Home Blog Page 931

Latest Bollywood News:इमरान हाशमी की हीरोइन ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, फैन्स बोले- ‘धुल जाएंगे सारे पाप’

उत्तर प्रदेश के पावन शहर प्रयागराज में महाकुंभ का आज 32वां दिन है। महाकुंभ में लगातार देशभर की नामी ग्रामी हस्तियां पहुंच रही हैं और मां गंगा को प्रणाम कर आर्शीवाद ले रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी महाकुंभ में पहुंचकर भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। बीते दिनों यहां इमरान हाशमी की हीरोइन ईशा गुप्ता भी पहुंची थीं। ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में पहुंचकर मां गंगा की आराधना कर डुबकी लगाई। इसके बाद यहां महाकुंभ में शिविर लगाए बैठे गुरुओं का भी आर्शीवाद लिया। अब ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कमेंट में कह दिया कि महाकुंभ में नहाने से सारे पाप धुल जाएंगे।

इमरान हाशमी के साथ किया था डेब्यू

ईशा गुप्ता बॉलीवुड की एक पॉपुलर हीरोइन हैं और 2 दर्जन से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। ईशा गुप्ता अपने करियर में काफी ग्लैमरस हैं लेकिन निजी जिंदगी में उतनी ही धार्मिक भी हैं। ईशा गुप्ता ने साल 2012 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘जन्नत-2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में ईशा को काफी पसंद किया गया था और हिट रही थीं। इस फिल्म के बाद ‘राज-3’, ‘चक्रव्यूह’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ईशा गुप्ता ने महाकुंभ पहुंचकर यहां अपनी भक्ति से भरी इमेज को लोगों के सामने रखा। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो

ईशा गुप्ता की महाकुंभ की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही इन वायरल तस्वीरों पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने इन वायरल तस्वीरों के नीचे लिखा कि गंगा में नहाते ही सारे पाप धुल जाएंगे। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने ईशा गुप्ता की तारीफ करते हुए लिखा कि आप भक्ति में डूबी अच्छी लगती हैं। इन तस्वीरों में फैन्स ने ईशा की खूबसूरती की भी तारीफ की है। साथ ही उनके मन में हिंदू धर्म के गुरुओं के लिए सम्मान को भी सराहा है। ईशा को बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज आश्रम में भी एक दमदार किरदार निभाते देखा गया था।

Latest Sports News:Champions Trophy 2025,ये दो मैच विनिंग खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं? हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय बचा है, लेकिन उससे पहले ही इसमें हिस्सा लेने वाली 8 टीमों की घोषित स्क्वाड में कई बड़े बदलाव भी देखने को अब तक मिल चुके हैं। इसी बीच आईसीसी की तरफ से बिना मंजूरी के अपनी स्क्वाड में बदलाव की डेडलाइन भी 12 फरवरी के साथ खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ टीमों में चेंज देखने को मिल सकता है, जिसके लिए उन्हें अब आईसीसी टेक्निकल कमेटी की मंजूरी लेनी होगी। वहीं इसी बीच न्यूजीलैंड के स्क्वाड पर सभी की नजरें टिकी हुईं जिसमें टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बदलाव की उम्मीद की जा रही है। कीवी टीम के 2 खिलाड़ी रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्युसन अभी अनफिट हैं और उनके खेलने पर संदेह की स्थिति है। इसी बीच कीवी टीम के हेड कोच ने अब दोनों ही खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

रचिन और फर्ग्युसन दोनों के फिट होने की उम्मीद

न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें उसे 14 फरवरी को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का सामना करना है। इस मैच से ठीक पहले कीवी टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्युसन की फिटनेस को भी अपडेट दिया। स्टीड ने रचिन को लेकर कहा कि लाहौर में रचिन के माथे पर चोट लग गई थी। अच्छी बात यह है कि वह ठीक हो रहा है। इसलिए हम इस समय HIA प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। उसे कुछ दिनों से सिरदर्द है, लेकिन अब वह ठीक हो रहा है, जो वाकई अच्छी खबर है। उसने आज रात कुछ गेंदें खेलीं, जो अच्छी बात है। लेकिन उसे खेलने के लिए फिट माने जाने से पहले अभी भी कुछ और कदम उठाने हैं।

कीवी हेड कोच गैरी स्टीड ने लॉकी फर्ग्युसन जो अभी हैम्सट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं उनकी फिटनेस को लेकर अपने दिए बयान में कहा कि लॉकी वहां बाहर रहा है। यहां आने के बाद से उसने कुछ गेंदबाजी की है जिसमें उसकी गेंदों की गति भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। वह सही ट्रैक पर है जिसमें हमें उम्मीद है कि टूर्नामेंट के लिए वह फिट हो जाएगा।

न्यूजीलैंड को कराची में खेलना है पहला मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें उसे अपना पहला ही मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद 24 फरवरी को उसका सामना बांग्लादेश की टीम से होगा जबकि 2 मार्च को कीवी टीम भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।

Pakistan vs New Zealand Tri Series Final: पाकिस्तान इस टीम से भिड़ेगा, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। अब ट्राई सीरीज का कारवां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। जहां साउथ अफ्रीका फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल का महामुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 14 फरवरी को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे भारत में आप ये मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

इतने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला

पाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका को धमाकेदार अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी थी। तब पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा के शतकों की बदलौत 353 रनों का टारगेट चेज किया, जो पाकिस्तान का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज था। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा और इस मैच का टॉस दोपहर दो बजे होगा।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं लाइव

क्रिकेट फैंस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Ten 5) पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप पर उपलब्ध होगी। बस इसके लिए फैंस को अपने फोन में फैनकोड ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर वह आराम से मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को होगा। इससे पहले दोनों टीमें ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेंगी और सही टीम संयोजन बनाना चाहेंगी। दोनों टीमों के प्लेयर्स बेहतरीन लय में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड: 

पाकिस्तानी टीम: फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद, उस्मान खान

न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, ​​डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओ’रूर्के, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन।

Washington News: अमेरिका देगा भारत को अपना सबसे खतरनाक फाइटर जेट, रक्षा सहयोग पर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिका अपना सबसे खतरनाक और लेटेस्टेस टेक्नोलॉजी से लैस फाइटर जेट F-35 भारत को देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से F-35 फाइटर जेट भारत को मिलने का रास्ता खुल गया है। खुद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश भारत को F-35 लड़ाकू विमान मुहैया  कराएगा। भारत से रक्षा सहयोग पर ट्रंप ने कहा कि भारत को जल्द ही F-35 फाइटर जेट मुहैया कराया जाएगा। अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बातें पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कही।

ट्रंप ने खोला F-35 के लिए रास्ता

डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत से रक्षा सहयोग को और बढ़ाएगा। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस साल से हम भारत को कई अरबों डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि लॉकहीड मार्टिन F-35 लाइटनिंग II भी भारत को उपलब्ध कराए जाएंगे।

पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है एफ-35 

एफ-35 स्टील्थ फाइटर पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन पर एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, एयरो इंडिया के 15वें संस्करण में इसने भाग लिया था।

ट्रंप ने कही ये बातें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद घोषणा की कि वाशिंगटन अरबों डॉलर की सैन्य आपूर्ति बढ़ाने के हिस्से के रूप में नई दिल्ली को एफ-35 लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। पीएम मोदी के साथ व्यापक बातचीत करने के बाद ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक “विशेष बंधन” है और दोनों पक्षों ने ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और कनेक्टिविटी जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कही ये बातें

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग एक बेहतर दुनिया को आकार दे सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दशक के लिए एक रक्षा सहयोग ढांचा तैयार किया जाएगा।

ट्रंप ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया और प्रधानमंत्री को लंबे समय से अपना “महान मित्र” बताया। दोनों नेताओं ने मीडिया को संक्षिप्त बयान दिए और महत्वपूर्ण वार्ता के लिए बैठने से पहले कई सवालों के जवाब दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों के लिए नई पारस्परिक टैरिफ नीति की घोषणा की। 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।

(वाशिंगटन)पीएम मोदी: भारत केवल उन्हीं अवैध प्रवासियों को वापस लेगा जो भारतीय नागरिक होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी के सवाल पर कहा कि किसी भी देश में अवैध रूप से घुसे लोगों को वहां रहने का कानूनी अधिकार नहीं होता। जहां तक भारत और अमेरिका के बीच की बात है तो भारत केवल उन्हीं अवैध प्रवासियों को वापस लेगा जो प्रमाणित भारतीय होंगे। मगर यह बात यहीं खत्म नहीं हो जाती। हमें मानव तश्करी के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों को यहां बहला-फुसला कर लाया जाता है, वह गरीब लोग होते हैं। उन्हें सपने दिखाए जाते हैं। यह उनके साथ भी अन्याय है। इसलिए इस तरह की मानव तस्करी के खिलाफ भी काम करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मानव तस्करी के इस नेटवर्क को खत्म करने में राष्ट्रपति ट्रंप भारत का पूरा सहयोग करेंगे।

आतंकवाद पर भी बरसे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। आतंक से लड़ने पर हम सहयोग करेंगे। मुझे खुशी है कि भारत में 26/11 हमले के आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को राष्ट्रपति ट्रंप ने मंजूरी दी है। इसके लिए मैं ट्रंप का आभारी हूं।  हमारी अदालतें उसे न्याय के कटघरे में लाएंगी। हम मानते हैं कि भारत और अमेरिका का साथ और सहयोग एक बेहतर विश्व को आकार दे सकता है।