Home Blog Page 997

Latest Bollywood News :मशहूर निर्देशक का निधन, गोवा में परिवार संग छुट्टियां मनाने के दौरान हुआ हादसा

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और बड़े डायरेक्टर्स में से एक मंजुल सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंजुल सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अपनी अंतिम सांस ली। मंजुल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे, लेकिन उनके परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब डायरेक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार ने मेडिकल हेल्प की कोशिश की, लेकिन जब तक डायरेक्टर को मेडिकल हेल्प मिली वह दम तोड़ चुके थे।

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मंजुल सिन्हा के यूं अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए मंजुल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। दूसरी तरफ डायरेक्टर के निधन से उनका परिवार सदमे में है।

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

प्रोज्यूसर अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंजुल सिन्हा के निधन की जानकारी देते हुए कहा- ‘मंजिल सिन्हा एक इंस्टीट्यूशन थे, उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने अपने टीवी करियर की शुरुआत उन्हीं के साथ की थी। मैंने उनके साथ एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया। मुझे इस नुकसान से बाहर आने में अभी काफी मसय लगेगा।’

मंजुल सिन्हा की याद में शेयर किया पोस्ट

अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने मंजुल सिन्हा को अपना ‘फिल्म गुरु’ बताया और डायरेक्टर को खोने को लेकर शोक व्यक्त किया। मंजुल सिन्हा का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया गया है। मुंबई आने के बाद दिवंगत डायरेक्टर का परिवार उनके लिए शोक सभा का आयोजन करेगा, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

मोहम्मद यूनुस ने हसीना सरकार पर लगाया आरोप, कहा- बांग्लादेश को वित्तीय घाटे में डाला, चोरी की गई संपत्ति और धन वापस लाना होगा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शेख हसीना सरकार में हुए भ्रष्टाचारों की निंदा करते हुए चोरी की गई संपत्तियों की वापसी की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपने लोगों को चोरी हुए धन को वापस करने के लिए दुनिया भर में अपने सहयोगियों के साथ काम करेगा।

देश के अपदस्थ प्रधानमंत्री की पूरी तरह से जांच हो- यूनुस

मंगलवार को उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “हम जवाबदेही और न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं और बांग्लादेश के लोगों को चोरी हुए धन को वापस करने के लिए दुनिया भर में भागीदारों के साथ काम करेंगे। यूनुस पहले ही बांग्लादेश के अधिकांश नागरिकों के विचार को व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चोरी हुए बांग्लादेशी धन से जुड़ी संपत्तियों की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए, जिनमें शेख हसीना के अपदस्थ शासन से जुड़े व्यक्तियों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। देश के अपदस्थ प्रधानमंत्री की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए।

शेख हसीना विरोध प्रदर्शनों के बाद देश छोड़ कर भारत भाग गई थी। बांग्लादेश की सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोधों के बाद भी हसीना को वापस नहीं भेजा गया है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक बयान में कहा, “अरबों डॉलर के सार्वजनिक धन की चोरी ने बांग्लादेश को गहरे वित्तीय घाटे में डाल दिया है।”

हसीना का परिवार भी जांच के दायरे में

मोहम्मद यूनुस ने कहा, “बांग्लादेश से चुराई गई रकम उसके लोगों की है, हम इसे वापस लाने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।” यूनुस ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संपत्ति वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व शासन ने न सिर्फ बांग्लादेश के लोगों को लूटा है, बल्कि आर्थिक स्थिरता की दिशा में देश की प्रगति में भी रुकावट डाली है।

बता दें कि बांग्लादेश का एंटी करप्शन डिपार्टमेंट (ACC) हसीना और उनके परिवार की जांच कर रहा है, जिसमें उनकी भतीजी, ब्रिटिश सांसद और भ्रष्टाचार विरोधी मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक भी शामिल हैं। ACC की ओर से हसीना के परिवार की जो जांच की जा रही है। वह रूस फंडिड परमाणु ऊर्जा संयंत्र से जुड़े 5 बिलियन डॉलर के गबन से जुड़ी है, साथ ही राजधानी ढाका के एक उपनगर में हाई-लेवल लोकेशन पर कथित रूप से कब्जा करने से भी जुड़ी है।

Mountain Travel Tips : अगर सर्दियों में अपने पार्टनर के साथ हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि कोई समस्या न हो

सर्दियों का मौसम और नए साल का जश्न यह दोनों ही मौके कपल के साथ समय बिताने के लिए सबसे बेहतरीन होता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ खास और रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं। इस मौसम में अधिकतर लोगों की पहली पसंद हिल स्टेशन होती है। सर्दियों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का और समय बिताने का मजा अलग होता है। पहाड़ों वाली ट्रिप कपल को शानदार अनुभव कराती है। लेकिन अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ पहली बार पहाड़ों की सैर के लिए जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखने से आपके सफर का मजा खराब नहीं होगा।

कार सिकनेस

अगर आप भी बस से हिल स्टेशन की सैर पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले जान लें कि आपके पार्टनर को कार सिकनेस तो नहीं है। क्योंकि पहाड़ों के रास्ते घुमावदार और संकरी सड़कें होती हैं। ऐसे में जिन लोगों को कार सिकनेस होती है, उनको सड़क मार्ग से यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप संतरे, दवा या फिर नींबू लेकर चलें। यह उल्टी रोकने के लिए इस्तेमाल में आ सकते हैं।

स्थानीय परिवहन

बजट में पहाड़ों की यात्रा करने के लिए कपल स्कूटी रेंट पर लेकर घूमना पसंद करते हैं। अगर आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं, तो स्कूटी को रेंट पर लेने से बचना चाहिए। क्योंकि पहाड़ी और घुमावदार रास्तों में स्कूटी चलाना मुश्किल हो सकता है। इसिलए आप हिस स्टेशन पर कैब या स्थानीय साधन से यात्रा करें।

तस्वीरें लेते समय बरतें सावधानियां

जब लोग सफर पर जाते हैं, तो वादियों की खूबसूरती में खो जाते हैं। इन नजारों को कैमरे में कैद करने के लिए हम सभी तस्वीरें क्लिक करते हैं। इस उत्सुकता में कई लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए पहाड़ी के किनारों पर जाकर तस्वीरें क्लिक नहीं करानी चाहिए। हिल स्टेशनों पर सुरक्षित जगहों पर जाएं। क्योंकि पीक सीजन में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में धक्का-मुक्की की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन सब से दूर रहने का प्रयास करें।

आउटर में न लें होटल

पहाड़ों की ट्रिप के दौरान होटल घनी आबादी से दूर न लें। हालांकि आउटर में भले ही आपको होटल में रूप सस्ते मिल जाते हैं। लेकिन कम बजट के चक्कर में किसी सूनसान जगह पर होटल लेना असुरक्षित हो सकता है। इसके अलावा आप आउटर में कई तरह की सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।

मौसम के हिसाब से रखें कपड़ें

पहाड़ों या बर्फीली वादियों में कपल भी फिल्मों के हीरो-हीरोइन की तरह फोटोशूट कराने के चक्कर में कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से वह बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में कपल को पहाड़ों पर मौसम और तापमान को ध्यान में रखने हुए मोटे कपड़े लेकर जाना चाहिए। जिससे कि आप सर्दी से बच सकें।

लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज़ :बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने दो स्टारकिड्स के साथ किया डेब्यू, पहली सैलरी थी सिर्फ 3 हजार, अब बन चुका है बड़ा स्टार

सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। सिद्धार्थ के लिए मुंबई में शुरुआती दिन काफी मुश्किल भरे थे। एक समय था जब वह मुंबई के जुहू में 2 रूममेट्स के साथ रहते थे। जिसमें छोटा सा बेड और छोटी सी खिड़की होती थी। अपने 2 रूममेट्स के साथ मिलकर वह अपने फ्लैट का किराया देते थे। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पढ़ाई भी राजधानी दिल्ली में ही हुई। 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग का रुख कर लिया और यहीं से उनके लिए एक्टिंग के भी दरवाजे खुले। मॉडलिंग की दुनिया में सफलता हासिल करने के बावजूद सिद्धार्थ ने मॉडलिंग छोड़ दी, क्योंकि वो अपने काम से संतुष्ट नहीं थे। सिद्धार्थ ने फिल्मों में अब तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ‘एक विलेन’ और ‘हंसी तो फंसी’ में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी।

इन फिल्मों से लूटी वाहवाही

साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बात करें तो उनका करियर काफी मिला-जुला रहा। कभी हिट तो कभी फ्लॉप का मुंह देखना पड़ा। अपने करियर में सिद्धार्थ ने ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’, ‘कपूर एंड संस’, ‘बार बार देखो’, ‘ए जेंटलमैन, इत्तेफाक’, ‘अय्यारी’, ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में काम किया है और अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान हासिल की।

बॉलीवुड डेब्यू से पहले किया ये काम

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेब्यू से पहले सिद्धार्थ क्या करते थे। बॉलीवुड डेब्यू से पहले उन्होंने बतौर ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। उन्होंने साल 2010 में करण जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में बतौर सह निर्देशक काम किया था। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि उनकी पहली सैलरी 3 हजार रुपये थी, लेकिन आज अभिनेता करोड़ों के मालिक हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्में

सिद्धार्थ मल्होत्रा को पिछली बार ‘योद्धा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह अरुण कत्याल के रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन सिद्धार्थ के अभिनय की तारीफ जरूर हुई। अब वह ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वो परम और जाह्नवी कपूर सुंदरी के रोल में होंगी।

Latest Sports News: जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी: 59 वनडे मैचों के बाद किसके प्रदर्शन के आंकड़े हैं बेहतर?

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में यदि देखा जाए तो उसमें तीनों ही फॉर्मेट में किसी एक गेंदबाज का सामना करने से बल्लेबाजों के मन में डर होगा तो वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में बुमराह की गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला है जिसमें उनके खिलाफ रन बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहा है। इसी वजह से उनकी तुलना कई पूर्व दिग्गज गेंदबाजों से भी की जाती है। ऐसे में मौजूदा समय में देखा जाए तो बुमराह के मुकाबले वनडे शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन भी काफी अच्छा देखने को मिलता है। पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करने वाले अफरीदी नई गेंद से काफी खतरनाक साबित होते हैं, जिसमें वह गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ फेंकने में माहिर हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और अफरीदी का 59-59 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

बुमराह के मुकाबले अफरीदी ने हासिल किए अधिक विकेट

जसप्रीत बुमराह ने जहां अभी तक वनडे में 89 मैच खेले हैं, तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 59 वनडे मैच खेले हैं। ऐसे में दोनों का 59-59 वनडे मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें अफरीदी विकेट लेने के मामले में बुमराह से आगे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 59 वनडे मैचों में जहां 22.36 के औसत से 103 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 23.14 के औसत से कुल 119 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन अफरीदी इस दौरान 3 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं बुमराह सिर्फ एक बार ही ये कारनामा करने में कामयाब हुए हैं।

शाहीन से बेहतर बुमराह का इकॉनमी रेट

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में आज के दौर में किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट भी काफी मायने रखता है जिसमें जसप्रीत बुमराह का शाहीन अफरीदी के मुकाबले 59 वनडे मैचों के बाद इकॉनमी रेट काफी बेहतर था। बुमराह ने जहां 4.53 के इकॉनमी रेट से रन दिए थे तो वहीं शाहीन अफरीदी का 5.5 का इकॉनमी रेट है। इसके अलावा बुमराह का 59 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट था, वहीं अफरीदी का 35 रन देकर 6 विकेट है।