Home Blog Page 933

Health Benefits : कच्चा प्याज खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

प्याज भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहा है। फिर चाहे दाल बनाना हो या सब्जी बनानी हो या फिर स्पेशल डिश, अधिकतर घरों में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लोग सलाद के रूप में भी प्याज खाते हैं। बता दें कि प्याज में सोडियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको शरीर पर इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे है कि कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से इसके क्या साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

पेट से जुड़ी परेशानियां

दरअसल, कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आपको पहले से पेट संबंधी कोई समस्या है, तो आपको सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि प्याज में ‘फ्रुक्टेन’ नामक कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिसकी वजह से इसको पचाने में परेशानी हो सकती है। कच्चे प्या का अधिक सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिन लोगों का पेट सेंसिटिव है, तो आपको सूजन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द

अगर आको माइग्रेन की समस्या है तो आपको सीमित मात्रा में ही कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। बता दें कि प्याज में टायरामाइन पाया जाता है, जो सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आपको अक्सर सिरदर्द या फिर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो आपको कच्चे प्याज का सेवन कम करना चाहिए। वहीं रात के समय प्याज खाने से बचना चाहिए।

सीने में जलन की समस्या

अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्याज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब पोटैशियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो यह आपके कार्डियोलीवर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपके सीने में जलन हो सकती है। वहीं ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको पहले से इन दोनों में से कोई समस्या है तो आपको सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करना चाहिए।

लो हो सकता है शुगर लेवल

बता दें कि शुगल लेवल बढ़ने के अलावा शुगर लेवल लो होना भी खतरनाक होता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। वहीं कच्चे प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको डॉक्टर की सलाह पर ही कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।

Latest World News: PM मोदी ने मैक्रों दंपति को विशेष तोहफे दिए, जेडी वांस के बच्चों को भी दिए गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के दौरे पर कई लोगों को अलग-अलग उपहार दिए हैं। फ्रांस की फर्स्ट लेडी यानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी को उन्होंने फूलों और मोर की आकृति वाला बेहतरीन चांदी का हाथ से उकेरा हुआ टेबल मिरर गिफ्ट किया है। वहीं उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति और अमेरिका के उपराष्ट्रपति के बच्चों को भी उपहार दिया है। चलिए बताते हैं पीएम नरेंद्र मोदी ने किसे क्या गिफ्ट दिया है और उस गिफ्ट की खासियत क्या है।

फ्रांस की फर्स्ट लेडी को पीएम मोदी का गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी को चांदी का हाथ से उकेरा हुआ टेबल मिरर गिफ्ट किया है, जिसमें फूलों और मोर की आकृति उकेरी गई है। चांदी का हाथ से उकेरा हुआ टेबल मिरर राजस्थान के बेहतरीन शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इसके जटिल चांदी के फ्रेम में फूलों और मोर की आकृतियां हैं, जो सुंदरता, प्रकृति और अनुग्रह का प्रतीक हैं। मोर और फूलों की आकृति को टेबल मिरर पर बेहद सावधानीपूर्वक उकेरा गया है, साथ ही शानदार चमक पाने के लिए इसे पॉलिश किया गया है। पीएम मोदी द्वारा दिया गया चांदी का टेबल मिरर राजस्थान की धातुकर्म यानी मेटल की कारीगरी की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। इसे कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी का गिफ्ट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पीएम मोदी ने डोकरा आर्टवर्क उपहार स्वरूप दिया है। डोकरा कला, छत्तीसगढ़ की एक प्रतिष्ठित धातु-ढलाई यानी मेटल कास्टिंग परंपरा है, जो प्राचीन खोई हुई मोम तकनीक का उपयोग करके तैयार किया जाता है जो शिल्प कौशल को दर्शाती है। क्षेत्र की समृ्द्ध आदिवासी विरासत में निहित, यह कलाकृति पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दर्शाती है, जो संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है। पीतल और तांबे से बने इस टुकड़े में बारीक विवरण है और इसकी चमक को कायम रखने के लिए लैपिस लाजुली और मूंगा का इस्तेमाल किया गया है। लेबर इंटेसिव कास्टिंग प्रक्रिया कारीगरों के कमाल के कौशल और समर्पण को दर्शाती है। यह सजावट की वस्तु से कहीं अधिक भारत की समृद्ध सांस्कृति विरासत का प्रतीक है, जो आदिवासी परंपराओं और कलात्मक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति विवेक वेंस के बेटे को पीएम मोदी का तोहफा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे विवेक वेंस को लकड़ी से बने रेलवे खिलौने का सेट दिया है। इस गिफ्ट की खासियत है कि यह एक कालातीत क्लासिक है, जो पुरानी यादों को सस्टेनेबिलिटी के साथ जोड़ता है। प्राकृतिक लकड़ी से तैयार और पर्यावरण के अनुकूल इसे वनस्पति यानी पेड़-पौधों से निकलने वाले रंगों से रंगा गया है। यह बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को सुनिश्चित करता है। बता दें कि इस खिलौने को हाथ से तैयार किया गया है जो रचनात्कमता, विरासत और पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल का प्रतीक है और भारत की समृद्ध लकड़ी के खिलौने बनाने की परंपरा को दर्शाता है।

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दूसरे बेटे इवान ब्लेन वेंस को भारतीय लोक चित्रकलाओं पर आधारित जिग-सॉ पजल गिफ्ट किया है। यह पहेली विभिन्न लोक चित्रकला शैलियों को प्रदर्शित करके भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाती है। पश्चिम बंगाल की कालीघाट पेंटिंग बोल्ड आउटलाइन, जीवंत रंगों, देवताओं, मिथकों और सामाजिक विषयों के चित्रण के लिए मशहूर हैं। संथाल जनजाति द्वारा बनाई गई संथाल पेंटिंग आदिवासी जीवन, अनुष्ठानों और प्रकृति को चित्रित करने के लिए मिट्टी के रंगों और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करती है। बिहार की मधुबनी पेटिंग जटिल पैटर्न, चमकीले रंगों और पौराणिक या प्रकृति से प्रेरित रूपांकनों की विशेषता है। पीएम मोदी द्वारा गिफ्ट की गई जिगसॉ पजल की पेंटिंग की प्रत्येक शैली भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं की एक अनूठी झलक पेश करती है, जो इस पहेली को एक कलात्मक और शैक्षिक अनुभव बनाती है।

वहीं जेडी वेंस की बेटी मीराबेल रोज वेंस को पीएम नरेंद्र मोदी ने लकड़ी से बना हुआ अल्फाबेट सेट गिफ्ट किया है। इसकी खासियत यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही लकड़ी की वर्णमाला टिकाउ, सुरक्षित और आकर्षक शिक्षा का उपकरण है। प्लास्टिक से बनने वाले अल्फाबेट सेट के विपरीत, यह हानिकारक रसायनों से मुक्त है और पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करता है। हाथों से सीखने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। यह इंट्रैक्टिव गतिविधियों को बढ़ावा देता है, जिससे यह किसी भी प्लेरूम या क्लास के लिए एक कीमती वस्तु बन जाता है।

Pakistan vs South Africa: रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने रचा इतिहास, ODI में पहली बार किया ये कारनामा

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जहां उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को 353 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा की पारियों की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया। इन दोनों प्लेयर्स के आगे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज टिक नहीं पाए और पाकिस्तान ने पहाड़ जैसा टारगेट आसानी से चेज कर लिया।

पाकिस्तान ने चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट

353 रनों का टारगेट चेज करके पाकिस्तान ने ODI क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2022 में 349 रनों का टारगेट चेज किया था। अब ODI में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने नया इतिहास रचते हुए पहली बार 350 प्लस रनों का टारगेट चेज किया है। इससे पहले पाकिस्तानी टीम वनडे क्रिकेट में ऐसा नहीं कर पाई थी।

रिजवान और सलमान ने लगाए शतक

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब बाबर आजम (23 रन) और सऊद शकील (15 रन) अच्छा नहीं कर पाए। फखर जमां ने जरूर अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में पाकिस्तानी टीम संकट से घिरी हुई नजर आ रही थी। ऐसे में पाकिस्तान की हार तय नजर आ रही थी, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान (122 रन) और सलमान अली आगा (134 रन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। दोनों ही प्लेयर्स ने शतक लगाए और पाकिस्तानी टीम को जीत दिला।

अफ्रीका के लिए तीन बल्लेबाजों ने लगाए थे अर्धशतक

साउथ अफ्रीकी टीम के लिए टेम्बा बावुमा ने 82 रन और टोनी डी जोर्जी ने 22 रन बनाए। मैथ्यूज ब्रीट्जके ने 83 रन और हेनरिक क्लासेन ने 87 रनों का योगदान दिया। अफ्रीकी टीम के लिए तीन प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए और इन खिलाड़ियों की वजह से ही टीम हिमालय जितना बड़ा स्कोर बना पाई। अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 352 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए।

वॉशिंगटन: क्या रुक पायेगी रूस-यूक्रेन जंग? ट्रंप और पुतिन के बीच हुई ‘लंबी’ बातचीत

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर सीधे बात की है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई गई है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुतिन के साथ ‘लंबी और बहुत ही प्रोडक्टिव फोन कॉल’ की और दोनों ने यह तय किया कि उनकी टीमें तुरंत बातचीत शुरू करेंगी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत 3 साल से चल रहे युद्ध को समाप्ति की ओर धकेलने में अहम साबित होगी।

अमेरिका आएंगे पुतिन, रूस जाएंगे ट्रंप

ट्रंप ने यह भी बताया कि वे और पुतिन एक-दूसरे के देशों की यात्रा करने पर सहमत हुए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruthSocial पर लिखा, ‘जैसा कि हम दोनों ने सहमति जताई, हम रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोकना चाहते हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने मेरे मजबूत चुनावी नारे ‘कॉमन सेंस’ का भी इस्तेमाल किया। हम दोनों इस पर विश्वास करते हैं और हम बहुत ही करीबी से मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं, जिसमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा भी शामिल है।’

जेलेंस्की से भी बात करने पर हुई चर्चा

अमेरिकी वार्ता टीम में विदेश मंत्री मार्को रुबियो, CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और राजदूत एवं विशेष दूत स्टीव विटकोफ शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 3 साल में यह पहला ऐसा मौका है जब रूस से यूक्रेन के बारे में बात की गई है और यूक्रेन का कोई भी प्रतिनिधि बातचीत के दौरान मौजूद नहीं रहा। हालांकि ट्रंप और पुतिन के बीच जेलेंस्की से भी बात करने पर चर्चा हुई है। वहीं, दोनों नेताओं ने मिडिल-ईस्ट के मुद्दे पर भी बात की।

बातचीत पर सामने आया रूस का बयान

दोनों नेताओं के बीच बातचीत पर रूस का बयान भी आ गया है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने इस पर सहमति जताई कि ‘हमारे देशों को एक साथ काम करने का समय आ गया है।’ क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को यात्रा का निमंत्रण दिया। पेसकोव ने कहा, ‘यूक्रेन संकट के समाधान पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम की तत्काल आवश्यकता और समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की।’

जिनेवा:बांग्लादेश हिंसा में हुई 1400 लोगों की मौत, UN ने जारी करे आंकड़े

 बांग्लादेश हिंसा के दौरान कम से कम 1400 लोग मारे गए थे। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बुधवार को जारी की है। यूएन ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले साल गर्मियों में छह सप्ताह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में 1,400 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है।

जिनेवा स्थित कार्यालय ने एक नयी रिपोर्ट में कहा है कि सुरक्षा और खुफिया सेवाएं “व्यवस्थित रूप से” अधिकारों के उल्लंघन में संलिप्त हैं, जो मानवता के खिलाफ अपराध हो सकते हैं और इनकी जांच की आवश्यकता है। मानवाधिकार कार्यालय ने ‘‘विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों’’ का हवाला देते हुए कहा कि एक जुलाई से 15 अगस्त के बीच हुए प्रदर्शनों में 1,400 से अधिक लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के घायल होने की आशंका है।

पूर्व पीएम शेख हसीना को छोड़ना पड़ा था देश 

बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गईं थी और पिछले साल पांच अगस्त से वह यहां हैं। इन व्यापक प्रदर्शन के बाद उनकी अवामी लीग की 16 साल पुरानी सरकार गिर गयी थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने आठ अगस्त, 2024 को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने संकेत दिया कि विरोध- प्रदर्शनों को दबाने के लिए राजनीतिक नेतृत्व और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की जानकारी और समन्वय से “न्यायिक हत्याएं, व्यापक रूप से मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां की गईं।