Home Blog Page 953

Cervical Cancer Awareness: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों को ज़रूर शामिल करें, रहें हमेशा स्वस्थ!

पिछले कुछ सालों में सर्वाइकल कैंसर के मामले में बढ़ोत्तरी देखी गई है। सर्वाइकल कैंसर वह स्थिति है, जब गर्भाशय ग्रीव में असामान्य कोशिकाएं अत्यधिक वृद्धि करने लगती है। यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। मुख्य रूप से मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी )संक्रमण के कारण सर्वाइकल कैंसर होता है। ऐसे में अगर आप अपना खानपान सही रखते हैं, तो सर्वाइकल कैंसर से खुद का बचाव कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपनी डाइट में शामिल कर कैंसर से खुद का बचाव कर सकते हैं।

सर्वाइकल कैंसर से ऐसे करें बचाव

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का सेवन बढ़ाना चाहिए। क्योंकि यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन ए, विटामिन सी और बादाम व बीज शामिल कर सकती हैं। यह कोशिकाओं की रक्षा करती हैं और कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक होता है।

डाइट में क्रुसिफेरस सब्जियां शामिल करें। फूलगोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकते हैं। यह सब्जियां हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायता करती हैं।

इसके साथ ही आपको फोलिस एसिड युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करें। बींस, हरी पत्तेदार सब्जियों और दाल आदि में फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व डीएनए की मरम्मत करने के साथ कोशिकाओं को स्वस्थ होने में मदद करते हैं। यह कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप फ्लैक्सीड्स, अखरोट और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं, जो शरीर में सूजन कम कर सकते हैं और कैंसर के जोखिम को घटा सकते हैं।

ये टिप्स करेंगे मदद

इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन कराएं। वहीं 45 साल से पहले hpv वैक्सीनेशन कराना आवश्यक है।

साथ ही कॉन्डम का इस्तेमाल और यौन साथियों की संख्या कम रखें।

इसके अलावा नियमित स्क्रीनिंग पैप स्मीयर और HVP टेस्ट अवश्य करें।

वाशिंगटन: USAID ने कर्मचारियों को एजेंसी मुख्यालय न जाने का निर्देश जारी किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद लगातार नए आदेश जारी कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी को बंद करने की तैयारी कर ली है। इस बीच यूएसएआईडी के नोटिस में कर्मचारियों को सोमवार को एजेंसी मुख्यालय ना जाने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएसएआईडी को बंद करने के लिए सहमति जताई है। मस्क ने यह भी कहा था कि अब अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी बंद होने की कगार पर है।

USAID का क्या है काम 

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी यूएस सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। इसकी स्थापना 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने की थी। यह एजेंसी नागरिक विदेशी सहायता और विकास सहायता के प्रशासन पर नजर रखती है। इस संस्था का मिशन वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, आपदा और लोकतांत्रिक सुधार के मुद्दे पर काम करना है। यह एजेंसी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में काम करती है। यह एजेंसी कई बार मानवीय संकटों को दूर करने में वैश्विक स्तर पर मदद करके अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ा चुकी है।

ट्रंप ने USAID को दिया बड़ा झटका

पिछले दिनों अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से सभी विदेशी वित्तपोषण पर रोक लगाने के फैसले से एजेंसी को बड़ा झटका लगा है। वित्तपोषण पर रोक के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग इस बात की समीक्षा करेगा कि कौन सी अमेरिकी सहायता और विकास कार्यक्रमों को जारी रखा जा सकता। इस आदेश के बाद अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के कई मानवीय, विकास और सुरक्षा कार्यक्रम बंद हो गए। इसके चलते सहायता संगठनों से हजारों लोगों की छंटनी हुई है।

Pakistani Beggars In Saudi Arabia: पाकिस्तानी भिखारियों ने फिर बढ़ाई अपने देश की बदनामी, जानिए अबकी बार क्या हुआ

 सऊदी अरब पाकिस्तान के भिखारियों से परेशान है। सऊदी अरब ने उमराह की आड़ में पाकिस्तान से आने वाले भिखारियों को लेकर कई बार चिंता जताई है। लेकिन, अब सऊदी सरकार ने इन भिखारियों के खिलाफ एक्शन भी शुरू कर दिया है। सऊदी अरब में 10 पाकिस्तानी भिखारी पकड़े गए हैं। ये भिखारी मक्का में उमराह वीजा पर गए थे और वहां जाकर भीख मांगना शुरू कर दिया था।

वापस भेजे गए भिखारी

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने इसे लेकर बयान जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि सऊदी अरब ने उमराह वीजा पर जाकर भीख मांग रहे 10 पाकिस्तानियों को वापस देश भेज दिया है। कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही इन सभी भिखारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पाकिस्तान की पुलिस ने भिखारियों को हिरासत में लेने के बाद कराची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सर्किल को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये भिखारी पिछले कई महीनों से सऊदी अरब में भीख मांग रहे थे।

सऊदी अरब में कितने पाकिस्तानी?

बता दें कि, सऊदी अरब में लगभग 25 लाख पाकिस्तानी रहते हैं और कुल प्रवासियों में पाकिस्तानी दूसरे नंबर पर हैं। अब जिस तरह की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं उससे तो यही जाहिर होता है कि इनमें से कई भीख मांगकर पैसे कमाते हैं। यही पैसे पाकिस्तान आते हैं जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ा बहुत योगदान भी हो जाता है।

सामने आया था हैरान करने वाला मामला

बीते साल पाकिस्तान में भिखारियों से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में बेहोशी की हालत में एक भिखारी की जेब से पांच लाख रुपये मिले थे। हैरानी की बात तो यह थी कि इस भिखारी के पास एक पासपोर्ट भी मिला था जिसमें दर्ज था कि वह कई बार सऊदी अरब जा चुका था। पासपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो गया था कि भिखारी सऊदी अरब जाकर भीख मांगता था।

सऊदी ने लगाई थी पाकिस्तान को लताड़

गौरतलब है कि, इससे पहले सऊदी सरकार ने सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान को लताड़ भी लगाई थी। सऊदी ने कहा था कि ऐसे लोगों (भिखारियों) को यहां आने से पहले रोका जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी तक दी थी कि अगर पाकिस्तान भिखारियों को नहीं रोक पाया तो इसका असर पाकिस्तानी उमरा और हज यात्रियों पर पड़ सकता है।

मनोरंजन न्यूज़ :कपिल शर्मा धमाल मचाने को तैयार, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में मिलेगा तीन गुना मस्ती और एंटरटेनमेंट!

कपिल शर्मा ने कुछ महीने पहले ही हिंट दिया था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन जल्द ही आएगा। अब मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो नेटफ्लिक्स पर शेयर करते हुए नया सीजन अनाउंस कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ का थीम क्या होगा। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला और दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर धूम मचा चुका है। अब कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर से आपको 3 गुना ज्यादा एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

TGIKS 3 में होगा 3 गुना ज्यादा धमाका

अब कपिल शर्मा ने नए सीजन कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने 3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें शो की पूरी कास्ट से लेकर दूसरे सीजन में नजर आ चुके गेस्ट भी दिखाई दे रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार। बहुत सारे हंसी और चमकते रंगे सितारों के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो S3 जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!’ साथ ही तीसरे सीजन के थीम की झलक भी दिखा दी है। नेटफ्लिक्स का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ तीसरे सीजन के साथ तीन गुना ज्यादा मस्ती, नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट और हंगामा लेकर लौटेगा। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दो सीजन हिट होने के बाद से दर्शक इसके नए सीजन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3

पिछले दो सीजन के बाद अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह फिर से साथ में नजर आएंगे। शो का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला है। अभी तक नया डेट और टाइम का ऐलान नहीं किया गया है। तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट कौन होंगे। इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है जो काफी मजेदार है।

Champions Trophy 2025:चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इस खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट, कहा – सब कुछ ठीक है

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। सभी टीमें अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर चुकी हैं। इस अहम टूर्नामेंट के लिए अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ही SA20 2025 में खेलते हुए पॉर्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उनकी कमर के दाहिने हिस्से में थोड़ी जकड़न और दर्द है।

अब SA20 2025 में डेविड मिलर की कप्तानी वाली पॉर्ल रॉयल्स की टीम क्वालीफायर में पहुंच चुकी है। जहां उसका सामना एमआई केपटाउन की टीम से होगा। मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फिटनेस को लेकर किसी भी चिंता को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने एक हफ्ते का ब्रेक लिया । मैंने फिटनेस टेस्ट किया है और लगता है कि सब ठीक चल रहा है। देखते हैं कि कल सुबह हम क्या करते हैं?

अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में बना चुके 4000 से ज्यादा रन

डेविड मिलर के बयान से साफ है कि वह फिट हो चुके हैं और मैच खेलने के लिए तैयार हैं और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। मिलर मिडिल ऑर्डर में साउथ अफ्रीकी टीम की अहम कड़ी हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। वह तेजी के साथ रन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए अभी तक 175 वनडे मैचों में कुल 4490 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।

दिनेश कार्तिक की तारीफ की

SA20 2025 में भारत के दिनेश कार्तिक पॉल रॉयल्स की तरफ से ही खेल रहे हैं। मिलर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अब तक 20 सालों से बड़े लेवल पर खेल रहे हैं और उनके पास अपार अनुभव है। उन्होंने भारत और आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और बाद में कमेंट्री और कोचिंग भी की है। उनके पास जो ज्ञान और समझ है, वह युवाओं और मेरे लिए भी बहुत बढ़िया है।