Home Blog Page 948

नई दिल्ली: “वे इमारत को गिरा सकते हैं, लेकिन इतिहास को मिटा नहीं सकते; इतिहास अपना बदला खुद लेता है।”

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की और देश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित एक स्मारक में तोड़फोड़ के साथ ही उनके भित्ती चित्रों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब मुजीबुर रहमान की बेटी और अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करने वाली थीं।

शेख हसीना ने क्या कहा?

इस बीच शेख हसीना ने अपने संबोधन में कहा, “वो एक इमारत को ध्वस्त कर सकते हैं, लेकिन इतिहास को नहीं बल्कि उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि इतिहास अपना बदला लेता है।” हसीना के घर के बगल के भूखंड में बने अवामी लीग से जुड़े कई संगठनों के कार्यालय भी ध्वस्त कर दिए गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने धानमंडी में रोड पांच स्थित हसीना के दिवंगत पति वाजिद मियां के आवास ‘सुधा सदन’ में भी आग लगा दी है। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हसीना के पिछले साल पांच अगस्त को देश छोड़कर चले जाने के बाद से यह आवास खाली पड़ा था।

बांग्लादेश के कई हिस्सों में हुई आगजनी

ढाका की घटना के बाद बांग्लादेश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ और आगजनी करते देखे गए। खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने खुलना शहर में हसीना के रिश्तेदारों शेख हलाल उद्दीन और शेख सलाउद्दीन जेवेल के घरों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान, उन्होंने “दिल्ली या ढाका-ढाका, ढाका” और “मुजीबवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। शेख हलाल बागेरहाट-1 से, जबकि शेख सलाउद्दीन, खुलना-2 से सांसद रह चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात

प्रदर्शनकारियों ने ढाका विश्वविद्यालय के ‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान हॉल” से रहमान का नाम मिटा दिया। ‘प्रथोम आलो’ अखबार की खबर के मुताबिक, चटगांव में प्रदर्शनकारियों ने हसीना के संबोधन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। मैमनसिंह में प्रदर्शनकारियों ने सर्किट हाउस मैदान के पास ‘बंगबंधु’ मुजीबुर रहमान के एक चित्र को हथौड़ों से क्षतिग्रस्त कर दिया। रंगपुर में प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को बेगम रुकैया विश्वविद्यालय में मुजीबुर रहमान के चित्र को विरूपित किया।

सरोजनीनगर विधानसभा: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को सम्मानित कर उनमें जगाया आत्मविश्वास, बांटे 10 लैपटॉप और 10 साइकिल

  • डिजिटल स्किल्स से जोड़ युवाओं के सपनों की राह आसान कर रहे डॉ. राजेश्वर : 13 मेधावियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मेधावियों का सम्मान ज्ञान, परिश्रम और प्रेरणा की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है
  • बीमारियों के प्रति जागरूकता, बचाव का पहला चरण : स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में बोले सरोजनीनगर विधायक

लखनऊ : मेधावियों को सम्मानित करने और युवाओं खेल संसाधन उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को आगे बढाते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को 20 मेधावियों को सम्मानित किया। 90% से 96.8% के बीच अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को लैपटॉप और 86.76% प्रतिशत से 75% के बीच अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को साइकिल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. सिंह ने मेधावियों को ये पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में आयोजित कैंसर और अनीमिया जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर प्रदान किया। स्कूली छात्र – छात्राओं में अनीमिया और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने सभी को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सरोजनी नगर विधायक ने बताया कि लगातार प्रयासों से अब तक 1,000 से अधिक जरूरतमंदों को चिकित्सकीय व्यय के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गयी है।

इस मौके पर डॉ. सिंह ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. सुशील त्रिपाठी (आयुर्वेद), ज्ञान प्रकाश (होम्योपैथी), डॉ. अफसाना बेगम (यूनानी), डॉ. राणा सिंह और डॉ. अनूप सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति एवं विद्यालय परिवार का विशेष आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र दुबे, सी.डी. पाण्डेय, रीना त्रिपाठी, शंकरी सिंह, कर्नल सत्येन्द्र सिंह, अजय अवस्थी (पूर्व प्रधान माती), पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत, विनोद वर्मा एवं विद्यालय परिवार के सदस्य नसीम सेहर, सरिता देवी, सतीश कुमार, उदय प्रताप सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

मेधावियों की सूची – लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएँ: रितेश यादव (96.8%), सार्थक सिंह (95.6%), काजल पाल (94%), ऋति अंकुश तिवारी (93.8%), अदिति पाल (93.16%), अंबिका थारु (93%), प्रगति छेत्री (93%), सौम्या रावत (92.66%), दिव्यांशी चौधरी (91.8%), प्रांजल कुमार (91.4%)।
साइकिल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएँ: सोम्या (86.76%), आरुषि सिंह (83.4%), सान्या गाजी (83.16%), प्रिया त्रिवेदी (79.8%), सुलोचना गुप्ता (79%), नेहा गुप्ता (78%), ममता (77.83%), रुद्राक्षी चौरसिया (77.16%), सुहानी राठौर (77%), प्रिया (75%)।

चाय पे चर्चा : धावाहार के शिक्षण संस्थानों को प्रदान किये संसाधन और मेधावियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

अंसल एपीआई स्थित धावाहार पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव के आवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्थानीय लोगों से भेंट की और उनकी समस्याएँ जानीं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय धावाहार की बाउण्ड्रीवाल के लिए निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख की राशि प्रदान की।

साथ ही केडी पब्लिक स्कूल सेवई के प्रबंधक मिश्री लाल यादव को 2 लैपटॉप, बीआर पब्लिक स्कूल ग्राम टनटहा के प्रबंधक गोदराम यादव को 2 लैपटॉप, और मेधावी छात्र – छात्राओं मानिक सिंह यादव, शीतू यादव और वंश यादव को लैपटॉप प्रदान किया।

बैठक में गणेश प्रसाद यादव, बोधराम यादव, अमर सिंह (बूथ अध्यक्ष अहमामऊ ), आलोक यादव, अरुण द्विवेदी (मंडल मंत्री), राम सुरेश सिंह यादव, मंजू यादव, नोमीलाल यादव, नरेन्द्र यादव, राजेश यादव, मिश्रीलाल यादव, मिश्रीलाल यादव, रामकिशोर यादव,लल्लन यादव, रामकिशोर यादव, बनवारी लाल यादव, ओ पी. यादव, शिवमूर्ति यादव, अमृतलाल यादव, शिवमूर्ति यादव, सदगुरु सरन, शैलेन्द्र यादव, मनदीप यादव, कमला यादव, छोटेलाल यादव, सरस्वती यादव, पूनम यादव, उषा यादव, कीर्ति यादव, कुसुमलता यादव, रीता यादव, भरत यादव व अन्य मौजूद रहे।

Happy Birthday: कनाडा से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचीं नोरा, छा गईं बॉलीवुड में अपनी धाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आज 33वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर नोरा को बॉलीवुड सितारों समेत तमाम फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं। लेकिन  फिल्मों के लिए जुनून और ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने की चाह नोरा को मुंबई खींच लाई। लेकिन यहां पहुंचकर नोरा ने भी जीतोड़ मेहनत की और डांस की दुनिया में खूब नाम कमाया। नोरा के डांस की दीवानगी आज खूब देखने को मिलती है। डांस के साथ नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खासी पॉपुलर भी हैं। नोरा को इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

45 फिल्मों में बिखेरा अदाओं का जलवा

लाजवाब खूबसूरती के साथ नोरा फतेही दमदार डांसर भी हैं और अब 45 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। इनमें से कई फिल्मों में नोरा ने अपने आइटम सॉन्ग्स से आग लगाई है। फिल्मों के साथ नोरा म्यूजिक वीडियोज में भी काम करती हैं। नोरा ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद भी नोरा ने हिम्मत नहीं हारी और बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाशती रहीं। इसके बाद 2014 में आई फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ सुंदरबन’ फिल्म में भी काम किया। हालांकि लगातार दूसरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके बाद नोरा ने टेंपर और मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में काम किया।

बाहुबली से चमकी किस्मत

नोरा फतेही को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म बाहुबली से मिली थी। फिल्म बाहुबली ने नोरा फतेही ने दमदार आइटम सॉन्ग में अपना डांस का जलवा दिखाया था। इस फिल्म के बाद नोरा को बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने पहचाना और काम देना शुरू कर दिया। बाहुबली के बाद नोरा फतेही को सलमान खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘किक’ मिली थी। इस फिल्म में भले ही नोरा का किरदार काफी छोटा था लेकिन लोगों के दिमाग में नोरा ने जगह बना ली। इसके बाद फिर नोरा ने खुद को एक आइटम नंबर डांसर के तौर पर साबित किया और कई फिल्मों में धमाकेदार डांस कर दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ ही बिग बॉस जैसे रियालिटी शोज में भी नोरा को काफी फेम मिला था। आज नोरा फतेही अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर नोरा के फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

हेल्थ टिप्स: पपीते के बीज हैं चमत्कारी, स्वास्थ्य के लिए होते हैं कई फायदे

वैसे तो पपीता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीता का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी डाइट में पपीता जरुर शामिल करें। पपीता का सेवन करने के लिए लोग बीज को फेंक देते हैं। लेकिन, आप नहीं जानते होंगे कि पपीते के बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन बीजों में हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और अन्य कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हेल्थ से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। आइए आपको बताते हैं पपीते के बीज का सेवन करने से हेल्थ को क्या फायदा मिलता है?

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए

आयुर्वेद में पपीते को बीजों को एक नेचुरल पाचन के रुप में जाना जाता है, इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। अपनी डाइट में पपीते के बीजों को जरुर शामिल करें। पाचन को बेहतर करने के लिए आप 1 या 2 पपीते के बीजों को बारीक पीस कर 1 कप गर्म पानी में मिला लें और खाना खाने के बाद इसे आप दिन में 1 बार इस पानी का सेवन करें।

 पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं

 जिनको भी पीरियड्स लेट आते हैं तो उन लोगों पपीते के बीजों का सेवन पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। पपीते के बीज खाने से पीरियड्स रेगुलर आने लगते हैं। महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं से बचाव के लिए पपीते के बीजों का सेवन करने से 1 चम्मच पपीते के बीज को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसे गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इस ड्रिंक का सेवन आप पीरियड्स से 2-3 दिन पहले ही पिएं।

सांसो से जुड़ी समस्याएं

पपीते के बीजों में नेचुरल कफ निवारक गुण होते हैं, जो ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। यदि आपको सांस की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पपीते के बीजों का सेवन करना चाहिए। 1 चम्मच पपीते के बीजों को बारीक पीस लें और 1 कप गर्म पानी में मिला लें। कफ को साफ करने के लिए दिन में 1 या 2 बार इस ड्रिंक का सेवन करें।

वाशिंगटन:अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को लेकर ग्वांतानामो बे में उतरा पहला सैन्य विमान, बड़ा कदम उठाया गया

 अमेरिका से प्रवासियों को ग्वांतानामो बे में निर्वासित करने के लिए भेजा गया पहला सैन्य विमान मंगलवार शाम क्यूबा में उतरा। एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका अवैध अप्रवासियों को ग्वांतानामो बे की जेल में रखेगा। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है और 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के आरोपियों को इसी जेल में रखा गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्वांतानामो बे को प्रवासियों को रखने के लिए उपयुक्त जगह मान रहे हैं और उनका कहना है कि यहां 30,000 लोगों को रखने की क्षमता है।

ग्वांतानामो बे में अतिरिक्त सैन्य बल तैनात

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसे प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए सबसे सही जगह बताया है। पिछले कुछ दिनों में सहायता के लिए अमेरिका से अतिरिक्त सैन्य बल को नौसैनिक अड्डे पर भेजा गया है। ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल यूएस’ में शरणार्थी और प्रवासी अधिकार कार्यक्रम की निदेशक एमी फिशर ने ग्वांतानामो बे के इस तरह के उपयोग की निंदा की है।

ग्वांतानामो बे में तैनात हैं 300 कर्मचारी

ग्वांतानामो बे में लगभग 300 कर्मचारी तैनात हैं जो कि निर्वासन अभियान की देखरेख कर रहे हैं। गृह मंत्रालय की जरूरत के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इनमें से कम से कम 230 जवान 6वीं मरीन रेजिमेंट के अमेरिकी नौसैनिक हैं जिन्होंने शुक्रवार को यहां मोर्चा संभाल लिया था।