Home Blog Page 939

World News :लंदन स्टेशन पर “बंगाली भाषा” को लेकर विवाद, ब्रिटिश सांसद हुए नाराज, मस्क ने जताया समर्थन

लंदन के रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा को लेकर बवाल मचा है। यह मामला अब अमेरिका तक पहुंच गया है। आइये आपको बताते हैं कि लंदन के रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा में ऐसा क्या लिख दिया गया है, जिसे लेकर ब्रिटेन में हंगामा मचा है। अमेरिकी खरबपति एलन मस्क भी इस विवाद के बीच कूद पड़े हैं। मस्क ने ब्रिटिश सांसदों की मांग का समर्थन किया है।

बता दें कि ब्रिटेन के एक सांसद ने लंदन के व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली भाषा में लिखे ‘साइनबोर्ड’ पर गहरी आपत्ति जताई है। सांसद का कहना है कि यह केवल अंग्रेजी में ही लिखा होना चाहिए। एलन मस्क ने सांसद की बात का समर्थन किया है। ग्रेट यारमाउथ से सांसद रूपर्ट लोव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें व्हाइटचैपल स्टेशन पर अंग्रेजी और बंगाली भाषा में लिखा साइनबोर्ड दिखाई दे रहा है।

बंगाली में लिखे साइनबोर्ड पर बवाल

लंदन के रेलवे स्टेशन पर सूचना बंगाली भाषा में लिखी गई है। इसे ही लेकर ब्रिटेन में बवाल है। लोव ने रविवार को अपने पोस्ट में कहा,‘‘ यह लंदन है – स्टेशन का नाम अंग्रेजी में होना चाहिए केवल अंग्रेजी में।’’ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लोव के पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि अन्य ने कहा कि दो भाषाओं में साइनबोर्ड होना ठीक है। मस्क ने भी इस पोस्ट पर टिप्पणी कीं। उन्होंने कहा,‘‘हां’’। पूर्वी लंदन में बांग्लादेशी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए 2022 में व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली भाषा में साइनबोर्ड लगाया गया था। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेश के लोग रहते हैं।

Diabetes Control Tips : सर्दियों में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा अधिक, एक्सपर्ट से जानें डायबिटीज कंट्रोल करने के तरीके

सर्दियों का मौसम आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। तापमान में गिरावट होने पर सेहत संबंधी जटिलताएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं। यही वजह है कि हम सभी को सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि ठंड के मौसम में मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए भी कई तरह से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासतौर पर डायबिटीज रोगियों को सर्दी के मौसम में एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए। यह मौसम आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है और इसके बढ़ने का कारण भी बन सकता है।

वैसे तो सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने की कई वजह हो सकती है। लेकिन घर के अंदर रहने की वजह से फिजिकल एक्टिविटी में कमी, रक्त परिसंचरण में कमी और खानपान की आदतों में बदलाव आदि भी वजह बन सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको सर्दियों में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए क्या सतर्कता और सावधानियां बरतनी चाहिए।

डायबिटीज की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो तापमान में कमी आना आपके शरीर पर दबाव डाल सकती है। जब आपका शरीर एनर्जी बढ़ाने के लिए कोर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज करता है। यह हार्मोन इंसुलिन उत्पादन को प्रभावित करने वाला माना जाता है। बता दें कि इंसुलिन का काम शरीर की कोशिकाओं को ब्लड शुगर को अवशोषित करने में मदद करना है। वहीं इंसुलिन के उत्पादन में कमी आपके शुगर लेवल को बढ़ाने वाली हो सकती है।

अगर अक्सर आपका शुगर लेवल बढ़ा रहता है और आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं। तो इससे आंखों, किडनी और तंत्रिकाओं सहित कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

शरीर को ठंड से बचाएं

ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज या फिर ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो यह अधिक आवश्यक हो जाता है। शरीर को ठंड से बचाए रखने और गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनें। क्योंकि तापमान गिरने की वजह से शरीर पर पड़ने वाले तनाव को भी कम करेगा।

ब्लड शुगर की जांच करते रहें

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको शुगर को लेकर सतर्क रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताए गए उपायों को करने और नियमित अंतराल पर घर पर ही ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर की जांच कराते रहें। साथ ही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट में भी आवश्यक बदलाव करके आप शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं।

तनाव को कंट्रोल करें

कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि तनाव बढ़ने के साथ ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का भी खतरा रहता है। मधुमेह को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए आप तनाव मुक्त रहने वाले उपाय करें। क्योंकि अनियंत्रित तनाव की स्थिति न सिर्फ शारीरिक और मानसिक दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप योग, ध्यान और अन्य उपायों को अपनाकर तनाव और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल रख सकते हैं।

व्यायाम है जरूरी

सर्दियोौं में आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी होता है। अगर आप व्यायाम के लिए जिम या पार्क में नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही रहकर योगाभ्यास कर सकते हैं। रोजाना व्यायाम करने से आपको ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। क्योंकि सर्दियों में शुगर बढ़ने का मुख्य कारण लोगों का फिजिकल रूप से निष्क्रिय हो जाना है।

Latest Sports News: कैपिटल्स ने आईएलटी20 का खिताब जीता, फाइनल में वाइपर्स को चटाई धूल!

दुनियाभर में टी20 लीगों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच दुबई की सबसे बड़ी टी20 लीग ILT20 खेली गई। जहां फाइनल मैच डेजर्ट वाइपर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को कैपिटल्स की टीम ने अपने नाम किया और इस मैच में वाइपर्स को 4 विकेट से रौंदा। ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स को एक रोमांचक फाइनल में हराया, जिसमें सिकंदर रजा ने धैर्य बनाए रखते हुए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुबई को जीत दिलाई।

पॉवेल रहे जीत के हीरो

रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाकर कैपिटल्स को मुकाबले में बनाए रखा। कैपिटल्स को अंतिम पांच ओवरों में 65 रनों की जरूरत थी और वे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे, हालांकि, 18वें ओवर में पॉवेल आउट हो गए और खेल ने फिर से अपना रुख बदल लिया। मुश्किलों से घिरे रजा ने चार गेंदें शेष रहते हुए कैपिटल्स को जीत दिला दी।

वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, जिसमें मैक्स होल्डन ने 51 गेंदों पर 76 रन और कप्तान सैम करन ने 33 गेंदों पर 62* रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और एलेक्स हेल्स के आउट होने के बाद होल्डन ने एक छोर संभाले रखा और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। उनकी पारी की बदौलत वाइपर्स ने दूसरों के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया।

आखिरी ओवर में चेज किया टारगेट

करन और आजम खान ने इसका भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 67 रन जोड़े। करन बाद के हाफ में स्टार रहे। उन्होंने कुग्गेलेइजन की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा। करन और आजम ने वाइपर्स को 200 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उनका 189 रन का स्कोर थोड़ा कम साबित हुआ और रजा के शानदार खेल की बदौलत कैपिटल्स ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेटेस्ट मनोरंजन न्यूज़: साउथ सिनेमा की जबरदस्त शुरुआत, इस फिल्म ने महज 4 दिनों में कमाए 60 करोड़

बॉलीवुड बीते कुछ साल में साउथ सिनेमा से पिछड़ता हुआ दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर कहानियों के स्तर तक सभी क्षेत्रों में साउथ सिनेमा बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। बीते साल भी टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 3 साउथ की शामिल रहीं। अब इस साल की शुरुआत में भी साउथ सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकलता दिख रहा है। बीते शुक्रवार को बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और साउथ की 1 फिल्म सिनेमाघरों में लगी थी। लेकिन साउथ की फिल्म ने महज 4 दिनों में 60 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर बॉलीवुड की दोनों फिल्मों को आईना दिखा दिया है। इस फिल्म का नाम है “विदामुयार्ची’। वहीं हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म बैडएस की कमाई महज 4 करोड़ रुपयों पर सिमट गई। वहीं 2 बड़े स्टारकिड्स जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म लवयापा ने 3 दिनों में महज 2.75 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया है।

विदामुयार्ची का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वेबसाइट की रिपोर्ट है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक विदामुयार्ची ने रविवार को भारत में ₹10.6 करोड़ की कमाई की, जिससे उसकी कुल कमाई ₹60.35 करोड़ हो गई। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में भारत में ₹26 करोड़ की शुद्ध कमाई की, जबकि शुक्रवार को 60.58% की गिरावट के बाद ₹10.25 करोड़ की कमाई हुई। शनिवार को इसमें 31.71% की बढ़ोतरी देखी गई जिससे भारत में ₹13.5 करोड़ की कमाई हुई। इसमें सुबह 37.04%, दोपहर में 54.73% और शाम को 54.13% ऑक्यूपेंसी थी। विदामुयार्ची ने तीन दिनों में दुनिया भर से ₹92 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि विदेशों से ₹32.30 करोड़ कमाए। विदामुयार्ची एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो अज़रबैजान में एक कुख्यात समूह द्वारा अपनी पत्नी का अपहरण करने के बाद बचाव अभियान पर निकलता है। फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हुई और अजित के रेसिंग करियर को आगे बढ़ाने से पहले 2024 तक पूरी हो गई। शुरुआत में पोंगल के दौरान रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्मकी रिलीज़ स्थगित कर दी गई। इसे आलोचकों और प्रशंसकों से मिश्रित समीक्षाएं मिलीं।

बॉलीवुड की दोनों फिल्में रहीं फिसड्डी

बीते शुक्रवार को एक साथ रिलीज हुईं बॉलीवुड की 2 फिल्में लवयापा और बैडएस रविकुमार में भी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि हिमेश रेशमिया ने स्टारकिड्स जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म पर अपना पलटा भारी कर दिया था। सेकनिल्क के मुताबिक लवयापा फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। और अब तीन दिनों में फिल्म ने कुल 3.58 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया है। वहीं हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म बैडएस रविकुमार ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की और दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 61 लाख रुपयों की कमाई के साथ 6.36 करोड़ रुपयों का कुल कलेक्शन कर लिया है।

तेल अवीव:गाजा से अचानक पीछे हटने लगी इजरायली सेना, आखिर क्या है इसकी वजह?

 करीब 15 महीने तक गाजा में मौत का तांडव मचाने और गाजा पट्टी को तहस-नहस करने के बाद इजरायली सेना ने अब गाजा से लौटना शुरू कर दिया है। इससे फिलिस्तीनियों ने राहत की सांस लेना शुरू किया है। बता दें किय इजरायली सेना की यह वापसी हमास के साथ युद्ध विराम समझौते के तहत हो रही है। लिहाजा इजरायली सेना ने गाजा के एक प्रमुख गलियारे से हटना शुरू कर दिया है।

इजरायली अधिकारी ने रविवार को बताया कि युद्धविराम समझौते के एक भाग के रूप में इजरायल ने नेत्ज़ारिम गलियारे से अपनी सेनाएं हटाने पर सहमति व्यक्त की थी। यह एक भू-पट्टी है जो उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से अलग करती है। इजरायली अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि उन्हें मीडिया के साथ सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही पर चर्चा करने का अधिकार नहीं था।

फिलिस्तीनियों को अपने घर लौटने की दी अनुमति

इजरायल ने युद्ध विराम की शुरुआत में फिलस्तीनियों को युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में अपने घरों की ओर जाने के लिए नेत्ज़ारिम पार करने की अनुमति देना शुरू कर दिया था। इसके अलावा क्षेत्र से सेनाओं की वापसी समझौते के प्रति एक और प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि रविवार को इजरायल ने कितने सैनिक वापस बुलाये थे। बयालीस दिवसीय युद्ध विराम अभी अपने आधे पड़ाव पर है और दोनों पक्षों को इसे बढ़ाने के लिए बातचीत करनी है, जिससे हमास की कैद से और अधिक इजरायली बंधकों को मुक्त कराया जा सके।