Home Blog Page 919

लंदन: यूक्रेन को ब्रिटेन का समर्थन, ट्रंप की टिप्पणियों पर जेलेंस्की के साथ खड़ा हुआ UK

 रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में कीव के प्रति बदले अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजरिये के खिलाफ ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर जेलेंस्की के समर्थन में उतर आए हैं। पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति को “तानाशाह” कहे जाने के तुरंत बाद एक फोन कॉल में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को समर्थन की पेशकश की। ट्रंप की यह टिप्पणी रूस के साथ संघर्ष से निपटने के उनके तरीके की आलोचनाओं के बाद आई थी।

ट्रंप की टिप्पणी के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास व कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ की ओर से बुधवार रात को जारी बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री (स्टार्मर) ने यूक्रेन के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता के रूप में राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि युद्ध के दौरान चुनावों को स्थगित करना पूरी तरह से उचित था, जैसा कि ब्रिटेन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था।”

मई 2024 में जेलेंस्की का कार्यकाल हो गया था खत्मजेलेंस्की का पांच साल का कार्यकाल पिछले साल मई में समाप्त हो गया था, लेकिन रूस के साथ देश में चल रहे संघर्ष के बीच घोषित मार्शल लॉ के तहत चुनाव स्थगित हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, “प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया, जिससे रूस को भविष्य में किसी भी आक्रमण से रोका जा सके।”

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान टीम ने अचानक दुबई में डाला डेरा, भारत से इस दिन होगी टक्कर

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज हो चुका है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया जबकि टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी का इस बार आयोजन हाईब्रिड मॉडल के तहत हो रहा है। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपने एक-एक मुकाबले खेल चुके हैं और अब दूसरे मैच की बारी है।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। ये हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई में रविवार के दिन 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुबई पहुंच गई है। पाकिस्तान की टीम 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के हाथों अपना पहला मैच हारने के तुरंत बाद 20 फरवरी को दुबई पहुंच गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के दुबई पहुंचने का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। पाकिस्तानी टीम कराची से पाकिस्तान वायु सेना (PAF) के स्पेशल प्लेन से दुबई पहुंची। पाक टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 6 अधिकारी और अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी थे।

पाकिस्तान के सामने कठिन चुनौती

पाकिस्तान के लिए भारत से भिड़ना बिलकुल भी आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले कुछ मैचों से टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ट्राई नेशन वनडे सीरीज में कीवी टीम से लगातार 2 मैच हारने के बाद पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब अगले राउंड में जाने के लिए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, वरना मेजबान टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा।

फखर जमान के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच में फखर जमान की कमी खलेगी जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फखर की जगह पाकिस्तान ने इमाम उल हक को टीम में शामिल किया है। इमाम ने लंबे समय से पाकिस्तान के लिए कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में पाकिस्तान को अपने दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन का चयन बहुत सोच-समझकर करना होगा।

नागपुर में बांग्लादेशी विमान की हुई आपात लैंडिंग, उसमे 400 से अधिक यात्री थे सवार

बांग्लादेश की एयरलाइंस ‘बिमान बांग्लादेश’ के एक विमान ने भारत के महाराष्ट्र में स्थित नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी विमान में धुआं देखे जाने के बाद इसे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस विमान ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, इसे नागपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

आग लगने की कोई घटना नहीं

नागपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को रात 10:45 बजे तकनीकी समस्याओं के कारण बांग्लादेशी विमान का रूट बदल दिया गया और उसे आपात स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हालांकि, गुरुवार को अधिकारियों ने बताया है कि गहन जांच करने के बाद पाया गया है कि विमान में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी।

विमान में फायर अलार्म बजा था

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी विमान में फायर अलार्म बजा था जिसके बाद पायलट सावधान हो गया। पायलट ने एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को इस बात की सूचना दी और सिस्टम ऑपरेशन कमांड सेंटर को भी सतर्क कर दिया। इसके बाद विमान को नागपुर की ओर मोड़ने का निर्णय लिया गया और पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। पूर्ण आपातकाल घोषित होने के बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान में कितने यात्री सवार थे?

जानकारी के मुताबिक, ढाका से दुबई जा रहे विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यात्रियों के साथ-साथ चालक दल को भी सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। इसके बाद विमान में रखे सामान को उतारा गया। बाद में फायर ब्रिगेड के लोगों ने विमान का निरीक्षण किया लेकिन किसी आग की घटना का पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को बिमान बांग्लादेश के दूसरे विमान से दुबई ले जाया जाएगा।

सिंगापुर में नए कानून के तहत भारतीय मूल के व्यक्ति की फांसी पर लगी रोक, मिली राहत

सिंगापुर: सिंगापुर में मौत की सजा पाए भारतीय मूल के एक मलेशियाई नागरिक को नये कानून के चलते बड़ी राहत मिली है। सिंगापुर के नये कानून के तहत भारतीय मूल के नागरिक की मौत की सजा के अमल पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। अब नागरिक की सजा को नये कानून की कसौटी पर कसा जाएगा और दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आखिरी फैसला दिया जाएगा। सिंगापुर का यह नया कानून स्पष्ट करता है कि अपील के सभी रास्ते खत्म हो जाने के बाद मृत्युदंड कब दिया जा सकता है।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, पन्नीर सेल्वम प्रंथमन को 2017 में सिंगापुर में 51.84 ग्राम हेरोइन की तस्करी का दोषी ठहराया गया था और अनिवार्य मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे मौत की सजा देने की तैयारी चल रही थी। मगर नये कानून के तहत उसकी सजा पर फिलहाल स्टे लग गया है। अखबार के अनुसार, प्रंथमन की सजा पर बृहस्पतिवार को अमल किया जाना था, लेकिन अपीलीय अदालत ने स्थगन आदेश दे दिया, ताकि उसकी अर्जी पर सुनवाई की जा सके।

तर्कों को दी गई है संवैधानिक चुनौती

न्यायमूर्ति वू बिह ली ने अपने फैसले में कहा कि उन्होंने प्रंथमन द्वारा अपने पूर्व वकील के खिलाफ लॉ सोसायटी में की गई शिकायत के निपटारे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग अधिनियम के तहत तर्कों को दी गई संवैधानिक चुनौती के परिणाम आने तक सजा के अमल पर रोक लगा दी है।  बता दें कि सजायाफ्ता व्यक्ति की ओर से अदालत में तर्कों को संवैधानिक चुनौती दी गई है।

Health Benefits : डाइट में शामिल करें एवोकाडो, हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम, सेहत के साथ मिलेगा बेहतरीन स्वाद

एवोकाडो को एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं, तो यह आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन दिल के लिए एवोकाडो काफी लाभकारी माना जाता है। एवोकाडो में गुड फैट और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में सहायता करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जिससे यह सूजन से लड़ने और दिल को नुकसान से बचाने में सहायता करता है।

आमतौर पर हम सभी एवोकाडो को स्प्रेड के रूप में टोस्ट पर लगाना पसंद करते हैं। हालांकि इसको अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है। आप इसको सलाद या फिर स्मूदी के तौर पर भी खा सकते हैं। यह दिल का ख्याल रखने का अच्छा तरीका है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि एवोकाडो आपकी हार्ट हेल्थ का ख्याल किस तरह रखते हैं।

कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल

हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों की जड़ शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। अगर आप इसको नेचुरली तरीके से कम करना चाहते हैं, तो आपको एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने में सहायता करते हैं। एवोकाडो खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम किया जा सकता है। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क भी काफी कम होता है।

पोटेशियम से भरपूर

हार्ट हेल्थ के लिए एवोकाडो को इसलिए भी फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें पोटेशियम का भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हालांकि इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि केले से ज़्यादा पोटेशियम एवोकाडो में पाया जाता है। आपके शरीर से सोडियम के लेवल को बैलेंस करता है और जिससे ब्लड वेसल्स पर दबाव कम होता है। इससे हार्ट हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

फाइबर से भरपूर

बता दें कि एवोकाडो में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सिर्फ आपके पाचन तंत्र का ख्याल नहीं रखता है, बल्कि यह हार्ट हेल्थ भी काफी अच्छा माना जाता है। एक एवोकाडो में सिर्फ 10 ग्राम फाइबर पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज होता है।

ब्लड फ्लो होगा बेहतर

अगर आप एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड फ्लो पर बेहतर असर पड़ता है। दरअसल, एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को अधिक फ्लेक्सिबल बनाते हैं। साथ ही ब्लॉकेज के रिस्क को भी कम करते हैं और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। वहीं जब आपको ब्लड फ्लो बेहतर होता है, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।