Home Blog Page 934

वॉशिंगटन:अमेरिका ने रची थी पीएम मोदी को हराने की साजिश, पूर्व अमेरिकी विदेश अधिकारी ने करा बड़ा दावा

 अमेरिका के विदेश विभाग के पूर्व अधिकारी माइक बेंज के एक दावे से हड़कंप मच गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंज ने दावा किया है कि मीडिया के असर का इस्तेमाल करके, सोशल मीडिया सेंशरशिप को बढ़ावा देकर और विपक्ष के आंदोलनों को आर्थिक मदद पहुंचाकर अमेरिका ने भारत, बांग्लादेश समेत कई देशों की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने चुनावों को भी प्रभावित करने की कोशिश की और सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया।

बेंज के दावे से मचा सियासी हड़कंप

USAID को लेकर जारी विवाद के बीच बेंज के इस दावे से हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि अमेरिका ने इस काम में काफी पैसे खर्च किए। बेंज के दावे के मुताबिक, भारत में 2019 में हुए लोकसभा चुनावों को भी प्रभावित करने की पूरी कोशिश की गई थी ताकि पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी सफल न हो पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सऐप और ट्विटर जैसी विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों पर मोदी समर्थक कंटेंट को रोकने के लिए अमेरिका के विदेश विभाग ने दबाव डाला था। बता दें कि USAID अमेरिकी सरकार की एक स्वतंत्र संस्था है, जो विकासशील देशों में आर्थिक और मानवीय सहायता प्रदान करती है।

भारत के पड़ोसी देशों में बुरा रहा हाल

बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत के लगभग सभी पड़ोसी देशों में सियासी अस्थिरता का माहौल रहा है। पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में तो बहुत ही नाटकीय अंदाज में सत्ता परिवर्तन हुए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी पिछले 3 चुनावों में पहली बार अपने दम पर बहुमत से पीछे रह गई। हाल ही में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि USAID ने भारत को बांटने के लिए कई संस्थाओं को धन मुहैया कराया था। ऐसे में बेंज के इस दावे से कि अमेरिका ने पीएम मोदी को हराने की साजिश रची थी, दुबे के आरोपों को बल मिला है।

“India’s Got Latent Updated News ” के सभी 18 एपिसोड्स की जांच जारी, जजों पर होगी कार्रवाई

इंडियाज गॉट लेटेंट केस में नई जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक, इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी 18 एपिसोड्स की जांच की जा रही है। इन 18 एपिसोड्स में जितने भी जज आए थे। इन जजों में से जिस जज ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस शो में जो ऑडियंस आई थी, उनके बयान को बतौर गवाह के रूप में दर्ज किए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर को पत्र लिखकर सभी 18 एपिसोड्स को हटाने के लिए कहा है। बता दें कि आईजीएल शो में आए करीब 32 जजों की पुलिस ने पहचान की है। इसमें से कुछ जजों को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा है। वहीं अन्य लोगों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है।

FIR का डर

जानकारी के मुताबिक, इस शो के ज्यादातर जज मुंबई के बाहर हैं और एफआईआर दायर होने के बाद से डरे हुए हैं। शो में जिन प्रतिभागियों ने अश्लील भाषा का प्रयोग किया, उनको भी आरोपी बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस शो के निर्माताओं से सभी 18 एपिसोड के अनएडिटेड फुटेज कलेक्ट करने वाली है। वहीं क्या इस शो के निर्माताओं का अश्लीलता फैलाकर पैसा कमाना उद्देश्य था, इस एंगल से भी जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व महिला आयोग ने भद्दी टिप्पणी के मामले में रणवीर अल्लाहाबादिया, समय रैना और अन्य साथियों को तलब किया था। 17 फरवरी को इस मामले में सुनवाई निर्धारित की गई है।

आशीष चंचलानी का बयान दर्ज

बता दें कि  इंडियाज गॉट लेटेंट शो में भद्दी टिप्पणी मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया, समय रैना और अन्य लोगों की खूब किरकिरी हो रही है। इस मामले में आज खार पुलिस ने बीते दिनों यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया था। साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों से संपर्क किया। बता दें कि समय रैना फिलहाल देश के बाहर हैं, जिनसे पुलिस ने संपर्क किया है। वहीं पुलिस ने रणवीर अल्लाहाबादिया के मैनेजर से भी संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक, रणवीर अल्लाहाबादिया कभी भी अपना बयान दर्ज कराने आ सकता है। खार पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

मार्सेः Modi-Macron की वार्ता: मोदी और मैक्रों ने कहा –भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे

पेरिस से मार्से जाने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ही विमान से यात्रा की। बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहलों में अपनी सहभागिता को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक बातचीत के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण संबंधी परिणाम प्रदान करे।

दोंनों नेताओं की यहां हुई बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयामों के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को शामिल किया गया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा परिषद के मामलों सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर निकटता से समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की।

संबंधों की नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

पीएम मोदी और मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंधों ने नई ऊंचाई हासिल की है।  फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी सुदृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर गौर किया कि यह पिछले 25 वर्षों में क्रमिक तरीके से एक बहुआयामी संबंध में विकसित हुई है। विदेश सचिव मिस्री ने मार्से में कहा- मोदी और मैक्रों ने यूरोप, पश्चिम एशिया तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

वाशिंगटनः मस्क के कंधे पर बेटा, सिर पर है भारी जिम्मेदारियां; जानें, ट्रंप के सामने एलन ने क्या कहा

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क नए अंदाज में नजर आए। मस्क के कंधे पर उनका बेटा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जो जम्हाई ले रहा है। इस दौरान मस्क राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मौजूद हैं। एलन मस्क बेटे को कंधे पर बैठाए खड़े हैं और ट्रंप बैठे हुए हैं। इस दौरान एलन मस्क ने व्हाइट हाउस डेब्यू में डीओडीई के काम का बचाव किया। टेस्ला, एक्स और स्पेसएक्स के 53 वर्षीय मालिक मस्क ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं कुछ करके बच सकता हूं।”

बता दें कि अरबपति एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तकनीकी सहयोगी हैं। मस्क ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपनी पहली उपस्थिति के दौरान अमेरिकी सरकार के “शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण” का नेतृत्व करने से इनकार किया। मस्क ने अपनी लागत-कटौती योजनाओं का बचाव करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका बजट कटौती के बिना “दिवालिया” हो जाएगा।

दक्षिण अफ़्रीकी मूल के अरबपति मस्क ने हाल के सप्ताह में कई आदेशश जारी किए हैं। मस्क को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नव निर्मित सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के तहत संघीय लागत में कटौती के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। मस्क के नए आदेशों का उद्देश्य संघीय खर्च में कटौती करना है। व्हाइट हाउस में अपने पदार्पण के दौरान दुनिया के सबसे अमीर आदमी मस्क ने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बगल में खड़े पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अमेरिका के बजट घाटे की ओर इशारा किया था, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 1.8 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा था।

लोगों ने किया है सुधार के लिए मतदान

एलन मस्क ने कहा कि व्यापक सरकारी कटौती को “सामान्य ज्ञान” वाले उपाय बताते हुए मस्क ने कहा, “लोगों ने प्रमुख सरकारी सुधार के लिए मतदान किया और यही लोगों को मिलने वाला है… यही तो लोकतंत्र है।”

Latest India News: रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं, अपूर्वा ने भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी!

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर हर तरफ हंगामा मचा हुआ है और इस एपिसोड ने हर तरफ एक नई बहस छेड़ दी है। क्या आम लोग, क्या सेलिब्रिटी और क्या राजनीतिक गलियारे, हर तरफ इस शो की निंदा हो रही है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हाल ही में कुछ फेमस यूट्यूबर्स ने शिरकत की। आशीष चंचलानी, रणवीर अल्लाहबादिया और रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा जैसे यूट्यूब के चर्चित चेहरे समय रैना के शो में पहुंचे, जहां रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर हंगामा मच गया और शो को बंद किए जाने की मांग उठने लगी।

रणवीर, समय और अपूर्वा के खिलाफ केस दर्ज

कॉमेडी शो में आपत्तिजनक शब्दों और वल्गर कॉमेडी का इस्तेमाल करने को लेकर अब रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा पर केस भी दर्ज किया जा चुका है। रणवीर अल्लाहबादिया अपने बयान पर माफी भी मांग चुके हैं। हालांकि, सिर्फ रणवीर ही नहीं अब नेटिजंस ने शो से अपूर्वा मखीजा का भी एक क्लिप ढूंढ निकाला है, जिसे लेकर रिबेल किड के नाम से मशहूर यूट्यूबर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

चर्चा में अपूर्वा मखीजा का कमेंट

इस क्लिप में अपूर्वा कुछ आपत्तिजनक कमेंट करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अपूर्वा भी समय रैना के शो में पैनलिस्ट बनकर शामिल हुई थीं, जिसमें उन्हें कंटस्टेंट्स के साथ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते देखा गया। एक कंटेस्टेंट का कमेंट सुनने के बाद अपूर्वा जवाब में कुछ ऐसा कहती हैं, जिसके बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया भी हैरान रह जाते हैं।

अपूर्वा मखीजा के बयान पर भी मचा बवाल

इसी शो के दौरान मखीजा ने शादी, लड़के और पुरुषों पर कुछ ऐसे कमेंट किए, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। ट्रोल्स से बचने के लिए अब मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन को भी ब्लॉक कर दिया है, जिससे कोई आपत्तिजनक कमेंट ना कर सके। मखीजा के वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस डायन को भी इसके चीप डार्क जोक और कॉमेडी के लिए ट्रोल किया जाना चाहिए।’ एक अन्य ने लिखा- ‘सिर्फ समय और रणवीर ही क्यों, इसे भी बराबरी से शर्म का पाठ पढ़ाना चाहिए।’

क्या है पूरा विवाद?

जो लोग नहीं जानते, बता दें समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा पैनलिस्ट बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से कुछ ऐसे सवाल किए, जिसके वायरल होने पर रणवीर के बयान और शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रणवीर के कमेंट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इंडियाज गॉट लेटेंट, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को बॉयकॉट किए जाने की मांग शुरू हो गई।