Home Blog Page 973

सरोजनीनगर विधानसभा: भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, समाजिक समरसता और श्रद्धा का संगम

सरोजनीनगर विधानसभा: भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, समाजिक समरसता और श्रद्धा का संगम
सरोजनीनगर विधानसभा: भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, समाजिक समरसता और श्रद्धा का संगम
सरोजनीनगर विधानसभा: भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, समाजिक समरसता और श्रद्धा का संगम

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर के श्रद्धालुओं को मिला दिव्य अयोध्या के दर्शन का अवसर

  • डॉ. राजेश्वर सिंह की 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा ने श्रद्धालुओं को दिव्य अयोध्या दर्शन का अद्भुत अनुभव प्रदान किया।
  • निःशुल्क बस सेवा में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
  • तारा सिंह जी की स्मृति को समर्पित यह सेवा समाज के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
  • रामरथ यात्रा ने समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के साथ-साथ समरसता और एकता का संदेश दिया।
  • श्रद्धालुओं ने इस यात्रा की सराहना करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की और इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

लखनऊ, 25 जनवरी 2025: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाज सेवा के अपने संकल्प को नई ऊंचाई देते हुए 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का सफल संचालन किया। यह निःशुल्क बस सेवा सरोजनीनगर के बुजुर्गों और महिलाओं को अयोध्या के पवित्र स्थलों के दर्शन कराने के लिए समर्पित है। शनिवार को आयोजित इस विशेष यात्रा में श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जैसे राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन का दिव्य अनुभव प्राप्त हुआ।

रविवार की सुबह रजनीखंड में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने श्रद्धालुओं को पारंपरिक पटका पहनाकर राम रथ यात्रा के लिए रवाना किया। भक्तों के उत्साह और उमंग से पूरा वातावरण राममय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुंदरकांड का पाठ करते हुए राम नाम के जयकारे लगाते रहे। सभी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की। यात्रा को सहज, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए टीम ने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए घर से लाने-ले जाने, उत्तम भोजन, जलपान और दर्शन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इस सेवा का उद्देश्य बुजुर्गों और महिलाओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करना और उनकी इच्छाओं को साकार करना है।

स्वर्गीय माँ तारा सिंह जी की स्मृति को समर्पित सेवा
डॉ. राजेश्वर सिंह की यह अनूठी पहल उनकी माता तारा सिंह जी की स्मृति को समर्पित है। यह सेवा सरोजनीनगर के वृद्धजनों और मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। विधायक ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए इस यात्रा को समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ बनाया है।

डॉ. सिंह का मानना है कि समाज सेवा और समर्पण से ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उनकी यह पहल न केवल धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि समाज में एकता और समरसता का भी संदेश देती है।

श्रद्धालुओं की प्रशंसा और भविष्य का संकल्प यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने इस सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सेवा ने न केवल उन्हें आध्यात्मिक आनंद दिया, बल्कि उनके मन में डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति गहरा आभार और सम्मान भी उत्पन्न किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी ताकि अयोध्या दर्शन की आकांक्षा रखने वाले सभी श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकें।

Bollywood Latest News :सैफ अली खान अटैक मामले में ट्रोल हुईं, उर्वशी रौतेला ने अपने बयान से पलटते हुए दिया जवाब

उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं क्योंकि जब उनसे सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया। उसने सोशल मीडिया hj लोगों के बीच हलचल मचा दी और ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। एएनआई ने उर्वशी रौतेला से बातचीत के दौरान जब उनसे सैफ अली खान की तबीयत को लेकर सवाल किया गया तब एक्ट्रेस ने उनकी हेल्थ के बारे में बात ना करते हुए अपनी लेटेस्ट फिल्म और बाकी दूसरे कुछ मुद्दों पर बात करते हुए नजर आईं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

उर्वशी रौतेला ने अपने बयान से मारी पलटी

उर्वशी ने खुलासा किया है कि उन्हें सैफ से जुड़े सवाल का जवाब देने में बहुत सावधान रहना चाहिए था। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्वशी ने इस घटना के बारे में सफाई देते हुए कहा, ‘सैफ के साथ यह सुबह 4 बजे हुआ और मेरा इंटरव्यू सुबह 8 बजे हुआ था। इसलिए, मैं पूरी तरह से इस बारे में अनजान थी। मुझे बस इतना याद है कि जब मैं जागी तो किसी ने मुझे बताया कि उन्हें चोट लगी है। मुझे नहीं पता कि सैफ को इतनी गंभीर चोट आई है। मेरी दुआ उनके साथ है। अब जब वह ठीक हो गए तब भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था। हर कोई एक अलग कहानी बता रहा है इसलिए मुझे नहीं पता कि किस पर विश्वास करना है या क्या जवाब देना है।’

सैफ के बारे में उर्वशी ने क्या कहा?

सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उर्वशी ने एएनआई से कहा, ‘यह बहुत दुखद है। अब, डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और मेरी मां ने मुझे हीरे की रोलेक्स गिफ्ट की है जबकि मेरे पापा ने मुझे रिंग गिफ्ट की, लेकिन हम इसे खुलेआम पहनकर नहीं घूम सकते हैं क्योंकि कोई भी हम पर हमला कर सकता है जो कुछ भी हुआ वह बहुत गलत हुआ था।’ सैफ की हेल्थ के बारे में बात करते उर्वशी ने पूरी बात को पलटते हुए अपनी नई फिल्म और अन्य विषयों पर बात की, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।

Health Tips : मिड एज में एक्सरसाइज करने के लिए खुद को ऐसे प्रेरित करें, बीमारियों से दूर रहें

भारत में मिडिल उम्र वाले लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बीमारियों की चपेट में आने की सबसे बड़ी वजह खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होना है। बता दें कि एक रिसर्च के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय की गई फिजिकल एक्टिविटी स्तर लगभग आधे भारतीय एडल्ट पूरा नहीं कर पाते हैं। वहीं फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब खानपान व गलत आदतें हमारी सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।

साल 2000 से लेकर 2022 तक के बीच में 197 देशों पर अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन में भारतीय लोगों की फिजिकल एक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखा गया है। साल 2000 में भारत में 22.4% एडल्ट फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते थे। वहीं साल 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 45.4% हो गया था। फिजिकल एक्टिविटी की कमी होने पर दिल की बीमारियों का खतरा, मेंटल हेल्थ और टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्याएं आपको अपने चपेट में ले सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मिड एज में आप कौन की एक्सरसाइज कर सकते हैं और इसकी शुरूआत कैसे करनी चाहिए।

ऐसे करें मिड एज में एक्सरसाइज की शुरुआत

बता दें कि मिड एज में फिट रहना काफी मुश्किल होता है। अक्सर बढ़ती उम्र के साथ कमजोरी महसूस करते हैं। लेकिन थोड़ी सी मेहनत और सही दिशा में की गई कोशिश से आप अपने स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। लेकिन मिड एज में व्यायाम की शुरूआत छोटे कदमों से करना चाहिए। फिर रोजाना 15-20 मिनट वॉक करें और धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएं। इसके साथ ही संतुलित आहार जरूर लें। ताजी सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर डाइट आपके शरीर को सही न्यूट्रिएंट्स देगा।

एक्सरसाइज है नापसंद तो करें ये काम

हम में से बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिनको मेहनत करना पसंद नहीं होता है। अगर हम मेहनत कर रहे होते हैं, तो वह आराम पाने के लिए कर रहे होते हैं। फिर चाहे नौकरी के लिए संसाधन जुटाने की कोशिश करना हो या फिर खेती के जरिए अनाज उगाना हो।

जब हम यह सारे काम कर सकते हैं, तो फिर फिट रहने के लिए 30 मिनट एक्सरसाइज क्यों नहीं कर सकते हैं। अपनी छोटी-छोटी आदतों का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य में बड़ा फर्क ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से हम खुद को हेल्दी बना सकते हैं।

करें ये एक्टिविटी

बैडमिंटन या टेनिस जैसे गेम्स खेलना

फोन पर बात करते हुए वॉक करना

नेचर के करीब जाकर फोटोग्राफी करना

मॉल में चलते हुए विंडो शॉपिंग करना

ट्रेडमिल पर चलते हुए फेवरेट टीवी शो देखें

योग क्लास ज्वॉइन करें और नए लोगों से मिलें

पालतू कुत्ते को सुबह-शाम वॉक पर ले जाएं

किसी दोस्त के साथ पैदल चलते हुए बात करें

अगर आसपास नदी हो तो रेत पर वॉक करें

स्विमिंग करें

फिट रहने के लिए कितनी एक्टिविटी है जरूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर सप्ताह एक एडल्ट को 150 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या फिर 75 मिनट की हैवी एक्टिविटी करनी चाहिए।

फिट रहने के लिए व्यायाम है जरूरी

रोजाना 2,337 कदम चलने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए।

अगर आप 3,867 कदम चलते हैं, तो किसी भी कारण से मृत्यु के जोखिम में कमी आ सकती है।

बता दें कि फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना दुनिया में मौत का चौथा सबसे बड़ा कारण है।

ऐसे करें सुरक्षित शुरूआत

अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको शरीर में कोई परेशानी या फिर तकलीफ महसूस होती है, तो रुक जाएं। व्यायाम को अपनी लाइफस्टाइल में धीरे-धीरे शामिल करें। शुरूआत में आसान एक्सरसाइज करें। आप शुरूआत में स्विमिंग या चेयर एक्सरसाइज करें। अपनी उम्र को ध्यान में रखकर हल्के व्यायाम करें।

फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही सही डाइट फॉलो करना भी बेहद जरूरी होता है। अपनी डाइट में प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट्स की जगह नट्स और योगर्ट को शामिल करें और प्रोटीन का सेवन करें।

खुद को करें मोटिवेट

लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से कई बार रूटीन टूट जाता है। ऐसे में फिट रहना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। लेकिन आप कुछ आसान उपायों की मदद से खुद को मोटिवेट रख सकते हैं। जैसे अगर आप छुट्टियों में कहीं बाहर हैं, तो इस दौरान होटल के फिटनेस सेंटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफर में पैदल घूमने की कोशिश करें।

अगर आपका एक्सरसाइज पार्टनर कहीं चला गया है, तो नए दोस्त के साथ व्यायाम करें। आसपास के पार्क, फिटनेस सेंटर और आसपास चलने वाली फिटनेस एक्टिविटीज का पता करें। अगर आप बीमार हो गए हैं या चोट लगने के कारण कुछ समय तक एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो फिट होने के बाद अपने पुराने रुटीन पर लौटने का प्रयास करें।

बढ़ती उम्र के लिए एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो सकता है। कई बार अधिक प्रयास करने के कारण हम खुद चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करना चाहिए, जिससे कि आप फिट भी रहें और आपको इंजरी भी न हो।

कार्डियो

सीढ़ियां चढ़ना, तेज चलना, स्विमिंग करना ये सब कार्डियो एक्सरसाइज हैं। यह एक्टिविटी दिल की सेहत के लिए काफी अच्छी होती हैं। आप घर के कामों से लेकर रोजमर्रा के काम भी कार्डियो की मदद से आसान होते हैं। इससे आप थकान भी महसूस नहीं करते हैं।

संतुलन

किसी भी उम्र में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। स्ट्रेचिंग, योग या पोस्चर एक्सरसाइज से आपका संतुलन बेहतर हो सकता है। इससे हमारे चलने का तरीका बेहतर होता है और यह आपके कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

बता दें कि स्ट्रेंथ और पावर ट्रेनिंग से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसको करने से आप देर तक बिना थके किसी काम को कर सकते हैं। साथ ही इससे आपका शरीर भी मजबूत बनता है।

फ्लेक्सिबिलिटी

स्ट्रेचिंग या योग की मदद से आपका शरीर लचीला बना रहता है। छोटे-छोटे कामों के दौरान आपको मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से नहीं गुजरना पड़ता है।

Travel Tips हनीमून डेस्टिनेशन: मालदीव और पेरिस की बजाय, यह खूबसूरत स्थान बन रहा है कपल्स की पहली पसंद

शादी के बाद कपल हनीमून के लिए बेस्ट जगह तलाशता है। हर शादीशुदा जोड़ा चाहता है कि वह दुनिया की सबसे अच्छी व खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाने जाएं। इस खूबसूरत जगह से ढेर सारी अच्छी यादें साथ लेकर आएं। अगर आपकी शादी होने वाली है, तो आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अधिकतर कपल हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह जगह हर कपल की पहली पसंद बनती जा रही हैं। तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में…

थाइलैंड

एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के जरिए पता चला है कि अधिकतर कपल हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में थाईलैंड को चुन रहे हैं। ऐसे में अब मालदीव इस रेस से पीछे छूटता जा रहा है। हालांकि यह रिपोर्ट हनीमून पैकेज पर आधारित है। वहीं थाईलैंड के अलावा कपल मॉरीशस, वियतनाम और इंडोनेशिया जाना पसंद कर रहे हैं।

कपल को पसंद आ रही ये डेस्टिनेशन

हालांकि भारत में हनीमून के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक मैरिड कपल अधिकतर हनीमून के लिए अंडमान जाता पसंद कर रहे हैं। वहीं केरल में हनीमून मनाने वाले कपल की संख्या में कमी देखी गई है। अंडमान में कई बेहद खूबसूरत बीचेस हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

अंडमान में एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। आप यहां पर रॉस आइलैंड, चिड़िया टापू, सेल्युलर जेल, कोर्बिन कोव बीच, मुंडा पहाड़ बीच, वंडूर बीच और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क आदि घूमने के लिए जा सकते हैं।

गोवा

गोवा अपने सुंदर बीचेस और खूबसूरत नजारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अनमैरिड हो या फिर शादीशुदा हर किसी को गोवा आना पसंद होता है। लेकिन गोवा में हनीमून मनाने आने वाले कपल की संख्या में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं देखने को मिली है। हालांकि कपल यहां हनीमून मनाने के लिए आते तो हैं, लेकिन गोवा के प्रति मैरिड कपल में ज्यादा क्रेज नहीं देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश का हाल

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में हनीमून के लिए कई ऑप्शन हैं। पूरी दुनिया से कपल मनाली, शिमला, धर्मशाला और कसौली जैसी कई खूबसूरत जगहों पर हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हनीमून पैकेज बुकिंग की संख्या में 4 फीसदी गिरावट देखी गई है। यह एक चिंता का विषय है।

थाइलैंड क्यों बन रहा पहली पसंद

एक रिपोर्ट के अनुसार, वहीं थाईलैंड की हनीमून पैकेज की बुकिंग में सालाना करीब 5.2% वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से मालदीव से थाइलैंड आगे निकल गया है। वहीं अन्य देशों की तुलना में थाईलैंड भारतीयों को सस्ता भी पड़ रहा है। यह देश वीजा फ्री ट्रैवल करने की भी अनुमति देता है। ऐसे में थाईलैंड जाने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसके अलावा थाईलैंड में ट्रांसपोर्टेशन अधिक सुविधाजनक है। यहां पर भारतीयों के साथ अच्छा बर्ताव होता है और एयरपोर्ट से शहर के हर कोने के लिए कैब और टैक्सी आदि चलती हैं।

वहीं आप थाइलैंड में छोटी दूरी के लिए टुक-टुक काट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अधिक महंगी नहीं होती है। थाईलैंड की फ्लाइट भी अधिक महंगी नहीं होती है। वहीं अगर आप एडवांस में बुकिंग करते हैं, तो आपको टिकट अच्छी-खासी सस्ती मिल जाती है। ऐसे में अन्य देशों की तुलना में यहां पर घूमना फिरना काफी सस्ता पड़ता है।

हेल्थ टिप्स :अगर आप सुबह-सुबह एसिडिटी से परेशान हैं, तो इन उपायों को अपनाकर पाएं राहत

अगर आपको भी सुबह-सुबह एसिडिटी परेशान करती है, जो कि यह एक आम समस्या है। आमतौर पर इस तरह की समस्या गलत खानपान, तनाव और अन्य लाइफस्टाइल से संबंधित अन्य कारणों से होती है। चलिए आपको बताते हैं इन नुस्खों के बारे में बताते हैं।

नींबू और अदरक

रोजाना सुबह उठते ही आपको 1 गिलास पानी में नींबू का रस और अदरक का टुकड़ा मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। जब आप सुबह उठ जाए तो इस नुस्खा को जरुर अजमाएं। यह काफी फायदेमंद होता है।

आंवला का जूस 

गैस में राहत के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है। आंवला एक प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को को कम करने में सहायक है। इसके लिए आंवला के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गर्म पानी की बोतल में रखकर पूरे दिन भी पी सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

दही का सेवन करें

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप नाश्ते में दही का सेवन करते है, तो एसिडिटी दूर होगी। इतना ही नहीं, दही आपकी पेट की गर्मी को भी दूर करता है।

पुदीना होगा फायदेमंद 

पुदीना में भी प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप पुदीने की पत्तियों का जूस या पुदीने की चाय पी सकते हैं।

नारियल पानी

सुबह-सुबह नारियल का पानी पीना काफी हेल्दी होता है। नारियल पानी में पोटैशियम होता है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप चाहे तो पूरे दिन में कभी भी नारियल पानी पी सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

नियमित रुप से व्यायाम करने से पेट बेहतर रहता है। एसिडिटी की समस्या कम होती है। सुबह उठकर आप एक्सरसाइज करें तो पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं।