Home Blog Page 935

Health Benefits: बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए ऐसे करें शहद का सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि जरा सी लापरवाही बरतने से आपको सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो जाती है। इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जब आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो मौसमी बीमारियों से खतरा कम होता है और आप सेहतमंद बने रहेंगे। हालांकि बहुत से लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन यह दवाएं आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

ऐसे में बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि शहद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहद में सोडियम, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है। शहद का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर अंदरूनी तौर पर गर्म रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बदलते मौसम में शहद से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं।

शहद और गर्म पानी

बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

शहद और अदरक

बता दें कि शहद और अदरक का सेवन भी आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। इसलिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर इसे कद्दूकस करके 1 चम्मच रस निकाल लें। फिर इस रस में 1/2 शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण का सेवन करने से सर्दी से भी राहत मिलती है और गले की खराश व खांसी की समस्या भी दूर होती है।

शहद और नींबू

अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप शहद और नींबू का भी सेवन कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से आपका बचाव होता है। ऐसे में आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और 1 नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। इसको पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

दालचीनी और शहद

बदलते मौसम में संक्रमण से बचने के लिए शहद में आधा चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह खाएं।

शहद और हल्दी

इम्यूनिटी को मजबूत करने और खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट का सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होगी।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सांसदों ने खुद की सैलरी की दोगुनी, जानें अब कितनी मिलेगी तनख्वाह

 पाकिस्तान में जनता भले ही भूखों मर रही हो, पर सांसदों को इससे कुछ विशेष फर्क पड़ता दिख नहीं रहा है। देश के सांसदों ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया, जिससे उनका वेतन दोगुने से भी ज्यादा बढ़ जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कई महीनों से महंगाई चरम पर है और आम जनता के लिए 2 वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सांसदों द्वारा खुद की सैलरी बढ़ाने का विधेयक पारित होने के बाद आम जनता में नाराजगी देखने को मिल सकती है।

कितना बढ़ जाएगा सांसदों का वेतन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल के पास होने के बाद अब सांसदों का वेतन पाकिस्तानी मुद्रा में 2,18,000 रुपये से दोगुना से भी अधिक बढ़कर 5,19,000 रुपये हो जाएगा। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 1.62 लाख रुपये होती है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज यानी कि PML-N की सांसद रोमिना खुर्शीद आलम ने नेशनल असेंबली में संसद सदस्य वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया, जिसने इसे बहुमत से पारित कर दिया। इससे सांसदों के वेतन में 138 फीसदी की भारी बढ़ोतरी होगी। इससे पहले, नेशनल असेंबली की वित्त समिति ने 26 जनवरी को अध्यक्ष अयाज सादिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

किसी भी सांसद ने नहीं जताई आपत्ति

गौर करने वाली बात यह है कि जब देश गंभीर आर्थिक दौर से गुजर रहा है, तब न तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से संबंधित विपक्षी सांसदों और न ही सत्ता पक्ष के किसी सांसद ने अपनी तनख्वाह बढ़ने पर आपत्ति जताई। पाकिस्तान में आम जनता के लिए पिछले कुछ महीने कितने मुश्किल रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई इलाकों से आटे तक के लिए जान गंवा देने की खबरें आई थीं। वहीं, बिजली के बेतहाशा बढ़े बिलों ने भी पाकिस्तानी आवाम की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में सांसदों का यूं आराम से अपना वेतन बढ़वा लेना कष्ट झेल रही पाकिस्तानी जनता में आक्रोश पैदा कर सकता है।

Latest Bollywood News: ‘छावा’ के सेट से ऐसा क्या घर लेकर आए विक्की, जिसे देखते ही खुश हो गईं कैटरीना?

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए अभिनेता ने खासी तैयारी की है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ये फिल्म 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच विक्की कौशल ने फिल्म के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अन्य विषयों पर भी खुलकर चर्चा की और साथ ही ये भी खुलासा किया कि ‘छावा’ के सेट से वह दो चीजें अपने घर ले गए। इस पर उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के रिएक्शन का भी खुलासा किया।

पर्सनल लाइफ के लिए मुश्किल से समय मिलता है- विक्की

विक्की कौशल ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में कहा- ‘जब आप नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे होते हैं तो आपको मुश्किल से किसी और चीज के लिए समय मिलता है। आप 12 घंटे शूट कर रहे होते हैं, 2 घंटे की ट्रेनिंग और 2 घंटे की एक्शन रिहर्सल, उसके बाद क्या बचता है। आपको मुश्किल से घर जाने का समय मिलता है और उस समय बस आप घर जाकर सोना चाहते हैं। 6 घंटे के लिए सोने के बाद फिर काम पर वापसी। इस बीच आपको अपनी पर्सनल लाइफ के लिए मुश्किल से समय मिलता है।’

दो चीजें, जिन पर कैटरीना ने ध्यान दिया

‘लेकिन जब वो ब्रेक मिलता है और सब कुछ होता है, तो दो चीजें होती हैं जिन पर कैटरीना ने ध्यान दिया है और मुझे बताया है। एक बात जो लक्ष्मण सर ने भी नोटिस की, है वो वॉक, वो थोड़ा मेरे साथ रह जाता है। छावा के लिए किसी को भी आपत्ति नहीं थी, यहां तक ​​कि मेरी पत्नी को भी नहीं। मेरी वॉक देखकर उन्होंने हंसते हुए कहा- ‘ये बहुत सही लग रहा है।’

शुक्र है कैटरीना इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं- विक्की

विक्की आगे कहते हैं- ‘दूसरी चीज जो उन्होंने नोटिस की, वह है कि मैं कई बार थोड़ा शांत हो जाता हूं… क्योंकि क्या है ना ये ऐसा नहीं है कि मैं 24 घंटे उस कैरेक्टर में रहता हूं, लेकिन होता क्या है ना कि आपके मन में लगातार ही रहता है। घर के उन 8 घंटों के दौरान भी, आपके दिमाग में यही चल रहा होता है कि सब ठीक चल रहा है ना, हमने आज क्या किया, मैं और अलग क्या कर सकता हूं। तो दिमाग काम छोड़कर वापस आता ही नहीं है। ऐसा कई बार होता है, जब बात करते-करते मैं थोड़ा अलग हो जाता हूं। शुक्र है कि कैटरीना इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह ये सब समझती हैं, मेरा परिवार और हर कोई।’

Latest Sports News IND vs ENG: बल्लेबाजों का दबदबा रहेगा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें तीसरे वनडे का हाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने पर होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस तीसरे मुकाबले में सभी की नजरें पिच पर भी टिकी रहने वाली हैं।

अब तक यहां खेले गए हैं कुल 31 वनडे मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर बात की जाए तो ये अभी सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, ऐसे में यहां पर बल्लेबाजों के लिए छक्का लगाना आसान काम नहीं होता है। यहां पर अब तक खेले गए 31 वनडे मैचों में से 15 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो 16 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है तो वहीं दूसरी पारी में ये घटकर 208 रनों के आसपास पहुंच जाता है। अहमदाबाद की पिच पर शाम के समय तेज गेंदबाजों को नई गेंद से जहां थोड़ी स्विंग मिलती है तो वहीं मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखाते हैं। वहीं मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर वनडे खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने अब तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 20 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 11 में जहां जीत हासिल हुई है तो वहीं 9 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस स्टेडियम में टीम इंडिया पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। यहां पर सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम पर है जो उन्होंने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वनडे मुकाबले में 325 रनों को चेज करते हुए बनाया था। टीम इंडिया ने पिछली बार इस मैदान पर वनडे मुकाबला साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप में खेला था जब फाइनल मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

गाजा और आसपास सैन्य तैनाती बढ़ाने का दिया आदेश, बेंजामिन नेतन्याहू काआया बड़ा फैसला

इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में एक बार फिर से जंग शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। इजरायल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की सेना को गाजा पट्टी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ाने का आदेश दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को हमास को बंधकों को रिहा नहीं करने पर संघर्ष-विराम समझौते से पीछे हटने और गाजा पट्टी में फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी दी है।

क्यों खतरे में पड़ा सीजफायर?

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत हमास द्वारा कई चरणों में इजरायली बंधकों को रिहा किया जा रहा है। वहीं, बदले में इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर रहा है। हालांकि, हमास ने शनिवार को प्रस्तावित बंधकों की रिहाई को टालने की धमकी दी है। बता दें कि हमास अब तक 21 इजरायली बंधकों को रिहा कर चुका है।

हर स्थिति के लिए तैयार रहें- नेतन्याहू

इजरायल के अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगर हमास शनिवार को बंधकों को रिहा नहीं करता है, तो वे हर स्थिति के लिए तैयार रहें। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हमास की धमकी को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपनी सुरक्षा कैबिनेट के साथ चार घंटे तक बैठक की है।

हमास ने क्यों टाली बंधकों की रिहाई?

इजरायल और हमास के बीच करीब 15 महीनों तक जंग जारी रहने के बाद हाल ही में सीजफायर का समझौता हुआ है। हालांकि, सोमवार को हमास ने कहा है कि समझौते के तहत गाजा पट्टी में पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। इस कारण वह शनिवार को होने वाली तीन और बंधकों की रिहाई टाल रहा है। हमास के इस कदम से गाजा में सीजफायर खतरे में पड़ गया है।