Home Blog Page 914

टीम इंडिया की शानदार जीत से झूम उठा पूरा देश, जश्न में डूबे फैंस का ऐसा दिखा उत्साह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से रौंक दिया। भारतीय टीम की धमाकेदार जीत ने उसके चाहने वालों के दिलों को खुशियों से सराबोर कर दिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता कर ली है। भारत की इस जीत पर देशभर में जश्न का माहौल का है।

महाराष्ट्र के नागपुर में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय निवासी और क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतरे और जीत की खुशी में नाचते-गाते नजर आए।

ICC Champions Trophy में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद दिल्ली में खुशी का माहौल है और हर कोई जोश में डूबा हुआ है। एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह सच में अविश्वसनीय है। मैं शब्दों में यह नहीं बयां कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं।”

जम्मू-कश्मीर पुंछ में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। भारत की जीत के साथ ही पुंछ में लोगों ने सड़कों पर आकर जमकर पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को हराया, जम्मू कश्मीर के बारामुला में जश्न का माहौल बन गया। लोग सड़कों पर उतरे और भारत की जीत का जश्न मनाया।

बेंगलुरु: भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, एक क्रिकेट प्रशंसक का कहना है, “यह एक अच्छा मैच था। विराट कोहली ने शतक बनाया, हम बहुत खुश हैं।”

भारत की इस धमाकेदार जीत से रायपुर में भी जश्न का माहौल है। एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, “विराट कोहली को जीत का श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छा खेला।”

मुंबई में जश्न का माहौल

भारत द्वारा पाकिस्तान को हराते ही सिलीगुड़ी में जश्न मनाया गया।

भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त , कुछ ऐसे राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाई

चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत की जीत के बाद टीम को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “शानदार प्रदर्शन! टीम इंडिया ने बहुत बढ़िया खेला। आपने दुनिया भर के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरकर सभी को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के मैचों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘टीम इंडिया की शानदार जीत। टीम वर्क और लचीलेपन की एक बेहतरीन मिसाल, जिसमें कोहली का शतक सबसे आगे रहा। भारतीय क्रिकेट के लिए धड़कने वाले हर दिल के लिए एक शानदार जीत!”

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत वासियों एवं टीम इंडिया को ‘विराट’ विजय की हार्दिक बधाई! जय हिंद।”

चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “क्या मैच था! शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई! शानदार शतक के लिए विराट कोहली को विशेष बधाई! टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं। अपनी लय बनाए रखो, लड़कों!”

जगन मोहन रेड्डी ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। जगन मोहन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “ICC चैंपियनशिप ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत! इस जीत के लिए बधाई। विराट कोहली को उनके शानदार शतक के लिए बहुत-बहुत बधाई!”

के अन्नामलाई ने दी बधाई

तमिलनाडु में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराया और विराट कोहली ने एक बार फिर शतक जड़ा! बड़े मंच पर दबदबे की नई परिभाषा गढ़ी गई। शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई!”

पीयूष गोयल ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने एक्स पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, “क्या मैच था और क्या जीत! दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में चैंपियंस ट्रॉफी मैच में हमारे मैन इन ब्लू द्वारा शानदार टीमवर्क। विराट कोहली को उनके मैच जीतने वाले शतक और वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने के ऐतिहासिक मील के पत्थर को हासिल करने के लिए बधाई। हमारे लड़कों को उनके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं!”

शशि थरूर ने दी बधाई

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीम इंडिया की जीत के बाद एक्स पर लिखा, “पिछले 15 सालों में, मैंने अक्सर विराट कोहली के शतक की कामना की है। शायद ही कभी वह आज से ज्यादा शतक के हकदार रहे हों और शायद ही कभी मैं उन्हें शतक बनाते हुए देखने में इतना भावुक हुआ हो! बधाई हो”

स्मृति ईरानी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “अभूतपूर्व विजय, अजेय भारत! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत टीम इंडिया के जज़्बे, मेहनत और जुनून का प्रतिबिंब है। इस शानदार सफलता के लिए टीम भारत और देशवासियों को बधाई।”

चिराग पासवान ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने भारत की जीत के बाद एक्स पर लिखा, “ऐतिहासिक विजय, चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के ग्रुप लीग मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सभी सदस्यों को बधाई व आगामी मुक़ाबलों के लिए शुभकामनाएं। जय हिन्द!”

दीया शर्मा ने दी बधाई

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया शर्मा ने भारत की शानदार जीत के बाद एक्स पर लिखा, “बहुत बढ़िया खेला टीम इंडिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ इस शानदार जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई! इस अविश्वसनीय जीत का जश्न मनाते हुए हर भारतीय गर्व से भर गया है। आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं।”

Pakistan Cricket Team:हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, क्वालीफाई करने के लिए ये हैं संभावित समीकरण

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तानी टीम को मिली है। लेकिन मेजबान पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। टूर्नामेंट में उसकी शुरुआत ही किसी बुरे सपने की तरह हुई थी। जब पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद अब भारतीय टीम ने उसे 6 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल की राह बहुत ही मुश्किल कर दी। लेकिन भारत से हारने के बाद भी उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस है।

आखिरी पायदान पर है पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तानी टीम इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है। उसने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों हारे हैं। उसका नेट रन रेट माइनस 1.087 है। उसका एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ बचा हुआ है, जो उसे 27 फरवरी को खेलना है। पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की भी आवश्यता है। इसे हम तीन प्वाइंट्स के माध्यम के समझ सकते हैं।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

    1. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 24 फरवरी को रावलपिंडी के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान को ये दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड को पटखनी दे।
    1. पाकिस्तानी टीम 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तानी टीम को ये मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। जिससे उसका नेट रन रेट बढ़ जाए।
    1. वहीं भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मार्च को मैच खेलना है। पाकिस्तानी टीम को दुआ करनी होगी कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड से मैच जीत जाए।

बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा मैच

अगर ऊपर के लिखे तीनों प्वाइंट्स सही होते हैं, तो उस परिस्थिति में भारतीय टीम ग्रुप-ए से तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी होगी। वहीं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के एक-एक मैच जीतने के बाद तीनों टीमों के समान दो-दो अंक होंगे। इस स्थिति में अगर पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज की होगी, तो उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से ज्यादा होगा। फिर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। लेकिन ऐसा होना किसी अजूबे से कम नहीं है।

latest Entertainment News : समय रैना के बाद एक और स्टैंडअप कॉमेडियन पर संकट, दर्ज हुई FIR

बीते दिनों से स्टैंडअप कॉमेडियन्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में पहुंचे रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित सवालों के बाद काफी बवाल मचा था। अब इसी बीच एक और स्टैंडअप कॉमेडियन कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इन कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले भी ये जेल जा चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस-17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की। हाल ही में मुनव्वर ने हॉटस्टार पर अपना शो ‘हफ्ता वसूली’ रिलीज किया है। इसी शो को लेकर अमित सचदेवा नाम के व्यक्ति से शिकायत दर्ज कराई है।

इन धाराओं में दर्ज की शिकायत

वकील अमिता सचदेवा ने हफ्ता वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसमें बीएनएस धारा 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत एफआईआर की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शो ‘कई धर्मों का अपमान करता है’, ‘सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करता है’ और ‘युवा दिमाग और समाज को प्रदूषित करने’ के लिए जिम्मेदार है। इससे पहले हिंदू जनजागृति समिति ने भी हफ्ता वसूली पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हम जियो हॉटस्टार पर हफ्तावसूली के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। इस शो में मुनव्वर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जो जनता के देखने के लिए अस्वीकार्य है। इससे नैतिक मूल्यों का पतन होता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।’ हफ्ता वसूली के पहले एपिसोड का प्रीमियर 14 फरवरी को हुआ जिसमें शारिब हाशमी और विवियन डीसेना अतिथि के रूप में शामिल हुए। दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी शो में शामिल हुए।

इंडिया गॉट लेटेंट का भी बवाल जारी

हफ्ता वसूली को लेकर विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट भी विवादों में है। इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए रणबीर अल्लाहबादिया ने कंटेस्टेंट से 3 आपत्तिजनक सवाल पूछे थे। जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। बवाल के एफआईआर दर्ज हो गई थी और दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसको लेकर कार्रवाई की बात की थी।

बेरूत:हिज़बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निधन के 5 महीने बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा

 लेबनान की राजधानी में इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह को उसकी मौत के पांच महीने बाद रविवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और इसके लिए हजारों लोग बेरूत में जमा हुए हैं। इजरायल की वायुसेना ने आतंकवादी समूह के मुख्य संचालन कक्ष पर 80 से अधिक बम गिराए थे जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई थी। उसकी मौत ईरान समर्थित समूह के लिए एक बड़ा झटका थी।

हिजबुल्लाह के संस्थापकों में से एक था नसरल्लाह

नसरल्लाह 30 से अधिक साल तक इस समूह का नेता रहा और वह इसके संस्थापकों में से एक था। क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों के बीच उसका काफी प्रभाव था। लेबनान की राजधानी के मुख्य खेल स्टेडियम में नसरल्लाह को दफनाए जाने के दौरान ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित क्षेत्र के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

हिजबुल्लाह नेता ने क्या कहा?

वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारी अली दामूश ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया था कि अंतिम संस्कार में 65 देशों से लगभग 800 हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा दुनिया भर से हजारों व्यक्ति भी शामिल होंगे। दामूश ने इजरायल का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हर घर, गांव और शहर से आइए ताकि हम दुश्मन को बता सकें कि लड़ाई जारी रहेगी और हम मैदान में तैयार है।’’

यह भी जानें

हसन नसरल्लाह को बेरूत में दफनाया जाएगा, जबकि बेरूत के एक उपनगर में इजरायली हवाई हमले में मारे गए उसके रिश्तेदार एवं उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन को दक्षिणी लेबनान में उसके गृहनगर में दफनाया जाएगा। दोनों को अस्थायी रूप से गुप्त स्थानों पर दफनाया गया था। हिजबुल्लाह ने इस महीने की शुरुआत में उनके आधिकारिक अंतिम संस्कार की योजना की घोषणा की थी।