Home Blog Page 968

महाकुंभ-2025: मौनी अमावस्या के लिए तैयार स्वास्थ्य महकमा: ब्रजेश पाठक

  • एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स मेला क्षेत्र में उतारे, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

लखनऊ, 28 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई है। तीन सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी।
अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ मेला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं। उनके स्वास्थ्य का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेला परिसर के हर सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेला परिसर में माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। महाकुंभ मेला परिसर में देश एवं विदेश से आने वाले सभी साधु-संतों व श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ओपीडी में अब तक देखे दो लाख से अधिक मरीज
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक दो लाख से अधिक मरीज महाकुंभ में परेड ग्राउंड पर स्थापित केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं। हर दिन देश-विदेश से आ रहे सैकड़ों श्रद्धालु महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में 250 जोड़ों को मिला आशीर्वाद

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मोहान रोड पर 250 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जोड़ों को उपहार और कपड़े भेंट कर आशीर्वाद दिया।
  • मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने योजना को गरीब वर्गों के लिए अनोखी पहल बताया।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे समाज में समानता और सद्भाव बढ़ाने वाली योजना कहा।
  • सरोजनीनगर में विधायक द्वारा ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ और ‘ताराशक्ति रसोई’ जैसी विकास योजनाएं संचालित।

लखनऊ : सोमवार को सरोजनीनगर के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। यह आयोजन गरीब और वंचित वर्गों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार और कपड़े भेंट किए।

कार्यक्रम में मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने इस योजना की प्रशंसा करते हुए इसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक अनोखी पहल बताया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद करने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और समानता को बढ़ावा देती है। यह पहल न केवल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।”

इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री और आयोजकों का आभार प्रकट किया। कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार पल बताया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे कार्यक्रम न केवल गरीब और वंचित वर्गों के लिए सहारा बनते हैं, बल्कि समाज में एकता और समानता का संदेश भी देते हैं। सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहलें इस दिशा में सकारात्मक योगदान दे रही हैं, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की अन्य विकास योजनाएं

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर सुधारना है। इनमें प्रमुख रूप से निम्न योजनाएं शामिल हैं:

  1. ‘आपका विधायक – आपके द्वार’: जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार शिविरों का आयोजन।
  2. ‘गांव की शान’: मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना।
  3. ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’: जरूरतमंदों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।

डॉ. सिंह का कहना है कि ये योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं और लोगों का विश्वास जीत रही हैं।

हेल्थ टिप्स : वेट लॉस से डायबिटीज तक, मेथी के सेवन से मिलते हैं बड़े फायदे; जानें इसे कब और कैसे खाना है!

भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसी ही एक चीज मेथी है। इसको अंग्रेजी में फेनुग्रीक कहा जाता है। आमतौर पर खाने में तड़का लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में मेथी को एक औषधि बताया जाता है। इसके अलावा मेथी मांसपेशियों को ताकतवर बनाता है और स्टेमिना को भी दुरुस्त रखता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेथी के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि मेथी का सेवन किस तरह करना चाहिए और क्या अधिक मेथी का सेवन करना नुकसानदायक होता है।

मेथी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

एक स्टडी के मुताबिक 100 ग्राम मेथी के बीज में 60 कार्बोहाइड्रेट, 23 ग्राम प्रोटीन, 25% डाइटरी फाइबर, 6 ग्राम फैट और 9 ग्राम पानी पाया जाता है। मेथी में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है।

वहीं ताजे मेथी के पत्तों में करीब 86% पानी, 6% कार्बोहाइड्रेट, 4% प्रोटीन और करीब 1% फाइबर व फैट पाया जाता है।

मेथी को डाइट में शामिल करने के फायदे

खाने में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मेथी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप रोजाना सुबह भीगी मेथी के बीज खा सकते हैं। इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

बता दें कि मेथी के बीज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। जिन लोगों की डायबिटीज की समस्या होती है, उनको अपनी डाइट में मेथी जरूर शामिल करना चाहिए। मेथी की पत्तियां, पाउडर और बीज तीनों डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं मेथी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

वहीं मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर पाया जाता है और इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे कैलोरी बर्न होती है और जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, तो मेथी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंत को रखती है दुरुस्त

मेथी के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को साफ करता है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट गुए पाए जाते हैं। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को भी हेल्दी बनाते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी, कब्ज और पेट जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उनको नियमित रूप से मेथी का सेवन कर सकते हैं।

PCOS और PCOD से दिलाती राहत

इसके अलावा मेथी पॉलीसिस्टिक ओवरियन डिजीज और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लिए फायदेमंद है। यह अनियमित माहवारी, चेहरे पर अनचाहे बाल, पीरियड्स में ज्यादा दर्द, मुंहासे और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

सांस संबंधी बीमारी के लिए मेथी फायदेमंद

बता दें मेथी के बीज अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमे बलगम साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं।

डाइट में कैसे शामिल करें मेथी

मेथी की चाय

आप मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मेथी के बीजों को गर्म पानी में भिगोएं और फिर जब इसका अर्क घुल जाए, तो छानकर इसका सेवन करें। स्वाद के लिए आप इसमें हल्का सा नमक भी मिला सकते हैं।

अंकुरित मेथी

सबसे पहले मेथी के बीजों को रातभर के लिए भिगो दें। फिर अब इनको धोकर एक सूती कपड़े से बांधकर रख दें। अगले दिन मेथी अंकुरित हो जाएगी और इसका खाली पेट खा सकते हैं। इसको आप सलाद या सैंडविच में भी डालकर खाया जा सकता है।

मेथी का पानी

मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

मेथी का पाउडर

मेथी के बीजों को सबसे पहले बारीक पीसकर उसका पाउडर बनाएं। फिर इसको भोजन या दही में मिलाकर खाएं। यह खाने में एक अनूठा स्वाद जोड़ सकता है।

मेथी का सूप

आप अपनी पसंद की सब्जियों के साथ मेथी के बीजों को उबालकर सूप तैयार करें। अब इसमें हल्का नमक डालकर रोजाना इसको पिएं।

मेथी खाने के नुकसान

अधिक मेथी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है।

मेथी की तासीर गर्म होती है, इससे सांस लेने में समस्या हो सकती है।

इसके साथ ही मेथी से कुछ लोगों एलर्जी भी हो सकती है।

मेथी अधिक खाने से दस्त, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

त्वचा पर जलन, रेडनेस या रैशेज की समस्या हो सकती है।

मेथी का अधिक सेवन करने से यूरिन, पसीने या ब्रेस्ट मिल्क में गंध की समस्या हो सकती है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए मेथी का सेवन

प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के मेथी का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। या फिर अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, या फिर दवाएं दे रहे हैं तो मेथी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोजाना कितनी मेथी का सेवन करें

बता दें कि आमतौर पर रोजाना आधा चम्मच मेथी दाने का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि वजन, उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर इसकी मात्रा अलग हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Travel Tips: इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रहे हैं? तो बैग में ये 5 चीजें बिल्कुल न रखें, वरना जेल जाने की नौबत आ सकती है!

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए नई-नई जगहें तलाश करते रहते हैं। ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि इंटरनेशनल ट्रिप पर जरुर जाएं। जब आप इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप हमेशा कुछ बातों का जरुर ध्यान रखें। विदेश की यात्रा पर जाने के लिए सबसे जरुरी होता है पैकिंग करना, जो आपकी ट्रिप्स के दौरान सबसे अहम है। जब भी आप किसी भी देश में जाएं तो यह पता होना चाहिए कि बैग में आप क्या-क्या सामान रख सकते हैं।

इंटरनेशनल ट्रिप पर कुछ चीजों को साथ नहीं ले जाना चाहिए

नशीली दवाएं

यदि आप इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप अपने बैग में नशीली दवाएं न रखें क्योंकि, सभी देशों में (Customs Rules for Travelers) प्रतिबंधित है। अगर आपके पास नशीली दवाएं पकड़ी जाती है, तो आपको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। एक बार बैग स्कैनिंग के दौरान दवाएं पकड़ी गई तो इसके बाद घंटों तक पूछताछ होगी।

नुकीला हथियार बारूद

यदि आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और आप ने अपने बैग में हथियार और बारूद को लगभग सभी देशों में प्रतिबंधित किया गया है। यदि आपको हथियार या गोला-बारुद पकड़ा जाता है, तो आप अवैध हथियारों की तस्कारी में उम्र कैद की सजा हो सकती है।

जीवित प्राणी और पौधे 

अपने बैग में जीवित प्राणी और पौधों को एक देश से दूसरे देश में ले जाने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। अगर आप जीवित प्राणी या पौधे पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना या अन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वस्तुएं

अगर आप विदेश में जा रहे हैं, तो आप सांस्कृति और ऐतिहासिक वस्तुओं को एक देश से दूसरे देश में ले जाने से प्रतिबंधित होता है। यदि आपको सांस्कृतिक या ऐतिहासिक वस्तुएं पकड़ी जाती हैं, तो आपको जुर्माना या अन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

अवैध सामग्री

इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने के लिए अपने बैग में अवैध सामग्री जैसे कि चोरी की गई वस्तुएं, अवैध रुप से प्राप्त की हो, जिसेस एक देश से दूसरे देश में ले जाने के लिए प्रतिबंध होता है। अगर आप अवैध सामग्री पकड़ी जाती है, तो आपको जुर्माना या अन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इन चीजों को अपने बैग में नहीं ले जा सकते हैं।

Latest Bollywood News: सुपरस्टार पिता और टॉप हीरोइन मां की बेटी, अपनी पहचान छुपाने के लिए बनीं ‘पूजा रामचंद्रन’

अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसी के साथ वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। सुपरस्टार कमल हासन तो साउथ सिनेमा के बेताज बादशाह हैं ही, उनकी लाडली बेटी श्रुति भी कम नहीं हैं। श्रुति ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों के साथ ही ‘रॉकी हैंडसम’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘दिल तो बच्चा है जी’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज श्रुति हासन अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

श्रुति हासन का जन्म

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मां अभिनेत्री सारिका हैं। श्रुति का जन्म उनके माता-पिता की शादी के पहले ही हो गया था। दरअसल, तब कमल हासन, सारिका के साथ लिव इन में रह रहे थे। इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति को जन्म दिया। श्रुति के जन्म के दो साल बाद सारिका और कमल हासन ने 1988 में शादी की। श्रुति ने अपनी शुरुआती स्कूलिंग भी चेन्नई से ही की।

जब श्रुति ने बदल लिया था अपना नाम

श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से भी नहीं कतरातीं। एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने इसके पीछे के दिलचस्प किस्से के बारे में भी बात की थी। दरअसल, श्रुति हासन नहीं चाहती थीं कि स्कूल में या उनके दोस्तों को पता चले कि वह सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, इसीलिए पहचान छुपाकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने स्कूल में अपना नाम बदलकर पूजा रामचंद्रन कर लिया था। श्रुति के इस कदम के पीछे की वजह ये थी कि वो स्कूल में शिक्षकों और अन्य बच्चों से स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहती थीं।

श्रुति हासन का करियर

श्रुति हासन के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाए थे और चार साल की उम्र में अपने पिता की ‘हे राम’ में छोटा सा रोल भी निभाया था। 2011 में आई तेलुगू ‘अनागनागा ओ धीरूडू’ और तमिल फिल्म ‘7ओम अरिवु’ के लिए श्रुति को बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। श्रुति एक बेहतरीन अदाकारा के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने 2009 में ‘द एक्सट्रामेंटल्स’ नाम से अपना म्यूजिक बैंड भी बनाया है।