Home Blog Page 957

Yelagiri Tourist Places: ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए येलागिरी एक बेहतरीन और आदर्श स्थल माना जाता है

येलागिरी, तमिलनाडु राज्य का एक छोटा सा पर्वतीय स्थल है, जो चित्ताकर्षक प्राकृतिक दृश्यावलियों, शांतिपूर्ण वातावरण और रोमांचक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान विशेष रूप से उन पर्यटकों के लिए आदर्श है जो शहरी हलचल से दूर शांतिपूर्ण जगहों की तलाश में रहते हैं। यहां के हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत झीलें और सुरम्य ट्रैकिंग रूट्स पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं येलागिरी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

1. येलागिरी झील (Yelagiri Lake)

येलागिरी की प्रमुख आकर्षणों में से एक येलागिरी झील है, जहां पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। इस झील के चारों ओर हरे-भरे बाग-बगिचे और प्राकृतिक सुंदरता फैली हुई है, जो पर्यटकों को विश्राम और शांति का अहसास कराती है। यहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी हैं, जो इसे परिवारों के लिए एक आदर्श स्थल बनाता है।

2. स्वामीमलई हिल्स (Swamimalai Hills)

स्वामीमलई हिल्स येलागिरी की सबसे ऊंची चोटी है और यहां ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है। ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए यह एक आदर्श स्थल है, क्योंकि यहां की चढ़ाई आपको अद्वितीय दृश्य और प्रकृति के नज़ारे प्रदान करती है। इसके ऊपर से आसपास के इलाके का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।

3. पंगलिंगम झरना (Pongalain Waterfalls)

येलागिरी के पंगलिंगम झरने में गिरते हुए पानी की आवाज़ और ठंडी हवा पर्यटकों को ताजगी का एहसास कराती है। यह झरना प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां पहुंचने के लिए कुछ ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है, जो इस स्थान को और भी रोमांचक बनाती है।

4. जैन मंदिर (Jain Temple)

येलागिरी में स्थित जैन मंदिर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थित है और यहां के दर्शन करने से एक अलग ही अनुभव मिलता है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

5. विलियानुर झरना (Vellore Waterfalls)

यह झरना येलागिरी के पास स्थित एक और लोकप्रिय स्थान है। यहां पर गिरते पानी के झरने के साथ-साथ आसपास की हरी-भरी वादियों का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है। इस झरने के पास घूमने और प्रकृति के नजारे का आनंद लिया जा सकता है।

6. येलागिरी पार्क (Yelagiri Park)

यह पार्क येलागिरी झील के पास स्थित है और यहां आप परिवार के साथ पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए खेलकूद के सामान और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह स्थल विशेष रूप से परिवारों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

7. अक्टिविटी और एडवेंचर स्पोर्ट्स

येलागिरी में कई एडवेंचर एक्टिविटीज़ भी होती हैं, जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि। इन गतिविधियों के माध्यम से आप प्रकृति के करीब जाकर रोमांचक अनुभव ले सकते हैं।

8. जंगल सफारी (Jungle Safari)

अगर आप जंगल और वन्यजीवों के प्रेमी हैं, तो येलागिरी के आस-पास के जंगलों में सफारी का अनुभव भी ले सकते हैं। यहां के घने जंगलों में विभिन्न प्रकार के पक्षी और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

9. सूर्योदय और सूर्यास्त दृश्य (Sunrise and Sunset View)

येलागिरी के पहाड़ों से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य अत्यंत अद्भुत होता है। यहां के पहाड़ी इलाकों में सूरज के निकलने और ढलने के समय के दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह दृश्य आपके लिए यादगार होगा।

येलागिरी एक शांति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थल है। यहाँ का वातावरण, झीलें, झरने, पहाड़ और ट्रैकिंग रूट्स आपको शांति और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करते हैं। यदि आप एक यात्रा प्रेमी हैं और प्राकृतिक सौंदर्य में खो जाना चाहते हैं, तो येलागिरी एक बेहतरीन गंतव्य हो सकता है।

इस सुरम्य पहाड़ी स्थल पर यात्रा करते हुए आप न केवल अपनी मानसिक शांति को पुनः प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं।

Avoid These People Eating Bajra Roti: इन लोगों को बाजरे की रोटी भूलकर भी नहीं खानी चाहिए, सेहत पर हो सकता है बड़ा असर

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा बाजरे को रोटी खाई जाती है। बाजरे की तासीर गर्म होती है इसलिए लोग ठंड में गरमाहट पाने के लिए बाजरे की रोटी का सेवन खूब करते हैं। लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं बाजरे की रोटी का सेवन करना उनके लिए खतरनाक भी हो सकता है। बाजरे में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। बाजरे की रोटी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। सर्दियों में बाजरे की कई तरह की डिश बनती है जैसे कि खिचड़ी, खीर, मठरी, चूरमा और लड्डू। लेकिन सबसे ज्यादा बाजरे की रोटी खाई जाती है। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम जैसे ढेरों न्यूट्रिशन पाई जाती है। लेकिन ऐसे में कुछ लोगों के लिए बाजरे की रोटी का सेवन करना जहर के समान है। आइए बताते हैं किन लोगों को बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए।

जिन्हें पेट संबंधित समस्याएं रहती है

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती है, उनको बाजरे की रोटी कम ही खानी चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग या भारीपन होने पर बाजरे की रोटी खाने से बचना चाहिए। गौरतलब है कि बाजरा की तासीर गर्म और ड्राई होती है, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। जिससे आपको पेट खराब भी हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं ना खाएं

गर्म तासीर के कारण गर्भवती महिलाओं को बाजरे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। यह पचाने में भी थोड़ा-सा मुश्किल हो सकता है।

स्किन एलर्जी वाले ना खाएं

अगर आपको स्किन एलर्जी, खुजली या रैशेज की समस्या बनी रहती है, उन्हें अपनी डाइट में बाजरे की रोटनी नहीं खानी चाहिए। बाजरे की गर्म तासीर के कारण ड्राई नेचर की वजह से यह स्किन इश्यूज को ट्रिगर करता है। डॉक्टर की सलाह से ही बाजरे की रोटी का सेवन करें।

थायराइड वाले भी कम खाएं बाजरा

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, वो लोग बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए। दरअसल, बाजरे में गाइट्रोजन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो सीधा थायराइड ग्लैंड को प्रभावित करता है।

Bone Health Tips: इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें, कमजोर हड्डियां होंगी मजबूत, मिलेंगे कई फायदे

आजकल के खराब खानपान औऱ अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बोन हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो हमेशा हेल्दी खानपान की ओर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम रिच फूड को अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियां काफी हद तक मजबूत हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मसल और बोन हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मखाना खाने से कमजोर हड्डियों में जान भर सकती है। जब हड्डियों में ताकत कम हो जाती है, तो लोगों को जोड़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप हर रोज मखाना खाते हैं, तो आपको जॉइंट पेन से छुटकारा मिल सकता है।

सेहत के लिए वरदान है मखाना

मखाना में मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोसर, जिंक और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए वरदान होते हैं। मखाने का सेवन करने से गट हेल्थ अच्छी रहती है। वहीं पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए डाइट में मखाना शामिल कर सकते हैं।

मिलेंगे ढेर सारे फायदे

बता दें कि मखाना खाकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। मखाने में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वह दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। यह वेट लॉस की जर्नी में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

Latest Bollywood News: तमिलनाडु की सीएम को करना चाहता था डेट, 49 की उम्र में अब तक कुंवारा है ये एक्टर, पहचान सकते हैं ?

बॉलीवुड के इस स्टारकिड ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इन्होंने जो भी फिल्में कीं, जो भी किरदार निभाए उसमें अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। लेकिन, फिर भी इन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिसकी इन्हें उम्मीद रही होगी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर को अगर बॉलीवुड का सबसे अंडररेटेड एक्टर कहें तो गलत नहीं होगा। वहीं पर्सनल लाइफ में भी ये एक्टर अब तक अकेला है। 49 साल की उम्र में भी सिंगल है, जबकि कभी इनका नाम करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय से लेकर तारा शर्मा तक से जुड़ा था।

कौन है फोटो में नजर आ रहा बच्चा?

फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना के बेटे और अभिनेता अक्षय खन्ना हैं। 49 साल के हो चुके अक्षय खन्ना आज तक सिंगल हैं, उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, एक समय था जब उनका नाम अपने दौर की कई अभिनेत्रियों से जुड़ा था। करिश्मा कपूर से तो उनकी शादी होते-होते रह गई थी। वहीं 2 फिल्मों में वह अपने समय की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग रोमांस करते नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के अफेयर के भी चर्चे शुरू हो गए थे।

हिमालय पुत्र से डेब्यू

अक्षय खन्ना ने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल और लॉरेंस स्कूल लवडेल ऊटी से पढ़ाई की। लेकिन, शुरुआत से ही वह अपने पिता विनोद खन्ना की तरह अभिनेता बनना चाहते थे। अक्षय ने मिड डे से बातचीत में खुलासा किया था कि उन्होंने किशोर नमित स्कूल से एक्टिंग सीखी थी। उन्होंने 1997 में रिलीज हुई ‘हिमालय पुत्र’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री अंजला झावेरी नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अक्षय को इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड जरूर मिला।

ताल ने दिलाई पॉपुलैरिटी

इसके बाद अक्षय ‘लावारिस’, ‘बॉर्डर’, ‘आ अब लौट चलें’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इन फिल्मों से अक्षय को कुछ खास फायदा नहीं मिला। 1999 में आई ‘ताल’ ने जरूर उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय उनके साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद ‘दहक’ में अक्षय नजर आए, जो फ्लॉप हो गई। फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्होंने 1 साल का ब्रेक लिया। बाद में ‘दिल चाहता है’ से दमदार वापसी की। फिर वह ‘रेस’, ‘आपकी खातिर’, ‘गांधी माय फादर’ और ‘गली गली में चोर है’ जैसी फिल्मों में नजर आए

49 की उम्र में भी हैं कुंवारे

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 49 साल के अक्षय आज भी सिंगल हैं। उन्होंने ना तो शादी की और ना ही करना चाहते हैं। हालांकि, एक समय था जब उनका नाम करिश्मा कपूर से लेकर तारा शर्मा तक से जुड़ा था। रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा की शादी अपने करीबी दोस्त विनोद खन्ना के बेटे यानी अक्षय खन्ना से करना चाहते थे। उन्होंने विनोद खन्ना को ये प्रस्ताव दिया तो वो भी मान गए। अक्षय-करिश्मा की शादी भी तय हो गई, लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों की शादी टूट गई।

जे. जयललिता को करना चाहते थे डेट

एक समय पर अक्षय खन्ना ‘साया’ फेम तारा शर्मा को भी डेट कर रहे थे। लेकिन, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं सिमी गरेवाल के चैट शो में अक्षय ने खुलासा किया था कि वो तमिनाडु की पूर्व सीएम और दिवंगत जे. जयललिता को डेट करना चाहते थे, क्योंकि उनमें ऐसी कई खूबियां थीं जो उन्हें आकर्षित करती थीं।

Latest Bollywood News: सलमान खान के इस गाने के फैन हैं आमिर खान, सुनते ही झूम उठते हैं, खुद बताई खास वजह

आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान के बड़े फैन हैं। ये बात खुद आमिर खान कई बार अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं। आमिर खान ने अब सलमान खान को लेकर एक और खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि भले ही उन्हें डांस का उतना शौक नहीं है लेकिन सलमान खान के एक गाने के वे दीवाने हैं। इतना ही नहीं सलमान खान का ये गाना बजते ही आमिर खान का बदन थिरकने लगता है। आमिर खान ने शुक्रवार को मुंबई में एक ईवेंट में इसका खुलासा किया है।

सलमान खान के इस गाने के फैन हैं आमिर

बीते रोज शुक्रवार को आमिर खान मुंबई में एक ईवेंट में शामिल हुए थे। ये ईवेंट नागा चेतन्य और साई पल्लवि स्टारर फिल्म ‘थंडेल’ के लिए आयोजित किया गया था। इस ईवेंट में शामिल होने के लिए आमिर खान भी पहुंचे थे। यहां आमिर खान ने बताया कि ‘मैं वैसे तो डांस से हमेशा बचता रहता हूं। लेकिन सलमान खान की फिल्म रेडी का गाना ढिंक चिका मुझे बहुत पसंद है। इस गाने को सुनते ही मैं खुद को नाचने से नहीं रोक पाता।’ बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म ‘रेडी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने भी हिट रहे थे। फिल्म का गाना ढिंका चिका एक जबरदस्त डांसिग सॉन्ग उभर के सामने आया था। इसी गाने की दीवानगी आमिर खान के सिर भी चढ़कर बोलती है। बता दें कि आमिर खान और सलमान खान दोनों ही बहुत पुराने दोस्त हैं। इतना ही नहीं आमिर और सलमान साथ में एक सुपरहिट फिल्म भी दे चुके हैं। साल 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर और सलमान का जलवा देखने को मिला था। दोनों इस फिल्म में दोस्तों के किरदार में दिखे थे और फैन्स को जमकर हंसाया था। इस फिल्म में सलमान और आमिर की जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि ये फिल्म एक क्लासिक बन गई थी।

ब्रेक के बाद फिल्मी दुनिया में एक्टिव हुए आमिर खान

बता दें कि आमिर खान की बीते कुछ साल में फिल्में फ्लॉप रही हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा फिल्म फ्लॉप होने के बाद आमिर खान डिप्रेशन में चले गए थे। इसके बाद आमिर खान ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया था और अपने परिवार के साथ समय बिताया। अब आमिर खान ब्रेक के बाद फिर से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो गए हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर इसी साल दिसंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।