Home Blog Page 969

सरोजनीनगर विधानसभा: डॉ.राजेश्वर सिंह ने संविधान गौरव पर्व पर दरोगा खेड़ा में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराया

  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने संविधान गौरव पर्व पर दरोगा खेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराया।
  • मूर्ति के लिए टिन शेड और योगदान दर्शाने वाला पट्ट लगाया गया।
  • किशनपुर कौड़िया और अन्य 15 स्थानों पर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का अभियान जारी।
  • कार्यक्रम में रीना चौधरी और अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • बाबा साहेब के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य।

लखनऊ: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संविधान गौरव पर्व और 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का विशेष अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य बाबा साहेब के योगदान को समाज में अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और उनकी मूर्तियों को संरक्षित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा साहेब के योगदान को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। उनके विचारों को आत्मसात करना और उनके कार्यों का प्रचार-प्रसार करना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

दरोगा खेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन
रविवार को सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कार्य संपन्न हुआ। मूर्ति के लिए एक टिन शेड का निर्माण किया गया और उनके जीवन और योगदान को दर्शाने वाला एक पट्ट भी लगाया गया।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रीना चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु चौरसिया, सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

15 अन्य स्थानों पर कार्य जारी
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है। दरोगा खेड़ा के अतिरिक्त किशनपुर कौड़िया में पहले ही बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है। इसके अलावा, क्षेत्र में चिन्हित 15 अन्य स्थानों पर यह कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Latest Sports News :दिनेश कार्तिक ने आखिरकार एमएस धोनी को पछाड़ा, टी20 क्रिकेट में रचा बड़ा इतिहास

Dinesh Karthik T20 Cricket Runs: SA20 2025 में पॉर्ल रॉयल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच मे रॉयल्स की टीम ने डरबन को 6 विकेट से हरा दिया। डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसे रॉयल्स की टीम ने रुबिन हरमन (59 रन) और लुहाने ड्रि प्रिटोरियस (43 रन) की बदौलत हासिल कर लिया। मैच में कार्तिक की बल्लेबाजी भी आई और उन्होंने छोटी पारी खेलने के बावजूद बड़ा कमाल कर दिया।

धोनी को छोड़ा पीछे

दिनेश कार्तिक ने पॉल रॉयल्स के खिलाफ मैच में 15 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। कार्तिक भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने मैच में चार रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर दिया। कार्तिक के नाम पर अब टी20 क्रिकेट में 7451 रन हो गए हैं। वहीं धोनी ने टी20 क्रिकेट में 7432 रन बनाए हैं। कार्तिक टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

    1. विराट कोहली- 12886 रन
    1. रोहित शर्मा- 11830 रन
    1. शिखर धवन- 9797 रन
    1. सुरेश रैना- 8654 रन
    1. सूर्यकुमार यादव- 7887 रन
    1. केएल राहुल- 7586 रन
    1. दिनेश कार्तिक- 7451 रन

टी20 क्रिकेट में लगा चुके हैं 34 अर्धशतक

दिनेश कार्तिक ने अभी तक टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 409 मैचों में 7451 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 34 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान 97 उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है। कार्तिक अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग स्किल के लिए भी जाने जाते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट

दिनेश कार्तिक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ही क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 26 टेस्ट में 1025 रन, 94 वनडे मैचों में 1752 रन और 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 686 रन दर्ज हैं। तीनों फॉर्मेट में से वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही शतक लगा पाए हैं।

Latest Sports News: रोहन-शिवानी ने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने का लक्ष्य बनाया, बैडमिंटन रैंकिंग में टॉप-30 में पहुंचने का रखा इरादा

रूत्विका शिवानी चोट से लगातार संघर्ष करने के कारण बैडमिंटन में उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं हासिल कर सकीं जबकि रोहन कपूर लंबे समय तक डबल्स मुकाबलों के लिए सही खिलाड़ी के साथ जोड़ी नहीं बना सके लेकिन दोनों को मिक्सड डबल्स में जोड़ी बनाने के बाद करियर में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। रूत्विका और रोहन की जोड़ी पिछले सीजन से मिक्सड डबल्स देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। यह जोड़ी विश्व रैंकिंग में 37 वें स्थान पर काबिज है।

रैंकिंग बढ़ाने पर रोहिन कपूर का है ध्यान

रोहन कपूर ने कहा कि इससे पहले मैं जब भी टॉप 32 या 35 में पहुंचता था मेरा युगल साथी मुझे छोड़ देता था या चोटिल हो जाता था। मेरे लिए यह काफी मुश्किल रहा है लेकिन मुझे में अच्छा करने का जज्बा बरकरार है। अब रूत्विका के साथ मेरी जोड़ी बनी है, मुझे उम्मीद है कि हम टॉप 30 में पहुंच कर अपने सफर को जारी रखेंगे।

पिछले एक साल में हासिल की हैं कई सफलताएं

रोहन और रूत्विका की जोड़ी ने एक साल से कम समय में रायपुर और तेलंगाना में दो भारतीय इंटरनेशनल चैलेंजर्स में जीत हासिल की है और तुर्की में फाइनल में पहुंचे। यह जोड़ी पिछले साल दिसंबर में ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी। रोहन ने बताया कि हम टॉप लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश कर रहे हैं , इसलिए हमें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

भारतीय जोड़ी के सामने मंगलवार को 240,000 डॉलर इनामी थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में चीनी ताइपे के पो यू लाई और जिओ मिन लिन की चुनौती होगी। रूत्विका शिवानी ने इंडिया ओपन के दौरान बातचीत में कहा था कि मैं और रोहन अप्रैल से एक साथ खेल रहे हैं। ऐसे में हमारी जोड़ी बने छह-आठ महीने हुए हैं और हमारा लक्ष्य कुछ बड़ा हासिल करने का है। जब हमने एक साथ खेलना शुरू किया तो हमारा मुख्य लक्ष्य नेशनल लेवल के टूर्नामेंट्स और फिर चैलेंजर्स स्तर पर जीत दर्ज करने का था। इसे हासिल करने के बाद हमने बड़ा लक्ष्य बनाया है। मैं अब चोट से मुक्त हूं और मैं टॉप लेवल पर खेलना जारी रखना चाहती हूं।

Latest Bhojpuri News :पवन सिंह और चांदनी सिंह के ‘बबुआन’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 65 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल

पवन सिंह रोमांटिक सॉन्ग: बिहार और यूपी के बाद अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने नए गाने ‘बबुआन’ से यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने ने लॉन्च होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है जो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में बना हुआ है। पवन सिंह की आवाज और शिल्पी राज ने इस गाने की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। चांदनी सिंह के बोल्ड और खूबसूरत अंदाज ने इस गाने को और भी स्पेशल बना दिया है। इस गाने के बोल हैं ‘बबुआन’ और दमदार आवाज के कारण यह गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है।

बबुआन को मिले करोड़ों व्यूज

पवन सिंह रोमांटिक सॉन्ग में चांदनी सिंह के शानदार डांस मूव्स और खूबसूरत अंदाज ने इसे सुपरहिट बना दिया है। उनका अंदाज गाने में एकदम परफेक्ट लग रहा है और लोग उनके लुक के दीवाने हो गए हैं। गाने के वीडियो को यूट्यूब पर लॉन्च होते ही खूब व्यूज मिलने लगे। ‘बबुआन’ को यूट्यूब पर 4 महीने में 65 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रही है और इस गाने में उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब लुभाया है।

पवन सिंह की सूर्यवंशम के गाने मचाया तहलका

गाने के बोल मशहूर गीतकार विजय चौहान और आर.आर. शायरी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम एस.बी.आर. ने दिया है। भोजपुरी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ के लिए गए इस गाने को रोहित सिंह ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं और इसे रजनीश मिश्रा ने लिखा और निर्देशित किया है। पवन सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ अगस्त में रिलीज हुई और दर्शकों बहुत पसंद आई थी। फिल्म की कहानी, निर्देशन और गाने ने इस फिल्म को खास बना दिया। पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह गाना और फिल्म दोनों ही हिट साबित हुआ। अगर आप भोजपुरी गानों और फिल्मों के दीवाने हैं तो पवन सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और चांदनी सिंह के शानदार डांस वाले गाने ‘बबुआन’ को अपने प्लेलिस्ट में भी शामिल कर सकते हैं।

Latest Sports News :ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद मैडिसन कीज को बड़ा फायदा, WTA रैंकिंग में इस पायदान पर पहुंचीं

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 में महिला सिंगल्स चैंपियन मैडिसन कीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WTA वर्ल्ड रैंकिंग में अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल की और वह फिर से टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल रही हैं। कीज ने शनिवार को आर्यना सबालेंका को तीन सेटों में हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस जीत के साथ कीज ने सात स्थानों की छलांग लगाई और अब वह सातवें स्थान पर हैं, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इसके साथ ही वह महिला वर्ग में टॉप 10 में जगह बनाने वाली अमेरिका की चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा, कोको गॉफ (नंबर तीन), जेसिका पेगुला (नंबर छह) और एम्मा नवारो (नंबर नौ) भी टॉप 10 में शामिल अन्य अमेरिकी खिलाड़ी हैं।

टॉप पर मौजूद ये खिलाड़ी

सबालेंका, जो ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाई, फिर भी नंबर एक पर बनी हुई हैं। उनके बाद इगा स्वियातेक का नंबर है, जो सेमीफाइनल में कीज़ से हार गईं थीं। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग क्विनवेन तीन स्थान नीचे गिरकर आठवें स्थान पर आ गई हैं, जबकि पाओला बडोसा ने सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 10 में स्थान बना लिया है।

मेंस रैकिंग का अपडेट

पुरुष वर्ग में, टॉप चार खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यानिक सिनर, जो पिछले साल जून से नंबर एक पर काबिज हैं, ने इस स्थान को बनाए रखा है। फाइनल में उनसे हारने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद क्रमशः कार्लोस अलकराज और टेलर फ्रिट्ज का नंबर आता है।

सेमीफाइनल में पांव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने वाले नोवाक जोकोविच एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि दानिल मेदवेदेव दो स्थान नीचे गिरकर सातवें स्थान पर आ गए हैं। इस प्रकार, ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद डब्ल्यूटीए और एटीपी रैंकिंग में कुछ प्रमुख बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें कीज़ की शानदार छलांग और सिनर का शीर्ष स्थान बनाए रखना प्रमुख हैं।