Home Blog Page 924

Latest Sports News :WPL 2025 में RCB की शानदार जीत, स्मृति मंधाना की बेहतरीन पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वूमेन्स प्रीमियर लीग 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। आरसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना और डेनी व्याट हॉज के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि बल्लेबाजी में कप्तान स्मृति मंधाना ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, डेनी व्याट हॉज 42 रन बनाए।

दिल्ली के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने कप्तान मंधाना की 47 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन की पारी और डेनी व्याट हॉज (42 रन, 33 गेंद, सात चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 107 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम इससे पहले रेणुका (23 रन पर तीन विकेट), जॉर्जिया (25 रन पर तीन विकेट), किम गार्थ (19 रन पर दो विकेट) और एकता बिष्ट (35 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 19.3 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी को स्मृति और डेनी की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

स्मृति ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौके मारे और फिर मीनू मनि पर भी दो चौके जड़े। डेनी ने भी शिखा पांडे के दो ओवर में चार चौके मारे। स्मृति ने अरुंधति रंड्डी पर पारी का पहला छक्का जड़ा जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। स्मृति और डेनी ने मैदान पर चारों और शॉट खेले और कई आकर्षक बाउंड्री लगाई। स्मृति ने जेस जोनासेन पर लगातार दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 27 गेंद में अपना सबसे तेज डब्ल्यूपीएल अर्धशतक पूरा किया।

डेनी हालांकि 34 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा ने जोनासेन की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। स्मृति ने मारिजेन पर छक्का जड़ा जिससे टीम ने 10वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। अरुंधति ने अगले ओवर में डेनी को जेमिमा के हाथों कैच कराके आरसीबी को पहला झटका दिया। स्मृति ने जोनासेन पर भी छक्का जड़ा लेकिन शिखा की गेंद पर पवेलियन लौट गई। इस समय आरसीबी को जीत के लिए नौ रन की दरकार थी और रिचा घोष (नाबाद 11) ने अरुंधति पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

कीव:‘अमेरिका-रूस वार्ता में यूक्रेन का कोई हिस्सा नहीं होगा, और इसके परिणामों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा’

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उनका देश जंग समाप्त करने के उद्देश्य से इस सप्ताह होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता में शामिल नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा कि जब वार्ता में यूक्रेन शामिल नहीं होगा तो वह इसके परिणामों को भी स्वीकार नहीं करेगा।

‘वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया’

संयुक्त अरब अमीरात से एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार को सऊदी अरब में मंगलवार को होने वाली वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ता में यूक्रेन के अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण इससे ‘कोई परिणाम नहीं निकलेगा।’

‘यात्रा का वार्ता से संबंध नहीं’

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वह तुर्किये और सऊदी अरब की यात्रा करेंगे लेकिन अरब राष्ट्र की उनकी यात्रा का वहां मंगलवार को होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता से कोई संबंध नहीं है।

रूस और अमेरिका करेंगे बात

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, शीर्ष रूसी अधिकारी अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन के मुद्दे पर मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिकी समकक्षों के साथ वार्ता करेंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली:ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानें 1988 बैच के इस आईएएस अधिकारी का प्रोफाइल

 नए मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का ऐलान कर दिया गया है। ज्ञानेश कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वह राजीव कुमार की जगह लेंगे। इस बात की जानकारी कानून मंत्रालय ने दी है।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार को पिछले साल मार्च में चुनाव आयुक्त के रूप में नामित किया गया था। वह वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह लेंगे। ज्ञानेश कुमार इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले चुनावों की देखरेख करेंगे।

केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार, तीन सदस्यीय पैनल में दो आयुक्तों में से वरिष्ठ हैं, जिसका नेतृत्व आज सुबह उनके कार्यालय छोड़ने तक राजीव कुमार ने किया था। पैनल में दूसरे आयुक्त सुखबीर सिंह संधू हैं, जो उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं।

डॉक्टर विवेक जोशी नए चुनाव आयुक्त

1989 बैच के आईएएस डॉ विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, जो उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा।

राजीव कुमार ने वर्ष 2022 में संभाला था पदभार

मौजूदा चीफ इलेक्शन कमिश्नर, राजीव कुमार ने यह पदभार वर्ष 2022 में संभाला था। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव संपन्न कराया। इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए। इनमें, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड और इसी साल हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव भी शामिल हैं।

पीएम ऑफिस में हुई थी मीटिंग

नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के चयन को लेकर पीएम ऑफिस में सोमवार को मीटिंग हुई थी। पीएम मोदी की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय कमेटी ने ये मीटिंग की थी और इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। कांग्रेस ने सीईसी के चयन पर सरकार को सुझाव दिया था कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक बैठक स्थगित की जाए।

Latest Bollywood News :चिरंजीवी और कमल हासन की इस मशहूर हीरोइन ने 700 फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय का जलवा बिखेरा!

बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना आसान बात नहीं है और उससे भी मुश्किल है हासिल किए गए मुकाम संभले रखना। फिल्मों में कई अभिनेत्रियां ऐसी आती हैं, जो शुरुआती करियर में ही कई हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों पर राज करने लगती हैं, लेकिन फिर जिंदगी ऐसी पलटती है कि लोग हैरत में पड़ जाते हैं और पूछ बैठते हैं कि आखिर इस हसीना को हुआ क्या? जो हीरोइनें शोहरत नहीं संभाल पातीं अक्सर उनका करियर तबाह हो जाता है और जब सालों बाद लोगों के सामने आने आती हैं तो कोई पहचानने को राजी नहीं होता। कई बार ये बर्बादी परिस्थियों की मोहताज होती है तो कई दफा खराब आदतें तबाह करती हैं। एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिसकी जिंदगी शराब की लत की वजह से तबाह हो गई। उसका करियर खत्म हो गया और उसे बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ा।

सुपरस्टार्स की थीं पहली पसंद

एक अभिनेता की जिंदगी बाहर से भले ही बेहद ग्लैमरस लगे, लेकिन उन्हें भी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, उसने चिरंजीवी, कमल हासन, बालकृष्ण, रजनीकांत जैसे सितारों के साथ काम किया है। अगर आप सोच रहे हैं कि वह कौन है, तो आपको बता ही देते हैं कि ये हसीना कोई और नहीं बल्कि उर्वशी चेची हैं। उर्वशी ने मुख्य रूप से मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उनकी तेलुगु डेब्यू फिल्म ‘रुस्तम’ थी, जिसमें उनके साथ चिरंजीवी थे। पिछले कुछ सालों में अभिनेत्री ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें ‘मुंधनाई मुदिचु’, ‘एथिरप्पुकल’, ‘कजहाकम’, ‘कलिपट्टम’ और ‘उल्लोझुक्कू’ शामिल हैं।

700 फिल्मों में किया काम

उर्वशी 1987 में रिलीज हुई ‘नई दिल्ली’ नामक एक हिंदी फिल्म का भी हिस्सा रही हैं। बाद में उन्होंने अपने दमदार अभिनय के लिए 2006 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी 700 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हालांकि, उनकी जिंदगी ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया। बहुत जल्दी स्टारडम हासिल करने वाली इस अभिनेत्री को निजी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इनसे बचने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद कर दी। इस आदत के चलते उनके हाथ से काम भी निकल गया और लीड रोल मिलने कम हो गए। अब एक्ट्रेस साइड रोल में ही कभी-कभार नजर आती हैं।

नहीं चली पहली शादी

बता दें, उर्वशी ने साल 2000 में मनोज के. जयन से शादी की, लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली। उन्हें अपने पति की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, आखिरकार उनका तलाक हो गया और वे अपनी बेटी की सिंगल मदर बन गईं। बाद में साल 2016 में 44 साल की उम्र में उर्वशी ने चेन्नई के व्यवसायी शिवप्रसाद से शादी की और उनकी दूसरी शादी से एक बेटा है, जिसका नाम इहान प्रजापति है। अब एक्ट्रेस एक बेहतर जिंदगी जी रही हैं। वैसे आज भी कहा जाता है कि वो अपनी एक्टिंग की कला में माहिर थीं। यही वजह है कि उन्हें आज भी साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार कहते हैं।

India Playing XI against Bangladesh in Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है

 इंग्लैंड का वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 20 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। ये मैच भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए काफी अहम होगा क्योंकि दोनों ही टीम की कोशिश जीत से अपने अभियान का आगाज करने की होगी। हालांकि भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिल पाएगी क्योंकि वह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारत को अपने पहले मैच के लिए काफी सोच-समझकर प्लेइंग इलेवन चुननी होगी। आइए जानते वो 11 भारतीय खिलाड़ी, जो बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर नजर आ सकते हैं।

भारतीय टॉप आर्डर में कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली का होना तय है। रोहित और गिल पारी का आगाज करते नजर आएंगे। इसके बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आएंगे। इसके बाद मामला थोड़ा फंस सकता है क्योंकि भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल और ऋषभ पंत के रुप में 2-2 धाकड़ विकेटकीपर-मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि पंत और केएल दोनों में से किसको बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया जाए।

पंत और केएल में किसी एक को चुनना चुनौती

ऋषभ पंत के पास बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता है तो वही इस प्रारूप में राहुल ज्यादा भरोसेमंद बल्लेबाज है। राहुल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 452 रन बनाए थे और विकेटकीपिंग भी की थी। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 2, 10 और 40 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद केएल को प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की संभावना ज्यादा है क्योंकि पंत इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेले थे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन को देखते हुए केएल को मौका मिलने के चांस ज्यादा नजर आते हैं। हार्दिक पांड्या की जगह भी पक्की है।

गेंदबाजी का शमी और अर्शदीप पर दारोमदार

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अनुभवी रवींद्र जडेजा के हाथों में होगा। तीनों स्पिनरों की तिकड़ी किसी भी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में बेहद कारगर साबित हो सकती है। हालांकि दुबई की पिचों को देखते हुए 3 स्पिनरों की जगह 2 स्पिनर को भी खिलाया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह के अलावा हर्षित राणा की भी प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।