Home Blog Page 915

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया , दिया यह बयान

सामने आया बयान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अगर यात्रियों के पास आरक्षित टिकट है, तो वे सीधे स्टेशन के अंदर जाएंगे। जिनके पास टिकट नहीं है, वे पहले होल्डिंग एरिया में जाएंगे। उन्हें सीधे होल्डिंग एरिया में ले जाने की व्यवस्था की गई है। अनारक्षित टिकटों के सभी काउंटर पहली मंजिल से हटा दिए गए हैं और होल्डिंग एरिया में काउंटर बनाए गए हैं ताकि केवल टिकट खरीदने वाले ही स्टेशन में प्रवेश कर सकें। यह विश्लेषण उत्तर रेलवे के वॉर रूम में किया जा रहा है।’

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ था और मौके पर तमाम राजनेता और अधिकारी पहुंचे थे।

ये घटना बीते 15 फरवरी की रात घटी थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल था।

ये हादसा रात 9.30 बजे के आसपास हुआ था। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

पीएम मोदी ने भी इस घटना पर शोक जताया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से दुख पहुंचा है। मेरी सहानुभूति उनके साथ है जिन्होंने अपनों को खो दिया। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। प्रशासन भगदड़ से प्रभावित होने वालों का पता लगा रहा है।’

Latest Bollywood News :रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस का जलवा, कार्तिक आर्यन की फिल्म को हुए 7 साल पूरे

कार्तिक आर्य ने 7 साल पहले फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में काम किया था और लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही बल्कि लोगों को इसकी कहानी भी खूब पसंद आई। अब कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने 7 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में ब्रोमांस, रोमांस पर भारी पड़ा था। फिल्म की कहानी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। 40 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया था।

7 साल पूरे होने पर कार्तिक ने किया याद

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म के 7 साल पूरे होने पर एक भावुक नोट भी शेयर किया है। एक वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘प्यार का पंचनामा निश्चित रूप से मेरे लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म थी, लेकिन यह सोनू के टीटू की स्वीटी थी जिसने वास्तव में सब कुछ बदल दिया। सोनू से पहले बहुत कम लोग मेरा नाम भी जानते थे।’ कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘7 साल पहले, सोनू ने दुनिया को सिखाया कि सच्ची दोस्ती  प्यार (कम से कम कभी-कभी) फिल्म के प्रति इस अंतहीन प्यार ने इसे महान बना दिया। लव सर, मेरे अद्भुत सह-कलाकार नुसरत और सनी और आप सभी का हमेशा आभारी हूं, जो अभी भी ‘तेरा यार हूं मैं’ गाते हैं जैसे कि यह कल ही गिरा और इसे शाश्वत मित्रता गान बना दिया।’ कार्ति के साथ इस फिल्म में नुसरत भरूच लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इस 40 करोड़ रुपयों में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये कमाए थे।

आशिकी-3 के लिए तैयार हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने बीते साल भी भूल भुलैया-3 नाम की सुपरहिट फिल्म दी है। कार्तिक अब अपनी फिल्म आशिकी-3 के लिए तैयारी कर रहे हैं। आर्यन अपने दाढ़ी वाले लुक के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिसे उन्होंने श्रीलीला के साथ अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म के लिए चुना है। हाल ही में अनाउंसमेंट के साथ मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था। कार्तिक आर्यन द्वारा साझा किए गए अनुराग बसु के रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का लुक वीडियो भीड़ के जयकारे के साथ खुलता है। जबकि अभिनेता गिटार बजाता है और मंच पर प्रदर्शन करता है। वह भारी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ एक चिंतित प्रेमी के लुक में ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रीलीला और कार्तिक के रोमांटिक पलों की कुछ झलकियां भी हैं, जिससे प्रशंसकों को इस ताजा जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री की झलक मिलती है। टीज़र वीडियो से यह भी पता चलता है कि फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी।

रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के बाद विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिख श्रद्धालुओं के लिए शुरू की ऐतिहासिक करतारपुर तीर्थयात्रा

  • करतारपुर तीर्थयात्रा: पहली बार सरोजनीनगर के 41 सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष यात्रा आयोजित।
  • रामरथ श्रवण यात्रा का विस्तार: 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने के बाद अब सिखों के लिए नई पहल।
  • विशेष यात्रा व्यवस्था: श्रद्धालु अमृतसर, वाघा बॉर्डर और करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे।
  • सिख समाज का आभार: लखनऊ के गुरुद्वारा समितियों और सिख संगठनों ने विधायक डॉ. सिंह को सम्मानित किया।
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: विधायक ने ‘विरासत-ए-खालसा’ तीर्थ स्थल की स्थापना का संकल्प दोहराया।

लखनऊ, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब तीर्थयात्रा की विशेष व्यवस्था कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले वे 37 बार ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ का सफल आयोजन कर 5,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन करा चुके हैं। अब इस धार्मिक यात्रा को और व्यापक स्वरूप देते हुए, उन्होंने 41 सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से करतारपुर साहिब यात्रा की पहल की है।

करतारपुर यात्रा की ऐतिहासिक पहल

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित करतारपुर तीर्थयात्रा 24 फरवरी 2025 को शुरू होगी। श्रद्धालु लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे। इसके बाद, वाघा बॉर्डर पार कर पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह यात्रा 26 फरवरी 2025 को पूरी होगी, जब सभी श्रद्धालु वापस लखनऊ लौटेंगे।

विधायक आवास पर बोर्डिंग पास वितरण और सम्मान समारोह

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत से पहले, विधायक आवास (K950, आशियाना) पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को विधिवत बोर्डिंग पास सौंपे गए। इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिनिधियों और गुरुद्वारा समितियों के प्रमुखों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा:
“हमारे सिख भाई-बहनों की आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। यह यात्रा गुरु नानक देव जी की कृपा से संभव हो रही है। मैंने स्वयं सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।”

उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि,
“सिख समुदाय की वीरता और निस्वार्थ सेवा के कारण ही आज भारत की संस्कृति और परंपराएँ जीवंत हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और ‘विरासत-ए-खालसा’ की स्थापना का संकल्प

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए करतारपुर कॉरिडोर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि,
“प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और संकल्पशक्ति के कारण आज करतारपुर साहिब की यात्रा सहज और सुलभ हो पाई है।”

इसके साथ ही, उन्होंने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘विरासत-ए-खालसा’ तीर्थ स्थल स्थापित करने का संकल्प दोहराया, जिससे धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

सिख समुदाय ने विधायक को किया सम्मानित

इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिनिधियों और विभिन्न गुरुद्वारा समितियों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को सम्मानित किया और उनके इस अभूतपूर्व प्रयास की सराहना की।

समाजसेवा और धार्मिक समरसता की मिसाल

डॉ. राजेश्वर सिंह ने रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा और अब करतारपुर तीर्थयात्रा के जरिए यह साबित कर दिया है कि सार्वजनिक जीवन सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के प्रति सेवा भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी यह पहल धार्मिक पर्यटन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक ऐतिहासिक कदम है।

भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह का 109वां “आपका विधायक–आपके द्वार” जनसंवाद शिविर: सरोजनी नगर विधायक ने लिया है संवाद, सम्मान और समाधान के साथ जनसेवा का संकल्प

  • ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के मजरा भागूखेड़ा में 109वां “आपका विधायक–आपके द्वार” जनसंवाद शिविर का आयोजन।
  • सड़क, बिजली, पेंशन समेत 33 समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन।
  • ‘गाँव की शान’ पहल के तहत 4 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
  • 65वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन, खेल सामग्री और छोटे बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण।
  • ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से सभी ग्रामीणों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

लखनऊ (सरोजनीनगर), 23 नवंबर 2025: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा जनता के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ जनसंवाद शिविर अब एक महाभियान बन चुका है। 109 सप्ताह से लगातार जारी इस पहल ने क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया है।

रविवार को इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के मजरा भागूखेड़ा में 109वां “आपका विधायक–आपके द्वार” जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सड़क, बिजली, पेंशन समेत 33 समस्याएँ आईं, जिनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए विधायक की टीम ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय जनता ने इस पहल के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया।

जनसमस्याओं का समाधान: 33 शिकायतों पर विधायक की टीम का त्वरित संज्ञान

भागूखेड़ा में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख समस्याएँ रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थीं:

✔ सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य की माँग
✔ गाँव में स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट की आवश्यकता
✔ निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने की माँग
✔ शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समस्या
✔ किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएँ

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।

‘गाँव की शान’ पहल: भागूखेड़ा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘गाँव की शान’ पहल के तहत भागूखेड़ा के 4 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राएँ:

🔹 हाई स्कूल परीक्षा:
• नंदिनी (82%)
• प्रिया (75%)

🔹 इंटरमीडिएट परीक्षा:
• शिवम (72%)
• यश राज वर्मा (70.4%)

इन विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि ये मेधावी विद्यार्थी गाँव और समाज का भविष्य हैं और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

खेल संस्कृति को बढ़ावा: 65वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन

युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भागूखेड़ा में 65वें गर्ल्स यूथ क्लब की स्थापना की गई।

खेल सामग्री का वितरण:
इस अवसर पर कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल और अन्य खेल संसाधन प्रदान किए गए, जिससे गाँव की बेटियाँ खेलों में अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।

गाँव के नन्हे-मुन्ने बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण

शिक्षा को प्रोत्साहन देने के क्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से गाँव के छोटे बच्चों को कॉपी-पेन वितरित किए गए, ताकि वे शिक्षा के प्रति प्रेरित हो सकें।

गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान

शिविर के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में शामिल थे:

✔ पूर्व मंडल अध्यक्ष: मुकेश शर्मा
✔ भागूखेड़ा बूथ अध्यक्ष: पंकज वर्मा
✔ जैतीखेड़ा बूथ अध्यक्ष: ओम प्रकाश शर्मा
✔ सोहावा बूथ अध्यक्ष: अखिलेश बाजपेई
✔ पूर्व प्रधान: संजय कुमार
✔ शिक्षक: शिव बरन (मास्टर)
✔ समाजसेवी: शिव कुमार, उमेश कुमार, राज किशोर, सजीवन लाल, कृष्णा नन्द, विवेक शुक्ला, रन्नो देवी, राम आसरे, लल्लू रावत, बराती लाल, शिवराम और मालती।

‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से भोजन वितरण

शिविर में आए सभी ग्रामवासियों को ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया गया। यह पहल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान का महायज्ञ जारी रहेगा

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसंवाद शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें समाधान तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा:

“एक जनप्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। मेरा कर्तव्य है कि मैं जनता की हर समस्या को शासन तक पहुँचाऊं और उसका समाधान सुनिश्चित करूँ। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।”

109 सप्ताह से लगातार जारी ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान जनसंवाद, समाधान और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। यह पहल न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि युवाओं को शिक्षा और खेल के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रयास क्षेत्र में जनसेवा की नई मिसाल कायम कर रहा है।

हेल्थ टिप्स : हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए करें ये वर्कआउट, इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

आज के समय में ज्यादातर लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है। इसलिए ऐसे लोगों को अपनी दवा के साथ खानपान और फिजिकल फिटनेस पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। ऐसे में आप बीपी को कंट्रोल करने के लिए डेली रूटीन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करते हैं। साथ ही एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको बीपी कंट्रोल करने में काफी फायदा मिलता है। एक्सरसाइज से आपका दिल मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से तनाव कम करने में सहायता मिलती है। आप डेली रूटीन में सिंपल वॉक से लेकर लाइट स्ट्रेच तक कुछ भी कर सकते हैं।

हालांकि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए वर्कआउट बेहद फायदेमंद है। इसलिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। हाई बीपी के मरीजों को वर्कआउट रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को वर्कआउट करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

कार्डियो वर्कआउट

अगर किसी व्यक्ति को हाई बीपी की समस्या है, तो आपको कार्डियो वर्कआउट करना चाहिए। इस दौरान इंटेसिटी को मॉडरेट ही रखें। आप स्विमिंग से लेकर ब्रिक्स वॉकिंग और साइकिलिंग आदि कर सकते हैं। वहीं अगर आप कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। इससे आपको हेल्दी वजन बनाए रखने में सहायता मिलती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

लाइटवेट करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कभी मिस नहीं करना चाहिए। इसलिए सप्ताह में 2-3 बार आप लाइटवेट के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए रेसिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो इससे मसल्स बिल्डअप में सहायता मिलती है। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। वहीं ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

वैसे तो हर किसी को वर्कआउट करते हुए अपने शरीर के हाइड्रेशन लेवल का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो यह अधिक जरूरी हो जाता है। दरअसल, डिहाइड्रेशन से आपके दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आप वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में पानी जरूर पिएं। इससे आपका शरीर अच्छे से काम करता है और आप ज्यादा आराम के साथ वर्कआउट कर पाएंगे। साथ ही आपके दिल पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता है।

डॉक्टर से जरूर करें बात

अगर आप भी वर्कआउट रुटीन शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आप डॉक्टर से इस बारे में बात करें। खासतौर पर अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है और आप रेगुलर तौर पर बीपी की दवाएं लेते हैं। तो डॉक्टर आपको बता पाएंगे कि आपको किन एक्सरसाइज से बचना चाहिए। जिससे कि आपको ब्लड प्रेशर के बढ़ने की शिकायत न हो।