Home Blog Page 955

Latest Sports News: U19 T20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने दिखाया दरियादिली, खिलाड़ियों को दिए जाएंगे इतने करोड़ रुपए!

भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर जीत लिया। भारत ने दूसरी बार ये बड़ा खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए गोंगाडी त्रिशा और वैष्णवी शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। त्रिशा ने सबसे ज्यादा 309 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता। अब बीसीसीआई ने खिताब जीत के बाद भारतीय टीम और उसके सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। बोर्ड के टॉप अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की सराहना की।

BCCI ने खोला खजाना

बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मलेशिया में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत की अंडर-19 महिला टीम को हार्दिक बधाई देता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने मुख्य कोच नूशिन अल खादीर के नेतृत्व में विजयी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

BCCI चीफ ने दी बधाई

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि अंडर-19 महिला विश्व कप को बरकरार रखने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई। यह एक शानदार अभियान रहा है जिसमें वे पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। हमने कल रात नमन अवार्ड्स में उनके प्रदर्शन के बारे में बात की और आज उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है। यह ट्रॉफी भारत में महिला क्रिकेट के विकास को दर्शाती है और मैं इस टूर्नामेंट में हर सदस्य को चमकते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मैं एक बार फिर पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।

गोंगाडी त्रिशा ने किया कमाल

महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निकी प्रसाद की अगुवाई में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और खिताब जीत लिया। महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा हो और खिताब भी लिया हो। भारत के लिए पूरे टूर्नामेंट में गोंगाडी त्रिशा ने दमदार प्रदर्शन किया और 7 मैचों में कुल 309 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा। पूरे टूर्नामेंट में वह इकलौती खिलाड़ी रही हैं, जिसने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला।

Latest Bollywood News: करोड़ों की लागत, मामूली कमाई! सितारों की भरमार के बावजूद नहीं चला जादू, कमजोर कहानी पड़ी भारी

साउथ और बॉलीवुड कई ऐसी बिग बजट फिल्में है जो फ्लॉप रही हैं। इतना ही नहीं कुछ तो लागत का आधा भी नहीं निकाल पाई है तो वहीं कुछ छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। मगर कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिनसे ऑडियन्स को बड़ी उम्मीदें थीं मगर वो उन पर खरी नहीं उतर पाईं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थीं। आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने वाले वह 2024 की फ्लॉप फिल्म रही है। वाशु भगनानी ने इस फिल्म में करोड़ों लगाए थे, लेकिन सबसे बड़ी बात तो ये थी कि फिल्म के एक्शन सीन्स में करोड़ों रुपए का निवेश किया था।

बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई फिल्म

हम ‘कंगुवा’, ‘थंगलान’, ‘खेल खेल में’, ‘सरफिरा’ और ‘क्रू’ की नहीं बल्कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बात कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 55 करोड़ रुपए ही कमा पाई। अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 11 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन जितना इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। उतना ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है। इतना ही नहीं ये फिल्म जब नेटफ्लिक्स इंडिया पर 6 जून 2024 स्ट्रीम की गई तो दो हफ्ते तक ट्रेंड मे रही है।

बकवास कहानी देख पकड़ लेंगे सिर

हॉलीवुड स्टाइल में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई। एक्शन भी कुछ खास नहीं थे। इसके अलावा कहानी में कुछ भी नयापन देखने को नहीं मिला। मानुषी छिल्लर के एक्सप्रेशन सीन्स के अनुसार ठीकठाक नहीं लगे।  जबकि, पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव भूमिका में सब पर भारी पड़े हैं। फिल्म में एक पुराने मिशन पर अक्षय और टाइगर, अफगानिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के कब्जे से एक परिवार को छुड़ाते हैं। हमने तकरीबन ऐसी कहानी कई फिल्मों में देखी है। अगर कहानी बोरिंग है तो कोई भी मल्टीस्टारर फिल्म हिट होने का स्वाद नहीं चख सकती है।

कीव:बोर्डिंग स्कूल पर हुआ भीषण हमला, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

 रूस में कुर्स्क क्षेत्र के सुदजा शहर में एक बोर्डिंग स्कूल पर घातक हमले के लिए यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। यह शहर पिछले पांच महीने से यूक्रेन के नियंत्रण में है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के ‘जनरल स्टाफ’ ने शनिवार रात कहा कि हमले में चार लोग मारे गए और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूक्रेन ने कहा कि इमारत के मलबे से यूक्रेनी सैनिकों ने 84 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने उस बोर्डिंग स्कूल पर बमबारी की जिसमें आम नागरिकों ने शरण ली थी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के दावा किया कि स्कूल पर मिसाइल हमला यूक्रेनी सेना ने किया था। उसने कहा कि मिसाइल यूक्रेन के सुमी क्षेत्र से दागी गई थी। इस बीच, यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के पोल्तावा शहर में शनिवार को एक अपार्टमेंट पर हुए रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। उसने कहा कि पांच मंजिला इमारत पर हुए इस हमले में 17 लोग घायल हो गए है।

रूस ने यूक्रेन में 55 ड्रोन दागे

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को ने रविवार रात को यूक्रेन में 55 ड्रोन दागे। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रात भर में 40 ड्रोन नष्ट किए गए। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने रविवार को कहा कि खारकीव क्षेत्र में ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी रूस के पांच क्षेत्रों में रात भर में पांच यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। उसने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में तीन और बेलगोरोद एवं ब्रायंस्क क्षेत्रों में एक-एक ड्रोन मार गिराया गया। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने कहा कि बेलगोरोद क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

तेल अवीव: पीएम नेतन्याहू अमेरिका हुए रवाना, ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बातचीत

 इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगामी बैठक में गाजा पट्टी में ‘हमास पर जीत’, ईरान का मुकाबला करने और अरब देशों के साथ राजनयिक संबंध बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस में मंगलवार को नेतन्याहू के साथ होने वाली बैठक राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद ट्रंप की किसी विदेश नेता के साथ पहली बैठक होगी।

नेतन्याहू-ट्रंप की अहम बैठक

यह बैठक ऐसे समय में होगी, जब अमेरिकी और अरब मध्यस्थ गाजा पट्टी में युद्ध रोकने और बंधकों-कैदियों की अदला-बदली के लिए सोमवार से संघर्ष-विराम समझौते के अगले चरण पर सहमति कायम करने की कवायद शुरू करने वाले हैं। पिछले महीने संघर्ष-विराम के प्रभावी होने के बाद गाजा पट्टी पर फिर से नियंत्रण हासिल करने वाले समूह हमास ने कहा है कि वह युद्ध की समाप्ति और इजरायली बलों की पूर्ण वापसी के बाद ही दूसरे चरण में मुक्त किए जाने वाले बंधकों को रिहा करेगा।

नेतन्याहू पर है दबाव

नेतन्याहू पर उनके गठबंधन सहयोगी मार्च की शुरुआत में संघर्ष-विराम समझौते के पहले चरण की समाप्ति के बाद युद्ध में फिर से उतरने का दबाव बना रहे हैं। नेतन्याहू ने भी कहा है कि इजरायल अब भी हमास पर जीत और सात अक्टूबर 2023 के हमलों के दौरान अगवा किए गए सभी बंधकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध है। इन हमलों के बाद गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया था।

इजरायल के समर्थक माने जाते हैं ट्रंप

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप का इजरायल-हमास युद्ध को लेकर क्या रुख है। वह इजरायल के कट्टर समर्थक रहे हैं, लेकिन उन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करवाने का भरोसा दिलाया है और इजरायल-हमास के बीच संघर्ष-विराम समझौता कराने में मदद का श्रेय भी लिया है। इस समझौते के कारण गाजा पट्टी में लड़ाई फिलहाल रुक गई है और इजरायल से लगभग 15 महीने पहले अगवा किए गए 18 बंधकों की रिहाई संभव हो पाई है, जिसके बदले में इजरायल ने सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को छोड़ा है। नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापना के ट्रंप के आह्वान का समर्थन किया है।

इजरायली प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

रविवार को वाशिंगटन रवाना होने से पहले जारी बयान में इजरायली प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में हमास सहित अन्य आतंकी समूहों को ईरान के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वह ट्रंप के साथ “हमास पर जीत, अपने सभी बंधकों की रिहाई और ईरान समर्थित आतंकवादी संगठनों से सभी मोर्चों पर निपटने पर चर्चा करेंगे।” नेतन्याहू ने कहा कि साथ मिलकर काम करके वो “सुरक्षा को मजबूत कर सकते हैं, शांति का दायरा बढ़ा सकते हैं और ताकत के जरिए शांति का युग हासिल कर सकते हैं।”

हमास ने किया था आतंकी हमला

हमास के सैकड़ों आतंकियों के सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर धावा बोलने, लगभग 1,200 लोगों की हत्या करने और करीब 250 लोगों को बंधक बनाने के बाद दोनों पक्षों में युद्ध छिड़ गया था। नवंबर 2023 में एक हफ्ते के संघर्ष-विराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों की रिहाई हुई थी। इजरायली बल आठ बंधकों को जिंदा छुड़ाने में सफल रहे थे, जबकि उन्हें दर्जनों बंधकों के शव बरामद हुए थे। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायल की ओर से किए गए जमीनी और हवाई हमलों में अब तक 47,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

युद्धग्रस्त इलाके से पीछे हटा इजरायल

संघर्ष-विराम समझौते के तहत इजरायली बल युद्धग्रस्त इलाके के ज्यादातर हिस्सों से पीछे हट गए हैं, जिससे हजारों विस्थापित फलस्तीनियों के लिए उत्तरी गाजा में अपने घरों की ओर लौटना संभव हो पाया है। युद्ध समाप्त करने और बाकी बचे लगभग 60 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष-विराम समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत सोमवार से शुरू होने वाली है। अगर अमेरिका, कतर और मिस्र…इजराइल और हमास के बीच समझौता कराने में नाकाम रहते हैं, तो मार्च की शुरुआत में युद्ध फिर से शुरू हो जाएगा।

Roadies Update: एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, रोडीज 20 में मचा हंगामा

रोडीज 20 का नया एपिसोड ड्रामा, झगड़े और विवादों से भरपूर होने वाला है। ‘रोडीज 20’ के प्रीमियर एपिसोड में जहां एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स एंट्री कर रहे हैं। वहीं इस शो का नया शॉकिंग प्रोमो सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा कर रख दिए हैं। प्रोमो में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच झड़प देखने को मिल रही है। यह सब तब होता जब एल्विश ने एक कंटेस्टेंट के लिए रिया चक्रवर्ती के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया, जिसे प्रिंस अपनी टीम में चाहते थे। लेकिन, इस बात पर दोनों में पहले बहसबाजी होती है पर बाद में जो होता है उसे देख गैंग लीडर भी हैरान हो जाते हैं।

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला में हुई हाथापाई

‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस 20’ के निर्माताओं ने यह नया वीडियो शेयर कर हलचल मचा दी है, जिसमें दिखाया गया है कि प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच क्या हुआ था। प्रिंस ने एल्विश से कहा, ‘मुंह पे भाई मत बोलो। पहले भाईचारे की बातें करता है, फिर पीछे से खेलता है।’ वहीं प्रिंस के बयान सुनाने के बावजूद, एल्विश ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने का फैसला करते हुए प्रिंस से बहस कर ली, जिससे नरूला और भी नाराज हो गए। प्रिंस ने उनसे कहा, ‘ये बाहर ऐसे ही करता है ना। इसका सिस्टम वहीं तक चलता है।’ वीडियो के अंत में दोनों को बहस करते और सीढ़ियों पर हाथापाई करते हुए देखते हैं। ये देख शो के होस्ट रणविजय सिंह और गैंग लीडर नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती चौंक जाते हैं।

एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे लोग

ये वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने अपने-अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिए। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘एल्विश एक गैंग लीडर के रूप में वाकई अच्छा कर रहा है।’ दूसरे ने कमेंट की, ‘रोना नहीं प्रिंस।’ ज्यादातर कमेंट्स एल्विश यादव के सपोर्ट में हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या।’ एक अन्य ने पोस्ट किया, ‘प्रिंस राखी सावंत हैं जो भी नए टीम लीडर हैं, पिछले साल उन्हें गौतम जी से लड़ाई करते देखा गया… इस साल एल्विश और पता नहीं खुदको कौन सी तोप समझता है।’