Home Blog Page 920

Latest Sports News :WPL Points Table, बदली अंक तालिका, इस टीम का अब भी इंतजार पहला जीत

WPL 2025: डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक और मुकाबला अपने नाम कर लिया है। ये उसकी इस सीरीज की दूसरी जीत है। दिल्ली की टीम ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के बाद इस साल खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग की अंक तालिका में फिर से बदलाव हुआ है। जहां दिल्ली ने छलांग मार दी है, वहीं मुंबई इंडियंस को इस मैच के बाद नीचे आना पड़ा है। हालांकि आरसीबी की पहले नंबर की कुर्सी अभी बरकरार है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीता मुकाबला

महिला प्रीमयर लीग के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। जो एक सम्माजनक स्कोर था। लेकिन यूपी वॉरियर्स की टीम ने मैच के दौरान जहां कैच छोड़े, वहीं फील्डिंग में भी कई गलतियां की, जिसका खामियाजा उसे हार के बाद चुकाना पड़ा है। यूपी वॉरियर्स की टीम अब इस सीजन दो मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक अंक तालिका में उसका खाता तक नहीं खुला है।

किरण नवगिरे ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

यूपी वॉरियर्स ने जो 166 रन बनाए, उसमें किरण नवगिरे का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने केवल 27 बॉल पर आक्रामक अंदाज में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के और 6 चौके आए। टीम के लिए दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज श्वेता सहरावत रहीं। उन्होंने 37 रन बनाए। यही वजह रही कि टीम कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो एक गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग ने शानदार 69 रनों की बदौलत इस स्कोर को छोटा कर दिया। टीम ने सात विकेट से मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।

आरसीबी भी प्वाइंट्स टेबल में अभी भी पहले नंबर पर

इस बीच अगर अंक तालिका की बात की जाए तो आरसीबी अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है। टीम ने दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं, उसके चार अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने तीन में से अब दो मैच जीत लिए हैं और उसके भी चार हो गए हैं। लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए वो टीम पहले नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है।

यूपी वॉरियर्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस, जो इस मैच से पहले तक दूसरे नंबर पर थी, उसे अब नीचे जाना पड़ा है। टीम ने दो में से एक ही मैच अपने नाम किया है। इस बीच गुजरात जायंट्स दो अंक लेकर नंबर चार पर है। यूपी वॉरियर्स की टीम अभी तक दो मेच खेल चुकी है, लेकिन उसका खाता तक नहीं खुला है। टीम को अभी पहली जीत की तलाश है, अंक तालिका में यूपी वॉरियर्स की टीम आखिरी यानी पांचवें नंबर पर है।

नयी दिल्ली: भारत-मलेशिया की दोस्ती होगी समुद्र से गहरी और आसमान से ऊंची, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

भारत-मलेशिया की दोस्ती समुद्र से गहरी और आसमान से ऊंची होने जा रही है। दोनों देशों ने बुधवार को विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय साझेदारी और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में मौजूदा रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के तरीकों की पहचान की। साथ ही गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एक संयुक्त समूह बनाने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए कदमों की भी पहचान की।

बता दें कि तेरहवीं मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (एमआईडीसीओएम) की बैठक बुधवार को कुआलालंपुर में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के महासचिव लुकमान हकीम बिन अली ने की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में दोनों सशस्त्र बलों के बीच नियमित संपर्क के साथ बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की।’’

संबंध और सहयोग को मजबूत करने पर बल

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक उपायों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए कदमों की पहचान की। उन्होंने मौजूदा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों की पहचान की, खास तौर पर रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय साझेदारी में।’’ उन्होंने कहा कि वे ‘‘गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एक संयुक्त समूह’’ बनाने पर भी सहमत हुए। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रक्षा स्तंभ के तहत नयी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत और मलेशिया ने रणनीतिक मामलों के कार्य समूह की स्थापना पर अंतिम रूप से विचारार्थ विषयों (टीओआर) का भी आदान-प्रदान किया।

Latest Bollywood News :रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों ने जताई खुशी

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक 77 हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेलर को देख लिया है। फिल्म में भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी समेत कई अन्य कलाकारों को अहम किरदार निभाते देखा जने वाला है। फिल्म को लेकर भोजपुरी फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र के मेहरा हैं। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा ने इस पौराणिक और भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति देने की पूरी कोशिश की है।

मां संतोषी की भक्ति की मिसाल होगी कहानी

बता दें कि धार्मिक फिल्मों का भी भोजपुरी सिनेमा में काफी योगदान है। धर्मिक टॉपिक्स पर बनी फिल्में अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। फिल्म में भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जय यादव और स्मृति सिन्हा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके ट्रेलर को रिलीज करते हुए बताया, ‘कि फिल्म जय संतोषी मां मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक आस्था और भक्ति से जुड़ी हमारी फिल्म यात्रा को दर्शाता है। हमने इसे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बनाया है ताकि दर्शकों तक मां संतोषी की महिमा और उनकी कृपा का संदेश पहुंचे। इस फिल्म में भक्ति, संगीत, और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।’

भव्य स्तर पर बनी है फिल्म

फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। भोजपुरी सिनेमा के फैन्स भी इस कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर निशांत उज्जवल ने बताया, ‘जय संतोषी मां फिल्म का निर्माण बहुत भव्य स्तर पर किया गया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक और पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को और आगे बढ़ाएगी। आपको बता दें कि रानी चटर्जी और जय यादव के साथ फिल्म में मनोज टाइगर, रंभा सहनी, नीतिका जायसवाल, प्रियांशु सिंह, परितोष, पूनम, मोहन, रजनीश पाठक, राम सुजान सिंह, नन्हें पांडेय आदि प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी के दूसरे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।’

वाशिंगटनःट्रंप का जेलेंस्की पर तीखा हमला – बोले, “एक कॉमेडियन उस युद्ध के लिए US से 350 बिलियन डॉलर चाहता था, जिसे जीता नहीं जा सकता”

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। ट्रंप ने कहा जरा सोचिये, एक मामूली रूप से सफल हास्य अभिनेता व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राज्य अमेरिका से  एक ऐसे युद्ध में जाने के लिए $350 बिलियन डॉलर खर्च करने की बात की, जिसे जीता नहीं जा सकता था, जिसे कभी शुरू ही नहीं करना था। यह एक ऐसा युद्ध जिसे वह अमेरिका और “ट्रम्प” के बिना कभी भी सुलझा नहीं पाएंगे।

ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूरोप की तुलना में $200 बिलियन डॉलर अधिक खर्च किए हैं। जबकि यहां  संयुक्त राज्य अमेरिका को कुछ भी वापस नहीं मिलेगा। वहीं और यूरोप के पैसे की गारंटी है।बावजूद नींद में डूबे जो बाइडेन ने समानता की मांग क्यों नहीं की? क्योंकि यह युद्ध हमारे मुकाबले यूरोप के लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। हमारे पास अलगाव के रूप में एक बड़ा सुंदर महासागर है। इसके अलावा, ज़ेलेंस्की ने स्वीकार किया कि हमने उनको जो पैसा भेजा था उसका आधा हिस्सा “लापता” है। उन्होंने चुनाव कराने से इनकार कर दिया। यूक्रेनी चुनावों में उनका प्रदर्शन बहुत कम है।

बाइडेन को सारंगी की तरह बजाने में माहिर थे जेलेंस्की

ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की एकमात्र चीज़ में अच्छे थे कि उनको बाइडेन को “एक सारंगी की तरह” बजाना था। चुनाव के बिना एक तानाशाह, ज़ेलेंस्की के लिए बेहतर होगा कि वह तेजी से आगे बढ़े अन्यथा उसके पास कोई राज्य नहीं बचेगा। इस बीच, हम रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए सफलतापूर्वक बातचीत कर रहे हैं। यह बात सभी स्वीकार करते हैं कि केवल “ट्रम्प” और ट्रम्प प्रशासन ही ऐसा कर सकते हैं। बाइडेन ने कभी कोशिश नहीं की, यूरोप शांति लाने में विफल रहा है, और ज़ेलेंस्की शायद “ग्रेवी ट्रेन” को जारी रखना चाहते हैं। मैं यूक्रेन से प्यार करता हूं, लेकिन ज़ेलेंस्की ने एक भयानक काम किया है, उनका देश बिखर गया है और लाखों लोग अनावश्यक रूप से मर गए हैं और यह जारी है।

इस्लामाबाद: इमरान खान की अयोग्यता रद्द करने का प्रस्ताव तैयार, क्या पूर्व पाक पीएम को मिलेगी रिहाई?

 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान के एक प्रमुख सहयोगी ने दावा किया है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी अयोग्यता रद्द करने के लिए एक प्रस्ताव दिया जा रहा है। यह बात उन खबरों के बीच कही जा रही है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) सरकार के साथ पिछले दरवाजे से बातचीत करना चाहती है। ‘द न्यूज’ की खबर के अनुसार, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के प्रमुख साहिबजादा हामिद रजा ने मंगलवार को ‘जियो न्यूज’ के कार्यक्रम ‘‘कैपिटल टॉक’’ के दौरान यह दावा किया।

रजा ने कहा, ‘‘पीटीआई संस्थापक ने सरकार के साथ बातचीत के दौरान किसी भी पार्टी नेता की रिहाई की मांग नहीं की। लेकिन वास्तव में, तीन महीने के भीतर उनकी अयोग्यता को रद्द करने का प्रस्ताव दिया जा रहा है।’’ उनकी यह टिप्पणी एक उच्च पदस्थ सूत्र द्वारा ‘द न्यूज’ को दिए गए उस बयान के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि ‘पीटीआई’ एक बार फिर सत्ता प्रतिष्ठान के साथ गुप्त वार्ता की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने पहले तोशाखाना मामले में निचली अदालत के फैसले के बाद खान को अगस्त 2023 या पांच साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से अयोग्य घोषित कर दिया था।

भ्रष्ट आचरण के दोषी करार दिए गए हैं इमरान खान

निर्वाचन निकाय ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री चुनाव अधिनियम, 2017 की धारा 167 के तहत भ्रष्ट आचरण के दोषी हैं। इस बीच ‘जियो न्यूज’ से बात करते हुए ‘पीटीआई’ के वरिष्ठ नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष असद कैसर ने किसी के साथ भी पिछले दरवाजे से बातचीत की संभावना से इनकार किया। ‘द न्यूज’ की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए किसी पिछले दरवाजे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी संघीय सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं कर रही है।