Home Blog Page 902

Latest Bollywood News:ईशा अंबानी से कैटरीना कैफ तक, महाकुंभ में सितारों के साथ दिखीं ये अमेरिकन साध्वी”

महाकुंभ 2025 का अब समापन हो गया है। देश-दुनिया के लोगों के साथ ही महाकुंभ में नामी-गिनामी लोगों का भी तांता लगा रहा है। प्रयागराज में हुए इस भव्य आयोजन में फिल्मी सितारों और बड़े उद्योगपति की भीड़ देखने को मिली। अंबानी से लेकर अडानी तक पूरे परिवार के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। इस खास आयोजन में एक अमेरिकन साध्वी ने सभी का ध्यान खींचा। ये ज्यादातर नामी उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के साथ वक्त गुजारती, आध्यात्मिक ज्ञान देती और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाती नजर आईं। कैटरीना कैफ, ईशा अंबानी, रवीना टंडन, कैलाश खेर, राज कुमार राव, पत्रलेख, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के साथ ये नजर आईं। भगवा साड़ी, कर्ली खुले बाल और गोरे रंग वाली ये साध्वी कौन हैं चलिए आपको बताते हैं।

अमेरिका छोड़ चुनी आध्यात्म की राह

अमेरिका के लॉस एंजिल्स, केलिफोर्निया में पैदा हुई साध्वी बगवती सरस्वती साल 1996 में भारत घूमने आई थीं। भारत भ्रमण पर आई बगवती सरस्वती ने साल 1999 में  स्वामी चिदानंद सरस्वती से दीक्षा ली। तीन साल भारत में रहने के बाद और आध्यात्म को समझने की नई यात्रा शुरू करने के बाद उन्होंने सांसारिक मोह त्याग दिया। वो अपने जीवन को पूरी तरह बदल डालीं और अमेरिकन कलचर छोड़ भारतीय सभ्यता के रंग में रम गईं। उन्होंने अपनी सांसारिक जीवन त्याग कर साध्वी बनने का फैसला किया। रंगीन कपड़े छोड़ वो सिर्फ भगवा वस्त्र ग्रहण कर लीं। परमार्थ निकेतन में वो आध्यात्म पर अपनी पकड़ बनाईं और अब शिविर में नियमित रूप से प्रवचन और सत्संग करती हैं।

साध्वी बनने से पहले बगवती सरस्वती की झलक।

अब करती हैं ये काम

साध्वी भगवती सरस्वती परमार्थ निकेत में योग भी सिखाती हैं और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक भी हैं। भारतीय मंचों ही नहीं बल्कि वो संयुक्त राष्ट्र के मंच पर दलाई लामा, प्रिंस चार्ल्स और कई देशों का प्रत्निधित्व कर रहे राष्ट्रअध्यक्षों के साथ भी अपने विचार साझा कर चुकी हैं। सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था। विदेश में दौरा करने के अलावा साध्वी भगवती अपना ज्यादा वक्त ऋषिकेश में ही बिताती हैं। इसके अलावा वो कई मानवता कार्यक्रमों का भी संचालन करती हैं। साध्वी भगवती सरस्वती काफी पढ़ी लिखी भी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वो मनोविज्ञान में पीएचडी भी कर चुकी हैं।

ऐसे आईं भारत

अपनी किताब ‘हॉलीवुड टू द हिमालयाज: ए जर्नी ऑफ हीलिंग एंड ट्रांसफॉर्मेशन’ में उन्होंने बताया कि वो एक यहूदी परिवार से आती हैं। बचपन में यौन उत्पीड़न का उन्होंने सामना किया। उनका बचपन कई मुसीबतों के बीच गुजरा। आध्यात्म की खोज के लिए उन्होंने पति से तलाक ले लिया। अब वो हिंदू जीवन पद्धति का पालन करती हैं। उन्होंने अपनी किताब में ये भी खुलासा किया है कि कई देशों में घूमने के दौरान भारत के शाकाहारी खाने के बारे में सुनी थीं और फिर उन्होंने भारत आने का फैसला किया। गंगा में नहाते हुए उनके मन में भारत में ही बसने का विचार आया। जब उन्होंने ये बात अपने पिता और परिवार से बताई तो वो उनके भारत आने के खिलाफ थे। फिर उनके वकील पिता की मुलाकात स्वामी स्वामी चिदानंद सरस्वती से अमेरिका में हुई और उन्होंने इन्हें आश्रम में रहने के लिए भेज दिया।

Latest Sports News:दिल्ली कैपिटल्स की जीत से बड़ा फायदा, WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से धमाकेदार अंदाज में हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के लिए मेग लैनिंग ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। मुंबई की टीम 20 ओवर्स में सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इसके बाद दिल्ली ने एक विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच जीतने से दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है।

पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की है और दो मैच हारे हैं। उसके इस समय 8 अंक हैं और उसका नेट रन रेट प्लस 0.201 है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है। उसने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन जीते और दो हारे हैं। 6 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.166 है। आरसीबी की टीम चौथे, यूपी वॉरियर्स की टीम पांचवें और गुजरात जायंट्स की टीम आखिरी पायदान पर है। तीनों ही टीमों के एक समान चार-चार अंक हैं।

मेग लैनिंग ने लगाया शानदार अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने 83 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इन प्लेयर्स ने ही दिल्ली की टीम के लिए जीत की नींव रख दी। इसके बाद मेग लैनिंग ने 49 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली और 9 चौके लगाए। वह अंत तक आउट नहीं हुईं। उनके अलावा शेफाली ने 43 रनों का योगदान दिया। जेमिमा रोड्रिगेज ने 15 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही दिल्ली की टीम मैच जीतने में सफल रही।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रहीं फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के लिए कोई भी प्लेयर टिक कर बैटिंग नहीं कर पाई। टीम के हेले मैथ्यूज ने 22 रन और हरमनप्रीत कौर ने 22 रन बनाए। इन दोनों ही प्लेयर्स को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह इसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाई। अमेलिया केर और अमनजोत कौर ने 17-17 रन बनाए। 20 ओवर्स के बाद मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 123 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिन्नू मानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

Weather Update:मार्च में कैसा रहेगा मौसम? कितनी बढ़ेगी गर्मी? जानिए IMD का पूर्वानुमान”

फरवरी महीने के अंत में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में बारिश हुई। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी देखी गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत में मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं भी चलेंगी। यह देशभर में गर्मियों के आगमन का संकेत है।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डी. शिवानंद पई ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा कि मार्च में प्रायद्वीपीय भारत के कुछ सुदूर दक्षिणी भागों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में महीने का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पई ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

1901 के बाद सबसे गर्म रही फरवरी

मार्च के अधिक गर्म रहने का अनुमान इसलिए लगाया गया है क्योंकि देश में 1901 के बाद सबसे गर्म फरवरी रही थी, जब औसत तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 20.70 डिग्री से 1.34 डिग्री अधिक था।

 फरवरी में देशभर में 10.9 मिमी बारिश हुई

रबी फसल पर गर्म मौसम की स्थिति के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर पई ने कहा कि कृषि मंत्रालय के विशेषज्ञों के साथ उनकी चर्चा के अनुसार देश में उगाए जाने वाले लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की किस्म गर्मी प्रतिरोधी है। पई ने बताया कि फरवरी में देशभर में 10.9 मिमी बारिश हुई – जो 1901 के बाद से 18वीं सबसे कम और 2001 के बाद से पांचवीं सबसे कम बारिश है।

फरवरी में 2001 के बाद से चौथी सबसे कम बारिश

मौसम वैज्ञानिक डी. शिवानंद पई ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1.2 मिमी बारिश हुई जो 1901 के बाद से 10वीं सबसे कम और 2001 के बाद से चौथी सबसे कम बारिश है।

बीजिंग: चीन में बच्चों का अपहरण कर उन्हें 30-30 हजार में बेचने वाली महिला को मिली फांसी की सजा”

चीन ने बच्चों का अपहरण कर उन्हें 30-30 हजार रुपये में बेचने वाली एक महिला को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया। सूचना के अनुसार करीब एक दशक में 17 बच्चों का अपहरण और उनकी तस्करी करने की दोषी चीनी महिला को शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम गुइझोउ प्रांत के गुइयांग में फांसी दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक यू हुआयिंग (62) पर 1993 से 2003 के बीच गुइझोऊ, चोंगकिंग और युन्नान सहित कई क्षेत्रों में बच्चों की तस्करी के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। शिन्हुआ के मुताबिक उच्चतम जनवादी अदालत द्वारा मौत की सजा को मंजूरी दिए जाने के बाद गुइझोउ प्रांत के गुइयांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने मौत की सजा की प्रक्रिया पूरी की।

अक्टूबर 2024 में महिला को पाया गया था दोषी

गुइयांग की अदालत ने 25 अक्टूबर 2024 को दोषी महिला को मौत की सजा सुनाई। अदालत ने उसकी निजी संपत्ति जब्त करने और आजीवन उसके राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने का भी आदेश दिया था। यू को 2022 में यांग निउहुआ की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। निउहुआ को यू ने गुइझोऊ से उठाया था और 1995 में हेबई में 2,500 युआन (करीब 30 हजार भारतीय रुपये) में बेच दिया था। चीन वर्षों से संगठित गिरोहों द्वारा बच्चों के अपहरण की समस्या से जूझ रहा है, जो उन्हें भीख मांगने और आपराधिक गतिविधियों के लिए निःसंतान दंपतियों को बेच देते हैं।

Latest Bollywood News:बैंकॉक में अरुणा ईरानी का एक्सीडेंट, व्हीलचेयर पर नजर आईं एक्ट्रेस

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में वैंप बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीता। निगेटिव किरदारों में नजर आने वाली अरुणा ईरानी अब फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन उन्हें कोई भी भुला नहीं सका है। हाल ही में अरुणा ईरानी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। बैंकॉक में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ है। फिलहाल अब वो भारत लौट आई हैं। मुंबई लौटने के बाद वो पूरी तरह से आराम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद बयां किया है कि वो हादसे का शिकार कैसे हुईं और बैंकॉक में क्या कर रही थीं।

इस वजह से गई थीं बैंकॉक

80 वर्षीय अभिनेत्री अरुणा इरानी ने बताया कि वह बैंकॉक में शॉपिंग करने गई थीं और वहां पहुंचने के दो दिन बाद ही उनका एक्सीडेंट हो गया। हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने बताया कि वह सड़क पर चलते समय फिसल गईं, लेकिन सौभाग्य से उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता मिल गई। उन्होंने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब वह बस मौज-मस्ती कर रही थीं। फिसलने और गिरने के बाद उन्हें चिकित्सा सहायता मिली और दो सप्ताह तक उनका इलाज बैंकॉक में ही चला, लेकिन अब वो वापस मुंबई आ गई हैं। भारत वापस आते ही एक्ट्रेस को वायरल हो गया। अब वह इससे भी उबर रही हैं।

इस फिल्म में आखिरी बार आईं नजर

अरुणा ने कहा कि यह कोई काम से संबंधित यात्रा नहीं थी और वह केवल खरीदारी करने के लिए वहां गई थीं। उन्होंने मजाक में कहा कि यह उनके लिए एक महंगी यात्रा साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘इतनी मस्ती करूंगी तो यह तो होना ही है।’ अरुणा ने 1960 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया और 1990 के दशक तक लगातार सहायक भूमिकाओं में नजर आती रहीं। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में ‘बॉबी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘कारवां’, ‘राजा बाबू’, ‘बेटा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था, जिसमें रवीना टंडन और संजय दत्त भी थे।