Home Blog Page 999

Travel Tips:अगर आप भी महाकुंभ में जा रहे हैं, तो दिल्ली में बस कहां से लें?

प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी से शुरु हो चुका है और आज 14 जनवरी को पहला शाही स्नान है। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। आज ही पहले शाही स्नान में 2.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। अगर आप भी त्रिवेणी में डुबकी लगाना चाहते हैं और जाने की सोच रहे हैं लेकिन ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही है, तो आप दिल्ली से बस के माध्यम से प्रयागराज जा सकते हैं। महाकुंभ इस साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है। प्रयागराज के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि 144 वर्ष बाद महाकुंभ आया है, जो और भी ऐतिहासिक बनाता है।

प्रयागराज जाने के लिए बस

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और महाकुंभ मेला में भाग लेना चाहते हैं, तो हम आपको वाले हैं कि दिल्ली से आप कहां से बस ले सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए कई सरकारी और प्राइवेट बसें चल रही है। आप आनंद विहार या कश्मीरी गेट से बस पकड़ सकते हैं।

यात्रा में कितना समय लगेगा

दिल्ली से प्रयागराज तक बस द्वार तकरीबन 10-12 घंटे की यात्रा करनी होगी। बस किराया की बात करें, तो  500 रुपये से 800 रुपये के बीच होता है, वहीं प्राइवेट बस  जैसे कि लग्जरी बस का रेट 1,500 रुपये तक हो सकता है।

Latest Bollywood News:खेल में मशगूल थीं आलिया, तभी बेटी राहा गिर गई; रणबीर ने तुरंत भागकर संभाला और…

आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलकियों अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आलिया सिर्फ अपनी ही नहीं, समय-समय पर पति रणबीर और बेटी राहा की झलक भी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा भी अब पैप्स की फेवरेट बन चुकी हैं। जब भी राहा पैप्स को देखती हैं, अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लेती हैं।  हाल ही में, कपल को अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर के साथ शहर के पैडल कोर्ट में देखा गया।

कोर्ट में एथलिटिक स्क्लि्स फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया

इस दौरान जहां आलिया कोर्ट में अपना एथलेटिक पक्ष दिखाने में व्यस्त थीं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर बेटी राहा का ख्याल रखने और उनके साथ मस्ती करने में व्यस्त दिखे। सोशल मीडिया पर रणबीर, आलिया और राहा के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो में राहा अपने पापा यानी रणबीर कपूर के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

दौड़ते-दौड़ते गिरीं राहा

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने रणबीर-आलिया और राहा के वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें से एक में रणबीर कपूर को राहा को दौड़ते समय गिरने के बाद बेटी की चोट पर हाथ फेरते देखा गया। राहा के गिरने पर रणबीर बेटी को लेकर नीचे बैठ जाते हैं और फिर उनकी चोट पर हाथ फेरते हुए उन्हें दुलारते हैं। रणबीर का बेटी के लिए ये प्यार देखकर सोशल मीडिया यूजर भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए।

थाईलैंड के बाद रणबीर-आलिया और राहा की पहली पब्लिक अपीयरेंस

हाल ही में आलिया-रणबीर अपने पूरे परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड गए थे। विदेश से वापस आने के बाद ये रणबीर-आलिया और राहा की पहली पब्लिक अपीयरेंस है। इस दौरान आलिया जहां ब्लैक शॉट्स और व्हाइट टी-शर्ट में अपना स्पोर्टी साइड दिखाती नजर आईं वहीं रणबीर ने खाकी पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने थे। राहा की बात करें तो कपूर खानदान की लाडली राहा प्रिंटेड शॉर्ट्स और टी-शर्ट में पापा के साथ मस्ती करती नजर आईं।

Rishabh Pant In Ranji Trophy: ऋषभ पंत ने करियर को लेकर लिया अहम फैसला, इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए दिखाया उत्साह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से सीनियर प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा गया। वहीं भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री भी चाहते हैं भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले प्लेयर्स रेड बॉल फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट में खेलें। अब ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली की टीम तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।

23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी दिल्ली की टीम

दिल्ली क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी में 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खेलना है। इसके बाद 30 जनवरी को दिल्ली को रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेलना है। दिल्ली की टीम ग्रुप डी में पांच मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। ऋषभ पंत ने दिल्ली के पहले मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और उसका खुलासा खुद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव अशोक शर्मा ने किया। पंत ने पिछली बार 2017-2018 सीजन में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से हिस्सा लिया था।

राजकोट में टीम से जुड़ेंगे ऋषभ पंत

अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया कि ऋषभ पंत ने अगले रणजी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है और सीधे राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। हम चाहते है कि विराट कोहली भी खेलें, लेकिन हमें उनका रिएक्शन नहीं मिला है। हर्षित राणा को भारतीय टी20 टीम में चुना गया है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं होंगे। पंत और विराट को दिल्ली के संभावित प्लेयर्स में शामिल किया गया है, जो सामान्य बात है क्योंकि आखिरी फैसला इन दोनों प्लेयर्स को ही लेना है। शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल के भी अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए खेलने की उम्मीद है।

पंत फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बना चुके 4000 से ज्यादा रन

ऋषभ पंत ने अभी तक कुल 68 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4868 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 308 रन रहा है। वहीं 67 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 1789 रन दर्ज हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने दो शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं।

नई दिल्लीः यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहे भारतीय युवक की हुई मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में केरल के रहने वाले एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई है। केरल के त्रिशूर के 32 वर्षीय बिनिल बाबू रूस की सेना में भर्ती थे और वह यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले को रूसी सरकार के समक्ष उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने रूसी सेना में शामिल किए गए देश के अन्य लोगों को भी जल्द छुट्टी देने की अपनी मांग दोहराई है।

यूक्रेन के ड्रोन हमले में हुई मौत

बिनिल बाबू के परिवार ने कहा था कि वह और एक रिश्तेदार ड्रोन हमले में घायल हो गए थे। बाद में उन्हें सूचित किया गया कि बाबू की मृत्यु हो गई है जबकि रिश्तेदार गंभीर चोटों के कारण इलाज करा रहा था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हमें केरल के एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में पता चला है, जो स्पष्ट रूप से रूसी सेना में सेवा के लिए भर्ती किया गया था। केरल का एक और भारतीय नागरिक जो रूसी सेना मेंभर्ती किया गया है, घायल हो गया है और मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज करा रहा है।

रूसी दूतावास के संपर्क में भारतीय दूतावास

मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जायसवाल ने कहा कि मॉस्को में भारत का दूतावास दोनों परिवारों के संपर्क में है और हर संभव तरीके से उनकी मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को ”जल्दी छुट्टी देने और भारत वापस भेजने” की भी मांग की है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि हम मॉस्को में दूतावास के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास कर रहा है। हम केरल के युवक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

वाशिंगटन:ट्रंप के खिलाफ जांच कर रहे वकील जैक स्मिथ ने जारी की नई रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में स्मिथ ने कहा है कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों को पलटने के डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की जांच करने वाली उनकी टीम कानून के शासन के लिए खड़ी रही। इस नई रिपोर्ट में सत्ता में बने रहने के ट्रंप के प्रयासों के बारे में उनकी टीम के निष्कर्ष हैं। स्मिथ ने इस रिपोर्ट में लिखा है कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप दर्ज करने के अपने फैसले पर दृढ़ हैं।

रिपोर्ट में क्या है?

आगामी 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापसी से महज कुछ दिन पहले जारी रिपोर्ट में 2020 में सत्ता में बने रहने के लिए ट्रंप द्वारा किए गए नाकाम प्रयासों को रेखांकित किया गया है। न्याय विभाग ने मंगलवार को कांग्रेस को रिपोर्ट प्रेषित की। इससे पहले एक न्यायाधीश ने इसे जारी करने पर रोक लगाने से मना कर दिया था।

यह भी जानें

ट्रंप के चुनावी नतीजे पलटने के प्रयासों का अधिकतर ब्योरा पहले ही सार्वजनिक है, लेकिन इस रिपोर्ट में पहली बार जांच के बारे में स्मिथ का विस्तृत आकलन शामिल किया गया है। जांच को राजनीतिक बताने वाले ट्रंप और उनके सहयोगियों की आलोचनाओं के खिलाफ स्मिथ का बचाव भी इस रिपोर्ट में है।

‘लोगों के लिए पेश की मिसाल’

स्मिथ ने रिपोर्ट के साथ अटॉर्नी जनरल मैरिक गारलैंड को एक पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘हम मामलों को सुनवाई के लिए नहीं ला पाए, लेकिन फिर भी मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम की ओर से कानून के शासन के लिए खड़ा रहना मायने रखता है। मेरा मानना है कि हमारी टीम ने निजी हितों को छोड़कर न्याय के लिए लड़ने के लिहाज से अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।’’