Home Blog Page 978

Indian Captain Suryakumar Yadav:मैच जीतने के बाद खुश हुए कप्तान सूर्यकुमार, इन खिलाड़ियों की सराहना करते हुए दिल से की तारीफ

 भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी की। वहीं युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 79 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम ने भारत को जीतने के लिए 133 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने वरुण और अर्शदीप की तारीफ की है।

वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में खोला दिल

मैच जीतने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम थोड़ा अलग खेलना चाहते हैं। गेंदबाजों ने प्लान बनाया और उसे सही तरीके से लागू किया। फिर जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह सोने पर सुहागा था। हमने दक्षिण अफ्रीका में भी यही किया था। हार्दिक पर नई गेंद फेंकने की जिम्मेदारी ली, ताकि एक्सट्रा स्पिनर को खेलने के लिए जगह मिल सके। वरुण चक्रवर्ती की तैयारी अच्छी है। वह चीजों को बहुत सरल रखते हैं। यही चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

अर्शदीप ले रहे हैं जिम्मेदारी: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अर्शदीप सिंह एक्सट्रा जिम्मेदारी ले रहे हैं। उनके पास अनुभव है और वह बहुत कुछ सीख रहा है। गौती भाई (कोच गौतम गंभीर) बहुत आजादी दे रहे हैं। हमने जो 2024 टी20 विश्व कप में किया था उससे थोड़ा अलग खेलना चाहते हैं। हमारे पास प्लान है, हम उसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और उससे बहुत खुश हैं। हम सभी सेशन में फील्डिंग कोच के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम सभी मेहनत कर रहे हैं।

अभिषेक शर्मा ने लगाया दमदार अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उन्होंने इसके बाद मैच में 34 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 8 छक्के लगाए हैं। उनकी वजह से ही टीम इंडिया ने 43 गेंदें शेष रहते हुए टारगेट चेज कर लिया। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Latest Bollywood News :‘अगले 8 घंटे में…’ राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को मिली गंभीर धमकी

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तीन बड़े कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिली है। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कॉमेडियन सिंगर सुगंधा मिश्रा और डांसर-प्रोड्यूसर रेमो डिसूजा को पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया है। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए तीन नाम रेमो डिसूजा, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और राजपाल यादव को ईमेल के जरिए अलग-अलग दिनों में धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने राजपाल यादव की शिकायत पर FIR दर्ज की है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

वहीं, आपको बता दें कि मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी इसी प्रकार का धमकी भरा मेल आया है जिसकी शिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

कलाकारों को दी गई ये धमकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भेजने वाले ने अपना नाम बिष्नु बताया। मेल में लिखा गया है, ”हम आपकी एक्टिविटी को मॉनिटर कर रहे हैं और आपकी नॉलेज में इस बात को डालना चाहते हैं कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। मेल में लिखा कि हम पूरी तरह से कॉन्फिडेंशियल और सीरियसनेस को ध्यान में रखते हुए आपको यह धमकी भेज रहे हैं। हम आपके पर्सनल जीवन को भी प्रभावित कर सकते है।”

8 घंटे के अंदर मांगा जवाब

मेल में आगे लिखा है कि आपको ध्यान दिला देते हैं कि अगले 8 घंटे के अंदर अगर आपने कोई सही कदम नहीं उठाया तो हमें कोई कदम उठाना पड़ेगा।  सूत्रों ने दावा किया कि ईमेल करने वाले ने ईमेल के अंत मे ‘BISHNU’ लिखा था। मेल में लिखा है, ”ऐसा न करने पर नतीजे खतरनाक हो सकते हैं जो आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकते हैं। हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। विष्णु।”

तीनों कलाकारों को यह धमकी अलग अलग समय पर मिली इसके बाद कलाकारों में राजपाल यादव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 351 (3)  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Latest Sports News :अभिषेक शर्मा ने 8 छक्के जड़कर रच दिया बड़ा इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 133 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने अभिषेक शर्मा की 79 रनों की तेज पारी के दम पर सिर्फ 12.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दम पर युवराज सिंह के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 34 गेंदों का सामना किया साथ ही उन्होंने कुल 8 छक्के भी लगाए।

इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने अभिषेक

टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस मुकाबले से पहले युवराज सिंह के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अपनी 58 रनों पारी की पारी के दौरान कुल 7 छक्के लगाए थे। वहीं अब अभिषेक शर्मा ने उनके 18 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अभिषेक अब भारत और इंग्लैंड के बीच किसी भी टी20 मैच में दोनों टीमों की तरफ से भी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

कप्तान ने मुझे खुलकर खेलने की छूट दी थी

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद अपनी 79 रनों की बेहतरीन पारी को लेकर कहा कि मैं सिर्फ मैदान पर खुलकर अपना खेल खेलना चाहता था जिसको लेकर मुझे कप्तान और कोच दोनों ने छूट दी थी। इस विकेट पर दोहरा उछाल देखने को मिल रहा था और हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगा था कि हमें 160 से 170 रनों के बीच मिलेगा लेकिन गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन दिखाया। संजू के साथ ओपनिंग में मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं जिसमें हम एक-दूसरे से लगातार बातें करते रहते हैं। आईपीएल ने मेरी काफी मदद की। मैंने इस तरह का टीम माहौल नहीं देखा है जहां कप्तान और कोच आपसे खुलकर बड़ी आसानी से बात करते हैं।

‘जंग तुरंत बंद करो यूक्रेन से , नहीं तो भारी टैक्स और प्रतिबंध लगाएंगे,’ ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही दुनिया को यह अहसास हो गया था कि उनका दूसरा कार्यकाल विश्व और अमेरिका के लिए कैसा रहने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन में चल रही जंग को खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया गया, तो रूस पर भारी टैक्स, टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, ”अगर हम जल्द ही समझौता नहीं करते हैं, तो मुझे रूस से अमेरिका और अन्य देशों को बेची जाने वाली किसी भी चीज पर भारी टैक्स, टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।”

रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते ट्रंप

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूसी लोगों से प्यार करते हैं और पुतिन के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, ”हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने हमें द्वितीय विश्व युद्ध जीतने में मदद की थी, जिसमें लगभग 60,000,000 लोगों की जान गई थी। यह सब कहने के बाद, मैं रूस, जिसकी अर्थव्यवस्था विफल हो रही है और राष्ट्रपति पुतिन पर एक बड़ा उपकार करने जा रहा हूं। अब समझौता करें और इस बेतुके युद्ध को रोकें! यह केवल और बदतर होता जाएगा।”

बता दें कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही पदभार संभालने के तुरंत बाद जंग को तत्काल खत्म कराने का वादा किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘आइए इस युद्ध को खत्म करें, जो कभी शुरू नहीं होता अगर मैं राष्ट्रपति होता!’

‘मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता’

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया था कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा ही लगता है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था…अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।’’

Bollywood Latest News :800 करोड़ का पटौदी पैलेस, लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, सैफ अली खान की नेट वर्थ आपको हैरान कर देगी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। एक्टर पर हुए हमले के बाद वो सुर्खियों में आ गए। 16 जनवरी की रात को एक घुसपैठिये ने अभिनेता पर कई बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और 5 दिन अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। अभिनेता फिलहाल अपने बांद्रा स्थित घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में ही रह रहे हैं, जहां यह घटना हुई थी। इस घर की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। वहीं इसी बीच सैफ अली खान की कुल संपत्ति भी चर्चा में आ गई है। ऐसा तब हुआ जब उनकी पैतृक संपत्ति को सरकार द्वारा अपने कब्जे में लेने की संभावना जताई गई।

सैफ अली खान की पैतृक संपत्ति

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 के तहत पैतृक संपत्तियों पर लगी रोक हटा दी है, जिसका असर भोपाल में सैफ अली खान (पटौदी) के परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर भी पड़ सकता है। एएनआई के मुताबिक भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ‘मेरे संज्ञान में है कि हाई कोर्ट ने आदेश पारित किया है। मुझे अभी तक आदेश नहीं मिला है। जो भी आदेश होगा हम उसका पालन करेंगे।’

सैफ अली खान की कुल संपत्ति

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ की अनुमानित कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है। दूसरी ओर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की कुल संपत्ति 485 करोड़ रुपये है। सैफ कथित तौर पर प्रत्येक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 1 से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं।

पटौदी पैलेस के मालिक सैफ अली खान हैं

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस, सैफ का पैतृक घर है, जो उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है। इस संपत्ति की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है। 150 कमरों वाली हवेली जिसे ‘इब्राहिम कोठी’ के नाम से भी जाना जाता है, 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। सैफ के पास मुंबई के बांद्रा में भी दो फ्लैट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के पास कई तरह की हाई-एंड गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास (एस450), ऑडी आर8, लैंड रोवर डिफेंडर, फोर्ड मस्टैंग जीटी और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रेलहॉक शामिल हैं।