Home Blog Page 949

दुबई: ट्रंप बोले, ‘अमेरिका अपने अधीन लेगा गाजा पट्टी को ’, हमास ने जताई कड़ी नाराजगी; जानें क्या कहा

फलस्तीनियों को गाजा से निकालकर किसी अन्य जगह फिर से बसाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। कतर से पूरे अरब में प्रसारण करने वाले समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ ने ट्रंप की टिप्पणियों को ‘अप्रत्याशित घोषणा’ करार दिया है। अल जजीरा संघर्ष विराम के लिए एक प्रमुख वार्ताकार रहा है।

हमास ने ट्रंप के सुझाव को किया खारिज

हमास ने कहा कि वह ट्रंप के इस सुझाव को खारिज करता है कि गाजा निवासियों को क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। हमास ने एक बयान में कहा, ‘‘नरसंहार और विस्थापन के अपराध के लिए ‘जायोनी’ (यहूदियों की सुरक्षा के लिए एक स्वतंत्र यहूदी राज्य की वकालत करने वाले राष्ट्रवादी) को जिम्मेदार ठहराने के बजाय, उन्हें एक तरह से सम्मानित किया जा रहा है और दंडित होने से बचाया जा रहा है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम ट्रंप के उन बयानों को खारिज करते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के निवासियों के पास वहां से चले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हम उन्हें क्षेत्र में अराजकता और संघर्ष की वजह मानते हैं।’’

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ‘‘गाजा पट्टी को अपने अधीन लेगा’’, ‘‘इस पर अधिकार करेगा’’ और वहां आर्थिक विकास करेगा जिससे लोगों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार और आवास’’ उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका गाजा पट्टी को अपने अधीन लेगा और हम इसे विकसित करेंगे। इस पर हमारा अधिकार होगा और वहां मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को निष्क्रिय करने, जगह को समतल करने और तबाह हो चुकी इमारत को हटाने की जिम्मेदारी हमारी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक ऐसा आर्थिक विकास करेंगे जो क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा करेगा और आवास उपलब्ध कराएगा। कुछ अलग किया जाएगा।’’

Latest Hindi News: साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया था अपना जलवा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुख खबर समाने आई है। मशहूर एक्‍ट्रेस पुष्‍पलता का लंबी बीमारी के बाद 87 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। पुष्‍पलता ने अपने पांच दशक से अधिक के बेहतरीन करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें मां के किरदार के लिए दर्शकों से खूब प्यार और सम्मान भी मिला है। एक्ट्रेस के निधन की खबर से इंडस्ट्री में सेलेब्स के बीच मातम पसरा हुआ है। उनके निधन पर शोक व्यक्त हुए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

नहीं रहीं मशहूर साउथ एक्ट्रेस पुष्पलता

पुष्पलता ने 1958 में ‘शेनकोट्टा सिंघम’ के साथ तमिल फिल्म में अपनी शुरुआत की और 1969 में उन्होंने थिक्कुरिसी सुकुमारन नायर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नर्स’ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। अपने करियर के दौरान पुष्पलता ने कई साउथ सुपरस्टार के साथ काम किया है, जिसमें रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन समेत अन्य दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है। खास बात यह है कि वह आज भी लोग के बीच अपने कुछ यादगार किरदारों के लिए साउथ इंडस्ट्री में मशहूर हैं, जिसमें रजनीकांत की ‘नान अदिमाई इलाई’ और कमल हासन की ‘कल्याणरमन’ और ‘सकलाकला वल्लवन’ हैं।

पुष्पलता की सुपरहटि फिल्में

अपने पांच दशक के करियर के दौरान पुष्पलता ने ‘शारदा’, ‘सकलकला वल्लवन’, ‘पार मांगले पार’, ‘नानुम ओरु पेन्न’, ‘कर्पूरम’, ‘जीवन नामसम’, ‘धरिसनम’, ‘कल्याणरमन’, ‘यारुक्कु सोंथम’, ‘थाये उनक्काग’, ‘शिमला स्पेशल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पुष्पलता एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक भरतनाट्यम नर्तकी भी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की है और दो फिल्मों का निर्माण भी किया था। बता दें कि ‘नानम ओरु पेन्न’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने और निर्माता एवीएम राजन से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

बांग्लादेश न्यूज़ : शेख हसीना के भाषण के दौरान भड़की हिंसा, भीड़ ने शेख मुजीबुर्रहमान का घर आग के हवाले किया

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित आवास में बुधवार को प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। यह तोड़फोड़ उस समय हुई जब उनकी बेटी और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ‘ऑनलाइन’ लोगों को संबोधित कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजधानी के धानमंडी इलाके में स्थित घर के सामने हजारों लोग शाम से ही एकत्र हो गए थे। इस घर को पहले एक स्मारक संग्रहालय में बदल दिया गया था।

सोशल मीडिया पर “बुलडोजर जुलूस” का आह्वान किया गया था, क्योंकि हसीना स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे अपना संबोधन देने वाली थीं। हसीना का संबोधन आवामी लीग की अब भंग हो चुकी छात्र शाखा छात्र लीग द्वारा आयोजित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से वर्तमान शासन के खिलाफ संगठित प्रतिरोध करने का आह्वान किया।

मोहम्मद यूनुस को दी चेतावनी

हसीना ने स्पष्ट रूप से नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, “उनके पास अभी भी इतनी ताकत नहीं है कि वे राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और उस स्वतंत्रता को बुलडोजर से नष्ट कर सकें, जिसे हमने लाखों शहीदों के जीवन की कीमत पर अर्जित किया है।” उन्होंने कहा, “वे इमारत को ध्वस्त कर सकते हैं, लेकिन इतिहास को नहीं। लेकिन उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि इतिहास अपना बदला लेता है।”

तानाशाही का प्रतीक बताया

हजारों प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शेख हसीना का पारिवारिक घर उनकी तानाशाही का प्रतीक है, जबकि पहले इसे देश की आजादी से जोड़कर देखा जा रहा था। राजधानी ढाका में स्थित यह घर हसीना के दिवंगत पिता और बांग्लादेश के स्वतंत्रता नेता शेख मुजीबुर्रहमान का घर था, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान से देश के औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा की थी। 1975 में उनकी हत्या कर दी गई थी। बाद में हसीना ने इस घर को संग्रहालय में बदल दिया था।

समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहीं हसीना

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग अपने सदस्यों और हसीना के अन्य समर्थकों पर हमलों के आरोपों के बीच समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एक महीने तक चलने वाला विरोध प्रदर्शन भी शुरू किया है। इसी विरोध के बीच शेख हसीना ने ऑनलाइन भाषण देना शुरू किया। इससे पहले बुधवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा, तो वे इमारत को “बुलडोजर” से उड़ा देंगे। जैसे ही हसीना ने बोलना शुरू किया, प्रदर्शनकारियों ने घर पर धावा बोल दिया और ईंट की दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया, बाद में इमारत को गिराने के लिए एक क्रेन और एक खुदाई करने वाली मशीन ले आए। हसीना ने अपने भाषण के दौरान जवाब में कहा “उनके पास बुलडोजर से देश की आजादी को नष्ट करने की शक्ति नहीं है। वे एक इमारत को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन वे इतिहास को मिटा नहीं पाएंगे।” हालांकि, इमारत को गिराना जारी रहा। उन्होंने बांग्लादेश के लोगों से देश के नए नेताओं का विरोध करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि उन्होंने “असंवैधानिक” तरीकों से सत्ता हासिल की है।

भारत के खिलाफ भी नारेबाजी

छात्र नेता हसनत अब्दुल्ला ने हसीना के भाषण के खिलाफ मीडिया आउटलेट्स को चेतावनी दी थी और फेसबुक पर घोषणा की थी कि “आज रात बांग्लादेश को फासीवाद के तीर्थ स्थल से मुक्त कर दिया जाएगा।” कई प्रदर्शनकारियों ने पिछले साल उनके खिलाफ विद्रोह के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत के लिए हसीना को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए। हसीना ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मौतों की जांच का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत की आलोचना करते हुए नारे भी लगाए। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन भारत ने कोई जवाब नहीं दिया है।

शेख हसीना पर गंभीर आरोप

अंतरिम सरकार व्यवस्था बनाए रखने और हसीना के समर्थकों के खिलाफ भीड़ के न्याय को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पर 2009 में शुरू हुए अपने शासन के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। हसीना की अवामी लीग ने बदले में यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समूहों को दबाने का आरोप लगाया है, जिसे अधिकारियों ने नकार दिया है।

Latest Bollywood News :आमिर खान के बेटे जुनैद को मिला शाहरुख और सलमान खान का सपोर्ट

बॉलीवुड में तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर का बोलबाला है। जब तीनों सुपरस्टार एक साथ नजर आते हैं तो इवेंट अपने आप ग्रैंड हो जाता है। बुधवार की रात उन चंद दिनों में से एक थी जब तीनों खान एक साथ किसी इवेंट में शामिल हुए। हालांकि यह पल किसी बॉलीवुड पार्टी का नहीं बल्कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म स्क्रीनिंग का था। श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ अभिनेता ‘लवयापा’ से थिएट्रिकल डेब्यू कर रहे हैं, जो इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बुधवार को इस फिल्म की स्क्रीनिंग में तीनों खान के साथ कई अभिनेता शामिल हुए।

आमिर खान ने किया शाहरुख का स्वागत

स्क्रीनिंग में पहुंचने पर आमिर खान ने शाहरुख का स्वागत किया। जैसे ही दोनों सुपरस्टार गले मिले और शाहरुख ने आमिर के गाल पर किस दी। फोटोग्राफरों ने इस प्यारे पल को कैद कर लिया। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों सुपरस्टार के इस  हाव-भाव से खुश हो गए। बाद में दोनों ने ‘लवयापा’ के मुख्य अभिनेता के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए। शाहरुख खान ने नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम पहनी थी।

यहां देखें फिल्म

सलमान खान को भारी सुरक्षा के बीच देखा गया

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद सलमान और आमिर ने पैप्स के लिए पोज भी दिए। आमिर खान जहां शॉर्ट कुर्ता पैंट में नजर आए, वहीं सलमान कैजुअल जींस और टी-शर्ट में नजर आए।

फिल्म के बारे में

ओटीटी फिल्म से पहले ही डेब्यू कर चुके जुनैद और खुशी कपूर इस शुक्रवार को ‘लवयापा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। बॉलीवुड की यह फिल्म युवा प्रेम कहानी और उसकी जटिलताओं के साथ मस्ती और हंसी का तड़का भी पेश करती है। ‘लवयापा’ का निर्माण फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। जुनैद और खुशी की यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ICC Champions Trophy 2025:चैंपियंस ट्रॉफी से दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने अचानक नाम लिया वापस, पाकिस्तान जाने से किया इनकार

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ICC के एलीट पैनल के अंपायरों में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि नितिन मेनन ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस महीने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग से बाहर होने का विकल्प चुना है।

ICC ने 5 फरवरी को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा। ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन जगह कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएगा जबकि भारत सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जिसमें शुरूआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से खुद को किया दूर 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि ICC नितिन मेनन को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करना चाहता था। लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया। मेनन दुबई में होने वाले मैचों में अंपायर नहीं हो सकते थे क्योंकि ICC तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति की नीति का पालन करता है। ICC ने मैच ऑफिशियल्स की सूची जारी करने के लिए अपने बयान में मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की। टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं।

ICC ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि 12 अंपायरों का एक प्रतिष्ठित पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा जिसमें से 6 अंपायर 2017 के चरण में शामिल थे जिनमें रिचर्ड केटलबोरो भी शामिल हैं जो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC मैच ऑफिशियल्स की पूरी लिस्ट

अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन।

मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट।