Home Blog Page 952

लाहौर:पाकिस्तान में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम की कड़ी सुरक्षा इंतज़ाम, जानें इसके पीछे की वजह

 पाकिस्तान में आठ फरवरी से शुरू होने जा रही त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को पुख्ता करने के तहत बुधवार से लाहौर में सेना के जवान और रेंजर्स तैनात रहेंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने इसी दिन विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने पांच फरवरी से 10 फरवरी के बीच लाहौर में त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की तैनाती की अनुमति दी है।’’

PTI  ने किया है विरोध का ऐलान 

इमरान खान (72) कई मामलों में 2023 के से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं और फरवरी 2024 में हुए आम चुनावों के बाद से मौजूदा सरकार और खान की पार्टी के बीच टकराव देखा जा रहा है। खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह आठ फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाएगी और इस दिन लाहौर में ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर विरोध रैली निकालेगी। पिछले साल आठ फरवरी को ही पाकिस्तान में आम चुनाव हुए थे और पीटीआई आरोप लगाती रही है कि चुनाव में उनकी पार्टी को मिले जनादेश में गड़बडी की गई है।

पंजाब पुलिस के जवानों को किया गया तैनात

सेना और रेंजर्स के अलावा, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस के जवानों को भी दोनों टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेशी टीमों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’ त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के तहत मुकाबले आठ से 10 फरवरी के बीच गद्दाफी स्टेडियम में और 12 से 14 फरवरी के बीच कराची में खेले जाएंगे। हालांकि सरकार ने अभी तक ‘पीटीआई’ को रैली के लिए अनुमति नहीं दी है, लेकिन ‘पीटीआई’ ने कहा कि चाहे जो भी हो वह विरोध मार्च निकालेगी।

यरुशलम: इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर ढेर, 6 लोग घायल हुए

 इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में मंगलवार सुबह एक जांच चौकी पर हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। इजरायली सेना की ओर से यह जानकारी दी गई है। इजरायली सेना ने बताया कि एक हमलावर ने उत्तरी वेस्ट बैंक में स्थित तयासिर गांव में एक जांच चौकी पर तैनात सैनिकों पर गोलीबारी की। सेना ने बताया कि मुठभेड़ में सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें हमलावर मारा गया।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

इजरायली सेना ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए कुल छह लोगों को भर्ती कराया गया है। इजरायली मीडिया की खबर के मुताबिक, घायलों में सैनिक शामिल हैं और उनमें से कम से कम दो गंभीर रूप से घायल हैं। हमास और छोटे इस्लामी जिहाद आतंकवादी समूह ने हमले की प्रशंसा की है लेकिन किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

वेस्ट बैंक में मारे गए 2 फलस्तीनी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में वेस्ट बैंक में इजरायली सेनी की गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए थे। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी थी। मंत्रालय के मुताबिक तुलकरम में हुई फायरिंग में 23 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी और जेनिन में हुए एक अन्य हमले में 25 साल का एक शख्स मारा गया था।

हमास ने किया था आतंकी हमला

हमास की ओर से इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 को हमला किया गया था। इस आतंकी हमले के बाद से ही वेस्ट बैंक में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। फलस्तीनी मंत्रालय का कहना है कि वेस्ट बैंक में इजरायल और हमास के बीच जंग में 800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। पश्चिम एशिया में 1967 के युद्ध में इजरायल ने वेस्ट बैंक, गाजा और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का “आपका विधायक-आपके द्वार” कार्यक्रम: सतत संवाद, संकल्प की शक्ति– समस्याओं के समाधान की नई राह

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का "आपका विधायक-आपके द्वार" कार्यक्रम: सतत संवाद, संकल्प की शक्ति– समस्याओं के समाधान की नई राह
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का "आपका विधायक-आपके द्वार" कार्यक्रम: सतत संवाद, संकल्प की शक्ति– समस्याओं के समाधान की नई राह
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का "आपका विधायक-आपके द्वार" कार्यक्रम: सतत संवाद, संकल्प की शक्ति– समस्याओं के समाधान की नई राह
  • ग्राम पंचायत दोना के मजरा नटकौरा में 106वें जन सुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर ‘गांव की शान’ पहल के तहत सम्मानित किया गया।
  • युवाओं को खेल सुविधाएँ देने के उद्देश्य से 61वां ‘गर्ल्स यूथ क्लब’ गठित किया गया और क्लब को खेल किट प्रदान की गई।
  • समाज में अनुकरणीय योगदान देने वाले 20+ नागरिकों को विधायक द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • ग्रामीणों के लिए ‘ताराशक्ति नि:शुल्क रसोई’ चलाई गई, जिससे क्षेत्रवासियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

लखनऊ: ग्राम पंचायत दोना के मजरा नटकौरा में 106वें ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम में गांव के समग्र विकास के लिए उपयोगी सुझाव भी प्राप्त हुए, जिन पर अमल कर नटकौरा को एक आदर्श गांव बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

‘गांव की शान’ – मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शिक्षा को प्रोत्साहन देने और छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘गांव की शान’ पहल के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कृत मेधावी छात्र:

  • हाईस्कूल टॉपर: स्वाति (75%) और रितेश कुमार (68%)
  • इंटरमीडिएट टॉपर: दीपू दयाल (73%) और शानू सिंह (60%)

इन विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित हो सकें और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए और अधिक मेहनत करें।

खेल संसाधनों के लिए एक और कदम – ‘गर्ल्स यूथ क्लब’ का गठन

गांव के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को खेल सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नटकौरा में 61वां ‘गर्ल्स यूथ क्लब’ गठित किया गया। इस क्लब को इनडोर और आउटडोर खेल किट प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

गांव के सम्मानित नागरिकों का अभिनंदन

गांव के विकास और सामाजिक योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं –
छोटे लाल यादव, राम गोपाल यादव, गीता, बीडीसी रविपाल, रविन्द्र, रमेश, सुधा यादव, कोमल, निशा रावत, सुन्दर यादव, सुषमा, कमलेश कुमार, शिव बहादुर, राजदेवी, राम खेलावन, अनिल कुमार सिंह, राम प्रताप, राम आसरे, अमृत लाल, धर्मेन्द्र, रघुबीर यादव, देवेन्द्र पाल आदि।

‘ताराशक्ति नि:शुल्क रसोई’ – सेवा की मिसाल

इस जन सुनवाई शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए ‘ताराशक्ति नि:शुल्क रसोई’ की व्यवस्था की गई, जहां ग्रामीणों को ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह सेवा जरूरतमंदों की सहायता के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य करती है।

हमारी प्रतिबद्धता – संवाद, समाधान और सेवा

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संवाद ही हमारा संकल्प है। इस तरह के जनसुनवाई शिविरों के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जाता है, जिससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना भी प्रबल होती है।

केंद्रीय बजट 2025: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम- सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह

केंद्रीय बजट 2025: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम - डॉ. राजेश्वर सिंह
केंद्रीय बजट 2025: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम - डॉ. राजेश्वर सिंह
केंद्रीय बजट 2025: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम - डॉ. राजेश्वर सिंह
  • प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
  • उत्तर प्रदेश को ₹350 करोड़ की राशि आवंटित, जिससे हजारों गरीब परिवारों को अपना घर मिलेगा।
  • 15 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना, जिससे स्वच्छ और आधुनिक परिवहन को बल मिलेगा।
  • 2,923 पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण उत्तर प्रदेश डिजिटल रूप से सक्षम बनेगा।
  • ₹10,000 करोड़ का फंड, 40 लाख MSME इकाइयों को वित्तीय सहायता और 10 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय बजट 2025 को प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है और उत्तर प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल विकास को नई दिशा देगा।

उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट कर कहा, “बजट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश की तरक्की और आत्मनिर्भरता के लिए व्यापक योजनाओं का खाका पेश किया है। यह बजट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों को और गति देगा।”

डॉ. सिंह ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने की नींव रखेगा। इससे बुनियादी ढांचे का विस्तार, औद्योगिकीकरण, कृषि सुधार, डिजिटल क्रांति और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी।

बजट 2025: उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला?

केंद्रीय बजट 2025 में उत्तर प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो राज्य के विकास, रोजगार और आर्थिक सुधार में अहम भूमिका निभाएंगी।

1. स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार

  • प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • यह योजना उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और गंभीर बीमारियों के इलाज को सुलभ बनाएगी।
  • गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

2. प्रधानमंत्री आवास योजना-II के तहत घरों का निर्माण

  • उत्तर प्रदेश को ₹350 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।
  • इससे हजारों परिवारों को अपना खुद का घर मिलेगा।
  • ग्रामीण और शहरी इलाकों में आवासीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित किया जाएगा।

3. हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

  • प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
  • चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से उत्तर प्रदेश में ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।
  • उत्तर प्रदेश के परिवहन तंत्र को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

4. डिजिटल सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी विस्तार

  • 2,923 पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाए जाएंगे।
  • इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति आएगी और इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
  • डिजिटल इंडिया मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के गांव भी अब हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं से जुड़ेंगे।
  • डिजिटल कनेक्टिविटी से ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

5. बुनियादी ढांचे के विकास को मिलेगी नई गति

  • उत्तर प्रदेश को केंद्रीय वित्त आयोग से ₹10,000 करोड़ का अनुदान मिलेगा।
  • केंद्र सरकार के करों एवं शुल्कों से ₹2.55 लाख करोड़ की सहायता प्राप्त होगी।
  • केंद्र प्रायोजित योजनाओं से ₹96,000 करोड़ की राशि उत्तर प्रदेश को दी जाएगी।
  • इन फंड्स से सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

6. MSME और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

  • उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ MSMEs को बजट से सीधा लाभ मिलेगा।
  • इससे 7.5 करोड़ नौकरियों को समर्थन मिलेगा और 10 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
  • MSMEs को वित्तीय सहायता और सस्ते ऋण देने की व्यवस्था की गई है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों का विकास होगा।
  • औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलने से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

7. स्टार्टअप्स और उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

  • ₹10,000 करोड़ का ‘फंड ऑफ फंड्स’ स्टार्टअप्स के लिए निर्धारित किया गया है।
  • ₹20 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना से छोटे उद्यमों को मजबूती मिलेगी।
  • 40 लाख MSME इकाइयों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे प्रदेश में 2,000 बड़े उद्योगों की स्थापना होगी।
  • महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता में सशक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी।

8. कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी मजबूती

  • उत्तर प्रदेश में आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • किसानों के लिए ₹15,000 करोड़ का कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड स्थापित किया गया है।
  • सिंचाई परियोजनाओं और जैविक खेती को विशेष अनुदान दिया जाएगा।
  • गांवों में नए कृषि बाजार विकसित किए जाएंगे ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।

उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बजट

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के तेजी से होते औद्योगीकरण, तकनीकी विकास, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह बजट प्रदेश के ‘नए उत्तर प्रदेश’ बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।”

साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। “यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ‘बूस्टर डोज’ की तरह है, जो इसे देश का सबसे मजबूत और विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

Latest Sports News :कर्नाटक की 14 साल की तैराक देसिंघु ने नेशनल गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाकर किया शानदार प्रदर्शन, दबदबा कायम रखा

कर्नाटक के तैराक श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु ने 38वें नेशनल गेम्स में 3 फरवरी को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में अपने-अपने सातवें गोल्ड मेडल के साथ दबदबा मजबूत किया। दोनों तैराक इन खेलों के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी बनने की राह पर हैं। चौदह साल की देसिंधु ने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में चार मिनट और 24.60 सेकंड के समय के साथ इन खेलों का नया रिकॉर्ड कायम करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने इसके बाद नटराज और दो अन्य तैराकों के साथ चार गुणा 100 मीटर मिश्रित फ्रीस्टाइल स्पर्धा में तीन मिनट और 41.03 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। टीम के अन्य दो सदस्य आकाश मणि और नीना वेंकटेश थे। देसिंघु की तरह पेरिस ओलंपियन 24 वर्षीय नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.09 सेकंड के समय के साथ दिन का अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता।

देसिंघु ने सोमवार को 2 गोल्ड मेडल के साथ इन खेलों में कुल 9 मेडल जीत लिए हैं। उन्होंने इससे पहले पांच गोल्ड (200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले) में हासिल किये है। इस प्रतिभाशाली तैराक के नाम एक सिल्वर (50 मीटर बटरफ्लाई) और एक ब्रॉन्ज मेडल (चार गुणा 100 मीटर रिले मेडले) भी है। नटराज के कुल मेडलों की संख्या आठ हो गयी है।

कर्नाटक का जलवा जारी

उन्होंने इससे पहले पांच गोल्ड मेडल 200 मीटर फ्रीस्टाइल, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले मेडले, चार  गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता है। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल हासिल किया है। कर्नाटक को पुरुषों की 200 मीटर मेडले में शॉन गांगुली (2:06.61 मिनट) और महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में विहिथा नयना (31.46) ने दो और गोल्ड मेडल दिलाये। दिल्ली के कुशाग्र रावत ने पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में 8:12.89 मिनट के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र की सानवी देशवाल (2:24.90 मिनट) महिलाओं की 200 मीटर मेडले में पहले स्थान पर रहीं। कर्नाटक ने तैराकी में अब तक 37 में से 18 गोल्ड मेडल जीते हैं। उसने इस खेल में अब तक कुल 33 मेडल हासिल किये हैं।