्स को एक साथ जोड़ती है, जो बेहद शानदार फिनाले में मिलते हैं।  इस फिल्म में विजय सेतुपति, फहाद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8।2/10 है। इस फिल्म को आप YouTube पर भी देख सकते हैं।

2017 की कुरंगु बॉम्मई

इस शानदार तमिल फिल्म में  विद्याथ भरतिराजा और डेलना डेविस हैं। फिल्म में एक कर्मचारी और उसके बॉस के बीच के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, क्लाइमैक्स तक यह एक अलग ही मोड ले लेती है। आपको इसका क्लाइमैक्स भी जरूर पसंद आएगा। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7।9/10 है, इस फिल्म के आप Zee5 में देख सकते हैं।

2023 की इरट्टा

ये एक मलयालम फिल्म है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज ने ड्यूल रोल्स में धमाकेदार अभिनय किया है। फिल्म में जब जुड़वां भाई में से एक भाई ड्यूटी पर मारा जाता है, इसके बाद के रहस्यों की परतें खुलनी शूरू होती हैं। इस फिल्म की  IMDb रेटिंग 7।7/10 है, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं।

2018 की रत्सासन

इस फिल्म के मुख्य किरदार में विष्णु विशाल और अमाला पॉल हैं। इसमें अमाला पॉल और विष्णु विशाल पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं,  जो एक सीरियल किलर का पीछा कर रहे हैं। इस फिल्म की  IMDb रेटिंग 8।3/10 है,  इस फिल्म को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।

2018 की अंधाधुन

इस फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं, आपको आखिरी तक देखने पर मजबूर कर देगी। फिल्म की IMDb रेटिंग 8।2/10 है। इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

Mussoorie Budget Trip: वीकेंड पर पार्टनर के साथ मसूरी घूमने का प्लान बनाएं, खर्च सिर्फ 2000 रुपए में

सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के लिहाज से काफी अच्छा समय माना जाता है। सर्दियों में लोग हिल स्टेशन जाना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि इस समय पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर और हरी-भरी ऊंची चोटियों से बेहद खूबसूरत और अद्भुत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। लेकिन हिल स्टेशन पर जाने के लिए आपको पैसे और समय दोनों की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप कम समय में और कम पैसों में घूम-फिर सकते हैं। ऐसे में आप किसी नजदीकी हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जिससे आप महज 2-3 हजार रुपए में हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप सिर्फ 2 हजार रुपए में किस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कम वक्त में करें मसूरी को एक्सप्लोर

वैसे तो दिल्ली के आसपास कई हिल स्टेशन हैं। जहां पर आप वीकेंड ट्रिप या फिर 2 दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर आपके पास 2-3 दिन की छुट्टी है, तो आप दिल्ली की नजदीकी हिल स्टेशन मसूरी को एक्सप्लोर करने जा सकते हैं। बता दें कि मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। शिमला-मनाली की तुलना में मसूरी काफी सस्ता और फेमस पर्यटन स्थल है। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। आप दो दिन में मसूरी घूमने के लिए देहरादून से शुरूआत कर सकते हैं।

कितना होगा मसूरी घूमने का खर्च

आपको दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए ट्रेन मिल जाएगी। स्लीपर क्लास में 300 रुपए के अंदर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। आप देहरादून स्टेशन पहुंचकर वहां से बस के जरिए मसूरी जा सकते हैं। बस का किराया करीब 100 रुपए है।

मसूरी पहुंचकर आप माल रोड या फिर किताब घर के पास होटल न लें। क्योंकि यह काफी महंगे हो सकते हैं। आप माल रोड से 1-2 किमी की दूरी पर कोई होम स्टे बुक कर सकते हैं। वहीं 500 से 1,000 रुपए में अच्छा कमरा मिल जाएगा। मसूरी में घूमने के लिए स्कूटी बुक कर सकते हैं। आपको 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से स्कूटी मिल जाएगी। आप स्कूटी से वहां के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए निकल सकते हैं। आप मसूरी में दो दिन में 1000 रुपए तक खाने पर खर्च कर सकते हैं।

दो दिन में ऐसे घूमें मसूरी

सबसे पहले दिल्ली से देहरादून की रात वाली ट्रेन से पहुंचे। आप सुबह करीब 6 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। देहरादून से मसूरी का रास्ता करीब डेढ़ घंटे का है। आप 8-9 बजे तक मसूरी के होटल या फिर होम स्टे में चेक इन कर लें। फिर फ्रेश होकर आप 10-11 बजे से मसूरी को एक्सप्लोर करने के लिए निकल सकते हैं।

मसूरी में ऐसे बिताएं पहला दिन

मसूरी में पहले दिन की शुरूआत हैप्पी वैली से करें। यहां पर आप दलाई हिल्स और बुद्धा टेंपल नामक जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं। एक किलोमीटर ट्रैकिंग करने के बाद आप हिल के टॉप पर पहुंच सकते हैं। आप यहां पर मन को भाने वाले खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। सिर्फ दो घंटे में दलाई हिल्स में घूमकर नीचे आ जाएंगे और इसके बाद कैम्पटी फॉल के लिए रवाना हो जाएं।

कैंपटी फॉल हैप्पी वैली से करीब 13-14 किमी दूर है। पार्किंग के नीचे की तरफ आप पैदल रास्ते या रोप वे के माध्यम से झरने तक जा सकते हैं।

शाम को कंपनी गार्डन या माल रोड घूमने के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आप यहां पर सुंदर कैफे में लजीज पकवानों का स्वाद ले सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं। रात के समय आप होम स्टे या फिर होटल में रुक सकते हैं।

मसूरी में ऐसे बिताएं दूसरा दिन

ट्रिप के दूसरे दिन धनोल्टी के लिए रवाना हो जाएं, यह मसूरी से 55-60 किमी की दूरी पर है। इस दौरान रास्ते में आपको कई व्यू पॉइंट और बर्फीली पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। धनोल्टी में इको पार्ट में एंट्री टिकट 50 रुपए हैं। यहां पर सुंदर नजारे और हरियाली देख आपका मन खुश हो जाएगा।

धनोल्टी से वापसी के दौरान आप सुरकंडा माता के दर्शन कर आएं। यह मंदिर पहाड़ियों पर हैं, जहां पर पहुंचने के लिए आप पैदल चढ़ाई कर सकते हैं या फिर 205 रुपए का टिकट लेकर आप रोपवे के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। ऊपर पहाड़ी पर काफी ठंड होती है। इसलिए गर्म कपड़े, स्कार्फ और टोपी आदि जरूर रख लें।

वहीं शाम को होटल से चेक आउट कर बस अड्डा पहुंचें। यहां से आप देहरादून के लिए रवाना हो सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन पर आपको वापसी की ट्रेन मिल जाएगी।

Health Tips: सर्दियों का सुपरफूड बाजरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है, रोजाना खाने से मिलेंगे कई सेहतमंद फायदे

आज भी भारत और अफ्रीका में बाजरा मुख्य रूप से उगाया जाता है। वहीं पीएम मोदी ने भी संसदीय दल की बैठक में इसको ज्यादा उगाने और खाने की अपील की थी। वहीं हमारे बड़े-बुजुर्ग भी मौसम के हिसाब से सब्जियों के साथ अनाज में भी बदलाव करते थे। आमतौर पर पुराने समय में लोग सर्दियों में ज्वार और बाजरा का सेवन अधिक करते थे। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

अब धीरे-धीरे बाजरे की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। खास बात यह है कि बाजरा में कॉम्प्लेक्स कार्ब होता है, जिससे हमारे शरीर को धीरे-धीरे देर तक एनर्जी मिलती है। बाजरा खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। वहीं इसका सेवन करने से कैंसर और अस्थमा का जोखिम भी कम होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाजरा की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है और इसके सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।

बाजरा का न्यूट्रिशनल वैल्यू

अक्सर सर्दियों में नानी-दादी बाजरे के पुए बनाती थीं। खास बात यह थी कि वह इसमे सारे सुपरफूड्स का इस्तेमाल करती थीं। बाजरा के पुए में तिल और गुड़ भी जाता था। क्योंकि पुराने समय में संसाधन और ऊनी कपड़े कम होते थे। ऐसे में सर्दियों में हमारे पूर्वज यह सुपरफूड्स खाकर खुद को स्वस्थ रखते थे। बाजरा भी एक ऐसा ही सुपरफूड है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा

बाजरा में ऐसे ढेरों जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। साथ ही बाजरा में जरूरी कार्ब्स और फाइबर भी पाया जाता है।

ढेर सारे विटामिन और मिनरल

बाजरा में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन B1, B2, B3 और B6 होता है। इसके साथ ही बाजरा में फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना एक कप बाजरा खाते हैं, तो इससे शरीर को सारे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं।

सर्दी में बाजरा बेहद फायदेमंद

बता दें कि सर्दियों में बाजरा खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे वेट मैनेजमेंट में सहायता मिलती है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में वेट बढ़ना बड़ी समस्या है। वहीं सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसकी वजह से यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में बाजरे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बाजरे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। वहीं बाजरा खाने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

सर्दी के मौसम में अक्सर अस्थमा और रेस्पिरेटरी डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में बाजरा का सेवन करने से इन डिजीज का खतरा कम हो सकता है।

क्या आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? सावधान रहें, इससे सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

सर्दियों में सबसे ज्यादा मूंगफली का सेवन किया जाता है। चाहे धूप में बैठकर इसका सेवन करना हो या फिर नाश्ते में पोहा के साथ मूंगफली खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन आप मूंगफली खाने के बाद पानी पीते हैं, तो यह नुकसान करता है। मूंगफली में कैल्शियम, आयरन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अगर आप मूंगफली खाने के बाद पानी पीते हैं, तो यह नुकसान करता है। क्या कहता है आयुर्वेद आपको बताते है।

आयुर्वेद में आहार का नियम

आयुर्वेद में पाचन तंत्र में तीन दोषों (वात, पित्त और कफ) का बैलेंस होना जरुरी माना जाता है। जब इन तीनों में से किसी भी एक दोष का असंतुलन होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। बता दें कि, मूंगफली की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन करने के बाद पानी पीने से गला ठंडा हो जाता है। आयुर्वेद की मानें तो ऐसी चीजों का सेवन करने के बाद कम से कम 20 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए।

मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान

मूंगफली खाने से एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डायजेस्टिव जूस डाइल्यूट हो सकते हैं, इससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है। एलर्जी खासतौर से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के लिए खतरनाक है।

मेटाबॉलिज्म पर असर

यदि आप मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से मेटाबॉल्जिम पर बुरा असर पड़ सकता है। मूंगफली का सेवन करने के बाद शरीर को इसे पचाने के लिए एनर्जी का प्रयोग करना पड़ता है। ऐसे में इसका सेवन करने के बाद पानी का सेवन इस प्रक्रिया को और भी ज्यादा धीमा कर देता है, इससे वजन बढ़ने, गैस, अपच और पेट में भारीपन के साथ मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है।

गले और छाती में तकलीफ

मूंगफली की तासीर गर्म होती है और इसको खाने के बाद पानी पीते हैं, तो गले और छाती पर बुरा असर पड़ता है। जिससे गले और छाती में बलगम जमा हो जाता है।

एसिडिटी और पेट में जलन

मूंगफली का सेवन करने से गर्मी पैदा होती है। अगर आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह पेट की गर्मी को अचानक से ठंडा कर देते हैं, इससे एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्याएं पैदा होती है।

पाचन क्रिया पर भी बुरा असर

मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से पाचन रस पतला हो जाता है। इससे मूंगफली को पचाने में दिक्कत आ सकती है। जो गैस, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं का कारण बनती है।