Home Blog Page 954

India vs England ODI Series: भारत बनाम इंग्लैंड ODI क्रिकेट रिकॉर्ड, कौन सी टीम का रहा है दबदबा, किसने जीते ज्यादा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले होने वाली इस सीरीज में दोनों टीमों अपनी तैयारियां पुख्ता करना चाहेंगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स शामिल हैं, जो टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। ये खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। अब वनडे सीरीज शुरू होने से पहले आइए जानते हैं, दोनों टीमों का वनडे रिकॉर्ड कैसा है।

भारतीय टीम का पलड़ा है भारी 

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 107 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 58 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वहीं 44 में इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि दो मैच टाई रहे हैं। ऐसे में जब भी दोनों टीमों का वनडे में सामना हुआ है, तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा मुकाबले जीते हैं और उसका पलड़ा भारी है।

घर पर खेलते हुए टीम इंडिया का है दबदबा

अपने घर पर भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड और भी शानदार है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत में कुल 52 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 34 में जीत हासिल की है और सिर्फ 17 मैच ही हारे हैं। जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अपने घर पर खेलते हुए भारतीय टीम इंग्लैंड को चारों खाने चित कर देती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दोनों टीमों की ये आखिरी वनडे सीरीज है। ऐसे में दोनों टीमों अपना-अपना सही टीम संयोजन बनाना चाहेंगी। ताकि अहम टूर्नामेंट से पहले गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में तालमेल बैठा सकें। भारत ने दो बार (2002, 2013) चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। साल 2002 में भारतीय टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी। वहीं इंग्लैंड की टीम एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी की विनर नहीं बन पाई है।

दोनों टीमों का वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: 

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट , साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

Latest Bollywood News :10 साल पुरानी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, जिसकी मर्डर मिस्ट्री दिमाग घुमा देगी

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक इतनी बेहतरीन होती है कि आप बिना सोचे इन मूवीज को देख लेते हैं। वहीं हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में ऐसी भी जिन्होंने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री की तलाश में हैं तो हम आपको आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस भरा हुआ है। ऐसी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं। हम जिस धमाकेदार फिल्म के बारे में बताने वाले हैं. उसमें सस्पेंस और मिस्ट्री का तगड़ा तड़का लगाया है। इसकी कहानी इतनी पेचीदा है कि क्लाइमैक्स तक आते-आते आप खुद को मर्डर मिस्ट्री में उलझा हुआ पाएंगे।

दिमाग को हिला कर रख देगी फिल्म की कहानी

हम यहां जिस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं वो 2015 में रिलीज हुई थी और आज भी अपनी कहानी की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के बाद उसके होश उड़ जाएंगे। कहानी दिमाग घूम देगी। इस सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री फिल्म है में आप आखिर तक कातिल का पता नहीं लगा पाएंगे। इस फिल्म में दमदार कहानी, हैरान करने वाले ट्विस्ट और हर किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। अगर आप इस फिल्म को देखने बैठेंगे तो बीच में क्लाइमैक्स देखे बिना उठ ही नहीं पाएं। इस फिल्म की कहानी एक बच्ची के मर्डर के ईद-गिर्द घूमती है जो दर्शकों को अंत तक बंधे रखती है।

फ्लॉप मूवी ओटीटी पर हुई हिट 

फिल्म ‘रहस्य’ में के के मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इसे मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को IMDb पर भी 7.5 रेटिंग मिली है। हम 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रहस्य’ की बात कर रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन, ओटीटी पर खूब प्यार मिला। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एथेंस: ग्रीस में आई बड़ी आपदा की आशंका! महज 3 दिनों में आए 200 से ज्यादा भूकंप के झटके

 ग्रीस के खूबसूरत द्वीप सेंटोरिनी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत है। पर्यटकों के पसंदीदा ग्रीस के इस इलाके में शुक्रवार से रविवार तक 200 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 4.6 तक मापी गई है। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

जारी की गई एडवाइजरी

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से इनडोर समारोहों से बचने और राजधानी के पुराने पोर्ट सहित कई बंदरगाहों से दूर रहने की अपील की है। सेंटोरिनी कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सेंटोरिनी आईलैंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हरा साल आते हैं 34 लाख से ज्यादा पर्यटक 

लगातार भूकंपीय गतिविधियों के बाद भी इस आईलैंड पर पर्टकों की संख्या पर असर नहीं पड़ता है। आईलैंड पर 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं, हर साल यहां 34 लाख से ज्यादा टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। इसे छुट्टियों के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन माना जाता है। सेंटोरिनी हेलेनिक ज्वालामुखी आर्क का हिस्सा है, जो यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्रों में से एक है।

1956 में भूकंप से हुआ था भारी नुकसान

अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में 200 से ज्यादा महसूस किए गए भूकंप के झटके टेक्टोनिक गतिविधियों की वजह से आए हैं। इससे पहले सेंटोरिनी आईलैंड पर सबसे तेज भूकंप के झटके साल 1956 में महसूस किए गए थे। इन झटकों में 53 लोगों की मौत दर्ज की गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। तब आईलैंड के एक तिहाई मकान गिर गए थे और लोगों को भारी नुकसान हुआ था। यहां पिछले 400,000 वर्षों में 100 से अधिक ज्वालामुखी विस्फोट हुए हैं।

Syria Bomb Blast:सीरिया के मनबिज शहर में हुआ भीषण बम धमाका, 15 की मौत, दर्जनों घायल

 Syria Bomb Blast:सीरिया के मनबिज शहर में हुआ भीषण बम धमाका, 15 की मौत, दर्जनों घायल

उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के पास हुआ है। धमाका एक कार में हुआ है जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। स्थानीय नागरिक सुरक्षा और युद्ध निगरानी संस्था इस बारे में जानकारी दी है। बशर असद के दिसंबर में अपदस्थ होने के बाद पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ के नाम से जाने जाने वाले तुर्किये समर्थित गुटों का अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ के साथ टकराव जारी है।

सीरिया में किस तरह के हैं हालात?

सीरिया में किस तरह का माहौल है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। आतंकवाद की वजह हालात बदतर हो गए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन फिर भी आतंकी गतिविधियों का अंत नहीं हुआ है। सीरिया में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते रहते हैं।

दक्षिणी प्रांत दारा में हुआ था बम धमाका

बीते साल नवंबर के महीने में सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के महजा कस्बे में बम धमाका हुआ था। यह धमाका सड़क के किनारे हुआ था। इस बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दारा से पहले उत्तरी सीरियाई शहर के अजाज प्रांत में बम विस्फोट हुआ था। बाजार में हुए इस बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे।

हेल्थ बेनिफिट्स: ये सीड्स हार्मोन बैलेंस को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं

शरीर की कार्यप्रणाली का सही तरह से काम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि हार्मोन बैलेंस रहे। अक्सर हार्मोनल उतार-चढ़ाव आपको बहुत अधिक परेशान कर सकते हैं और इन्हें बैलेंस करने के लिए हम तरह-तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं। जबकि जरूरी है कि आप अपनी डाइट में पर्याप्त बदलाव करें। हार्मोनल बैलेंस करने के लिए सीड्स को डाइट में शामिल करना काफी अच्छा माना जाता है।

ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों, हेल्दी फैट्स और प्लांट कंपाउंड्स से भरे होते हैं जो आपके पीरियड्स से लेकर आपके मूड, स्किन और एनर्जी लेवल तक हर चीज पर पॉजिटिव असर डालते हैं। ऐसे कई सीड्स होते हैं, जो आपकी बॉडी में एस्ट्रोजन को नियंत्रित करने, प्रोजेस्टेरोन उत्पादन का समर्थन करने और यहां तक कि थायरॉयड हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जो हार्मोनल बैलेंस में मददगार साबित हो सकते हैं-

कद्दू के बीज 

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं। यह प्रोजेस्टेरोन उत्पादन का समर्थन करता है, जिससे फर्टिलिटी और पीरियड साइकल पर अच्छा असर पड़ता है। साथ ही साथ, कद्दू के बीज में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो तनाव, चिंता और बेहतर नींद में मदद करता है।

तिल के बीज 

तिल के बीज सिर्फ स्किन हेल्थ के लिए ही अच्छे नहीं होते हैं, बल्कि हार्मोनल डिटॉक्स में भी मदद करते हैं। यह लिग्नांस का एक बेहतरीन सोर्स है, जो एस्ट्रोजन लेवल को बैलेंस कर सकते हैं। साथ ही साथ, जिंक और सेलेनियम से भरपूर होने के कारण यह थायरॉयड हेल्थ और हार्मोन उत्पादन के लिए बहुत अच्छे हैं। इनमें हेल्दी फैट होता है, जो स्किन, हेयर के साथ-साथ पीरियड्स क्रैम्प को कम करने में मददगार है। तिल के बीज लिवर डिटॉक्स को सपोर्ट करते हैं और इससे भी हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है।

सूरजमुखी के बीज 

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो प्रोजेस्टेरोन उत्पादन के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, इसमें सेलेनियम भी पाया जाता है, जो थायराइड फ़ंक्शन को सपोर्ट करता है और अतिरिक्त एस्ट्रोजन को हटाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीज स्किन हेल्थ और फर्टिलिटी के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर स्मूदी और सलाइ में शामिल कर सकते हैं।